शुक्रवार, 15 अगस्त 2025

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सह-प्रभारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में ग़ाज़ियाबाद के लाइन पार क्षेत्र में 100 मीटर लंबे भव्य तिरंगे के साथ निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

 






                           मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग़ाज़ियाबाद लाइन पार क्षेत्र में देशभक्ति और एकता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ओबीसी मोर्चा के नीति एवं शोध विभाग में राष्ट्रीय सह-प्रभारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सिद्धार्थ विहार से विजय नगर स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क तक एक भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण 100 मीटर लंबा तिरंगा रहा, जिसे सैकड़ों देशभक्त नागरिकों ने कंधों पर थामकर गर्व और उल्लास के साथ आगे बढ़ाया।

तिरंगा यात्रा का उदघाटन ग़ाज़ियाबाद सांसद  अतुल गर्ग, शहर विधायक  संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष  मयंक गोयल, क्षेत्र के सभी पार्षदगण, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक ने किया। सभी ने इस यात्रा में भाग लेकर जनता का उत्साह दोगुना कर दिया

ओबीसी मोर्चा के नीति एवं शोध विभाग में राष्ट्रीय सह-प्रभारी राजेश गुप्ता ने बताया कि

सुबह से ही सिद्धार्थ विहार, प्रताप और विजय नगर क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण व्याप्त था। हाथों में तिरंगे, चेहरों पर तिरंगे के रंग और दिलों में भारत माता के प्रति असीम प्रेम—हर व्यक्ति के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। यात्रा में शामिल लोग ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरे मार्ग को गूंजा रहे थे।

उन्होंने बताया कि  यात्रा में सिद्धार्थ विहार, प्रताप विहार और विजय नगर के हजारों नागरिक—महिलाएँ, पुरुष, युवा, बच्चे और बुजुर्ग—सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा न केवल देशभक्ति का प्रतीक बनी बल्कि सामूहिक एकता का संदेश भी लेकर आगे बढ़ी।

कार्यक्रम के आयोजक  राजेश गुप्ता, जो कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में ओबीसी मोर्चा के नीति एवं शोध विभाग में राष्ट्रीय सह-प्रभारी हैं, ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य सभी धर्म, जाति-पांति, अमीर-गरीब और किसी भी प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर हर नागरिक को एक धागे में पिरोना था। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि एक संकल्प था—कि हम सब एक हैं और भारत की एकता और अखंडता के लिए सदैव खड़े रहेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि यह यात्रा क्षेत्र के सभी निवासियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बनी। इस प्रकार की विशाल तिरंगा यात्रा इस क्षेत्र में पहली बार आयोजित हुई, और हर व्यक्ति ने इसे जीवन के अविस्मरणीय क्षण के रूप में अनुभव किया। सभी प्रतिभागियों के चेहरों पर गर्व, आँखों में चमक और दिलों में देशप्रेम की ज्वाला स्पष्ट झलक रही थी। यह भव्य आयोजन न केवल स्वतंत्रता दिवस की शोभा बढ़ा गया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें