मंगलवार, 26 मार्च 2024

राजनगर के सेक्टर 3 में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःराजनगर सेक्टर 3 में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह बी. सी. बंसल के आवास पर हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पार्षद प्रवीण चैधरी ने सभी को होली पर्व की बधाई दी।  हरपाल सिंह, डी. के. गोयल, वीरेंदर चौधरी,  दीपक गुप्ता, 

डॉ बी एल ग्रोवर, कमलेश गर्ग, चंद्रा गर्ग, ममता अग्रवाल, ओमप्रकाश भोला, पंकज भारद्वाज आदि ने समारोह में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी और विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। बी सी बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

जैन मिलन गाजियाबाद व जैन मिलन सिद्धार्थ गाजियाबाद ने होली मंगल मिलन का आयोजन किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःजैन मिलन गाजियाबाद व जैन मिलन सिद्धार्थ गाजियाबाद द्वारा संयुक्त रूप से होली मंगल मिलन का आयोजन किया गया। कविनगर स्थित श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुए होली मंगल मिलन का आकर्षण मूर्खानंद की उपाधि रही। समारोह में होली के भजनों के साथ चुटकले व हास्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राजेंद्र कुमार जैन कानूनगो को  अध्यक्ष मुर्खानंद की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। राजनगर एक्सटेंशन जैन मंदिर के अध्यक्ष अरविंद कुमार जैन ने राजनगर एक्शटेंशन में अगले माह होने वाले पंचकल्याणक से अवगत कराया। संजय जैन  ने पूज्य आचार्य 108 सौरभ सागर के बिहार कराने में सभी के सहयोग की अपील की। सनत जैन, सरिता जैन, रीता जैन, अजय जैन पत्रकार, प्रमोद जैन, प्रदीप जैन सन्मति, वीरेन्द्र जैन, अभय जैन, प्रद्युमन जैन, चित्रा जैन, कविता जैन, वीरेन्द्र जैन, ऋषि जैन, डी के जैन, प्रीति जैन, दीप्ति जैन, रुचि जैन, सुनीता जैन, सुभाष जैन, अशोक जैन, प्रदीप जैन, फकीर चन्द जैन, ईश्वर चन्द जैन, दिनेश जैन, दुष्यंत जैन, राजेंद्र जैन, सीमा जैन, सुनील जैन आदि भी मौजूद रहे।

वीनस क्रिकेट अकैडमी को हराकर ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी ने मनजीत कौर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःजेके स्पोर्ट्स मैनेजमेंट द्वारा ट्राइडेंट क्रिकेट ग्राउंड वेब सिटी पर आयोजित थर्ड मनजीत कौर मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल वीनस क्रिकेट अकैडमी व ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। 3 विकेट की जीत के साथ ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी ने टूर्नामेंट जीत लिया। टॉस जीतकर वीनस क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 216 रन बनाए। जेपी ने सबसे अधिक 56 रन बनाए। तुषार त्यागी ने 36 रन का योगदान दिया।  वरुण चौधरी को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्राइडेंट क्रिकेट क्रिकेट अकैडमी ने 39.3 ओवर में सात विकेट खोकर 217 रन बनाकर  रोमांचित मुकाबले को तीन विकेट से जीतकर फाइनल अपने नाम किया। अमन बोरा ने सबसे अधिक 54 रन बनाए। ऋतिक अरोड़ा ने 40 रन व विक्रांत खटाना ने 33 रन का योगदान दिया। तुषार त्यागी को तीन विकेट व कोविद जैन को दो विकेट मिले। आयोजक नीरज सचदेवा ने बताया कि 33 रन बनाने, 2 बल्लेबाजों को रन आउट करने व एक विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विक्रांत खटाना को दिया गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार वीनस क्रिकेट अकैडमी के तुषार त्यागी, बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का पूरस्कार ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी के वरुण चौधरी व बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार वीनस क्रिकेट अकैडमी के हर्ष पांडे को दिया गया।

अतुल गर्ग बने गाजियाबाद से बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी, आरडब्लूए,गठबंधन के नेताओं ने किया स्वागत

 

                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 में गाजियाबाद से अतुल गर्ग को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अतुल गर्ग को लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद मंगलवार को गुलमोहर एनक्लेव आरडब्लूए के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष मनवीर चौधरी के नेतृत्व में उनके आवास पहुंचकर उन्हें बुके भेंट किया। साथ ही गुलमोहर एनक्लेव आरडब्लूए ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया है। बता दें कि वर्तमान में अतुल गर्ग गाजियाबाद से विधायक भी हैं। 
इस अवसर पर गुलमोहर एनक्लेव आरडब्लूए अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने कहा कि विधायक रहते हुए अतुल गर्ग ने गाजियाबाद के विकास के लिए बेहतरीन काम किया है। आमजन के  लिए भी वह हमेशा उपलब्ध रहते हैं। 

इस मौके पर मनवीर चौधरी और उनकी टीम ने गुलमोहर एन्क्लेव से जुड़ी कुछ समस्याएं भी उनसे साझा की जिनके निस्तारण का अतुल गर्ग ने विश्वास दिलाया है। इस मौके पर अध्यक्ष मनवीर चौधरी महासचिव ए के  जैन   विनम्र जैन सुरेंद्र सिंह राजपूत गौरव बंसल रविंद्र रिहानी आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा गठबंधन की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं ने अतुल गर्ग का  स्वागत किया  रालोद के संगठन प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाक़ात कर उन्हें एनडीए उम्मीदवार बनाये जाने पर बधाई दी । प्रतिनिधिमंडल में रालोद महानगर अध्यक्ष डॉ रेखा चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह एडवोकेट, प्रदेश प्रवक्ता सीमांत सेखरी , भुपेंद्र तेवतिया , सुरेन्द्र सिंह चिंकारा आदि रहे ।
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शहर विधायक श्री अतुल गर्ग जी को लोकसभा का टिकट दिया गया इस उपलक्ष में NDA गठबंधन की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल की तरफ से चुनाव में जीत के लिए और टिकट मिलने के लिए शुभकामनाएं दी गई शुभकामनाएं  देते समय राष्ट्रीय लोक दल राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तेजपाल चौधरी जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इंद्रजीत सिंह टीटू प्रदेश कमेटी के महामंत्री रविंद्र चौहान जी उपस्थित रहे

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को लेकर भाजपा की हुई बैठक, सभी कार्यकर्ता अपने आप को भाजपा का प्रत्याशी अतुल गर्ग समझे---अतुल गर्ग


                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। 27 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के कार्यक्रम में आगमन की तैयारियों के बाबत भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्ययोजना बैठक में गाजियाबाद से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग भी पहुंचे । उनके कार्यालय पर प्रथम आगम पर पुष्प वर्षा के साथ कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।बैठक में पहुंचने पर सभी की ओर से भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पटका पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। बैठक में महानगर पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष और मंडल प्रभारी सभी से अपने अपने क्षेत्र के डॉक्टर इंजीनियर सीए, व्यापारी आदि की सूची के बाबत गहन चर्चा वार्ता की गई। कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक में व्यवस्थाओं का आवंटन भी किया गया। जिसमें महानगर पदाधिकारी मोर्चा एवं मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं को कार्यभार सोपा गया। संजीव शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि सम्मेलन में कोई भी बिना पास के एंट्री नहीं होगी और सभी को 2:30 बजे से पहले ही प्रवेश करना होगा। लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ परिचय करते हुए अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने आप को भाजपा का प्रत्याशी अतुल गर्ग समझे। ये टिकट कार्यकर्ता का सम्मान है। आपको अपने मोहल्ले अपने क्षेत्र में खड़े होकर खुद ही अतुल गर्ग बनकर चुनाव को संभालना है मतदान कराना है। बैठक में लोकसभा चुनाव संयोजक अजय शर्मा,जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान,पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान सुशील गौतम गोपाल अग्रवाल राजेश त्यागी, रनिता सिंह, बॉबी त्यागी, संदीप त्यागी, राजेन्द्र यादव, सुनील यादव, संजीव चौधरी, विनय चौधरी, मोनिका पंडिता, चमन चौहान, कुलदीप त्यागी, संजय रावत, बीएल गौतम संजय कांत शर्मा, रेनू चंदेला, भक्ति सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित समस्त मोर्चा अध्यक्ष सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान ने किया।



रविवार, 24 मार्च 2024

गुलमोहर में हुआ होली मिलन समारोह

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। गुलमोहर एन्क्लेव में आरडब्लूए ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर आरडब्लूए की  पूरी कार्यकारिणी ने सभी स्टाफ के साथ  मिलकर होली खेली। इसके अलावा सोसायटी के पूरे स्टाफ ने भी आरडब्लूए के साथ मिलकर होली का जश्न मनाया। सभी लोगों ने एकदूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने कहा कि होली रंगों का और उमंगों का त्यौहार है। सभी एक दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक रहें, अपनी खुशियां बांटें तभी इस त्यौहार की सार्थकता वास्तव में सिद्ध होगी। उन्होंने सोसायटी के सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

होली भारतीय संस्कृति का पौराणिक समरसता का पर्व है----सुभाष गुप्ता

 

                  मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी  द्वारा समरसता का संदेश देने के लिए होली का पवित्र पर्व सेवा भारती विवेकानंद विद्या मंदिर मे सेवा बस्ती जनमानस के साथ व विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य सीमा भसीन ने रेडक्रॉस सचिव डॉ किरण गर्ग को रंग बिरंगा पटका पहना कर व गुलाल लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सभापति डॉ सुभाष गुप्ता ने कहा कि रेड क्रॉस मे धरातल पर काम करने वाले लोग हैं और हम जो भी काम करते हैं ईश्वर की सेवा मान करके करते हैं इसीलिए हर सेवा कार्य को जनसाधारण तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं। रंगोत्स्व के इस कार्यक्रम में सेवा भारती के प्रांतीय अधिकारी जय कृष्ण जी, अखिल अग्रवाल, अरुण गुप्ता, डी सी बंसल, डॉ ओ पी अग्रवाल, छोटेलाल कनौजिया, अनुराग अग्रवाल, रानू वैश्य,  सुधीर जैन, राकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, चंचल जैन,अलका सिंह, रजनी गुप्ता, निधि विश्वकर्मा,ज्योति बंसल, शिवकुमार गोयल के अतिरिक्त रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर के भावी सचिव रो. वरुण शर्मा भी उपस्थित रहे जिनकी गरिमामई उपस्थिति में सभी बच्चों के साथ रंग गुलाल, गुजिया गोलगप्पे के साथ-साथ सभी बच्चों को, विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं को  सेवा बस्ती की सभी पात्र महिलाओं को एक-एक नहाने का साबुन व  सेनेटरी पैड भी किए गए।


होली का पर्व मनाते हुए सभी बच्चों को प्रेरित किया कि अपने अभिभावकों से जाकर 26 अप्रैल के लिए मतदान की अपील अवश्य करें, क्योंकि बच्चों का भविष्य खुलकर किए गए मतदान पर निर्भर करता है।


शनिवार, 23 मार्च 2024

धूम धाम से मनाया गया समरकूल का होली मिलन कार्यक्रम

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। शनिवार को समरकूल ग्रुप की ओर से होली मिलन का कार्यक्रम मेरठ रोड इन्डस्ट्रीयल ऐरिया स्थित अपने प्रतिष्ठान पर बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता, डायरेक्टर राजीव गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता और तनुज गुप्ता ने सभी महमानो को पटका पहनाते हुए रंग, गुलाल और चंदन तिलक करके स्वागत किया।  इस अवसर पर दिल्ली की सुप्रसिद्ध मौजां ही मौजां पार्टी के कलाकारों ने  बृज के गीतों पर झूमते नाचते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। तथा राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से गाजियाबाद के सांसद और केन्द्रीय मंत्री वी के सिहं, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, शहर विधायक अतुल गर्ग, एम एल सी विधायक दिनेश गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा, अजय शर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, प्रशांत चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता, बलदेव राज शर्मा, जगदीश साधना, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, अजय गुप्ता, राजेन्द्र मित्तल मेदी वाले, सरदार एस पी सिंह, सौरभ जैसवाल, देवेन्द्र हितकारी, भानू शिशोदिया, सुनील यादव, विरेंद्र सहरावत, पार्षद प्रवीण चौधरी, रनीता सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कौशिक,

राहुल तोमर, कपिल त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार संदीप सिघल, मनोज गुप्ता, सलामत मियाँ, तोषीक कर्दम, अशोक शर्मा, सुब्रतो भट्टाचार्य, मधु शर्मा, नरेश सिघानिया, दीपक भाटी, राजकुमार राणा, आशुतोष शर्मा, सुनील शर्मा, व्यापार मण्डल से सुभाष छाबड़ा, राजू छाबड़ा, सुबोध गुप्ता, बाल किशन बालू, गौरव गर्ग, अनिल सावरिया, मनवीर नागर, सुनील चाचा, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सीपीए विद्यालय के बच्चों ने मनाया होली उत्सव

 

                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःस्वर्णजयंती पुरम स्थित सीपीए पब्लिक स्कूल में शनिवार को होली का उत्सव बच्चों ने धूमधाम से मनाया। बच्चों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की मस्ती की। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने सभी को होली पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने सभी को सुरक्षित होली खेलने के बारे में भी जागरूक किया। बच्चों ने शिक्षक.शिक्षिकाओं के साथ अबीर गुलाल उड़ाकर होली उत्सब मनाया। कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक अंकुर गुप्ता व दिव्या गुप्ता, चेयर पर्सन मुन्नी देवी व कॉर्डिनेटर अर्चना सिंह भी मौजूद रहे।

श्री ठाकुर जी सत्संग मंडल ने देवी मंदिर परिसर में होली महोत्सव मनाया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःश्री ठाकुर जी सत्संग मंडल द्वारा देवी मंदिर परिसर में होली महोत्सव मनाया गया। मंदिर के महंत गिरिशानंद गिरि व  पंडित महेश चन्द शर्मा रामायणी के सानिध्य में हुए होली महोत्सव में बडी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। सुन्दर कांड पाठ के बाद कैलाशी माता ने भजन सुनाए। वृंदावन के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण और शिव पार्वती की झांकियों पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किए गए । मेरा खोए गया बाजू बंद रसिया होली में, होली खेले तो अय्यो म्हारे गांव में, तेरा नटवर नन्द किशोर मेरी चूनर पर  रंग डाल गयो, आदि भजनों पर सभी भक्त झूम उठे। सभी ने फूलों के से होली खेल आनन्द लिया। 

मीडिया प्रभारी राकेश  अग्रवाल ने बताया कि आरती के बाद सभी भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया और एक दूसरे को होली की शुभकामना दी। सत्संग मंडल के प्रधान मिथलेश गुप्ता एवम् महा मंत्री कुलदीप मित्तल ने बताया कि पंडित राम भुवन, पंडित धर्मु, विनेश, नरेन्द्र कुमार लवली, अजय बंसल, महेश अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता,  सतीश गुप्ता, दिनेश,  विजय अग्रवाल, संजीव, कृष्ण गोपाल आदि ने होली महोत्सव में सहयोग दिया।

शुक्रवार, 22 मार्च 2024

6 अप्रैल से शुरू होगा ग़ाज़ियाबाद डिस्ट्रिक्ट लीग, जर्सी हुई लॉंच

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

ग़ाज़ियाबाद। ग़ाज़ियाबाद में फुटबॉल का महासंग्राम ग़ाज़ियाबाद डिस्ट्रिक्ट लीग 6 अप्रैल से शुरू होगा। शुक्रवार को आईएमटी कॉलेज में ग़ाज़ियाबाद फुटबॉल एसोसिएशन और आईएमटी कॉलेज के तत्वावधान में सभी क्लब्स की जर्सी लॉंच की गई। 

ग़ाज़ियाबाद के सीडीओ अभिनव गोपाल, आईएमटी कॉलेज के निदेशक विशाल तलवार, स्पोर्ट्स रिसर्च सेंटर के हेड कनिष्क पांडेय, नवीन हॉस्पिटल के एमडी धनंजय तेवतिया और ग़ाज़ियाबाद फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रणव कुमार ने जर्सी लॉंच की। सीडीओ ने इस आयोजन को भविष्य के लिए बड़ी पहल बताया और कहा कि आने वाले समय में ग़ाज़ियाबाद देश की बड़ी खेल महाशक्ति के रूप में उभरेगा। उन्होंने खिलाड़ियों को मतदान के liye भी जागरूक किया। 

ग़ाज़ियाबाद फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि ग़ाज़ियाबाद की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग महामाया स्टेडियम में 6 अप्रैल से शुरू होकर 26 मई तक चलेगी। इसमें 8 टीमें 14-14 मैच खेलेंगी। आईएमटी के निदेशक डॉ. विशाल तलवार ने बताया कि ऑल इंडिया फुटबॉल फ़ेडरेशन के विजन के तहत इस प्रतियोगिता का उद्देश्य अधिक से अधिक बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करना है। ग़ाज़ियाबाद में फुटबॉल की संस्कृति को विकसित करना ही इस लीग का लक्ष्य है। आईएमटी के स्पोर्ट्स रिसर्च सेंटर के हेड डॉ. कनिष्क पांडेय ने बताया कि आने वाले समय में भारत में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के फ़ुटबॉलर देखने को मिलेंगे।  सुनील छेत्री की हो तरह ग़ाज़ियाबाद के युवाओं में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की क्षमता है। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव हेमंत पवार , कोषाध्यक्ष अमित रावत, अंकुश बिश्नोई और आईसीसीपीएल के रीजनल हेड सौरभ पांडेय आदि मौजूद रहे।

