रविवार, 10 अगस्त 2025

सावन मास में सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर ने श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में इतिहास रचा

 

                        मुकेश गुप्ता

सावन मास में भक्तों की भीड़ ने सभी रिकार्ड तोेड़े

महाराजश्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, मीडिया बंधुओं, मंदिर के स्वयंसेवकों व दूधेश्वर भक्तों का आभार जताया 

गाजियाबादःसावन मास का समापन शनिवार को हो गया। सावन मास में सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर ने मंदिर के पीठाधीश्वर, श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य व मार्गदर्शन में इतिहास रच दिया। मंदिर में सावन मास में भक्तों की भीड़ ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए। देश-विदेश के लाखों भक्तों ने भगवान दूधेश्वर का दर्शन-पूजन व जलाभिषेक बिना किसी बाधा व परेशानी के श्रद्वा, भक्ति व उत्साह के साथ सरलता से किया। मंदिर की शानदार व्यवस्थाओं की चर्चा विश्व भर के भक्तों के बीच है। महाराजश्री ने शानदार व्यवस्थाओं का श्रेय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जन प्रतिनिधियों, जिला-पुलिस प्रशासन, नगर निगम, जीडीए, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग आदि विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, मंदिर विकास समिति व श्रृंगार सेवा समिति के पदाधिकारियों, मीडिया बंधुओं, मंदिर के पुजारियों, स्वयंसेवकों, दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्था के आचार्यो व विद्यार्थियों व सभी दूधेश्वर भक्तों को दिया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन मास शुरू होने से पहले ही शिव भक्तों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दे दिए थे। सावन शिवरात्रि से पहले उन्होंने मंदिर में आकर पूजा-अर्चना की तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया व मंदिर में बन रहे कॉरिडोर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के प्रयासों के चलते ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में इस बार की कांवड यात्रा ऐतिहासिक रही और सभी ने व्यवस्थाओं की सराहना की। उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक संजीव शर्मा, पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल, महापौर सुनीता दयाल, नगरायुक्त विक्रमादित्य मलिक, पूर्व जिलाधिकारी दीपक मीणा, वर्तमान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर, पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड़, जीडीए वीसी अतुल वत्स समेत सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर प्रकार का सहयोग किया। विधायक संजीव शर्मा ने भगवान दूधेश्वर के भक्तों की सेवा भी की, जिसके लिए उनका आभार जताया। नगरायुक्त विक्रमादित्य मलिक, पूर्व जिलाधिकारी दीपक मीणा, वर्तमान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर, पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड़ ने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ दिन-रात व्यवस्थाओं पर नजर रखी और इसके लिए महाराजश्री ने उनका आभार जताया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कांवडियों की सेवा दिन-रात की और इसके लिए उनका आभार भी जताया। उन्होंने 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया। साथ ही मंदिर व उसके आसपास के क्षेत्र में पूरे सावन मास दिन-रात सफाई व्यवस्था में लगे रहने वाले नगर निगम के कर्मचारियों की महाराजश्री ने बहुत सराहना की। मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग व उपाध्यक्ष अनुज गर्ग ने मंदिर में भगवान की सेवा तो की ही साथ ही भक्तों व कांवडियों के लिए दिन-रात भंडारे की व्यवस्था कराई। कांवडियों के लिए उन्होंने शंभू दयाल डिग्री कॉलेज व शंभू दयाल इंटर कॉलेज में एसी युक्त कमरे उपलब्ध कराए। धर्मपाल गर्ग तो अस्वस्थता के बावजूद सेवा कार्य में लगे रहे। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने धर्मपाल गर्ग व अनुज गर्ग का आभार व्यक्त किया। श्रृंगार समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल व उनकी टीम ने पूरे सावन मास भगवान दूधेश्वर का ऐसा भव्य श्रृंगार किया कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। उन्होंने विजय मित्तल व उनकी टीम का भी आभार जताया। महाराजश्री ने कहा कि मंदिर में सावन मास में इस बार भक्तों की भीड़ का नया रिकार्ड बना तो इसका श्रेय मीडिया बंधुओं को है, जिन्होंने पूरे सावन मास मंदिर की खबरों को देश ही नहीं विदेश तकं पहुंचाया और यहां की शानदार व्यवस्थाओं व सुविधाओं की जानकारी दी, जिससे देश-विदेश से भक्त भगवान दूधेश्वर के दर्शन के र्लिए आए आैर इसके लिए उन्होंने सभी मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया। पवन पुत्र अजय चोपड़ा व अन्य भक्तों ने पूरे सावन मास विशेष सहयोग दिया और महाराजश्री ने उन सभी का भी आभार जताया। धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने शिविर लगाकर भगवान के भक्तों की सेवा की औी इसके लिए महाराजश्री ने उनके सभी पदाधिकारियों को साधुवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें