मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

निष्काम सेवा की सुगंध, समर्पण की आभा-79वां वार्षिक संत समागम

 








मुकेश गुप्ता

जहाँ हर कदम सेवा और हर भाव समर्पण का

दिल्ली, 05 अक्टूबर, 2026। संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्टूबर, 2026 तक समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर भव्यतापूर्वक आयोजित किया जायेगा, जहाँ हर कदम मानव कल्याण की राह पर बढ़ेगा, हर भाव समर्पण में ढलेगा और हर हृदय प्रेम की उस दिव्य ज्योति से आलोकित होगा, जो मानवता को एकत्व, सद्भाव और प्रभु-भक्ति के सूत्र में पिरोने का संदेश देती है।

 

  सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में यह समागम प्रेम, सेवा, सद्भाव और मानव एकता की दिव्य भावना का संदेश देगा। इस पावन समागम की शुभ सूचना से श्रद्धालुओं के हृदय आनंद, उमंग और प्रभु-प्रेम की अनुपम अनुभूति से प्रफुल्लित हैं।

 

अंतर्मन में जब प्रभु का प्रकाश जागता है, तब जीवन की दिशा बदल जाती है। सेवा में समर्पण, सुमिरन में शांति और सत्संग में सत्य की अनुभूति होने लगती है। यही आत्मिक चेतना और ब्रह्मज्ञान मनुष्य को प्रेम और प्रभु-भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। इसी भीतर के प्रकाश और चेतना के नवजागरण की दिव्य अनुभूति से परिपूर्ण इस वर्ष का वार्षिक निरंकारी संत समागम श्रद्धालुओं के लिए एक अनुपम आध्यात्मिक यात्रा बनेगा, जिसका प्रेरणादायी विषय है - ‘जागृति’।

 

इस दिव्य उत्सव की तैयारियाँ श्रद्धा, समर्पण, लगन और निःस्वार्थ सेवा-भाव के साथ पूरे उत्साह से चल रही हैं। हर आयु, वर्ग और पृष्ठभूमि की सीमाओं से परे, श्रद्धालु भक्त तन-मन से सेवा में तल्लीन हैं। प्रातः की पहली किरण से लेकर संध्या के ढलते प्रकाश तक, समागम स्थल का प्रत्येक कोना सेवा, भक्ति और समर्पण की जीवंत छवि प्रस्तुत कर रहा है।

 

कोई निर्माण कार्य में सहयोग दे रहा है, कोई शामियाने सजा रहा है, तो कोई स्वच्छता, जल व्यवस्था और भोजन सेवा को सुव्यवस्थित करने में लगा है। वहीं वार्षिक निरंकारी संत समागम की भव्यता को दर्शाता मुख्य प्रवेश-द्वार भी आकार ले रहा है, जो प्रेम, समरसता और आत्मिक एकत्व की ओर बढ़ते कदमों का प्रतीक बनकर श्रद्धालुओं का स्वागत करेगा। सेवा का यह अद्भुत दृश्य उस समर्पण की साक्षात अभिव्यक्ति है, जो सतगुरु के ज्ञान से हृदय में जागृत होता है। वास्तव में, जब सेवा में निःस्वार्थ भाव और समर्पण जुड़ जाता है, तो साधारण से साधारण क्षण भी आनंद और उत्सव की अनुभूति से भर जाता है।

 

सेवा-भाव की इस अनुपम छटा को देखकर सहज ही अनुभव होता है कि सेवकों के चेहरे पर परिश्रम की थकान नहीं, बल्कि संतोष और समर्पण की दिव्य आभा झलक रही है। उनके लिए सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि सतगुरु के प्रति प्रेम और कृतज्ञता को अभिव्यक्त करने का माध्यम है। यही वह आत्मिक आनंद है, जो निःस्वार्थ सेवा, भक्ति और सतगुरु की छत्रछाया में जीवन को भीतर से प्रकाशित करता है। सतगुरु माता जी भी अपने प्रवचनों में निरंतर सेवा, सत्संग और प्रभु-स्मरण के महत्व की प्रेरणा देते हुए कहती हैं कि –

 

*‘तन पवित्र सेवा किये, धन पवित्र दिये दान,*

*मन पवित्र हरि भजन सों, त्रिबिध होई कल्याण।’*

 

अर्थात् जब तन सेवा में, धन परोपकार में और मन प्रभु-भक्ति में समर्पित हो जाता है, तभी जीवन में सच्चे कल्याण और आत्मिक शांति का मार्ग प्रशस्त होता है।

 

समागम में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से की जा रही हैं। सेवा, सत्कार और अपनत्व की यही भावना प्रत्येक श्रद्धालु को सम्मान एवं सौहार्द से परिपूर्ण वातावरण का अनुभव कराएगी।


निःसंदेह, यह संत समागम मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता, समरसता और एकत्व का अनुपम पर्व है। विभिन्न संस्कृतियों और परिवेशों से आए श्रद्धालु यहाँ ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को साकार करते हुए सतगुरु की अमृतवाणी से अपने अंतर्मन को आलोकित करते हैं। प्रेम, शांति और मानव एकता के इस दिव्य महापर्व में प्रत्येक भाई-बहन एवं सज्जन भक्त का हार्दिक स्वागत है।

पूज्य संत श्री तुलसाराम महाराज का दिल्ली हुआ आगमन, भव्य शोभायात्रा एवं भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

 





गुरुदेव ने दिया माता-पिता की सेवा, सदाचार, सामाजिक एकता और आपसी प्रेम का संदेश


रिपोर्ट : पिंटू सुथार। नई दिल्ली। अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 ब्रह्म सवित्री सिद्ध पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री तुलसाराम जी महाराज जी के दिल्ली आगमन पर राजपुरोहित समाज, दिल्ली-एनसीआर की ओर से भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूज्य गुरुदेव जी अपनी तप-साधना एवं चातुर्मास भगवान श्री बाँके बिहारी जी के श्रीचरणों में तथा माँ यमुना जी के पावन तट पर सम्पन्न करने के उपरांत 4 अक्टूबर 2026 को दिल्ली पधारे।

पूज्य गुरुदेव जी के दिल्ली आगमन के अवसर पर भव्य शोभायात्रा (रथ यात्रा) निकाली गई। आकर्षक रूप से सुसज्जित बग्गी में पूज्य गुरुदेव जी को विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों सहित समाजबंधुओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री खेतेश्वर दाता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।


*कलश यात्रा में बेटियों ने बढ़ाई आयोजन की शोभा*


शोभायात्रा में नन्हीं बच्चियों ने सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। बच्चियों की इस सुंदर एवं संस्कारपूर्ण सहभागिता ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों की जीवंत झलक प्रस्तुत की तथा पूरे आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम के दौरान समाजबंधुओं ने पूज्य गुरु महाराज जी का पुष्पमालाओं से स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुदेव जी के साथ आए श्रद्धालुओं एवं भक्तों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। 


*भजन संध्या में देर तक गूंजे भक्ति के स्वर*


कार्यक्रम के दौरान भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। प्रसिद्ध भजन कलाकार चुन्नीलाल जी राजपुरोहित ने अपनी भजनों की प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजनों एवं जयकारों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु देर तक भक्ति में भाव-विभोर नजर आए।कार्यक्रम का मंच संचालन चंदन सिंह जी ने किया।


*गुरुदेव जी ने दिया माता-पिता की सेवा और सदाचार का संदेश*


इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव ने अपने प्रेरणादायी आशीर्वचन में माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए कहा कि जिन माता-पिता ने हमें जन्म दिया, संस्कार दिए और इस योग्य बनाया, उनकी तन-मन से सेवा करना तथा उनकी आज्ञा का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति का प्रथम कर्तव्य है।

