शनिवार, 30 अगस्त 2025

नगर निगम कर्मचारी संघ के हुए चुनाव में अनुराग अध्यक्ष, महेंद्र प्रताप बने के महामंत्री, पूरा नागर पैनल विजयी हुआ





                             मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। नगर निगम कर्मचारी संघ के चुनाव में अनुराग नागर अध्यक्ष और महेंद्र प्रताप महामंत्री चुने गए। चुनाव को लेकर शुक्रवार की सुबह से ही निगम में गहमागहमी का माहौल था। सुबह आठ बजे से निगम परिसर के हॉल में बने पोलिंग बूथ पर कर्मचारियों ने मतदान करना शुरु कर दिया था। सुबह 11 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे।

दोपहर ढाई बजे तक चले मतदान में 344 कर्मचारियों में से 341 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद शाम को चार बजे मतगणना का रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर अनुराग नागर को 203 वोट मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंदी रवींद्र कुमार को 138 वोट ही मिल सके। इसी प्रकार से उपाध्यक्ष पद पर मयूर गिरधर को 200, वहीं संजय शर्मा को 137 मत मिले।

महामंत्री पद पर महेंद्र प्रताप को 189, वहीं कुलदीप शर्मा को 149 मत मिले। उपमंत्री पद पर भीम सिंह को 197, निजामुद्दीन को 139 मत मिले। संगठन मंत्री पद पर आकाश शर्मा को 198, वहीं योगेश यादव को 142 मत मिले।

प्रचार मंत्री पद पर सिराजुद्दीन को 197, वहीं रमेशचंद जोशी को 142 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार को 195, रविंद्र पाल को 143 मत मिले। कार्यालय मंत्री पद पर विक्रम सिंह को 197 वहीं संदीप पिहवाल को 141 मत से संतोष करना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें