गाजियाबाद। तुराबनगर स्थित बसंती देवी रघुनाथ मंदिर में कार्तिक माहत्म कथा रविवार से शुरू हो गई। कथा व्यास ज्योतिषाचार्य हरीश नारायण शुक्ल ने पहले दिन कहा कि भगवान सत्यनारायण की कथा का वर्णन किया। उन्हांेने कहा कि हिंदू धर्म में सत्यनारायण व्रत व कथा का बहुत अधिक महत्व है। शादी, शादी की सालगिरह, बच्चे का जन्मदिनए गृहप्रवेश आदि सभाी शुभ कार्यो के समय सत्यनारायण भगवान की कथा अवश्य कराई जाती है। इस कथा का सच्चे मन से श्रवण करने मात्र से ही हर प्रकार के कष्ट से छुटकारा मिलता है। भगवान का व्रत रखने व कथा श्रवण मात्र से ही सत्यनारायण भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाकर उनके हर प्रकार के कष्ट ही नहीं जन्म-जन्मांतर के पाप भी दूर कर देते हैं। उनकी कृपा से धन, सुख.वैभव व शांति की प्राप्ति होती है और भगवान के धाम में स्थान मिलता है। उन्होंने भजनों से सभी श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कथा व्यास का सुभाष छाबडा, करमवीर नागर, विनीत बंसल, अरूण रंजन, कृष्णा देवी, रागिनी रंजन, सीमा भोला, रेखा गर्ग आदि ने स्वागत किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता _BRICS WBA महिला-नेतृत्व विकास समिट 2026 में डॉ. उपासना अरोड़ा ने अलग-अलग देशों के विशेषज्ञों के साथ चर्चा की कि प्राथमिक स्...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें