सोमवार, 13 जनवरी 2025

महाकुंभ के कोषाध्यक्ष बने के के शर्मा,व्यापारियों को कुंभ आने का दिया न्यौता


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष के के शर्मा को महाकुंभ में कोषाध्यक्ष जेसी अहम जिम्मेदारी मिलने पर उनके राष्ट्रीय व्यापार मंडल के गाजियाबाद जिला कार्यालय पर पहुंचने पर शानदार स्वागत अभिनंदन किया गया। केके शर्मा ने गाजियाबाद के समक्ष व्यापारियों एवं राष्ट्रीय परमल की समस्त टीम को महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज द्वारा हस्तलिखित पत्र द्वारा आने का न्यौता दिया।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी विवेक त्यागी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी, अनुशासन समिति अध्यक्ष विनीत शर्मा, सलाहकार समिति सदस्य रितेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री सौरभ यादव, मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, अशोक भारतीय, आशु शर्मा, समीर शर्मा , संदीप त्यागी रसम, परमानंद सिंघल, अनिल जुल्का, प्रवीण बत्रा, नीता भार्गव, काजल छिब्बर, ज्योति तोमर, उपेन्द्र शिसोदिया, विनीत शर्मा, नीरज त्यागी आदि ने निमंत्रण पत्र को स्वीकार कर आने का आश्वासन दिया। 

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी ने बताया कि गाजियाबाद के राजेंद्र नगर साहिबाबाद क्षेत्र निवासी केके शर्मा को इस बार होने वाले महाकुंभ में बड़ी जिम्मेदारी मिली है उन्हें निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशनंदगिरी ने मुख्य शिविर संस्थापक तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है बीते कुछ दिन पहले ही आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशनंद गिरी महाराज राजेंद्र नगर निवास पर उनके परिवार व क्षेत्रवासियों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस दौरान राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल की टीम ने भी उनका भव्य स्वागत किया था। इसी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि केके शर्मा को इस बार महाकुंभ में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है हालांकि इसकी अनौपचारिक घोषणा उसी दिन उनके निवास भ्रमण पर ही हो गई थी। 

बताते चलें कि केके शर्मा राष्ट्रीय स्तर पर एक वरिष्ठ व्यापारी नेता हैं राष्ट्रीय व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं तथा समाज सेवी कार्यों में उनका बड़ा योगदान रहता है वह निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी के बेहद करीबियों में से हैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से राष्ट्रीय व्यापार मंडल, क्षेत्रवासियों और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। 

जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने बताया कि के के शर्मा को अहम जिम्मेदारी तय होने से अब निश्चित रूप से गाजियाबाद क्षेत्र की भागीदारी महाकुंभ में रहने ठहरने स्नान करने में पारदर्शिता व आसानी के साथ होगी।

शनिवार, 11 जनवरी 2025

श्री पंच दशनाम जूना अखाडा की शाही स्नान यात्रा 14 जनवरी को निकलेगीः श्रीमहंत नारायण गिरि

                        मुकेश गुप्ता

 शाही स्नान को लेकर श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के दिशा-निर्देशन व हरदेव गिरि महाराज की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ 

बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए 

प्रयागराजःप्रयागराज महाकुंभ पर्व का शुभारंभ 13 जनवरी से हो रहा है। 14 जनवरी को मकर सक्रांति पर्व पर श्री पंच दशनाम जूना अखाडा की पेशवाई शोभा यात्रा निकलेगी। शाही स्नान को लेकर शुक्रवार को जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के दिशा निर्देशन व श्रीमहंत हरदेव गिरि महाराज की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महाकु्रंभ व शाही स्नान के दौरान व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए और उन्होंने जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, श्रीमहंत हरदेव गिरि महाराज, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर व श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, श्रीमहंत महेश पुरी महाराज, श्रीमहंत तीरथ पुरी महाराज, श्रीमहंत केदार पुरी महाराज, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि महाराज, कनार्टक के सहदेवानंद गिरि महाराज, मेला प्रभारी श्रीमहंत मोहन भारती महाराज, श्रीमहंत मोहन गिरि महाराज, श्रीमहंत द्धिजपुरी महाराज, रमता मंच के श्रीमहंत निरंजन भारती महाराज, 14 मणि के श्रीमहंत रामचंद्र गिरि महाराज, श्रीमहंत रामेश्वरानंद गिरिआनंदेश्वर गिरि महाराज दिल्ली, महंत गिरीशानंद गिरि महाराज समेत सभी साधु-संतों से भेंट की और महाकुंभ की सुविधाओं व व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। भरत एक्सप्रेस न्यूज में महाराजश्री का अखाडों की व्यवस्थाओं को लेकर लेख भी प्रकाशित हुआ। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर व श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर निकलने वाली पेशवाई शोभा यात्रा में सभी मणियों से 20-20 सांधु-संत भाग लेंगे। 165 मंडलेश्वर चांदी की बग्गी में विराजमान होंगे। किन्नर अखाडे के महामंडलेश्वर आदि भी घोडा-बग्गी में सवार होंगे। कुल 200 चांदी की बग्गियां शोभा-यात्रा में शामिल रहेंगी। जो साधु-संत चल नहीं पाते हैं, उनके लिए खुली जीपों की व्यवस्था रहेगी। पेशवाई शांेभा यात्रा में जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, पूर्व सभापति श्रीमहंत उमा भारती महाराज, श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर व श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, श्रीमहंत पृथ्वी गिरि महाराज, श्रीमहंत केदारपुरी महाराज, श्रीमहत सिद्धेश्वर यति महाराज, श्रीमहंत प्रेम भारती महाराज, श्रीमहंत शांति गिरि महाराज, श्रीमहंत राम गिरि महाराज, श्रीमहंत सिद्धेश्वर गिरि महाराज, श्रीमहंत धनंजय गिरि महाराज, श्रीमहंत मुकुंद पुरी महाराज, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि महाराज, श्रीमहंत महेश पुरी महाराज, श्रीमहंत गणपत गिरि महाराज, थानापति धीरज गिरि महाराज, थानापति रवि भारती महाराज, थानापति मनोज गिरि महाराज, थानापति मुन्ना गिरि महाराज, थानापति कुशपुरी महाराज, रमतापंच के श्रीमहंत निरजंन भारती महाराज, श्रीमहंत रामचंद्र गिरि महाराज, श्रीमहंत द्धिजपुरी महाराज, श्रीमहंत मोहन गिरि महाराज, महंत कमल भारती महाराज, महंत तीरथ गिरि महाराज, महंत योगदानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर विद्या चेतन सरस्वती महाराज , महामंडलेश्वर किन्नर अखाडा लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, विद्यानंद सरस्वती महाराज, महंत सतचेतन पुरी महाराज आदि शामिल होंगे।

दिव्य नर्सिंग होम की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में निशुल्क मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन


                           मुकेश गुप्ता

दिव्य नर्सिंग होम के मैनेजिंग डायरेक्टर डा० सत्यवीर सिंह ने शहर वासियों को वर्षगांठ के मौके पर दी नव वर्ष की बधाई,

गाजियाबाद ।  शास्त्री नगर बी-ब्लॉक स्थित दिव्य नर्सिंग होम के 30 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर दिव्य नर्सिंग होम के मैनेजिंग डायरेक्टर डाक्टर सत्यवीर सिंह के नेतृत्व मे फी मेडिकल चेकअप का आयोजन किया गया है। डा० सत्यवीर सिंह ने बताया की फ्री मेडिकल चेकअप कैंप मे ई.सी.जी., सुगर, ब्लड प्रेशर, फाइबर्बोस्कैन आदि की जांच निशुल्क की गई जिसमें गाजियाबाद के अलावा अन्य क्षेत्र से आए हुए लोगो ने भी फी चैकअप कैंप का भरपूर लाभ उठाया इस दौरान दिव्य नर्सिंग होम के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा० दिव्यांश सिंह ने बताया कि दिव्य नर्सिंग होम के द्वारा आयोजित फ्री मेडिकल कैप का आयोजन दिव्य नर्सिंग होम की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में लगाया गया है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर अपना चैकअप कराया। इस मौके पर दिव्य नर्सिंग होम के मैनेजिंग डायरेक्टर डा० सत्यवीर सिंह ने बताया की निशुल्क कैंप का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि जो लोग अपना चैकअप नहीं कर पातें, निशुल्क चैकअप के दौरान वह अपना तसल्लीपूर्वक चैकअप कर लेते है, इस दौरान मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा० दिव्यांश सिंह एवं दिव्य नर्सिंग होम के मैनेजिंग डायरेक्टर डा० सत्यवीर सिंह ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 2025 सभी के जीवन में सुखशांति एवं परिवार में खुशहाली लाए ऐसी मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। 


शुक्रवार, 10 जनवरी 2025

आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने प्रमुख सचिव, राज्य कर विभाग, एम. देवराज के साथ की विशेष मुद्दों पर चर्चा


मुकेश गुप्ता

▪️एमएसएमई को नहीं होने दिया जायेगा परेशान - जीएसटी के मुद्दों पर आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नीरज सिंघल ने  प्रमुख सचिव, राज्य कर विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एम. देवराज, आईएएस के साथ विशेष भेंटवार्ता की।

▪️प्रमुख सचिव ने बताया कि GST विभाग के अधिकारियों द्वारा यदि उद्यमियों को अनावश्यक प्रताड़ित / परेशान किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

▪️उद्यमी के गाड़ी पकडे जाने, एसआईबी सर्च, ऑडिट या किसी अन्य प्रकार से GST विभाग के किसी भी अधिकारी द्वारा उद्यमियों को नहीं होने देंगे परेशान – आईआईए प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई विशेष बैठक में प्रमुख सचिव ने दिया भरोसा

गाजियाबाद । मंगलवार की देर शाम आईआईए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने जीएसटी के मुद्दों पर प्रदेश शासन में प्रमुख सचिव, राज्य कर विभाग, श्री एम. देवराज, आईएएस से साथ विशेष भेंटवार्ता की। इस भेंटवार्ता के दौरान आईआईए महासचिव आलोक अग्रवाल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  अवधेश कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे, जिसमें उद्यमियों को जीएसटी से सम्बंधित हो रही निम्नलिखित समस्याओं को रखा गया।

1. जीएसटी विभाग द्वारा निर्धारित प्राप्ति की मोबाइल स्क्वाड टीम द्वारा लक्ष्य की प्राप्ति की मानसिकता की समस्या विषयक।

2. टैक्स क्रेडिट के बेमेल मुद्दों की समस्या विषयक।

3. सिस्टम से स्वचालित जारी नोटिस की समस्या विषयक।

4. ऑनलाइन जानकारी प्रदान करने का सीमित विकल्प होने की समस्या विषयक, जिससे विभाग में व्यक्तिगत दौरा सुनिश्चित हो सके।

5. एकसमान तथ्यों के लिए विभिन्न जीएसटी विभागों द्वारा एकसमान अवधि के नोटिस जारी किए जाने की समस्या विषयक।

प्रमुख सचिव,  एम. देवराज, ने आईआईए के उपरोक्त मुद्दों की गंभीरता को समझते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु प्रत्यावेदन को अग्रेसित करते कहा कि जीएसटी विभाग का प्रदेश के किसी भी उद्यमी को प्रताड़ित करने की मंशा नहीं है, बल्कि ईमानदार एवं निष्ठावान उद्यमियों को प्रोत्त्साहित करने का कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। फिर भी यदि किसी उद्यमी के गाड़ी पकडे जाने, एसआईबी सर्च, ऑडिट या किसी अन्य प्रकार से जीएसटी विभाग के किसी भी अधिकारी द्वारा प्रताड़ित / परेशान किया जा रहा है तो आईआईए द्वारा इसकी डिटेल शेयर किये जाने की बात प्रमुख सचिव महोदय ने कही एवं आश्वस्त किया कि इन मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।




एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट के छात्रों का हुआ इंटरनेशनल ट्रेनिंग के लिए चयन

 

                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट के छात्रों का हुआ इंटरनेशनल ट्रेनिंग के लिए चयन स्कूल ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के छात्र ध्रुव शर्मा, विजय यादव, अभिषेक कुमार, अविनाश यादव व् दीपांशु का होटल लैगून एटीट्यूड बीच रिजॉर्ट और आउटरिगर बीच रिजॉर्ट, मॉरिशस में इंटरनेशल ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है, इस मोके पर यूनिवर्सिटी के चेयरमैन परम आदरणीय  महेंद्र अग्रवाल ,वाइस चेयरमैन  अखिल अग्रवाल , वाइस चांसलर प्रो० (डॉ०) प्रसेंनजीत कुमार, प्रो० वाइस चांसलर  पीयूष श्रीवास्तव, आई.जी. पुलिस (से०नि०), रजिस्ट्रार प्रो० (डॉ०) राजीव रतन, स्कूल ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के निदेशक प्रोफेसर (डॉ०) हरवीर सिंह तथा यूनिवर्सिटी के सभी निदेशकों, एवं शिक्षको व् सस्थान से जुड़े सभी लोगो ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभ कामनाये दी।

गुरुवार, 9 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ मेले का भ्रमण किया‘ श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

 

मुकेश गुप्ता

सभी 13 अखाड़ों में जाकर साधु-संतों से भेंटकर हाल-चाल जाना

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े में श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज समेत सभी संतों से भेंट की

रात्रि विश्राम मेला क्षेत्र में ही किया और संतों के साथ भोजन प्रसाद ग्रहण किया 

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को महाकुंभ मेले का भ्रमण किया। उन्होनें मेले की व्यवस्थाओं व सुविधाओं का जायजा लिया और सभी 13  अखाड़ों का भ्रमण कर साधु-संतों से भेंट की व उनका हालचाल भी जाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रात्रि विश्राम भी मेला क्षेत्र में ही किया। श्री पंच दशनाम जूना  अखाड़े में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, सचिव श्रीमहंत शैलेद्र गिरि महाराज, मेला प्रभारी मेला प्रभारी श्रीमहंत मोहन भारती महाराज, रमता पंच के श्रीमहंत मोहन गिरि महाराज, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि महाराज, अष्टकौशल मंहत योगेश्वरानंद गिरि महाराज समेत सभी साधु-संतों से भेंटकर उनका हालचाल जाना। साथ ही उनसे महाकुंभ मेले की व्यवस्थाओं व सुविधाओं को लेकर चर्चा की तथा महाकुंभ मेले को भव्य, दिव्य, ऐतिहासिक व यादगार बनाने के लिए सुझाव भी लिए। श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज महाकुंभ मेले को अब तक का सबसे भव्य व दिव्य बनाने के लिए प्रयासरत हैं। महाकुंभ मेले में विश्वभर से 50 करोड से अधिक ज्ञद्धालुओं व लाखों की संख्या में संतों के आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं व संतों को मेले में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसी सुविधाएं व व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई हैं कि पूरे विश्व में सराहना हो रही है। प्रयागराज महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है और संतों व भक्तों क्रे लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं व व्यवथाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बराबर नजर रखे हुए हैं। वें निरंतर मेले क्षेत्र का भ्रमण भी कर रहे हैं। इसी श्रृखला में उन्होेंने गुरूवार को मेला क्षेत्र के साथ सभी 13 अखाड़ों का भ्रमण कर साधु-संतों से भेंट की। उन्होंने रात्रि विश्राम मेला क्षेत्र में ही किया और रात्रि का भोजन प्रसाद साधु-संतों के साथ ही ग्रहण किया।

बुधवार, 8 जनवरी 2025

महाकुम्भ अपनी आस्था और आधुनिकता के नए समागम के रूप में वैश्विक का पटल पर नई छाप छोड़ेगा- मुख्यमंत्री

 

मुकेश गुप्ता

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति कर रहा है- योगी

प्रयागराज महाकुम्भ भव्य, दिव्य और डिजिटल कुम्भ के रूप में जाना जाएगा- सीएम

स्वच्छता, सुरक्षा और आधुनिकता के मॉडल के साथ आस्था और आधुनिकता का एक नया समागम भी होगा- सीएम

10000 एकड़ भू भाग पर आयोजित महाकुम्भ में व्यवस्थाएं पूरी मुस्तैदी से संपन्न हो रही हैं- योगी

2024 में काशी में 16 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए- योगी आदित्यनाथ

अयोध्या में जनवरी 2024 से सितंबर तक श्रद्धालुओं की संख्या 13 करोड़ 55 लाख से अधिक रही- सीएम योगी

विदेशी आक्रांताओं की विरासत पर गौरव की अनुभूति करने वाले नहीं समझ पाएंगे महाकुम्भ- योगी

लखनऊ, 8 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के निवासियों का सौभाग्य है कि उन्हें भारत की आध्यात्मिक विरासत को महाकुम्भ के माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले महाकुम्भ में भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि उनके मार्गदर्शन में भारत अपनी प्राचीन विरासत पर गर्व कर रहा है। मुख्यमंत्री एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित ‘डिवाइन उत्तर प्रदेश: द मस्ट विजिट सेक्रेड जर्नी’ कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुम्भ भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का परिचायक है। यह आयोजन देश और दुनिया के लोगों को अपनी प्राचीन परंपराओं पर गर्व करने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों को समझने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को प्रोत्साहित करना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन भी प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें संतों के सानिध्य में इस आयोजन को सफल और सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं।

आधुनिकता और आध्यात्मिकता का समागम है महाकुम्भ 2025

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस बार का महाकुम्भ एक भव्य, दिव्य और डिजिटल आयोजन होगा। 10,000 एकड़ क्षेत्रफल में आयोजित यह महाकुम्भ स्वच्छता, सुरक्षा और आधुनिकता का आदर्श प्रस्तुत करेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डिजिटल टूरिस्ट मैप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े सुरक्षा तंत्र और स्मार्टफोन के माध्यम से शौचालयों की स्वच्छता का आकलन करने की व्यवस्था की गई है।

देश और प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है महाकुम्भ- योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुम्भ जैसे आयोजनों का प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि 2019 में आयोजित कुम्भ के दौरान उत्तर प्रदेश की आर्थिक वृद्धि में 1.2 लाख करोड़ रुपये का योगदान हुआ था। इस बार 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिससे प्रदेश को 2 लाख करोड़ रुपये तक की आर्थिक वृद्धि होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु जब प्रदेश में आते हैं, तो परिवहन, आवास, भोजन और अन्य सेवाओं पर खर्च करते हैं, जिससे स्थानीय व्यवसाय और रोजगार को बढ़ावा मिलता है। सीएम योगी ने जानकारी देते हुए कहा कि 2024 में काशी में 16 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए वहीं अयोध्या में जनवरी 2024 से सितंबर तक श्रद्धालुओं की संख्या 13 करोड़ 55 लाख से अधिक रही है। 

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का माध्यम है महाकुम्भ

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि महाकुम्भ का आयोजन सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण का भी एक माध्यम है। प्रयागराज में अक्षय वट कॉरिडोर, सरस्वती कूप कॉरिडोर, पातालपुरी कॉरिडोर और महर्षि भारद्वाज कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही भगवान राम और निषाद राज के मिलन स्थल श्रृंगवेरपुर में भव्य कॉरिडोर और प्रतिमा स्थापित की गई है।

महाकुम्भ के आयोजन में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुम्भ के आयोजन में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है। गंगा और यमुना नदी में किसी भी प्रकार के सीवर या कचरे का निर्वहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए अत्याधुनिक एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) और बायो-रिमिडिएशन पद्धतियों का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही 1.5 लाख से अधिक शौचालयों को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वे पूरी तरह से स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल हों। मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि उनके मार्गदर्शन में भारत अपनी प्राचीन विरासत पर गर्व कर रहा है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या, और प्रयागराज के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम है कि आज ये स्थान वैश्विक स्तर पर आकर्षण के केंद्र बन गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए हैं विस्तृत प्रबंध

महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 सेक्टरों में विभाजित क्षेत्र में 30 पेंटून ब्रिज, 5000 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था और 8000 से अधिक बसें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा, बैटरी संचालित वाहन और सटल बस सेवा भी उपलब्ध होगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुम्भ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन दुनिया के सबसे बड़े अस्थायी शहर के रूप में स्थापित होगा, जहां हर समय 50 लाख से 1 करोड़ श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। 

विदेशी आक्रांताओं की विरासत पर गौरव की अनुभूति करने वाले नहीं समझ पाएंगे महाकुम्भ- योगी

सीएम योगी ने कहा कि मुझे लगता है यह उन लोगों को समझ में ही नहीं आएगा, जिनको अभी तक पता ही नहीं है की नदी को चैनेलाइज करके नदी की आयु को बढ़ाई जाती है ना कि उसकी प्राकृतिक प्रभाव को अवरुद्ध किया जाता है। सीएम योगी ने कहा कि यह वह लोग हैं जो अपनी विरासत को भारत के विरासत के साथ जोड़ने की जगह विदेशी आक्रांताओं की विरासत के साथ जुड़ने पर गौरव की अनुभूति करते हैं और उसी का अनुसरण भी करते हैं। इसीलिए उनको कुम्भ का आयोजन अच्छा नहीं लगता है उनको अयोध्या का विकास अच्छा नहीं लगता है। उनको काशी की कायाकल्प अच्छी नहीं लगती। मथुरा वृंदावन का सौंदर्य उन्हें जो पूरी दुनिया को आकर्षित कर रहा है उन्हें अच्छा नहीं लगता। उनको बांटना अच्छा लगता है, वह जाति के नाम पर बाटेंगे, क्षेत्र के नाम पर बाटेंगे, भाषा के नाम पर बाटेंगे और अन्य मुद्दों के आधार पर बांट करके फिर उसे राजनीतिक रोटी सेंकने का काम करेंगे। उन लोगों से उम्मीद नहीं की जा सकती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुम्भ का उद्देश्य लोगों में नई आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करना और उन्हें अपने देश और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को यह संदेश जाएगा कि आध्यात्मिकता और आधुनिकता का समन्वय कैसे किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ को प्रदेश और देश के लिए एक अद्वितीय अवसर बताते हुए कहा कि यह आयोजन भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर मजबूती से प्रस्तुत करेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और इसकी सफलता में योगदान दें।

मंगलवार, 7 जनवरी 2025

दिल्ली चुनाव में दिखेगी मंत्री नरेंद्र कश्यप की मेहनत शीर्ष नेतृत्व ने बवाना में दी है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

                          अनुज गुप्ता

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावो में स्टार प्रचारक की भूमिका निभा चुके हैं। तो वहीं अब वह दिल्ली में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भी शीर्ष नेतृत्व द्वारा सोंपी गई जिम्मेदारी को निभाने के लिए चुनावी मैदान में आ गए हैं। सोमवार को राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नरेंद्र कश्यप जिला उत्तर पश्चिम विधानसभा बवाना में पहुंचे थे। यहां पार्टी द्वारा उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसको पूरा करने के लिए वह जुट गए हैं। जय भगवान यादव पार्षद के कार्यालय पर चुनावी बैठक समीक्षा व आगामी कार्यक्रमों को लेकर उन्होंने विस्तार से यहां रणनीति बनाई है। 

दिल्ली की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ  : नरेंद्र कश्यप 

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि दिल्ली की जनता हमेशा से नरेंद्र मोदी के साथ है और इस बार दिल्ली की जनता मन बन चुकी है कि विधानसभा चुनाव में भी कमल के फूल को खिलाना है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल द्वारा जिस तरीके से पीछे 10 सालों में दिल्ली का कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। तो वही दिल्ली सरकार का आगामी सरकार चलाने को लेकर कोई एजेंडा नहीं है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन बहुत व्यापक और स्पष्ट है।

दिल्ली में इस बार आएगी भाजपा सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारियां को निभाने के लिए चुनावी मैदान में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि वह अपने स्तर से कोई कमी नहीं छोड़ेंगे ताकि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। उन्होंने कहा है कि देश की जनता जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखती है, उसकी नजारा इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा है आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य दल केवल जनता के साथ विश्वास घात और धोखा कर रहे हैं।  

चुनावी घोषणा से पहले ही भाजपा दिल्ली में हुई एक्टिव

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि भले अभी दिल्ली में चुनाव की घोषणा होना शेष है पर तारीख के ऐलान होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक ,  मंत्री और केंद्रीय स्तर के नेताओं ने जमीनी स्तर पर अपना काम करना शुरू कर दिया है। जिसका लाभ चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अवश्य मिलेगा।

सोमवार, 6 जनवरी 2025

प्रयागराज महाकुंभ में श्री दूधेश्वर नाथ महादेव महाकुंभ शिविर व अन्नपूर्णा भंडारे का हुआ शुभारंभ

 

                          मुकेश गुप्ता

श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में 5 फरवरी तक चलेगा शिविर

शिविर में देश- विदेश से आए संतों व भक्तों की सेवा की जाएगीः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

श्री दूधेश्वर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग के सहयोग से शिविर व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है

प्रयागराजः विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर द्वारा प्रयागराज महाकुंभ में देश-विदेश से आए संतों व भक्तों के लिए श्री दूधे,ख्वर नाथ महादेव महाकुंभ शिविर लगाया है। शिविर का शुभारंभ जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज व मंदिर के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में शिविर का शुभारंभ हुआ। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में आए संतों व भक्तों की सेवा किसी तपस्या से कम नहीं है। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर द्वारा लगाए गए शिविर का लाखों संतों व श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महराज सदैव ही धर्म, समाज, संत व जन हित के कार्याे में सबसे आगे रहते हैं। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि श्री दूधेश्वर नाथ महादेव महाकुंभ शिविर 5 जनवरी से सेक्टर 20 संगम लोअर मार्ग शास्त्री ब्रिज के नीचे कुंभ मेला क्षेत्र में शुरू हो गया है और यह 5 फरवरी तक चलेगा। शिविर में संतों व भक्तों के लिए भोजन प्रसादमए चिकित्सा आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रोजाना भंडारे का आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर धर्म, आध्यात्म, भारतीय संस्कृति की अखंड ज्योत जलाने के साथ समाज सेवा के कार्याे में भी हमेशा आगे रहता है। मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग व उपाध्यक्ष अनुज गर्ग का इसमें हमेशा सहयोग रहता है। मंदिर में जरूरतमदों के लिए जहां आए दिन भंडारे का आयोजन होता है, वहीं गरम कपडों आदि का वितरण किया जाता है। जरूरतमंदों को चिकित्सा कैंम्प लगाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है तो पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लगातार अभियान चलाकर जगह-जगह पौधरोपण कराया जाता है। गौ माता की सेवा भी निरंतर की जाती है। देश भर में जहां कहीं भी कोई बडा धार्मिक आयोजन होता है तो वहां पर भी शिविर लगाकर सेवा की जाती है। सेवा की इसी श्रृंखला प्रयागराज महाकुंभ में देश-विदेश से आने वाले सिद्ध, तपस्वी व त्यागी संतों तथा भक्तों की सेवा करने के लिए ही धर्मपाल गर्ग व अनुज गर्ग के सहयोग से सेक्टर 20 संगम लोअर मार्ग शास्त्री ब्रिज के नीचे कुंभ मेला क्षेत्र में 5 जनवरी से 5 फरवरी तक शिविर व अन्नपूर्णा भंडारा लगाया गया है। उन्होंने भक्तों से अपील की कि प्रयागराज महाकुंभ में 16 से 25 जनवरी केबीच ही आएं क्योंकि उसके बाद भीड इस कदर बढ जाएगी कि व्यवस्था कर पाना संभव नहीं होगा। महाराजश्री ने बताया कि महाकुंभ में मंगलवार 14 जनवरी को मकर सक्रांति का पहला शाही स्नान होगा। द्वितीय शाही स्नान बुधवार 29 जनवरी को मौनी अमावस्या को व तृतीय शाही स्नान सोमवार 3 फरवरी को बसंत पंचमी का होगा। साधु.संत तीसरे शाही स्नान के बाद काशी के लिए रवाना हो जाएंगा जहां उनका प्रवास होली तक रहेगा।

रोलबाल स्केटिग एसोसिएशन के तात्वाधान मे आयोजित दो दिवसीय अण्डर 17 बालक एव बलिका वर्ग के कैंप का हुआ समापन


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  रोलबाल स्केटिग एसोसिएशन गजियाबाद के अन्तर्गत दो दिवसीय अण्डर 17 बालक एव बलिका वर्ग के कैंप का समापन आज 6 जनवरी सोमवार को कोलम्बिया कान्वेंट इन्स्टीट्यूट में सम्पन्न हुआ। कैंप में प्रदेश के विभिन्न जिलों  विभिन्न जिलो आगरा, मेरठ, वाराणसी, गोतमबुद्ध नगर, फतेहपुर, लखनऊ एवम गजिनाबाद के चयनित हुए बालक एवं बालिका वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश रोलबाल संघ के प्रेसिडेट पायलट राकेश त्यागी, कोलंबिया इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर वी एम त्यागी व स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा द्वारा टीम की प्लेझ्ग जर्सी  प्रदान की गई। चुनी हुई टीम आंद्रा प्रदेश में होने वाली 16वी  जूनियर ( अण्डर- 17)  नैशनल रोल बाल प्रतियोगिता में भाग लेगे । जोकि 8 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित होगी। जिसमे बालिक वर्ग में गजियाबाद से किमाया एव बालक वर्ग में शोर्य टीम चयन हुआ एवम टीम  कैप में खिलाडियो ने मुख्य कोच संजीव, मिलिद की देखरेख मे अभ्यास किया।

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने एडीएम सिटी गम्भीर सिंह को "शिक्षा शिरोमणि" सम्मान से किया सम्मानित



                       मुकेश गुप्ता

देश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए "गम्भीर सिंह" जैसे देश भक्त अधिकारियों की जरूरत -जीपीए 

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा जिले के अपर जिला अधिकारी नगर गम्भीर सिंह को शिक्षा शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया जीपीए द्वारा यह विशेष सम्मान उनको जिले के गरीब बच्चो को शिक्षा का अधिकार दिलाने , जिले मे बने पुस्तकालयों का नवीनकरण कराने, जिले में आरटीई एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू कराने और हर पल हर क्षण अभिभावकों की हर संभव मदद के लिए तत्पर रहने के लिए दिया गया गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी और सचिव अनिल सिंह ने बताया कि गम्भीर सिंह जी एक ऐसे अधिकारी है जिनके मन और मस्तिष्क मे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना कूट कूट कर बसा है जब से वो हमारे जिले में आए है चाहे वो इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर रहे हो या फिर अब एडीएम सिटी के पद पर हो हमें याद नहीं की कभी उन्होंने उनके कार्यालय में मदद के लिए आए किसी भी गरीब अभिभावक को उसके शिक्षा के अधिकार से वंचित होने दिया हो ये वो अधिकारी है जो आरटीई के गरीब बच्चो को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए अपनी नौकरी को ताक पर रख राजनीति में ऊंचा रसूख रखने वाले दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजनगर से अड गए थे इतना ही नहीं इन्हीं की सख्ती के कारण जहा सेक्टर 23 संजय नगर के देहरादून पब्लिक स्कूल को झुकने के लिए मजबूर होना पड़ा था वहीं उत्तम स्कूल फोर गर्ल्स जैसे नामी स्कूल को आरटीई के दाखिले लेने के लिए विवश होना पड़ा था । जिले की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए तत्पर तेज तरार अधिकारी गम्भीर सिंह के हजारों उदाहरण उनकी शिक्षा के समर्पण और लग्न की कहानी बया करने के लिए भरे पड़े है ऐसे अधिकारी को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है आज देश को गम्भीर सिंह जी जैसे देशभक्त अधिकारीयो की जरूरत है जो देश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर सके इस मौके पर अनिल सिंह, पवन शर्मा , धर्मेंद्र यादव, संजय शर्मा , राजू सैफी, नरेश कुमार, ज्योति , विपिन सिंह, मीनू , बबिता आदि मौजूद रहे।



रविवार, 5 जनवरी 2025

गुरुद्वारा दशमेश दरबार के स्थापना दिवस पर हुआ कीर्तन दरबारका आयोजन, हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरुओं की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता-- अतुल गर्ग




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । प्रताप बिहार गुरुद्वारा दशमेश दरबार के स्थापना दिवस पर भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया जिसमें सरदार चरणजीत सिंह ,हजूरी रागी प्रभजोत सिंह व ज्ञानी प्रभजिंदर सिंह लुधियाना वालो ने कीर्तन श्रवण कराया। इस अवसर पर संसद अतुल गर्ग ने सभी को गुरुद्वारा साहिब की स्थापना दिवस व साहिबे कलाम सर्व वंश दानी गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी,हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरुओं की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता,प्रबंध कमेटी के सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी सुखविंदर सिंह ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर सरदार जुझार सिंह, सरदार हरविंदर सिंह,सरदार  के दयाल सिंह,अमित बग्गा,सरदार हरजीत सिंह,सरदार गुरप्रीत सिंह,सरदार रामबीर सिंह सरदार दामोदर सिंह जग्गी,सरदार रविंदर सिंह जोली,सरदार कुलदीप सिंह,गौरव चोपड़ा,सौरभ जसवाल देसी,पंडित राजिंदर शर्मा,संतराम पार्षद,के के स्वामी, धीरेन्द्र यादव पार्षद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी की छावनी प्रवेश यात्रा धूमधाम से निकाली गईः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज



                           मुकेश गुप्ता

श्रीमहंत हरि गिरि महाराज व श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज के पावन सानिध्य में प्रवेश यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया 

प्रयागराजःश्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी की छावनी प्रवेश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के साधु-संतों ने प्रयागराज महाकुम्भ में मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर प्रवेश किया। श्री दधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि छावनी प्रवेश यात्रा में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़ो केसचिव रविंद्र पुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, बाघम्बरी गददी व लेटे हनुमान के महंत बलबीर गिरि महाराज, आदि शामिल थे। छावनी प्रवेश यात्रा का जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमींत प्रेम गिरि महााज, श्रीमहंत महेश पुरी महाराज, मेला प्रभारी श्रीमहंत मोहन भारती महाराज व मंदिर के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने जोरदार स्वागत किया और पंचपरमेश्वर भगवान कार्तिक की पूजा-अर्चना व आराधना की। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी की छावनी प्रवेश यात्रा में भस्म लगाए, माला पहने और हाथी,ख् घोड़े और चांदी के रथों पर संत-महंत और महामंडलेश्वर सवार थे। सबसे आगे अखाड़े के इष्टदेव भगवान कार्तिकेय की धर्मध्वजा चल रही थी। उसके पीछे हाथी, घोड़ों व ऊंटों पर सवार नागा संन्यासी थे। उनके पीछे महामंडलेश्वरों के रथ चल रहे थे। रास्ते भर प्रयागराज वासियों ने संतों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

शनिवार, 4 जनवरी 2025

महिला सशक्तिकरण की मिसाल है प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले --रामदुलार यादव


 

   विलक्षण प्रतिभावान, सावित्री बाई फूले अपनी लगन, कठिन परिश्रम, व्यवहार कुशलता से मराठी कवियित्री, पहली नेत्री, समाज सुधारक, रुढ़िवाद और कुरीतियों की घोर विरोधी, प्रगतिशील, नारी सशक्तिकरण की मिसाल बन बालिकाओं के लिए शिक्षा, अनुशासन और ज्ञान का मार्ग प्रशस्त किया| उन्होंने भारत में नारी मुक्ति आन्दोलन की अलख जगायी, आज महिलाओं को जितनी शक्ति प्राप्त हो रही है, उन्होंने लगभग 200 वर्ष पहले ही महिलाओं को शोषण, अनाचार, अत्याचार, अज्ञानता से संघर्ष करने का मार्ग दिखा अपनी लड़ाई खुद लड़ने की प्रेरणा दी।

        सावित्री बाई फूले का जन्म 3 जनवरी 1831 में सतारा जनपद पुणे के पास महाराष्ट्र में हुआ था, उस समय बाल विवाह का प्रचलन था, इनकी शादी भी 9 वर्ष की उम्र में इनसे उम्र में बड़े 13 साल के ज्योतिराव फूले से धूमधाम से सम्पन्न हुई, लेकिन इन्हें यह विवाह केवल एक समारोह जिसमें खाने-पीने के सुन्दर व्यंजन, खेल-कूद के सिवा कुछ नहीं था, फूले इनका उपनाम पड़ा, इसलिए कि इनके यहाँ फूलों की खेती और विक्रय का कार्य होता था। सावित्री बाई फूले की शिक्षा अपने खेत में काम करने के कारण शून्य थी, लेकिन जब वह अपने पति के घर आयी तो उन्होंने उन्हें शिक्षित किया, इनके पति महात्मा ज्योतिराव फूले जब शिक्षा प्राप्त कर रहे थे तब भी वर्चस्ववादी, सामंतवादी, रुढ़िवादी, पाखंडी ताकतें उनके शिक्षा ग्रहण करने के कार्य से खुश नहीं थी बल्कि उन्हें एक मित्र की शादी में अपमानित भी किया गया था, इस घटना से उनके मन में बहुत पीड़ा हुई, उन्होंने निश्चय किया मै कमजोर वर्गों तथा महिलाओं को शिक्षित करने के लिए विद्यालय की स्थापना करूँगा।1848 में बालिकाओं के लिए पहले विद्यालय की पुणे में स्थापना की, लेकिन शिक्षा पर कब्ज़ा करने वाला वर्ग इनके काम का विरोधी रहा, इन्हें स्कूल खोलने के लिए अहंकारी ताकतें न कोई मकान, न शिक्षा देने के लिए, बल्कि  अध्यापक, अध्यापिकाओं की व्यवस्था में लगातार अड़चन डालने का कार्य करते रहे, इनका साथ दिया अपना मकान देकर गफ्फार शेष ने, सावित्री फूले को स्वयं इनके पति ने शिक्षित किया था, वह पहली महिला शिक्षिका बनी, इस कार्य में इनका साथ दिया शेष फातिमा ने, उन्होंने कन्धा से कन्धा मिला इस पुनीत कार्य को आगे बढाया, सावित्री बाई फूले अब शिक्षिका होने  के साथ-साथ भारत में नारी मुक्ति आन्दोलन की पहली नेत्री और समाज सुधारक बन गयी, इन्हें महिलाओं को शिक्षित करने, रुढ़िवाद, पाखंड, कुरीतियों, अन्याय और शोषण से मुक्त कराने के लिए वर्चस्ववादी, अहंकारी ताकतों का अपार विरोध झेलना पड़ा, कई बार इनके ऊपर मल-मूत्र, गोबर, पत्थर फेंके गये, लेकिन वह इन अमानवीय आचरण की परवाह न करते हुए अपने साथ दो साड़ी रखती थी, वह विद्यालय में साड़ी बदल कर छात्राओं को शिक्षित करती रही।

       जब पाखंडियों, शिक्षा माफियाओं को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ज्योतिराव के पिता गोबिंद जी को भड़काकर कि महिलाओं को शिक्षा देकर आपका परिवार नर्क में चला जायेगा, घोर पाप ज्योतिबाराव फूले और आपकी पुत्र-बधू कर रहे है, उन्होंने इनको घर से निकाल दिया, लेकिन आर्थिक तंगी झेलते हुए इन्होने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया, सावित्री बाई फूले का परिवार संपन्न था, जब उन्होंने अपने भाई से आर्थिक सहायता मांगी, तो उन्होंने कहा कि “हम तुम्हारे लिए आर्थिक मदद देकर नर्क में चले जांय, साफ इंकार कर दिया, सावित्री बाई फूले ने उनका प्रतिकार नहीं किया, बल्कि कहा कि आप लोग अंजान,  शिक्षा के महत्व और हमारे कार्य को समझने में भूल कर रहे है, अपने उद्देश्य में लगे रहे, उनकी कोई संतान नहीं थी, उन्होंने पूरे समाज, देश के बच्चों को अपनी संतान मान छुवाछूत, जाति व्यवस्था, ऊँच-नीच, बाल विवाह, विधवा विवाह जैसी कुरीतियों पाखंड, रुढ़िवाद के समूलनाश के लिए लगातार कार्य किया। अब 1851 तक इन्होने तीन महिला विद्यालय की स्थापना की, प्रभारी बनी। वह शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए प्रसूति गृह की स्थापना की, जिससे शिशु सुरक्षित पूर्ण जन्म ले सके, उन्होंने ब्राह्मण विधवा से पैदा हुए यशवंत को डा0 यशवंत बनाया, गोद लेकर पूरी शिक्षा दिला एक समाज में मिसाल पैदा की, उन्होंने विधवा पुनर्विवाह की वकालत की, सावित्री बाई फुले ने विद्यालयों और परित्यक्त बच्चों के लिए भी गृह बनवाया, सावित्री बाई फुले ने महात्मा ज्योतिराव के साथ मिलकर “सत्य शोधक समाज” की स्थापना कर पितृ सत्ता, जाति व्यवस्था, ब्राह्मणवाद, दहेज़ प्रथा का विरोध किया, अपने पति महात्मा ज्योतिराव का अंतिम संस्कार 1890 में स्वयं कर अनुकरणीय कार्य किया, अब ज्योतिराव के निधन के बाद सत्य शोधक समाज का सारा भार भी उन्हें वहन करना पड़ा, समाज सुधार की जिम्मेदारी भी उन्हें निभानी पड रही थी, कि पुणे में प्लेग फ़ैल गया, अपने दत्तक पुत्र यशवंत के साथ प्लेग से पीड़ित बच्चों, महिलाओं, कमजोर वर्गों की सेवा करते हुए वह खुद प्लेग की चपेट में आ गयी, और 10 मार्च 1897 को इस असार संसार को अलविदा कर गयी, लेकिन अथक परिश्रम, उनके आधुनिक विचार,, नारी मुक्ति आन्दोलन के उनके कार्य, ब्राह्मणवादी व्यवस्था, पितृतात्मक सत्ता को चुनौती पूर्ण विचार, आज भी समाज, देश को संघर्ष के लिए उद्वेलित करते रहेंगे, उनका कहना था कि “गौरवपूर्ण जीवन जीने के लिए शिक्षित बनो” उन्होंने महिलाओं से कहा कि “आपकी प्रतिभा पुरुषों से कम नहीं, केवल रसोईं घर और खेत में कार्य करना नहीं, आप पुरुषों से अच्छा कार्य कर सकती हैं

  

                                        लेखक :                                                                                                       राम दुलारयादव (शिक्षाविद)

                    संस्थापक/अध्यक्ष                         

                  लोकशिक्षण अभियान ट्रस्ट                                                                                                                                                                                              

                                                            

समाज सेवी, शिक्षाविद् राम अवतार जिन्दल के आवास पर पहुंचे पूर्व मंत्री पं० सुनील भराला का किया भव्य स्वागत


मुकेश गुप्ता
ग़ाज़ियाबाद । राष्ट्रीय  परशुराम परिषद के संस्थापक  निवर्तमान राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार पं० सुनील भराला द्वारा आज समाज सेवी शिक्षाविद् राम अवतार जिन्दल के आवास माडल टाउन पर प्रयागराज महाकुंभ 2025 पर की जा रही तैयारियों की जानकारी देते हुए सबको महाकुंभ में आमंत्रित किया गया ।  उनके द्वारा बताया गया कि महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हो रही है। वहीं इसका समापन 26 फरवरी को होगा। इस दौरान राष्ट्रीय परशुराम परिषद के द्वारा कुंभ परिसर में रहने व ठहरने के लिए अच्छी व्यवस्था की जा रही है । पंडाल में लगातार कथा की भी व्यवस्था की गयी है । 

     

 अशोक अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष व्पापार प्रकोष्ठ सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के आग्रह पर माननीय सुनील भराला जी ग़ाज़ियाबाद आये , आप द्वारा भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला गया , उन्होंने बताया कि लोगों में भ्रम है कि परशुराम जी ने क्षत्रियों का वध किया था , वास्तव में उनके द्वारा ऐसे शासकों का वध किया गया जो प्रजा पर अत्याचार कर रहे थे । महाकुंभ में भगवान परशुराम की मूर्तियां परशुराम परिषद द्वारा वितरित की जायेगी । 

             कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी अनिल कुमार गर्ग द्वारा किया गया । कार्यक्रम में विशेष रूप से विजय जिन्दल, कैलाश गोयल, संजय अग्रवाल,विनीत माहेश्वरी, निर्मल अग्रवाल, राकेश मित्तल, वासु शर्मा, हरेन्द्र अग्रवाल, विकास पंडित, दीपक चौहान,कुश शर्मा, अनिक वैद्य,दीपक वत्स , सौरभ यादव, गुलशन भावरी , एडवोकेट पूजा शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

युवाओ को मिलेगा खेलो से रोजगार,युवा देश की रीढ़ =चौ नीरपाल सिंह, विजय कौशिक बनाए गए रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव

 



मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । गाजियाबाद में विजय कौशिक के कार्यालय पर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि देश,प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने,उन्हें कामयाब बनाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता जयंत चौधरी खिलाड़ियों को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए गांव गांव में खेलो की सुविधा दे रहे है। यही खिलाड़ी जब राष्ट्रीय स्तर,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे तो सरकारी नौकरी मिलेगी,रोजगार मिलेगा।राष्ट्रीय लोकदल का लक्ष्य है कि किसानों के बच्चों का भविष्य खेलो के माध्यम से कैसे संवारा जाए।प्रत्येक गांव में खेल स्टेडियम बने और वहां पर खेलों की नर्सरी तैयार हो सके।बच्चे गांव से उठकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेलें,देश का नाम रोशन करें।राष्ट्रीय लोकदल इसके लिए अग्रणीय भूमिका में रहेगा प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव रविंद्र चौहान ने कहा विजय कौशिक राष्ट्रीय लोक दल में कई वर्षों से सक्रियता से कार्य कर रहे हैं और समय-समय पर पार्टी द्वारा चलाए गए सम्मेलन बैठक एवं अन्य कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते आए हैं विजय कौशिक पहले भी कई महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं।

               इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इंद्रजीत सिंह टीटू , प्रदेश महासचिव रविंद्र चौहान, जिलाध्यक्ष अमित त्यागी, महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, प्रदेश सचिव ओ डी त्यागी, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगराज बालियान, राष्ट्रीय सचिव सतवीर सिंह घिस्सा, जिला महासचिव प्रदीप त्यागी, संतोष कौशिक, योगेन्द्र कौशिक, अशोक कौशिक, संजीव अरोरा, दिनेश शर्मा चिंटू, राजीव मुंडेलवाल, मिराज चिश्ती, विनीत गौड़, नौशाद प्रिंस, मधु शर्मा, सागर शर्मा, डॉ सतीश भारद्वाज, राजीव गुप्ता, प्रमोद शर्मा,गौरव, नीलम, ज्योति इत्यादि मौजूद रहे।

              प्रेस वार्ता का संचालन इंद्रजीत सिंह टीटू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (माइनॉरिटी) के द्वारा किया गया नियुक्ति पत्र पूर्व राज्य मंत्री खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी निरपाल के द्वारा सोपा गया नियुक्ति पत्र देते समय विशेष तौर से तेजपाल चौधरी जी जिला अध्यक्ष अमित त्यागी  महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी जी प्रदेश महासचिव रविंद्र चौहान प्रदेश सचिव ऑडी त्यागी आदि उपस्थित रहे। आए हुए सभी पत्रकार बंधुओ का सम्मानित नेता गणों का प्रदेश महासचिव रविंदर चौहान ने आभार प्रकट किया

लोहा मंडी में भव्य रूप से मनाया गया नववर्ष, हास्य कवियों ने खूब हंसाया, सभी को दी नववर्ष की मंगल कामनाएं--डॉ.अतुल जैन

 

                         मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के तत्वावधान में नव वर्ष के भव्य समारोह का आयोजन लोहा मंडी स्थित तारा स्टील चौक पर किया गया जिसमें विधायक संजीव शर्मा विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल एडिशनल कमिश्नर जीएसटी भूपेंद्र शुक्ला पूर्व मंत्री रामकिशोर अग्रवाल के साथ-साथ जनपद गाजियाबाद के पुलिस विभाग के अधिकारी गण उद्योग और व्यापार जगत के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी गण और भारी संख्या में लोहा व्यापारी गण उपस्थित रहे। दिल्ली से पधारे सुप्रसिद्ध कवि एवं संचालक राजेश चेतन, उदयपुर से पधारे हास्य कवि अजात शत्रु और हाथरस के हास्य कवि सुनहरी लाल तुरंत ने पधार कर लोहा विक्रेता मंडल के इस नव वर्ष कार्यक्रम में सभी को अपनी कविताओं से हंसाया संदेश दिया और देश प्रेम की बात की व्यंग्यों के द्वारा इशारे में राजनीतिक पहलुओं के बारे में भी कविताएं सुनाईं ।

इससे पूर्व जीएसटी के संबंध में बारीकियां के बारे में नियम कानून से संबंधित व्यापारियों के ज्ञानवर्धन हेतु मंडल द्वारा आमंत्रित एडवोकेट मुकुल गुप्ता और प्रतीक गुप्ता ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया और व्यापारियों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब दिए । साथ ही छोटी-छोटी गलतियां पर व्यापारियों को विभाग की ओर से होने वाली परेशानियों के संबंध में नियम कानून में संशोधन हेतु भी विचार रखें। गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन और अन्य पदाधिकारीयों ने चेयरमैन जयकुमार गुप्ता वाइस चेयरमैन महेश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध गुप्ता महामंत्री अंबरीश जैन उपाध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल कोषाध्यक्ष सतीश बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव मंगल वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक सिंघल और सभी अन्य पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम में पधारे हुए सम्मानित अतिथि गणों का स्वागत किया और विधायक संजीव शर्मा का हाल ही में हुई प्रचंड जीत के लिए बहुत ही जोर-शोर से कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने शाल उढा कर ,माल्यार्पण करके और बुके भेंट करके उनका स्वागत किया बधाई दी और नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की । डॉ.अतुल कुमार जैन,ने संजीव शर्मा विधायक की कार्य प्रणाली की प्रशंसा करते हुए  अवगत कराया की विधायक बनने के तुरंत बाद ही वह पूर्ण रूप से क्षेत्र हित और समाज हित के कार्यों में संलग्न हो गए हैं और विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों और अपने वरिष्ठ नेताओं से मिलकर पत्र लिखकर,लगातार प्रयास में जुट गए हैं।


विधान परिषद सदस्य  दिनेश गोयल का भी उपरोक्त के साथ-साथ अन्य सभी पदाधिकारीयों ने उनका स्वागत किया सम्मान किया और अतुल जैन ने दिनेश गोयल एमएलसी द्वारा समाज हित में विधान परिषद में उठाए गए मुद्दों के बारे में प्रशंसा की।

दोनों ही अतिथियों ने सभी लोहा व्यापारियों और उपस्थित अन्य संगठनों के पदाधिकारीयों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि उनकी सरकार विकास और सेवा के कार्यों में सदैव साथ है।

जीएसटी विभाग उत्तर प्रदेश के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 भूपेंद्र शुक्ला का भी मंचासीन गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के  जयकुमार गुप्ता वाइस चेयरमैन महेश गुप्ता उपाध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल महामंत्री अमरीश जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने अध्यक्ष डॉ.अतुल जैन के साथ मिलकर स्वागत  सम्मान किया और हाल ही में कार्यभार संभालने के लिए उनको शुभकामनाएं दी, काफी देर मंच की शोभा बढ़ाते हुए भूपेंद्र शुक्ला ने कार्यक्रम का और सभी कवियों के काव्य पाठ का भरपूर आनंद लिया। 

गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के आमंत्रण पर सुप्रसिद्ध कवि और शायर और सफल मंच संचालक राज कौशिक का भी स्वागत सम्मान किया गया और उन्होंने भी अपने प्रचलित और प्रसिद्ध कुछ शेर पढ़कर खूब वाहवाही लूटी ।

रामकिशोर अग्रवाल के साथ-साथ जनपद गाजियाबाद के औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों के पधारे हुए सभी पदाधिकारीयों का गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के पदाधिकारीयों द्वारा स्वागत,सम्मान किया गया ।