आठ टीमे जो ले रही हैं हिस्सा जिनमें ग़ाज़ियाबाद सिटी एफ़सी,विलेज़ स्पोर्ट्स फ़ाउंडेशन,ओएएफ़ए एफ़सी,गोल्डन बूट एफ़सी,मेम्फ़िस टाइगर एफ़सी,विश्वानन्द एफ़सी,उत्तर प्रदेश एफ़सी शामिल होगी।

राधा-कृष्ण बने बच्चों ने होली के कार्यक्रमों से मंत्रमुग्ध किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःप्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के प्राइमरी विंग के बच्चों ने जहां रंग-गुलाल से होली खेली, वहीं राधा-कृष्ण बनकर होली के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने सभी को होली पर्व की बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि होली आपसी एकता व सोहार्द का पर्व है और हमें आपस में मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है। हमारे देश के जितने भी पर्व हैं, वे सभी हमारी आपसी एकता, भाई-चारे व सौहार्द को मजबूत करते हैं। हमारे पर्व जहॉं एक और भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं, वही दूसरी तरफ पर्वो से आपस में मिल-जुलकर रहने की भावना का भी विकास होता है। अतः हमें होली के संदेश को अपने जीवन में उतारते हुए इस पर्व को आपस में मिल-जुलकर मनाना चाहिए।

रोजबेल पब्लिक स्कूल के बच्चों होली की बधाई देकर शिक्षकों का आशीर्वाद लिया

                     मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःविजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल शुक्रवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली पर्व की बधाई दी। साथ ही अपने शिक्षकों को होली की बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने सभी को होली पर्व की बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें आपस में मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है। इस पर्व को सभी को आपस में मिल-जुलकर मनाना चाहिए। डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने कहा कि इस समय देश के कई क्षेत्रों में पानी का संकट चल रहा है। ऐसे में हम सभी को होली पर्व पर पानी की बर्बादी करने से बचना चाहिए और जल संरक्षण करना चाहिए। होली का पर्व गुलाल व चंदन से मनाएं और होली के व्यंजन खाएं और खिलाएं। बच्चों को खुद तो होली पर्व पर पानी का प्रयोग करने से बचना चाहिए साथ ही अपने घर के आसपास रहने वाले लोगों को भी इसके प्रति सचेत करना चाहिए।

डीएस क्रिकेट अकैडमी ने यंगसन एयर गौड क्रिकेट अकैडमी को 52 रन से हराया

  

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःपहले गंगाराम मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 14 का दूसरा लीग मैच डीएस क्रिकेट अकैडमी व यंगसन एयर गौड क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। मैच में डीएस क्रिकेट अकैडमी 52 रन से विजयी रही। डीएस क्रिकेट अकैडमी के 213 रन के जवाब में यंगसन एयरसन गौड क्रिकेट अकैडमी 161 रन पर आउट हो गई। शास्त्री नगर स्थित लाल बहादुर शास़्त्री क्रिकेट स्टेेडियम में टॉस जीतकर डीएस क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 38 ओवर में 213 रन बनाकर आउट हो गई। अर्थव शर्मा ने 60 रन व विकास चौहान ने 52 रन की पारी खेली। गर्व को 3, वंश माहेश्वरी व निर्वाण कोे 2-2 विकेट मिले। 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यंगसन एयरसन गौड क्रिकेट अकैडमी 36.3 ओवर में 161 रन बनाकर आउट हो गई। गर्व ने सबसे अधिक 49 रन बनाए। देवागा ने 33 रन का योगदान दिया। यथार्थ शर्मा व श्रुति पांडे ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अथर्व शर्मा को दिया गया।

गरीब, बुजुर्ग, नौजवान और मजदूरों को मिले उनका हक-डॉ बीपी त्यागी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद.  राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के प्रदेश महासचिव डॉ  बीपी त्यागी लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने का धरातल पर वास्तविक प्रयास कर रहे हैं.  इस क्रम में उनकी टीम हिंडन विहार क्षेत्र पहुंची जहां उन्होंने लोगों को बेहद कष्ट दायक स्थिति में देखा इसके बाद उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के साथ नाइंसाफी नहीं की जा सकती जिन्होंने मेहनत को अपना मुकद्दर बनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपने आप को लगा दिया है श्री त्यागी ने कहा कि मजदूर गरीब बुजुर्ग और नौजवानों को निश्चित रूप से उनका हक मिलना चाहिए क्योंकि वे लोग जी तोड़ मेहनत करते हैं और इस मेहनत का लाभ कहीं ना कहीं देश को पहुंचता है।

श्री त्यागी ने लोगों के बीच पहुंचकर सिर्फ एक ही नारा बुलंद किया कि हम सब एक हैं धर्म जाति में हमें बटना  नहीं है बल्कि हमें विकास की राह को चुना है और आगामी लोकसभा चुनाव में बेहद सोच समझ कर एक ऐसे उम्मीदवार को अपना बहुमूल्य वोट देना है जो धर्म जाति की नहीं बल्कि विकास तरक्की की बात करता हो.


गुरुवार, 21 मार्च 2024

वीनस क्रिकेट एकेडमी ने नानक क्रिकेट एकेडमी का विजयी अभियान रोका, 3 विकेट से हराया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःट्राइडेंट स्पोटर्स क्लब पर खेले जा रहे पहले आरएस मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में नानक क्रिकेट एकेडमी का विजयी अभियान वीनस क्रिकेट एकेडमी ने रोक दिया। वीनस क्रिकेट एकेडमी ने नानक क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से हराया। आयोजक शुभम त्यागी ने बताया कि टूर्नामेंट के दसवें लीग मैच में नानक क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और 40 ओवर में 9 विकेट पर 301 रन बनाए। रोहन नागर ने 103 गेंद पर 14 चौकों व 10 छक्कों की मदद से 169 रन की शानदार पारी खेली। अविनाश डेविड ने 41 रन का योगदान दिया। वीनस क्रिकेट एकेडमी की ओर से हर्ष पांडेय ने 3 विकेट व निशांत ठाकुर ने 2 विकेट लिए। वीनस क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 302 बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। हर्ष पांडेय ने 75 रन, तुषार त्यागी ने 72 व अविजित त्यागी ने 65 रन बनाए। अविनाश डेविड ने 4 व गीतेश ने 2 विकेट लिये। हर्ष पांडेय को ऑल राउंड परफॉरमेंस 75 रन व 3 विकेट के लिए मैन द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बुधवार, 20 मार्च 2024

नानक क्रिकेट अकैडमी ने बीसीए स्टार्स को 6 विकेट से हराया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःट्राइडेंट स्पोटर्स क्लब पर चल रहे पहले आरएस मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का नवां मैच नानक क्रिकेट एकेडमी व बीसीए स्टार्स के बीच खेला गया। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए नानक क्रिकेट अकैडमी 6 विकेट से आसान जीत दर्ज की। मैच में टॉस जीतकर बीसीए स्टार्स ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। आयोजक शुभम शर्मा ने बताया कि टीम 40 ओवर में 228 बनाकर आउट हो गई।श्रेष्ठ ने सबसे अधिक 57 रन की पारी खेली। साहिल बोहरा ने 46 रन का योगदान दिया। नानक चंद क्रिकेट एकेडमी के अल्ताफ खान ने 4 विकेट लिये। नानक क्रिकेट अकैडमी ने 229 रन का लक्ष्य 24 ओवर में ही 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। यश राणा  ने 84 रन की शानदार पारी खेली। रोहन नागर ने 61 रन बनाये। यश राणा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

लिखिराम चौधरी ने इंडो नेपाल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5 पदक जीते

  

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःइंडो नेपाल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गाजियाबाद के लिखिराम चौधरी का दबदबा रहा। उन्होंने 65 व उससे अधिक आयु वर्ग में पांच इवेंटस में भाग लिया और सभी में पदक जीते। उन्होंने 2 स्वर्ण व 3 रजत पदक जीतकर शहर का गौरव बढाया। काठमांडू के धर्मशाला स्पोटर्स स्टेडियम में इंडो नेपाल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 16 मार्च तक हुआ था। लिखिराम चौधरी ने हाई जम्प में 1.10 मीटर व जैवलीन थ्रो में 22.80 मीटर के रिकार्ड के साथ पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। डिस्कस थ्रो में 25.80 मीटर,  लॉंग जम्प में 3.18 मीटर व शॉट पुट में 7.80 मीटर रिकार्ड के साथ वे दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक जीता। शहर के खेल प्रेमियों ने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी।

भद्रा होलिका दहन के लिए कराएगी लंबा इंतजारः आचार्य दीपक तेजस्वी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

होलिका दहन का समय 24 मार्च को रात्रि 11.13 बजे से रात्रि 12.27 मिनट तक का रहेगा

गाजियाबादःआचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि भद्रा काल के चलते इस बार होलिका दहन के लिए इंतजार लंबा होगा। रात्रि 11 बजे के बाद ही होलिका दहन का मुहूर्त है। आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि 24 मार्च को सुबह 9.54 पर फाल्गुन पूर्णिमा तिथि शुरु हो जाएगी और यह 25 मार्च को दोपहर 12.29 पर खत्म हो जाएगी। यानि इस बार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 25 मार्च को दोपहर तक ही है। ऐसे में होलिका दहन 24 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल के समय होगा। होलिका दहन यानि 24 मार्च को भद्रा भी है और भद्रा के समय होलिका दहन करना शुभ नहीं होता है। इसी कारण होलिका दहन का मुहूर्त भद्रा काल खत्म होने के बाद रात्रि 11.13 बजे से रात्रि 12.27 मिनट तक है। यानि होलिका दहन के लिए 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा। होली पर्व पर ही इस बार साल का पहला चंद्रग्रहण भी रहेगा। 100 वर्ष बाद ऐसा होगा जब होली का पर्व चंद्रग्रहण के साए में मनेगा, हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी कारण चंद्रग्रहण का कोई भी नियम या सूतक लागू नहीं होगा।

अशोक चावला ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के निर्विरोध महासचिव निर्वाचित

                  

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सभा 17,18 मार्च को निकुंज कुंज जयपुर -दिल्ली हाईवे, दिल्ली में संपन्न हुई। जिसमें आगामी त्रिवार्षिक चुनाव हेतु  2024 से 2027 तक के लिए चार पदाधिकारियों का चुनाव हुआ । मुख्य चुनाव पदाधिकारी  संजय जैन ने चारों पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की।  क्रमशः अध्यक्ष रवि जिंदल जयपुर,राजस्थान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल राव गुरुग्राम हरियाणा, महासचिव अशोक चावला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश एवं कोषाध्यक्ष के पद पर पंकज शौकीन जी दिल्ली से चुने गए। राष्ट्रीय महासचिव अशोक चावला नेअपने पहले संबोधन में  दिल्ली के रामलीला मैदान में इसी वर्ष पूरे हिंदुस्तान से सभी टेंटव्यवसायियों की एक बड़ी जनसभा करने की भी घोषणा की।

जिसमें टेंट व्यवसाय बैंकट, हॉल आदि पर जीएसटी की दर 18 % है उसको  12% कराने के लिए आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य समस्याओं का भी समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा।   पिछले तीन वर्ष का कार्यकाल के पूरा होने पर अशोक चावला को उनके सरहानीय कार्य को देखते हुए पंजाब टेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष स. एस. एस. मक्कड़ जी, महामंत्री शिव शंकर राय , अशोक शर्मा जी ,सरदार गुरमीत सिंह ,हिमाचल प्रदेश से विवेक  सरीन,जम्मू से सुनील कत्याल, अमित गुप्ता व सम्मानित पदाधिकारियों एवं साथियों ने सरोपा, प्रतीक चिन्ह एवं शाल ओढ़ कर सम्मानित किया ।      पूरे भारतवर्ष से 21 राज्यों से आये पदाधिकारियों ने भाग लिया था। उत्तर प्रदेश से चेयरमैन गिरीश मित्तल, कोषाध्यक्ष ओम मेहरा, महासचिव अभिलेश वर्मा, संयुक्त महामंत्री मुकेश त्यागी, युवा क्षेत्रीय संयोजक सरदार सुखविंदर सिंह, अनिल मित्तल ,अशोक बाटला आदि की गरिमामयी  उपस्थित रही । ये सम्मान मिलना प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक चावला को नहीं उत्तर प्रदेश के प्रदेश के सदस्य का सम्मान हैं । अब उन्हें महासचिव के पद पर चुने जाने पर हम सभी की तरफ़ से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपका मुकेश त्यागी संयुक्त महामंत्री उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन