रविवार, 9 अगस्त 2026

नगर निगम ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा का आयोजित किया भव्य कार्यक्रम, शिवमय हुआ गाजियाबाद,महापौर, विधायक, डीएम, नगर आयुक्त सहित जीडीए वीसी तथा निगम अधिकारियों ने कावड़ यात्रियों पर बरसाए फुल किया उत्साहवर्धन

 






मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था और श्रद्धा भाव से कावड़ यात्रा महोत्सव हो रहा है सफल- महापौर

जिम्मेदारी के साथ-साथ निगम अधिकारियों में कावड़ यात्रा के प्रति उत्साह-नगर आयुक्त

गाजियाबाद । कावड़ यात्रा महोत्सव को सफल बनाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम टीम के साथ कार्य कर रहा है इसी क्रम में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया, मेरठ रोड जहां से सभी कावड़िया होकर अपने स्थल तक पहुंचाते हैं वही गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कावड़ यात्रियों पर भव्य पुष्प वर्षा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में विशेष रूप से महापौर सुनीता दयाल, विधायक संजीव शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ (IAS), गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी नंदकिशोर कलाल, मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ तथा निगम के अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहे पुलिस विभाग की टीम भी मौके पर उपस्थित रही सभी ने संयुक्त रूप से कावड़ यात्रियों के गाजियाबाद आगमन पर पुष्प बरसाए, कावड़ यात्रियों का उत्साहवर्धन किया गया गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य पुष्प वर्षा के आयोजन पर कावड़ यात्रियों ने धन्यवाद और आभार जताया ।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गाजियाबाद नगर निगम 24 घंटे व्यवस्था में बना हुआ है गाजियाबाद नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर किया है जिसमें आयोजित कावड़ शिविर के बाहर भी मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था का ध्यान रखा जा रहा है कावड़ मार्ग को भी प्रतिदिन व्यवस्थित करने का कार्य निगम की टीम कर रही है इसी क्रम में जहां गाजियाबाद नगर निगम की टीम व्यवस्था में बनी हुई है वही कावड़ यात्रियों का गाजियाबाद आगमन पर भव्य स्वागत भी कर रही है, गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित कावड़ शिविर भी कावड़ सेवा में लगा हुआ है, गाजियाबाद नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी व टीम जहां अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं वहीं दूसरी ओर सेवा भाव और श्रद्धा भाव रखते हुए कावड़ यात्रा को सफल बनाने में लगे हुए हैं नगर निगम के अधिकारियों में कावड़ यात्रा को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है ।

महापौर सुनीता दयाल द्वारा सभी कावड़ यात्रियों को कावड़ यात्रा महोत्सव की शुभकामनाएं दी गई पुष्प बरसाए गए गाजियाबाद के प्रशासनिक अधिकारियों तथा नगर निगम अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से कावड़ यात्रियों पर पुष्प बरसाए गए महापौर द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद में आने वाले कांवरिया बहुत ही व्यवस्था से संतुष्ट है दिन-रात मेहनत करते हुए निगम के साथ-साथ अन्य अधिकारी भी कार्य कर रहे हैं श्रद्धा भाव और स्वच्छता को देखते हुए सभी कावड़ यात्रियों में उत्साह है, लाखों की संख्या में कावड़ यात्री गाजियाबाद से होकर निकलते हैं जिनका स्वागत और उत्साह वर्धन गाजियाबाद नगर निगम कर रहा है सभी को महापौर द्वारा शुभकामनाएं दी गई ।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित पुष्प वर्षा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, तथा अधिकारी गण संयुक्त रूप से कावड़ यात्रियों के स्वागत में दिखाई दिए, गाजियाबाद जिलाधिकारी, गाजियाबाद मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद नगर आयुक्त, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी तथा अन्य पुलिस विभाग के अधिकारी सभी एक ही मंच पर संयुक्त रूप से टीम बनाकर जहां व्यवस्था में डटे हुए हैं वहीं कावड़ यात्रियों के स्वागत में भी एक साथ दिखाई दे रहे हैं जो की सराहनीय हैं। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार द्वारा बताया गया कि पुष्प वर्षा का भव्य आयोजन निगम द्वारा किया गया है जिसमें 3 प्रकार के पुष्प कावड़ यात्रियों पर बरसाए जा रहे हैं गुलाब के फूल, गेंदे के फूल, चमेली के फूल की पत्तियां कावड़ यात्रियों पर बरसाई जा रही है, लगभग तीन से चार क्विंटल फुल की पत्तियां कावड़ यात्रियों पर बरसाए गए हैं कावड़ यात्रियों का उत्साहवर्धन किया गया है इसी क्रम में 10 अगस्त को भी भव्य पुष्प वर्षा का आयोजन निगम द्वारा किया जाएगाl

सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में 10 अगस्त को द्वितीय सोमवार, त्रयोदशी-प्रदोष और 11 अगस्त को चतुर्दशी एवं श्रावण शिवरात्रि पर लाखों शिवभक्त व कांवड़िये करेंगे जलाभिषेक-मंहत नारायण गिरीं

 


मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । ऐतिहासिक एवं पौराणिक सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर श्रावण शिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन निर्देशानुसार सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होंगे। श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर देश-विदेश से आने वाले लाखों शिवभक्त एवं कांवड़िये भगवान श्री दूधेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

मंदिर के मीडिया प्रभारी एस. आर. सुथार ने बताया कि विश्व को धर्म, करुणा, अहिंसा, मानवता, संस्कार, शांति एवं समरसता का संदेश देने के लिए श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज इन दिनों लंदन में आयोजित संत संसद में मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे हैं। महाराजश्री लंदन से ही कांवड़ मेले एवं श्रावण शिवरात्रि महोत्सव के लिए मंदिर में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान कर रहे हैं।




उन्होंने बताया कि मंदिर में हाजिरी के जल का अभिषेक रविवार शाम तक किया गया। त्रयोदशी एवं प्रदोष का जलाभिषेक सोमवार, 10 अगस्त को प्रातः 8 बजे से शुरू होगा। इसी दिन श्रावण मास का द्वितीय सोमवार होने के कारण मंदिर में लाखों शिवभक्त भगवान श्री दूधेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगे।

चतुर्दशी एवं श्रावण शिवरात्रि पर जलाभिषेक मंगलवार, 11 अगस्त को प्रातः 6 बजे से शुरू होगा। पूरे दिन एवं रात्रि भगवान श्री दूधेश्वर नाथ महादेव का विशेष जलाभिषेक एवं पूजन किया जाएगा। श्रावण शिवरात्रि का व्रत भी मंगलवार को ही रखा जाएगा।

श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर भगवान श्री दूधेश्वर नाथ महादेव का आठों प्रहर विशेष पूजन एवं अभिषेक विधि-विधान के साथ किया जाएगा। प्राचीन देवी मंदिर, दिल्ली गेट के महंत गिरिशानंद गिरि महाराज द्वारा भगवान दूधेश्वर की विशेष धूप-दीप आरती की जाएगी।

षष्ठम प्रहर का पूजन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक, सप्तम प्रहर का पूजन रात्रि 11 बजे से 1 बजे तक तथा अष्टम प्रहर का पूजन रात्रि 2 बजे से प्रातः 4 बजे तक होगा। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयघोष, वैदिक मंत्रों एवं शिव आराधना से गुंजायमान रहेगा।

24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के कपाट

दो दिवसीय कांवड़ मेले के दौरान 10 अगस्त से 11 अगस्त तक मंदिर के कपाट 24 घंटे श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे, ताकि किसी भी भक्त अथवा कांवड़िये को दर्शन एवं जलाभिषेक में परेशानी न हो। कांवड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।

मंदिर के सभी स्वयंसेवक महाराजश्री के पावन सानिध्य एवं उनके निर्देशानुसार कांवड़ मेले और श्रावण शिवरात्रि पर्व को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। स्वयंसेवक 24 घंटे श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सेवा में तत्पर रहेंगे।

मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष अनुज धर्म गर्ग ने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वे श्रद्धा, संयम एवं शांति के साथ भगवान श्री दूधेश्वर नाथ महादेव के दर्शन एवं जलाभिषेक करें। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का अत्यंत पवित्र काल है। श्रावण शिवरात्रि के दिन भगवान दूधेश्वर का श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जाप एवं ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल अपनी पूरी टीम के साथ व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक अमित शर्मा, आचार्य लक्ष्मीकांत पाढी़, शंकर झा, पुनित पावा, सचिव, आचार्य तोयराज ,एस एस सुथार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं व्यवस्थापक श्रद्धालुओं की सेवा एवं व्यवस्थाओं में मौजूद रहेंगे। महंत गिरिशा नन्द गिरि जी महाराज ने आज  कई कावड़ शिविर का किया  उद्घाटन जिसमें सैकड़ो कांवड़ियों के भजन प्रसाद एवं  रुकने की व्यवस्था कीगई।


स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना विजयनगर पुलिस की टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार




मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद 8 अगस्त 2026 । स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना विजयनगर पुलिस की टीम ने चेकिंग अभियान के तहत रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर इंदिरापुरम से हिंडन बैराज की ओर मादक पदार्थों की खेप हेतु आ रहे हैं। इस सूचना पर स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना विजयनगर की टीम द्वारा चेकिंग अभियान लगाया गया। कोतवाली विजयनगर प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि जब स्कूटी को आते देखा गया, उसे रोकने के लिए इशारा किया गया पुलिस पार्टी द्वारा, परंतु रुकने के बजाय वे पुश्ता रोड की तरफ मुड़े और कच्चे रास्ते की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस की टीम उनके पीछे गई और जाते समय जब वे भाग रहे थे, उनकी स्कूटी फिसली और वे गिर गए। पुलिस पार्टी को अपनी तरफ आते हुए देखकर उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायर की गई। आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अनस के पैर में दो गोली लगी, दिलशाद के पैर में एक गोली लगी व असलम को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 21 किलो गांजा, एक स्कूटी बिना नंबर प्लेट की, दो अवैध तमंचे, कुछ खोके-कारतूस बरामद हुए हैं। अनस के ऊपर डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं तथा अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है उपचार हेतु व अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है।*

एसीपी कोतवाली श्रीमति उपासना पाडेय ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ मे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि साहब हम लोग गांजा खरीद कर उसे एनसीआर क्षेत्र में बेच देते है जो पैसा मिलता है उसे वापस में बराबर बराबर बांट लेते है आज भी हम गांजा बेचने के लिये चोरी छिपे रात में आये थे। लेकिन पुलिस द्वारा हमे पकड लिया गया । हमने बचने के लिये पुलिस पर फारिंग कर दी थी। गलती हो गयी।

नाम पता अभियुक्तः -

1. अनस पुत्र हारुन निवासी कुरेशियान मौहल्ला फरीद नगर थाना भोजपुर गाजियाबाद हाल पता अर्थला पडाव के पास पीर वाली कालोनी थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद उम्र 31 वर्ष (पुलिस मुठभेढ में घायल)

2. दिलशाद पुत्र नियाज अहमद निवासी फारुख नगर असालदपुर थाना टीलामोड जनपद गाजियाबाद उम्र 32 वर्ष (पुलिस मुठभेढ में घायल)

3. असलम पुत्र इस्लाम निवासी फारुख नगर असालदपुर थाना टीलामोड जनपद गाजियाबाद उम्र 42 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण:-

1. घटना में प्रयुक्त 01 स्कूट बिना नम्बर प्लेट ।,2.02 अवैध तमंचा,315 बोर,02 जिन्दा कारतूस,02 खोखा,कारतूस 315 बोर (मुठभेड़ में बरामद)

3.21 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद

अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-

अभियुक्त अनस उपरोक्त पर 09 अभियोग एनडीपीएस से सम्बन्धित, 01 अभियोग पुलिस मुठभेड़ से सम्बन्धित, 02 अभियोग लूट से सम्बन्धित, 02 अभियोग आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित, कुल 14 अभियोग कमिश्नरेट गाजियाबाद पर पंजीकृत है।

वीडियो बाइट~श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर ऊपर है।

शनिवार, 8 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में श्रावण मास की दशमी तिथि में कांवड़ यात्रियों का अभिनंदन कर आस्था को दिया सम्मान की पुष्प वर्षा

 



संवाददाता

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की श्रद्धा की पुष्पवर्षा

कांवड़ मार्ग पर हेलिकॉप्टर से भी शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा, हर-हर बम-बम से गूंज उठा पश्चिम उत्तर प्रदेश

भक्ति, समर्पण, सामाजिक व राष्ट्रीय एकता और समरसता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे शिवभक्तः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से किया कांवड़ मार्ग का अवलोकन, प्रशासन को दिए कांवड़ियों की नियमित सुरक्षा-सुविधा के निर्देश

मेरठ, 8 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की दशमी तिथि में भोलेबाबा के भक्तों पर श्रद्धा के पुष्प बरसाए। गोरक्षपीठाधीश्वर के साथ रामायण सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले मेरठ के सांसद अरुण गोविल समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने आस्था को सम्मान देते हुए शिवभक्त कांवड़ यात्रियों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं। इसके साथ ही पूरे कांवड़ मार्ग पर हेलिकॉप्टर से भी शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। इस मौके पर कांवड़ यात्रियों के ‘हर-हर, बम-बम’ के उद्घोष से पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश गुंजायमान हो उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को भक्ति, समर्पण, सामाजिक व राष्ट्रीय एकता और समरसता का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से समस्त शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का स्वागत व अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से किया कांवड़ मार्ग का अवलोकन 

आयोजन स्थल पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ यात्रा का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए भोलेबाबा के भक्तों की श्रद्धा को नमन किया और प्रशासनिक अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की नियमित सुरक्षा, सम्मान, सुविधा आदि की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

चारों ओर ‘हर-हर बम-बम’ की गूंज

पवित्र गंगाजल लेकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने निकले कांवड़ यात्रियों द्वारा हर-हर बम-बम की गूंज से समूचा पश्चिमी उत्तर प्रदेश गुंजायमान हो उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोले के भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें अहसास कराया कि यह आस्था का सम्मान करने वाली सरकार है। 

झांकी में विभिन्न स्वरूप में दिखे बाबा के गण

कांवड़ यात्रा में निकली झांकी में ‘बाबा के गण’ विभिन्न स्वरूपों में भोले की मस्ती में डूबे दिखे। कोई भगवान भोलेनाथ की यात्रा में झूम रहा था तो कोई कार्तिकेय, गणेश के स्वरूप में शिवपरिवार के प्रति श्रद्धा निवेदित कर रहा था। भूत-प्रेत के स्वरूप में भी बाबा के गण रथ पर सवार रहे। बम भोले-बम भोले, बम-बम-बम समेत भोलेनाथ के विभिन्न गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरकते रहे। जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, दुनिया में फिर से हम भगवा लहराएंगे आदि गीत भी पूरे माहौल को भगवामय कर रहे थे। यहां उपस्थित तमाम श्रद्धालु व आमजन भी आस्था, उमंग व उत्साह के इस पल को मोबाइल में कैद करते दिखाई दिए। 

भक्ति, समर्पण, एकता व समरसता का जीवंत उदाहरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि श्रावण मास में पावन कांवड़ यात्रा अपने चरम की ओर बढ़ रही है। शिवभक्त कांवड़ यात्री हरिद्वार में हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर पवित्र शिवालयों में जलाभिषेक करने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इस अभियान से लाखों शिवभक्त जुड़े हैं। आशा है कि गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच चार-साढ़े चार करोड़ शिवभक्त सावन की शिवरात्रि तक इस कांवड़ यात्रा के संग गंगाजल लेकर पवित्र शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुजफ्फरनगर के शिवचौक में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। मेरठ में मुझे जनप्रतिनिधियों संग कांवड़यात्रियों पर पुष्पवर्षा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर, गाजियाबाद में बाबा दूधेश्वर नाथ मंदिर, बागपत में पुरा महादेव मंदिर के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के भी लाखों शिवभक्त श्रद्धा व उत्साहवर्धन के साथ कांवड़ यात्रा का हिस्सा बने हैं। 

सीएम योगी ने कहा कि हम सभी पूरी तत्परता से कांवड़ यात्रियों के स्वागत व सुरक्षा के लिए तैयार हैं। देवाधिदेव महादेव के प्रति श्रद्धा के साथ सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर रहे शिवभक्त भक्ति, समर्पण, सामाजिक व राष्ट्रीय एकता और समरसता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। जात-पात, क्षेत्र व प्रांत की सीमाओं से ऊपर उठकर उनकी हर श्वांस शिव के नाम है। 

सीएम ने कहा कि यहां उत्साह, उमंग का माहौल है। प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ सुरक्षा की व्यवस्था की है। जिला प्रशासन, सेक्टर मजिस्ट्रेट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, पुलिसकर्मी, जोन, रेंज, जनपद, थाना स्तर के साथ ही तमाम पुलिस अधिकारी भी श्रद्धाभाव के साथ अभियान का हिस्सा बनकर सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। समाजसेवी-धर्मार्थ संगठन जगह-जगह शिविरों के माध्यम से कांवड़ यात्रियों की श्रद्धा व सुविधाओं पर ध्यान दे रहे हैं। सीएम ने इन सभी संगठनों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया। 

सीएम ने इसे भक्ति की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि कांवड़ यात्रियों पर आज, कल व परसों (शिवरात्रि) तक हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी। सीएम ने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का हिस्सा बन रहे शिवभक्तों की कामना को पूर्ण करें और प्रदेश-देश में सुख-शांति व सौहार्द का माहौल बनाने के लिए सर्वदा उनकी कृपा बनी रहे। 

इस दौरान मेरठ के सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटिक, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी, पूर्व विधायक संगीत सोम, भाजपा नेता सुनील भराला आदि मौजूद रहे।

भारत के 14 वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती वृन्दावन यात्रा पर, बांके बिहारी के दर्शन कर भारत की समृद्धि, शांति और मंगल की प्रार्थना





संवाददाता

सिग्नेचर वृन्दावन धान का उद्घाटन

श्रीराम कथा महोत्सव 2026 का शुभारम्भ

परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती और  भरतर्षभ दास जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ट्रस्टी अक्षय पात्र फाउंडेशन का पावन सान्निध्य

मानस कथा व्यास संत  मुरलीधर के श्रीमुख से अमृतमय श्रीराम कथा की ज्ञान धारा प्रवाहित

वृन्दावन, 8 अगस्त। श्रीराधा-कृष्ण जी की प्रेममयी लीलाओं से पावन, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की सनातन साधना-भूमि वृन्दावन धाम में आज आध्यात्मिकता, सेवा, संस्कृति और राष्ट्रचेतना का अद्भुत संगम हुआ। परमार्थ पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी की पावन सान्निध्य में वृन्दावन की पुण्य धरा पर सिग्नेचर वृन्दावन धाम के उद्घाटन हुआ। वही दूसरी ओर श्रीराम कथा महोत्सव 2026 का भव्य एवं मंगलमय शुभारम्भ हुआ।

इस पावन अवसर पर भरतर्षभ दास जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ट्रस्टी, अक्षय पात्र फाउंडेशन का भी पावन सान्निध्य रहा। कार्यक्रम में भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की आध्यात्मिक एवं राष्ट्रीय गरिमा को और अधिक ऊँचाई प्रदान की। मानस कथा व्यास संत मुरलीधर जी के श्रीमुख से श्रीराम कथा की अमृतमयी ज्ञानधारा प्रवाहित हुई।

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने श्री बांके बिहारी जी के पावन दर्शन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की प्रार्थना की। 


पूज्य स्वामी जी ने कहा कि वृन्दावन वह भावभूमि है जहाँ प्रेम, स्वयं साधना बन जाता है और भक्ति स्वयं जीवन का दर्शन। यहाँ की रज-रज में श्रीराधा-कृष्ण जी की लीलाओं की स्मृतियाँ हैं, यहाँ की वायु में नाम-स्मरण है और यहाँ की चेतना में प्रेम, समर्पण तथा करुणा का संदेश प्रवाहित होता है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति के दो ऐसे दिव्य प्रकाश-स्तंभ हैं, जिन्होंने जीवन को धर्म, प्रेम, मर्यादा और लोकमंगल का मार्ग दिखाया। श्रीरामजी हमें मर्यादा, कर्तव्य और त्याग की प्रेरणा देते हैं और श्रीकृष्ण जी हमें प्रेम, कर्मयोग, समत्व और धर्म की स्थापना का संदेश देते हैं। 

उन्होंने कहा कि आज जब विश्व अनेक प्रकार की चुनौतियों से गुजर रहा है, तब भारत की सनातन संस्कृति के संदेश वसुधैव कुटुम्बकम्, सर्वे भवन्तु सुखिनः और सर्वभूतहिते रताः की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। भारत की आध्यात्मिक परंपरा सदैव सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की कामना करती आई है।

पूज्य स्वामी जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भूमि वृन्दावन हमें प्रकृति और परमात्मा के अभिन्न संबंध का भी संदेश देती है। श्रीकृष्ण का जीवन गौ, गंगा, गोवर्धन, यमुना जी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। 

कार्यक्रम में भरतर्षभ दास जी ने सेवा, संस्कार और भोजन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अक्षय पात्र फाउंडेशन की सेवा-परंपरा को भारतीय संस्कृति की उस भावना से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि अन्नदान केवल भोजन देना नहीं, बल्कि किसी के जीवन में आशा, सम्मान और भविष्य का आधार देना है।

 रामनाथ कोविंद की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आध्यात्मिक आयोजन को राष्ट्रीय चेतना से जोड़ा। उन्होंने भारत की सनातन शक्ति उसकी आधुनिक उपलब्धियों के साथ-साथ आध्यात्मिक विरासत, संस्कृति, संस्कार और सेवा-परंपरा के संरक्षण हेतु प्रेरित किया।

संत मुरलीधर जी के श्रीमुख से प्रवाहित श्रीराम कथा की अमृतधारा ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वृन्दावन की पावन धरा पर आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव इस दिव्य संकल्प के साथ प्रारम्भ हुआ कि सनातन संस्कृति केवल स्मृति नहीं, वर्तमान की शक्ति और भविष्य का प्रकाश बने; अध्यात्म केवल व्यक्तिगत साधना न रहे, बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण का माध्यम बने।

पूज्य स्वामी जी ने कथा व्यास संत मुरलीधर जी और रामनाथ कोविंद जी को रूद्राक्ष का दिव्य पौधा भेंट किया।

व्यापारियों का हाउस टैक्स विरोधी धरना तीसरे दिन भी जारी, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, बढ़ा हुआ हाउस टैक्स वापस होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान




                                मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के नेतृत्व में नवयुग मार्केट में व्यापारियों द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना आज तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा। धरने के तीसरे दिन व्यापारियों ने अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर नगर निगम के निर्णय के प्रति आक्रोश एवं विरोध दर्ज कराया।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हुए और नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में की गई अप्रत्याशित वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि पहले से ही महंगाई, आर्थिक दबाव, विभिन्न प्रकार के सरकारी शुल्क एवं व्यापार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण व्यापारी वर्ग अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में हाउस टैक्स में भारी वृद्धि करना व्यापारियों एवं आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला निर्णय है।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि हाउस टैक्स में की गई वृद्धि व्यावहारिक एवं न्यायसंगत नहीं है तथा इससे शहर के व्यापारियों, संपत्ति स्वामियों और आम नागरिकों पर अनावश्यक आर्थिक भार पड़ेगा। व्यापारियों ने नगर निगम से मांग की कि बढ़े हुए हाउस टैक्स के आदेश पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए और पूर्व निर्धारित दरों के आधार पर ही टैक्स लिया जाए।

बढ़ा हुआ टैक्स वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा

धरना स्थल पर उपस्थित व्यापारियों एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक बढ़ा हुआ हाउस टैक्स वापस नहीं लिया जाता, तब तक संघर्ष समिति का आंदोलन जारी रहेगा। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति अथवा संस्था के विरोध में नहीं, बल्कि व्यापारियों एवं शहरवासियों के हित में की जा रही हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ है।

व्यापारियों ने कहा कि यदि नगर निगम द्वारा उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक किया जाएगा तथा शहर के अन्य बाजारों एवं व्यापारिक संगठनों को भी आंदोलन से जोड़ा जाएगा।

व्यापारी संगठनों, RWA एवं सामाजिक संस्थाओं का समर्थन

धरने के तीसरे दिन आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन भी मिला। बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ-साथ विभिन्न व्यापार मंडलों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA) तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

समर्थन देने पहुंचे प्रतिनिधियों ने कहा कि हाउस टैक्स में अत्यधिक वृद्धि का प्रभाव केवल व्यापारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका सीधा असर शहर के आम नागरिकों और संपत्ति स्वामियों पर भी पड़ेगा। इसलिए इस मुद्दे पर सभी वर्गों को एकजुट होकर आवाज उठाने की आवश्यकता है।

काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश

धरने के दौरान व्यापारियों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर नगर निगम के निर्णय के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने कहा कि काली पट्टी अन्यायपूर्ण एवं अत्यधिक हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ शांतिपूर्ण लेकिन स्पष्ट विरोध का प्रतीक है।

धरना स्थल पर व्यापारियों ने नगर निगम से मांग की कि हाउस टैक्स की नई दरों एवं वृद्धि का पुनर्मूल्यांकन कर इसे तत्काल वापस लिया जाए तथा व्यापारियों एवं नागरिक प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर एक न्यायसंगत एवं व्यावहारिक व्यवस्था बनाई जाए।

संघर्ष समिति ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति ने कहा कि व्यापारियों की मांग पूरी होने तक आंदोलन को समाप्त नहीं किया जाएगा। समिति ने कहा कि व्यापारी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और व्यापक किया जाएगा।

समिति ने शहर के सभी व्यापारियों, व्यापार मंडलों, RWA एवं सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि वे इस जनहित के मुद्दे पर एकजुट हों और आंदोलन को अपना समर्थन दें।

धरना स्थल पर उपस्थित व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि “बढ़ा हुआ हाउस टैक्स वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा।”

आज धरने में सपा नेता अभिषेक गर्ग ,काग्रेस नेता बिजेन्द्र यादव, राजकिशोर गुप्ता, गौरव गर्ग, रजनीश बंसल मंगली, सुभाष गुप्ता, सूरज बतरा, हरविंदर गांधी, बाल किशन गुप्ता, सोनू मावे वाले, नसीम खान, राकेश काका, विनय सिंघल, रमेश खजांची, तिलक राज अरोड़ा, सतीश चोपड़ा, संदीप त्यागी, परमा नन्द गर्ग, अमित वर्मा, अनिल गुलाटी, राजीव गोयल, सतीश शर्मा (पूर्व मंत्री), बिजेन्द्र यादव ( कांग्रेस ), सुनील चाचा, जाकिर कुरैशी (पार्षद ), अभिषेक गर्ग ( सपा ),  दिनेश गोयल ca (अध्यक्ष राज नगर rwa ) अमरीश कुमार त्यागी (महामंत्री) प्रभाकर त्यागी, सुनील दत्त, सौरभ गर्ग, पंकज भारद्वाज, सचिन शर्मा, लोकेश बंसल, आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।


जारीकर्ता:

रजनीश बंसल

मीडिया प्रभारी

हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति, गाजियाबाद

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

भारत के मस्तक पर साहित्य, संस्कृति और स्वाभिमान का स्वर्णिम मुकुट सजाने वाले गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर परमार्थ निकेतन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि

 

मुकेश गुप्ता

गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की लेखनी में भारत की संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, प्रकृति प्रेम, मानवता और विश्व बंधुत्व की दिव्य अभिव्यक्ति-स्वामी चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश, 7 अगस्त। भारत के मस्तक पर साहित्य, संस्कृति और स्वाभिमान का स्वर्णिम मुकुट सजाने वाले, राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के अमर रचयिता, विश्वविख्यात साहित्यकार और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूज्य स्वामी जी ने कहा कि गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर जी एक महान कवि, साहित्यकार और दार्शनिक के साथ वे भारत की आत्मा के स्वर थे। उनकी लेखनी में भारत की संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, प्रकृति प्रेम, मानवता और विश्व बंधुत्व की दिव्य अभिव्यक्ति होती थी। उन्होंने अपने साहित्य साधना के माध्यम से भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान प्रदान की।

पूज्य स्वामी जी ने कहा कि गुरुदेव जी की रचनाओं में शब्दों के साथ संवेदनाओं की गंगा प्रवाहित होती है, जो हमें भीतर से जागृत करती है जो प्रेम, करुणा तथा सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

पूज्य स्वामी जी ने कहा कि गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर ने साहित्य को समाज के जागरण, आत्मबोध और राष्ट्र चेतना का सशक्त माध्यम बनाया। उनकी अमर       कृतियाँ गीतांजलि और अन्य कविताएँ एवं रचनाएँ भारतीय साहित्य की गौरवशाली विरासत हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि गुरुदेव ने शिक्षा के क्षेत्र में भी अद्वितीय योगदान दिया। शांतिनिकेतन की स्थापना के माध्यम से उन्होंने ऐसी शिक्षा व्यवस्था का स्वप्न देखा जिसमें प्रकृति, संस्कृति, कला और आध्यात्मिकता का सुंदर समन्वय हो। उनका मानना था कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि वह जीवन को श्रेष्ठ बनाने वाली साधना होनी चाहिए।

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि आज जब विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब गुरुदेव का मानवतावादी दर्शन और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। उनका संदेश हमें याद दिलाता है कि विकास के साथ संवेदना, प्रगति के साथ प्रकृति संरक्षण और ज्ञान के साथ विनम्रता आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि गुरुदेव का जीवन हमें सिखाता है कि एक व्यक्ति अपनी प्रतिभा, विचारों और कर्मों से पूरे विश्व को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक चेतना को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित किया और यह सिद्ध किया कि भारतीय संस्कृति में सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का भाव निहित है।

पूज्य स्वामी जी ने कहा कि गुरूदेव की अमर रचनाएँ युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी। उनकी लेखनी की सुगंध, विचारों की गहराई और जीवन दर्शन की दिव्यता सदैव भारत और विश्व को प्रेरित करती रहेगी।

पूज्य स्वामी जी ने युवाओं का आह्वान करते हुये कहा कि गुरुदेव के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें, साहित्य और संस्कृति का सम्मान करें तथा प्रेम, करुणा, सेवा और समरसता के मूल्यों को आगे बढ़ाकर एक श्रेष्ठ समाज के निर्माण में योगदान दें।

आज की परमार्थ गंगा आरती गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर जी की साहित्य साधना को समर्पित की। उनकी अमर वाणी और दिव्य विचार सदैव मानवता का पथ आलोकित करते रहें।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित कावड़ शिविर में पहुंचे जिलाधिकारी, देखी व्यवस्था, कांवड़ियों को किया प्रसाद वितरण

 





मुकेश गुप्ता

निगम द्वारा आयोजित कावड़ शिविर में स्टील के बर्तनों का उपयोग तथा विशाल भोजन और विश्राम की व्यवस्था सराहनीय-डी एम

गाजियाबाद । नगर निगम द्वारा कावड़ मार्ग पर व्यवस्था को बनाया जा रहा है कावड़ के निर्धारित रूट पर लगातार साफ सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था की गई है इसके अलावा कांवड़ियों हेतु आयोजित शिविरों में भी गाजियाबाद नगर निगम साफ सफाई की व्यवस्था के साथ-साथ फॉगिंग का कार्य, एंटी लारवा छिड़काव करने का कार्य भी कर रहा है नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार सभी विभाग व्यवस्था में डेट दिखाई दे रहे हैं इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए भव्य कावड़ शिविर का आयोजन भी किया गया है जिसमें जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ (आई.ए.एस.) द्वारा पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा गया साथ ही वहां उपस्थित कावड़ यात्रियों से वार्ता की गई उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई, डीएम नगर आयुक्त तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कावड़ यात्रियों को भोजन वितरित किया, भव्य रूप से कावड़ महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए टीम को शुभकामनाएं भी दी गई।



जिलाधिकारी द्वारा बताया गया गाजियाबाद नगर निगम जहां कावड़ यात्रा महोत्सव के लिए कावड़ मार्ग पर व्यवस्था संभाल रहा है वही कावड़ यात्रियों के लिए शिविर का आयोजन भी कर रहा है इतने बड़े भव्य शिविर का आयोजन सराहनीय है जिसमें भोजन पानी की व्यवस्था, विश्राम की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था, शौचालय स्नान घर की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था बहुत ही सराहनीय है कावड़ यात्री 24 घंटे गाजियाबाद नगर निगम के कावड़ शिविर में भोजन तथा विश्राम कर सकते हैं गाजियाबाद नगर निगम की अधिकारी तथा टीम कावड़ शिविर में लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं मौके पर रसोई घर का जायजा भी लिया गया जिसमें शुद्धता के साथ कावड़ यात्रियों श्रद्धालुओं के लिए भोजन बन रहा है कावड़ यात्रियों के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया गया *कावड़ यात्रा गाजियाबाद के लिए एक बहुत ही सुंदर और अद्भुत उल्लास का प्रतीक बन रहा है।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित कावड़ शिविर में जिलाधिकारी के पहुंचने पर अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित हुए दर अन्य क्षेत्रों से आए हुए कावड़ यात्रियों से वार्ता करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया उनके खान-पान की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली गई, अन्य *आयोजित कावड़ शिविर भी प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें जिला प्रशासन तथा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से अपील की गई* मौके पर नगर निगम जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग की आधिकारि भी उपस्थित रहे।

कांवड़ यात्रियों की सेवा में समर्पित भाजयुमो का पाँचवाँ कांवड़ सेवा शिविर का महंत वैभव शर्मा ने किया उद्घाटन

 




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। भारतय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), गाजियाबाद द्वारा मोहन नगर (ऑटो स्टैंड, निकट डी.सी.पी. कार्यालय) पर आयोजित 'पाँचवाँ कांवड़ सेवा शिविर' का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ सचिन डेढ़ा  (महानगर उपाध्यक्ष, भाजयुमो) के संयोजन में मरघट वाले हनुमान मंदिर (ISBT, दिल्ली) के महंत वैभव शर्मा  के शुभ कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसीपी सूर्य बली मोर्य भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एसीपी लोनी सूर्यबली तथा निवर्तमान महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान  विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सचिन डेढ़ा जी द्वारा हर साल आयोजित किया जाने वाला यह कांवड़ शिविर भोले के भक्तों को निरंतर भोजन, विश्राम और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराता रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सचिन डेढ़ा, बलप्रीत सिंह  महानगर अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद को  स्मृति चिह्न भेंट कर  सम्मानित किया गया।

 उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने शिवभक्तों की निःस्वार्थ सेवा के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कांवड़ यात्रा की निगरानी हेतु एकीकृत नियंत्रण कक्ष का डीएम ने किया औपचारिक शुभारंभ, प्रशासन ने सुरक्षा एवं सुविधाओं के किए व्यापक प्रबंध










मुकेश गुप्ता

2000 कैमरों से हो रही निगरानी, सभी विभागों की हेल्पलाइन सेवाएं एक मंच पर उपलब्ध

जनपद गाजियाबाद में नंबर वन व्यवस्थाएं हैं: कावड़िये

गाजियाबाद । सावन कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मेरठ रोड तिराहे पर जिला प्रशासन एवं सिविल डिफेंस के संयुक्त एकीकृत नियंत्रण कक्ष का औपचारिक शुभारंभ जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार मॉंदड़, पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल एवं नगर आयुक्त  विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी  कुमार सौरभ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक है, जिसमें लाखों की संख्या में शिवभक्त जनपद गाजियाबाद से होकर गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी विभागों, स्वयंसेवी संगठनों, आम नागरिकों तथा मीडिया का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष के माध्यम से पूरे कांवड़ मार्ग की सतत निगरानी की जा रही है तथा विभिन्न विभागों की हेल्पलाइन सेवाएं भी यहीं से संचालित की जा रही हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में स्थापित लगभग 2000 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ मार्ग, मुरादनगर गंगनहर क्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग-58 तथा श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर सहित प्रमुख स्थलों की निगरानी की जा रही है। नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय भी लिए जा रहे हैं।




उन्होंने अपने संयुक्त संबोधन में कहा कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस बल पूर्ण सतर्कता के साथ तैनात है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है।


स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा हेतु 65 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। इसके अतिरिक्त 25 से अधिक स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए गए हैं तथा 200 से अधिक शैय्याएं आरक्षित रखी गई हैं। चिकित्सा शिविरों में प्राथमिक उपचार, मरहम-पट्टी एवं आवश्यक चिकित्सकीय सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

कांवड़ मार्ग पर चौबीसों घंटे सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। जलभराव वाले क्षेत्रों में जेट पंपों के माध्यम से तत्काल जल निकासी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि संपूर्ण कांवड़ मार्ग को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा भंडारों में पर्यावरण अनुकूल सामग्री के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिलाधिकारी ने नगर निगम द्वारा लगाए गए कांवड़ शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रियों से संवाद स्थापित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनपद गाजियाबाद में कावड़ियों के लिए नंबर वन व्यवस्थाएं हैं। जिलाधिकारी ने इस दौरान अपने हाथों से कावड़ यात्रियों को भोजन प्रदान किया। इस मौके पर नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि 10 अगस्त को जनपद के पांच प्रमुख स्थलों पर कांवड़ यात्रियों के स्वागत हेतु पुष्प वर्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुरूप कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर)  विकास कश्यप, नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र त्रिपाठी, सिविल डिफेंस से अनिल अग्रवाल, दिव्यांशु सिंघल, दीपक अग्रवाल राजेन्द्र शर्मा सहित नगर निगम, पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में "भारतीय ज्ञान प्रणाली : मानविकी एवं विज्ञान" विषय पर पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ सफल आयोजन




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के उद्देश्यों एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद में 03 अगस्त से 07 अगस्त तक "भारतीय ज्ञान प्रणाली : मानविकी एवं विज्ञान" विषय पर पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को भारतीय ज्ञान प्रणाली के मूल विचारों, उसके वैज्ञानिक और मानवीय पहलुओं तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार उच्च शिक्षा में उसके महत्व से परिचित कराना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में डॉ. अशोक कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर तथा डॉ. पंकज शर्मा, प्रोफेसर, (एन. आई. टी. टी. टी. आर. चंडीगढ़) शामिल रहे। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने भारतीय ज्ञान परंपरा, शिक्षा में भारतीय मूल्यों की उपयोगिता, अनुसंधान, नवाचार और समग्र शिक्षा पर सरल एवं प्रेरणादायक व्याख्यान दिए। उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान प्रणाली को आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ जोड़कर विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य, नवाचार, तार्किक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का सफल  आयोजन डॉ. राजेश मिश्रा, संयोजक (विभागाध्यक्ष - ए. एस. एच.) तथा डॉ. विकास कटोच, सह-संयोजक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के वाइस चेयरमैन  अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइज़र डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी. के. चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी. सी. शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. आर. के. यादव तथा डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर . एच जी. गर्ग ने सभी वक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप भारतीय ज्ञान प्रणाली को उच्च शिक्षा का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है और ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान और शिक्षण कौशल को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

विधानसभा में गूंजी एमएलसी दिनेश कुमार गोयल की आवाज, जनता से जुड़े तीन महत्वपूर्ण मुद्दे रखे

 

प्रदीप अग्रवाल

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य दिनेश कुमार गोयल ने जनहित से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए विधान परिषद में नियम-110 एवं नियम-111 के अंतर्गत सूचनाएं प्रस्तुत कीं। उन्होंने प्रदेश के सरकारी भवनों की जर्जर स्थिति, सार्वजनिक उपयोग की सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों तथा मेरठ महानगर की वर्षों से लंबित सीवर लाइन परियोजना को तत्काल प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने की मांग की।

 श्री गोयल ने कहा कि मेरठ महानगर के जोन-6, पार्ट-1 में लगभग तीन वर्ष पूर्व तैयार की गई सीवर लाइन को आज तक चालू न किए जाने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 112 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह परियोजना शुरू होने से लगभग 20 लाख लोगों को जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने सरकार से इस परियोजना को तत्काल संचालित कराने की मांग की।

एमएलसी दिनेश गोयल ने कहा कि प्रदेश के अनेक सरकारी कार्यालय, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र एवं अन्य सार्वजनिक भवन जर्जर अवस्था में हैं, जिससे कर्मचारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। उन्होंने सरकार से सभी जर्जर भवनों का तकनीकी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार मरम्मत, पुनर्निर्माण तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

इसके अतिरिक्त विषय में उन्होंने प्रदेशभर में चारागाह, नदी, तालाब एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों और अनियमित आवंटनों पर चिंता व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच, अवैध कब्जों को हटाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों का संरक्षण जनहित और पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

एमएलसी दिनेश कुमार गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार इन जनहित के मुद्दों पर गंभीरता पर विचार कर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करेगी, जिससे प्रदेश के नागरिकों को राहत मिलेगी तथा सरकारी संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित हो सकेगा।

परमार्थ निकेतन पहुँचे पूज्य स्वामी वेदविद्यानन्द सरस्वती,पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने किया भव्य स्वागत


संवाददाता

परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने उन्हें वेद विद्यालयों की स्थापना, विशुद्ध वैदिक स्वर परम्परा के संरक्षण एवं गुरूकुलों में शास्त्रार्थ   संस्कृति के पुनर्जागरण हेतु किया प्रेरित

ऋषिकेश, 6 अगस्त। स्वामी वेदविद्यानन्द सरस्वती परमार्थ निकेतन आये। उन्होंने परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज से भेंट की। दोनों पूज्य संतों के बीच वेदों के संरक्षण, संवर्धन और नवयुगीन पुनर्जागरण को लेकर व्यापक एवं दूरदर्शी चर्चा हुई। विशेष रूप से वेद विद्यालयों की स्थापना, विशुद्ध वैदिक स्वर, उच्चारण एवं मंत्रोच्चार की प्रामाणिक परम्परा के संरक्षण, तथा गुरूकुलों के विद्यार्थियों को शुद्ध वेद मंत्रों का नियमित अभ्यास एवं प्रशिक्षण प्रदान करने की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया।

पूज्य स्वामी जी ने कहा कि वेद, भारत की चेतना, संस्कृति और आध्यात्मिक विज्ञान के जीवंत स्रोत हैं। यदि उनकी मौखिक परम्परा, स्वर-विन्यास, ऋषि-परम्परा और शास्त्रीय अनुशासन सुरक्षित रहेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियाँ उनके वास्तविक स्वरूप का अनुभव कर सकेंगी। वेदों का संरक्षण, शुद्ध कण्ठ, अनुशासित साधना और गुरु-शिष्य परम्परा के माध्यम से ही सम्भव है।

पूज्य संतों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि वर्तमान समय में जहाँ आधुनिक शिक्षण संस्थानों में डिबेट, शोध और बौद्धिक विमर्श विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारते हैं, वहीं उसी प्रकार गुरूकुलों में भी वेद, उपनिषद, दर्शन, व्याकरण, मीमांसा, न्याय एवं शास्त्रों पर शास्त्रार्थ, वैदिक संवाद, मंत्रोच्चारण प्रतियोगिताएँ तथा श्लोक-पाठ प्रतियोगिताएँ नियमित रूप से आयोजित की जाने की आवश्यकता है। 