नव वर्ष के अवसर पर गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल द्वारा आयोजित किए गए इस भव्य समारोह में कवि सम्मेलन का मंच संचालन दिल्ली के राजेश चेतन द्वारा किया गया उन्होंने देशभक्ति की और हास्य व्यंग द्वारा सभी को खूब हंसाया और सफल संचालन किया था, उदयपुर के राव अजात शत्रु की कविताओं पर भी सभी ने बहुत आनंद लिया और उनकी कविताओं पर खूब तालियां बजाईं, सुनहरी लाल तुरंत ने प्रारंभ में काव्य पाठ करके सभी को लोटपोट कर दिया। 

इस अवसर पर थाना कवि नगर के थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक और चौकी इंचार्ज लोहा मंडी अमित कुमार चौकी इंचार्ज बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया मानवेंद्र सिंह चौकी इंचार्ज कवि नगर रोहित गुप्ता का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल और से अतुल कुमार जैन जयकुमार गुप्ता महेश गुप्ता बृजनंदन गुप्ता भूपेंद्र बंसल आनंद प्रकाश सुभाष गर्ग सुबोध गुप्ता राजीव मंगल अविनाश चंद्र दीपक सिंघल राजकुमार अग्रवाल इंद्र मोहन कुमार सुधीर जैन अनिल कुमार संजय गोयल सुरेश गुप्ता मोहनलाल अग्रवाल अनुराग अग्रवाल प्रदीप बंसल संजय मित्तल कपिल जैन सौरभ गोयल गौरव मिगलानी गिरीश मेहंदी रत्ता विकास जैन वीरेश मित्तल राजीव खन्ना राजीव अग्रवाल सतीश चंद्र बंसल विनीत अग्रवाल मुकेश कुमार जेवर प्रवीण गुप्ता संजय बंसल संजय गुप्ता मुकेश मित्तल मुकेश अरोड़ा इत्यादि के साथ सैकड़ो की संख्या में लोहा व्यापारी गण उपस्थित रहे ।

जनपद ,गाजियाबाद के विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों की ओर से रामकिशोर अग्रवाल, राज कौशिक पत्रकार एवं साहित्यकार,हरिओम चौहान, नीरज सिंघल, प्रदीप गुप्ता, संजय अग्रवाल,मनोज कुमार,सुशील अरोड़ा संजीव सचदेवा, उपेंद्र गोयल, राजू छाबड़ा,गोपीचंद ,अशोक चावला ,सुनील गोयल,राजदेव त्यागी ,बाल किशन गुप्ता, अशोक भारतीय,प्रदीप चौधरी, मनोज गुप्ता,आशुतोष भारद्वाज,अजीत सिंह नंदा, अनिल सांवरिया,आशुतोष बिंदल,तिलक राज अरोड़ा इत्यादि ने गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के आमंत्रण को स्वीकार करके और उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। 

नव वर्ष के अवसर पर इस मंगल मिलन एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम समापन के उपरांत स्वल्पाहार के दौरान पुनः सभी ने एक दूसरे को मिलकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी

विधायक संजीव शर्मा का लेखराज माहौर के आवास पर हुआ भव्य स्वागत


 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । विधायक एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का भाजपा के वरिष्ठ नेता लेखराज माहौर के घर पर आगमन हुआ। लेखराज माहौर ने बताया कि विजयनगर चांदमारी क्षेत्र में अवैध झुग्गी झोपड़ी को हटाने हेतु रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र के माध्यम से विधायक संजीव शर्मा द्वारा अवगत कराया एवं झुग्गी हटाने की प्रक्रिया को प्रारंभ करने हेतु उनका धन्यवाद प्रेषित करते हुए मौजूद लोगों ने उनका स्वागत और सम्मान किया गया और आभार भी व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर लेखराज माहौर एडवोकेट, शिव कुमार सिब्बू, जॉनसन मेसी, राम सिंह नेता जी, अजय पाल, शंकर ठाकुर, हेमराज माहौर, गौरव सिसौदिया, कुंजन पंडित, असलम खान, मुकेश बड़गुज्जर, रोशन लाल, विजय कौशिक, कुशल डॉ सुभाष, रोशन लाल, चंचल माहौर, बबीता, अंशु पंडित, संगीता, अमन, लक्ष्य, अभी, तुषार, लकी, अंकित आदि उपस्थित रहे। स्वागत करने वाले सभी लोगों का विधायक संजीव शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

श्री दूधेश्वर नाथ महादेव महाकुंभ शिविर के लिए खाद्य सामग्री लेकर दूधेश्वर नाथ मंदिर से ट्रक हुआ रवाना

 

मुकेश गुप्ता

श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में 5 जनवरी से 5 फरवरी तक लगेगा शिविर

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने भक्तों से अपील की कि, महाकुंभ में 16 से 25 जनवरी के बीच ही आएं

महाराजश्री बोले, 25 जनवरी के बाद मेले में बहुत अधिक भीड होने से व्यवस्था बनाना संभव नहीं होगा 

प्रयागराजःप्रयागराज महाकुंभ में देश-विदेश से आने वाले संतों व भक्तों की सेवा के लिए विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर द्वारा जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज तथा मंदिर के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में श्री दूधेश्वर नाथ महादेव महाकुंभ शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर 5 जनवरी से 5 फरवरी तक सेक्टर 20 संगम लोअर मार्ग शास्त्री ब्रिज के नीचे कुंभ मेला क्षेत्र में लगाया जाएगा। शिविर में संतों व भक्तों के लिए भोजन प्रसादम, चिकित्सा आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रोजाना अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। शिविर के लिए सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर से रात्रि 12 बजे चाद सामग्री के ट्रक को प्रयागराज के लिए रवाना किया। मंदिर के प्रबंधक शंकर झा, आचार्य लक्ष्मीकांत, अमित शर्मा, श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के आचार्योव विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण कर ट्रक को रवाना किया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने भक्तों से अपील की कि वे 16 जनवरी से 25 जनवरी के बीच ही प्रयागराज महाकुंभ आएं। 25 जनवरी के बाद मेले में संतों व भक्तों की बहुत अधिक भीड हो जाएगी। ऐसे में व्यवस्था कर पाना संभव नहीं हो पाएगा। महाराजश्री ने कहा कि अत‘ सभी भक्त 16 जनवरी से 25 जनवरी के बीच ही प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे ताकि व्यवस्था करने में आसानी हो और भक्त महाकुंभ का पूर्ण रूप से लाभ उठा सकें। 

 

बुधवार, 1 जनवरी 2025

गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने नववर्ष समारोह और बैठक आयोजित




मुकेश गुप्ता
 गाजियाबाद । गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने आज नववर्ष के शुभ अवसर पर एक विशेष बैठक और नव वर्ष समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन जी. डी. ए. मुख्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों ने भाग लिया। वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों  द्वारा उनके विचार प्रस्तुत करने हेतु उपाध्यक्ष  द्वारा आमंत्रित किया, जिसके क्रम मे सभी ने अपने विचार प्रस्तुत किये जिसमे से प्रमुख प्रकरणो को उपाध्यक्ष म द्वारा संकलित किया गया। 
बैठक के दौरान, उपाध्यक्ष ने वर्ष 2024 में प्राधिकरण द्वारा किए गए कार्यो से सीखते हुए  आगामी वर्ष 2025 के लिए योजनाओं और प्राथमिकताओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि गाज़ियाबाद शहर को और अधिक विकसित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए GDA पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। बैठक के बाद नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर प्राधिकरण की सफलताओं और आगामी योजनाओं के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष  ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और आने वाले वर्ष में और अधिक मेहनत और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। समारोह बैठक में प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह, अपर सचिव पी के सिंह, ओ एस डी गुंजा सिंह, निकिता कौशिक, सुशील चौबे, मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता आलोक रंजन, लवकेश कुमार, योगेश पटेल,तथा समस्त सहायक अभियंता, अवर अभियंता, आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हुए।