उन्होंने समाजबंधुओं से सत्य के मार्ग पर चलने, अच्छे कर्म करने तथा बुरे व्यसनों से दूर रहने का आह्वान किया। गुरुदेव ने कहा कि मनुष्य को सदैव सही रास्ते पर चलना चाहिए और एक परिवार की तरह मिल-जुलकर रहना चाहिए और समाजबंधुओं से एक-दूसरे की सहायता करने तथा सुख-दुःख में परस्पर साथ खड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से प्रेमपूर्वक रहने तथा समाज की एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।


पूज्य गुरुदेव के सरल, सारगर्भित एवं प्रेरणादायी वचनों से उपस्थित समाजबंधु भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के दर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त किए। अंत में प्रसादी का आयोजन भी किया गया।


*बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने लिया भाग*

कार्यक्रम में कान सिंह जी गुरलाई, श्रवणसिंह जी नारवा , जोरावर सिंह जी कनोडिया, सोहन सिंह जी पुरोहितासनी, पहलाद सिंह जी मादड़ी, जबर सिंह जी भासूदा, पवन सिंह जी ढाबर, बाबू सिंह जी सरवड़ी, बलवंत सिंह जी सिद्धमुख, गोविंद सिंह जी निम्बाड़ा, डूंगर सिंह जी अराबा, भेरू सिंह जी सराना, भैरू सिंह जी लूम्बावास, दीपक जी भीनमाल, जोग सिंह आलासन, हिम्मता जी, बाबू सिंह जी आलासन, नरपत सिंह जी आलासन, रतन सिंह जी खुड़ी, गोरधन सिंह जी लेड़ी , स्वरूप सिंह चावंडा एवं भंवर सिंह जी नारवा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। जिसमें राजस्थान प्रवासी महासंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पिंटू सुथार तेलवाडा ने भी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।


कार्यक्रम के समापन पर राजपुरोहित समाजबंधुओं ने पूज्य गुरुदेव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में एकता, प्रेम, संस्कार, सेवा एवं परस्पर सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

राजनगर रामलीला मैदान में डांडिया नाइट का आयोजन हुआ

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। श्री रामलीला समिति राजनगर की ओर से  रामलीला मैदान में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रवीन शर्मा एंड पार्टी दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया गया।

 राजनगर रामलीला महोत्सव में  श्री गणेश शोभायात्रा पश्चात् के आयोजित डांडिया नाइट में सैंकड़ों लोगों ने तथा समिति के पदाधिकारियों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ इसमें भाग लिया। इसमें विशेष गीत संगीत के  बीच डांडिया कलाकारों तथा  अन्य लोगों ने डांडिया स्टिक के साथ गरबा नृत्य किया। लोगों में देर तक नृत्य का उत्साह बना रहा। 

डांडिया नाइट में समिति के मुख्य संरक्षक जितेन्द्र यादव, अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, महामंत्री सीए दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष आर के शर्मा, पार्षद प्रवीण चौधरी,  अमरीश कुमार त्यागी, मुकेश मित्तल मुख्य सलाहकार अनिल कुमार , विनीत शर्मा, आर एन पाण्डेय,  सुभाष शर्मा, आकाश वशिष्ठ, राजीव मोहन,  के. पी. गुप्ता, मोतीलाल गर्ग, दीपक सिंघल, विनोद गोयल, मनीष वशिष्ठ, राजीव गुप्ता,  सौरभ गर्ग,  दीपक कांत गुप्ता , आलोक मित्तल, जितेन्द्र रंधावा, मदन लाल हरित,ओमप्रकाश भोला,  गोल्डी सहगल, विजय लुम्बा,  आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सीए डीके गोयल,   श्रीचंद चौहान, एस एन अग्रवाल, आशा अग्रवाल,उषा गुप्ता, राजीव  त्यागी सहित राजनगर के अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे|।

विघ्न हर्ता श्री गणेश के साथ राजनगर में बिखरा भक्ति का रंग

 







मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।श्री रामलीला समिति  राजनगर की ओर से रामलीला मैदान में श्री गणेश  जी की पूजा अर्चना के बाद आज श्री गणेश शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा राजनगर के विभिन्न सेक्टरों से होती हुई रामलीला मैदान में ही वापस आकर सम्पन्न हुई। इस  शोभायात्रा में बैण्ड बाजो, रथ, घोड़ों के साथ अन्य कई देवी देवताओं की तरह तरह की झांकियां भी मौजूद रहीं।


श्री  गणेश शोभा यात्रा से पूर्व श्री रामलीला समिति राजनगर के उपस्थित कई पदाधिकारियों ने गणेश जी की पूजा अर्चना कर उनसे श्री रामलीला महोत्सव का कार्य निर्विघ्न संपन्न होने  का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद रामलीला मैदान से श्री गणेश जी की भव्य शोभा यात्रा  निकाली गई, जो राजनगर के विभिन्न सेक्टरों से होती हुई वापस रामलीला मैदान में समाप्त हुई।


 इस शोभा यात्रा में श्री गणेश के  1100 स्वरुपों की भव्य  झांकी  के साथ साथ भगवान शिव और रावण संवाद तथा शीश समर्पण की झांकी, मां काली, घूमता हुआ शिवलिंग, जीवन्त भोले शिव आदि की झांकियां मौजूद रहीं। शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए दो बग्घियां , चार तरह के बैण्ड तथा आगे सजे धजे बल्लम लिए घुड़सवार भी साथ चल रहे थे। यह शोभा यात्रा राजनगर में में जहां से भी गुजरी सभी ने नमन कर आशीर्वाद लिया। 

         श्री गणेश जी की इस शोभा यात्रा का कई स्थानों पर भव्य स्वागत भी किया गया। सेक्टर 15 में जितेन्द्र यादव (पूर्व विधायक) के निवास पर स्वागत के पश्चात, सेक्टर 14 में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डीके गोयल के निवास पर स्वागत किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा  समिति के मुख्य संयोजक राकेश मिश्रा के निवास से मुड़ कर  सरस्वती विद्या मंदिर की ओर जाते हुए सरदार एस एस पुरी के निवास पर प्रसाद के साथ सभी श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया।  सेक्टर 9/136 पर राजीव  त्यागी एवं उनके परिवार ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद सेक्टर 9 में ही हरीश शर्मा के निवास पर तथा अन्य स्थानों पर भी श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद सेक्टर नौ तथा 8 के तिराहे के नजदीक सूदन रावत एवं उनके परिवार के द्वारा गणेश जी इस शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। वहां से सेक्टर 10 मार्केट से होकर वापस रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई। 

       इस मौके पर समिति के संरक्षक जितेन्द्र यादव, अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता, महामंत्री दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष आर के शर्मा,  पार्षद प्रवीण चौधरी, मेला प्रबन्धक मुकेश शर्मा, श्रीचंद चौहान, विनीत शर्मा, एस एन अग्रवाल, राजीव मोहन गुप्ता, आर एन पाण्डेय, सुन्दर लाल यादव, ब्रजमोहन सिंघल, सुभाष शर्मा, आलोक मित्तल, दीपक मित्तल , अमरीश त्यागी, राजीव  त्यागी, जी.पी. अग्रवाल,  मुकेश मित्तल, विनोद गोयल, राजीव गुप्ता,  रेखा अग्रवाल, सौरभ गर्ग, दिनेश शर्मा, मोतीलाल गर्ग, अनिल कुमार क्वालिटी स्टील वाले, आकाश वशिष्ठ, महावीर बंसल, राधेश्याम सिंघल, डॉ आर के मित्तल, मनीष  वशिष्ठ, मदन लाल हरित, डीके गोयल, दीपक सिंघल, गोल्डी सहगल, ओमप्रकाश पोपली भोला, विजय लुम्बा, पंकज भारद्वाज, दीपक कांत गुप्ता, जेपी  राणा, सहित राजनगर के  कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे|

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती एवं पूज्य साध्वी भगवती सरस्वती ने भारत के 14वें पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी को भेंट किए “इनसाइक्लोपीडिया ऑफ हिन्दूइज्म’ के 11 खंड

 




सनातन ज्ञान की अमूल्य धरोहर से साक्षात्कार का ऐतिहासिक क्षण

भारत के 14वें पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़  सपरिवार विश्व शान्ति हवन में किया सहभाग

“इनसाइक्लोपीडिया ऑफ हिन्दूइज्म’ भारत की आत्मा का दस्तावेज

                           संवाददाता

ऋषिकेश, 6 अक्टूबर 2026। भारत की सनातन ज्ञान-परंपरा, संस्कृति, दर्शन, अध्यात्म और सभ्यता के संरक्षण एवं वैश्विक प्रसार की दिशा में आज परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में एक अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष एवं इंडिया हेरिटेज रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक-अध्यक्ष परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने भारत के 14वें पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को विश्व की अद्वितीय ज्ञान-धरोहर ‘ “इनसाइक्लोपीडिया ऑफ हिन्दूइज्म’  के 11 खंड भेंट किए।

यह भारत की हजारों वर्षों पुरानी ज्ञान-परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के एक विराट संकल्प का साक्षात् हस्तांतरण है।

“इनसाइक्लोपीडिया ऑफ हिन्दूइज्म’ एक ऐसा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व ज्ञान-ग्रंथ है, जिसे पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी की दूरदर्शी प्रेरणा एवं संकल्प से निर्मित किया गया। इस महायज्ञ में विश्वभर के 1000 से अधिक विद्वानों ने योगदान दिया और लगभग 7000 प्रविष्टियों के माध्यम से भारतीय सभ्यता, दर्शन, अध्यात्म, इतिहास, विज्ञान, कला, स्थापत्य, संस्कृति, परंपराओं और जीवन  दृष्टि के विविध आयामों को एक व्यापक विश्वकोशीय स्वरूप प्रदान किया गया।

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती  ने वर्ष 1987 में इतिहास में पहली बार हिंदू धर्म एवं भारतीय ज्ञान-परंपरा के एक प्रामाणिक विश्वकोश की आवश्यकता का संकल्प लिया था। वर्षों की साधना, शोध, संवाद और विश्वभर के विद्वानों के अथक योगदान एवं पूज्य साध्वी भगवती सरस्वती जी ने भी इस विराट ज्ञान-यज्ञ में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देते हुए शोध, संपादन, समन्वय एवं संकलन में सक्रिय भूमिका निभाई जिसके पश्चात यह विराट संकल्प 11 खंडों के रूप में साकार हुआ।

लगभग दो दशकों से अधिक समय तक चले इस ज्ञान-यज्ञ का उद्देश्य केवल हिंदू धर्म को एक धार्मिक परंपरा के रूप में प्रस्तुत करना नहीं था, बल्कि भारत की संपूर्ण ज्ञान-संस्कृति और सभ्यता की व्यापकता को विश्व के समक्ष प्रमाणिक, अकादमिक और शोधपरक रूप में रखना था। इस विश्वकोश में भारतीय दर्शन, आध्यात्मिक परंपराओं, इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, कला एवं स्थापत्य सहित भारत की विविध स्वदेशी परंपराओं का भी विस्तृत समावेश है।


आज जगदीप धनखड़ जी को 11 खंड भेंट किये, जो प्रतीक है कि भारत की आत्मा केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा है। हमारी सनातन परंपरा का ज्ञान किसी एक युग, भूभाग या पीढ़ी तक सीमित नहीं है; यह मानवता के लिए शाश्वत प्रकाश का स्रोत है।