पूज्य स्वामी जी ने कहा कि भारत की प्राचीन शास्त्रार्थ परम्परा सत्य की खोज का श्रेष्ठतम माध्यम थी। शास्त्रार्थ का उद्देश्य पराजय या विजय नहीं, बल्कि ज्ञान का विस्तार, चिंतन की परिष्कृति और सत्य की प्रतिष्ठा है। आज आवश्यकता है उसी महान परम्परा को आधुनिक संदर्भों में पुनर्जीवित किया जाए, जिससे युवा पीढ़ी वेदों और शास्त्रों को केवल पढ़े ही नहीं, बल्कि उनके गूढ़ अर्थों को समझे, आत्मसात करे और जीवन में उतारे।

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि भारत का भविष्य तकनीकी प्रगति के साथ अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े ज्ञान के पुनर्जागरण से उज्ज्वल होगा। वेद मानवता के लिए शाश्वत प्रकाश हैं। उनमें प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, मानव जीवन के उच्चतम मूल्य, समरसता, यज्ञभाव, पर्यावरण संरक्षण, आत्मानुशासन और विश्वकल्याण का दिव्य संदेश समाहित है। यदि नई पीढ़ी वेदों से जुड़ेगी तो उनका व्यक्तित्व केवल विद्वान ही नहीं, बल्कि मूल्यवान भी बनेगा।

पूज्य स्वामी वेदविद्यानन्द सरस्वती जी ने कहा कि वैदिक परम्परा को जीवित रखना सम्पूर्ण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वेदों का संरक्षण तभी सम्भव होगा जब अधिक से अधिक बालक-बालिकाएँ वैदिक अध्ययन की ओर प्रेरित हों, गुरूकुलों को सशक्त बनाया जाए, योग्य आचार्यों का सम्मान हो तथा वैदिक स्वर परम्परा की शुद्धता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि पूज्य स्वामी जी ने संगम तट प्रयागराज में परमार्थ त्रिवेणी पुष्प और अरैल घाट पर ऋषिकन्याओं द्वारा वेदमंत्रों से गंगा आरती शुरू कर समाज में विलक्षण किया। युवाओं को नई दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता के अनुरूप ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन किए जाएँ, जिनमें विभिन्न गुरूकुलों के विद्यार्थी एक मंच पर आकर वैदिक मंत्रोच्चारण, शास्त्रार्थ, श्लोक-पाठ, वैदिक ज्ञान-विमर्श एवं संस्कृत वाङ्मय पर आधारित प्रतियोगिताओं में सहभागिता करें। ऐसे आयोजन केवल प्रतिभा का सम्मान नहीं करेंगे, बल्कि भारत की ज्ञान परम्परा को नई पीढ़ी के बीच पुनः प्रतिष्ठित करेंगे।

यह चर्चा वैदिक मंत्रों की दिव्य अनुगूँज, गुरु-परम्परा के प्रति श्रद्धा और भारत की ज्ञान-संस्कृति के पुनर्जागरण के संकल्प से ओतप्रोत रही। यदि वेदों की वाणी पुनः जन-जन तक पहुँचेगी, यदि गुरूकुलों में शास्त्रार्थ की परम्परा पुनर्जीवित होगी और यदि युवाओं को अपने सनातन ज्ञान-विज्ञान से जोड़ने का सतत प्रयास होगा, तो भारत पुनः विश्व को ज्ञान, संस्कृति, करुणा और आध्यात्मिक नेतृत्व प्रदान करने में सक्षम होगा।

पूज्य स्वामी जी ने स्वामी वेदविद्यानन्द सरस्वती जी  को श्रावण की दिव्य भेंट रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

देवी अहिल्याबाई होल्कर शिव कांवड़ सेवा समिति का 22वें विशाल शिव कांवड़ शिविर का भाजपा नेता गोपाल अग्रवाल ने किया उदघाटन, भण्डारा शुरू




मुकेश गुप्ता

मुरादनगर, गाजियाबाद । देवी अहिल्याबाई होल्कर शिव कांवड़ सेवा समिति द्वारा विगत 21 वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए 22वें विशाल शिव कांवड़ भण्डारे का शुभारंभ किया गया। 

यह भण्डारा पिलर नंबर 853, पकवान रेस्टोरेंट के सामने, राधेश्याम विहार फेस-1, गेट नंबर-2, मुरादनगर में आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महामंत्री महानगर भाजपा गाजियाबाद श्री गोपाल अग्रवाल रहे। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समिति पिछले 21 वर्षों से निरंतर सेवा कर रही है। उन्होंने हर वर्ष इस तरह के आयोजन में हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर सभासद भूपेंद्र पाल ने बताया कि हम 11 वर्ष तक स्वयं कांवड़ लाते रहे हैं और पिछले 21 वर्षों से इसी स्थान पर भण्डारे का आयोजन कर शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं।

इस मौके पर माज़ुद् सभासद विनोद धनगर, अजीत पाल, विजेंद्र पाल, श्रीपाल, चंद्रभान, रविंद्र, जगदीश पाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

माफिया, सासंद अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत


प्रदीप अग्रवाल

लखनऊ । कानपुर से झांसी जाते समय एक सड़क हादसे में अतीक अहमद सांसद और माफिया के छोटे बेटे अबान की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार सवार लोग कानपुर से झांसी जेल में बंद अतीक के दूसरे बेटे अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे, तभी मौत बनकर आए इस हादसे ने उनके परखच्चे उड़ा दिए।

 मिली जानकारी के मुताबिक अबान अहमद अपने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था. इसी दौरान झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. 

ये सड़क हादसा इतना भीषण था कि अबान की कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में अबान और उसके दोस्त सोनू की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

इससे पहले अतीक के बेटे असद की झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी थी, जबकि अली अहमद फिलहाल झांसी जेल में बंद है. उसकी मौत की जानकारी उसकी बुआ को दे दी गई है. परिवार और रिश्तेदार के लोग झांसी के लिए रवाना हो गए हैं. अबान का शव झांसी मेडिकल कॉलेज में रखा गया है. उसका पोस्टमार्टम झांसी में ही किया जाएगा और फिर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. जानकारी मिल रही है कि अबान के शव को कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।