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी ज्ञान-परंपरा है और आज सबसे बड़ा संकट सोच का है। जब हम अपने इतिहास, अपनी संस्कृति, अपने शास्त्रों, अपनी जीवन-दृष्टि और अपनी जड़ों को समझते हैं, तभी हम आत्मविश्वास के साथ भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।  “इनसाइक्लोपीडिया ऑफ हिन्दूइज्म’ उसी आत्मबोध और आत्मगौरव की एक विराट यात्रा है।

उन्होंने कहा कि यह विश्वकोश “गागर में सागर” के समान है, हजारों वर्षों की भारतीय चेतना, चिंतन, साधना और संस्कृति को एक विशाल ज्ञान-संकलन में समेटने का अद्भुत प्रयास। यह भारत की सांस्कृतिक स्मृति और वैश्विक ज्ञान-संवाद का एक जीवंत सेतु है।

“इनसाइक्लोपीडिया ऑफ हिन्दूइज्म’ की यात्रा अपने आप में अनेक ऐतिहासिक पड़ावों से जुड़ी रही है। इसका अंतरराष्ट्रीय संस्करण राष्ट्रपति भवन में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी को भेंट किया गया था। इसके पश्चात नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इसका भव्य लोकार्पण हुआ तथा लंदन में तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन जी ने भी इसके अंतरराष्ट्रीय संस्करण का शुभारंभ किया।

आज जब इसके सभी 11 खंड जगदीप धनखड़ को भेंट किए गए, तो यह क्षण अतीत, वर्तमान और भविष्य के संगम जैसा बन गया, एक ओर भारत की हजारों वर्ष पुरानी सनातन ज्ञान-परंपरा, दूसरी ओर आधुनिक भारत का सार्वजनिक जीवन, और तीसरी ओर आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान एवं संस्कृति की अमूल्य विरासत।

आज का यह अवसर इस विराट संकल्प को पुनः स्मरण कराने वाला है कि भारत की संस्कृति जितनी प्राचीन है, उतनी ही जीवंत है; जितनी गहरी है, उतनी ही सार्वभौमिक है; और जितनी अपनी है, उतनी ही सम्पूर्ण मानवता के लिए उपयोगी है।

जिलाधिकारी ने किया रोबोटिक्स एवं एसटीईएम इनोवेशन लैब के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, नवाचार एवं प्रयोग आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में गाजियाबाद जिला प्रशासन की पहल


                            मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, नवाचार एवं प्रयोग आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में गाजियाबाद जिला प्रशासन की पहल को आज महत्वपूर्ण गति मिली। जिलाधिकारी गाजियाबाद रविन्द्र कुमार मॉंदड़, आईएएस द्वारा मधुबन बापूधाम स्थित अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय, नगर क्षेत्र में रोबोटिक्स एवं एसटीईएम इनोवेशन लैब के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया।

यह पायलट प्रोजेक्ट जिलाधिकारी के उस विजन का हिस्सा है, जिसके तहत सरकारी विद्यालयों में शिक्षा को केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों को व्यावहारिक, गतिविधि-आधारित एवं तकनीक-केंद्रित सीखने के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय में कक्षा 01 से 08 तक के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। नवस्थापित रोबोटिक्स एवं एसटीईएम इनोवेशन लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित की अवधारणाओं को प्रयोग एवं गतिविधियों के माध्यम से समझने का अवसर मिलेगा। लैब में विद्यार्थी रोबोटिक्स, सेंसर, कोडिंग, डिजाइन एवं समस्या समाधान जैसी गतिविधियों के माध्यम से सीख सकेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में कम उम्र से ही जिज्ञासा, तार्किक सोच, रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार की क्षमता विकसित करना है।

इस पहल की मूल भावना विद्यार्थियों को केवल किसी अवधारणा को पढ़ने तक सीमित रखने के बजाय उसे देखने, प्रयोग करने, गलतियों से सीखने और दोबारा प्रयास करते हुए समाधान खोजने के अवसर प्रदान करना है। इस प्रकार तकनीक विद्यार्थियों के लिए केवल एक विषय न रहकर सीखने तथा अपनी कल्पनाओं को वास्तविक रूप देने का माध्यम बनेगी।

इस पहल को व्यवस्थित एवं दीर्घकालिक स्वरूप प्रदान करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा, गाजियाबाद एवं सर्व हितम मानव सेवा संस्थान के मध्य अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। अनुबंध के अंतर्गत चिन्हित सरकारी विद्यालयों में रोबोटिक्स एवं एसटीईएम इनोवेशन लैब की स्थापना, क्रियान्वयन एवं संचालन तथा विद्यार्थियों को गतिविधि-आधारित तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

परियोजना का क्रियान्वयन एवं संचालन सर्व हितम मानव सेवा संस्थान द्वारा सीएसआर सहयोग के माध्यम से किया जा रहा है। यह संस्थागत साझेदारी जिला प्रशासन के विजन को विद्यालय स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में परिकल्पित अनुभवात्मक, कौशल-आधारित एवं नवाचार-केंद्रित शिक्षा के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों को सीखने एवं प्रयोग करने के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि आधुनिक तकनीक एवं नवाचार तक पहुंच केवल चुनिंदा विद्यार्थियों तक सीमित न रहे, बल्कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत प्रत्येक जिज्ञासु विद्यार्थी को सीखने, प्रयोग करने तथा अपने विचारों को वास्तविकता में बदलने का अवसर मिले।

एक विद्यालय से प्रारंभ हुआ यह पायलट प्रोजेक्ट आने वाले समय में 100 से अधिक विद्यालयों तक पहुंचने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है। आज जिन नन्हे हाथों में तकनीक का एक छोटा-सा मॉडल है, वही हाथ आने वाले समय में बड़ी-बड़ी चुनौतियों के अभिनव समाधान तैयार कर सकते हैं। अभ्युदय योजना के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के कंपोजिट विद्यालय मधुबन बापू धाम में बनी रोबोटिक लैब का उद्घाटन करने के साथ-साथ जिलाधिकारी महोदय ने आईसीटी लैब का भी निरीक्षण किया, जहां बच्चे रुचि पूर्ण ढंग से कंप्यूटर पर काम कर रहे थे, इसके बाद उन्होंने स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया जिसमें शिक्षक द्वारा पढ़ाई जा रही गणित की तकनीक का अवलोकन किया तथा शिक्षक की सराहना की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव जी, प्रधानाध्यापक इंतजार अली, एसआरजी पूनम शर्मा, एआरपी मीनाक्षी यादव एवं विद्यालय का अन्य स्टाफ से भी विद्यालय की गतिविधियों पर बातचीत करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने सभी के साथ ग्रुप फोटो कराई। विद्यालय की रसोईया ने सरकार द्वारा प्रतिमाह मानदेय बढ़ाये जाने के लिए धन्यवाद दिया। बच्चों द्वारा हाथ से बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड और रंगोली के लिए जिलाधिकारी ने बच्चों को बधाई दी।

कंपोजिट विद्यालय मधुबन बापूधाम के बच्चों, शिक्षकों, अन्य स्टाफ, सभासद, एसआरजी, एआरपी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अभिभावकों ने उत्तर प्रदेश में प्रथम रोबोटिक लैब बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी से कहा धन्यवाद

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

दिनेश कुमार गोयल ने अपार जनसमूह समर्थकों के साथ किया पर्चा दाखिल

 








                            मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । पूर्व एम एल सी दिनेश कुमार गोयल ने आज सोमवार को तय समयनुसार अपार जनसमूह समर्थकों  के साथ  पर्चा दाखिल किया। नामांकन से पहले दिनेश कुमार गोयल ने प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद परिवार के साथ हवन-पूजन कर चुनाव और जनसेवा के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगा। समर्थकों ने विश्वास जताया कि दिनेश गोयल इस बार मजबूत जीत दर्ज करेंगे।

विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल समर्थकों के साथ मेरठ के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर मेयर सुनीता दयाल, सांसद अतुल गर्ग, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप,बागपत सांसद डॉ राजकुमार सागवान, 





क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर,महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, शहर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व मेयर आशु वर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, भाजपा नेता पवन गोयल, डॉ. वीरेश्वर त्यागी, पार्षद अमित त्यागी, केके शुक्ला, रोबिन सांगवान, अतुल जैन, सुभाष गर्ग, प्रदीप चौहान, पार्षद पीयूष नागर समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साथ ही नामांकन कार्यक्रम के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक विषयों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, स्नेह और सहयोग सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है।

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

परमार्थ पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती एवं डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती ने श्रीमती मंजीरा देवी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को दिया जीवन निर्माण का संदेश

 


संवाददाता

उत्तराखंड की दिव्य धरती पर शिक्षा के साथ विद्या और संस्कृति के साथ प्रकृति का संदेश

उत्तराखंड, स्वयं प्रकृति की एक खुली पाठशाला-स्वामी चिदानन्द सरस्वती*

उत्तरकाशी, 4 अक्टूबर। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती हिमालय की ऊँची चोटियों, कल-कल बहती नदियों और हरे-भरे वनों की धरती के साथ यह ऋषियों की तपोभूमि, संस्कारों की भूमि और जीवन को प्रकृति के साथ जीना सिखाने वाली संस्कृति की भूमि है। इसी दिव्य वातावरण में परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी एवं डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती जी ने उत्तरकाशी स्थित श्रीमती मंजीरा देवी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के साथ विद्या, आधुनिकता के साथ आध्यात्मिकता, संस्कृति के साथ संस्कार तथा विकास के साथ विरासत व प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि शिक्षा तब पूर्ण होती है जब वह हमारे जीवन में संस्कार, संवेदना, सेवा और सद्भाव बनकर उतरती है। विद्यालय हमें ज्ञान देता है, परन्तु विद्या हमें यह सिखाती है कि उस ज्ञान का उपयोग किस प्रकार स्वयं के, समाज के और सम्पूर्ण प्रकृति के कल्याण के लिए किया जाए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के बच्चों के पास एक अद्भुत सौभाग्य है। उनके चारों ओर स्वयं प्रकृति एक खुली पाठशाला की तरह विद्यमान है। हिमालय उन्हें अडिग रहने की प्रेरणा देता है, गंगा उन्हें निरंतर बहते रहने और सबको जीवन देने का संदेश देती है, वृक्ष उन्हें देने की संस्कृति सिखाते हैं और यहाँ की ऋषि परम्परा उन्हें आत्मचिंतन, साधना और सेवा का मार्ग दिखाती है।

पूज्य स्वामी जी ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में कितनी भी ऊँची उपलब्धियाँ प्राप्त हों, लेकिन यदि हमारे भीतर करुणा नहीं, प्रकृति के प्रति संवेदना नहीं और अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा समाज के प्रति सम्मान नहीं, तो वह सफलता अधूरी है।

उन्होंने बच्चों को प्रकृति के साथ अपने संबंध को और गहरा करने का आह्वान करते हुए कहा कि “प्रकृति हमारी संपत्ति नहीं, हमारी माता है।” हिमालय, नदियाँ, जंगल, जल और मिट्टी केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं हैं, बल्कि हमारे जीवन का आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने, जल का संरक्षण करने, वृक्ष लगाने और अपने विद्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

पूज्य स्वामी जी ने कहा कि आज दुनिया को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो ज्ञानवान होने के साथ संस्कारवान, आधुनिक होने के साथ जड़ों से जुड़े हुए और सफल होने के साथ संवेदनशील हों। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की युवा पीढ़ी पूरे विश्व के सामने यह उदाहरण प्रस्तुत कर सकती है कि आधुनिक विकास और प्रकृति संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं।

डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती जी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है, अपने भीतर की आवाज को सुनना और अपने जीवन को एक सुंदर उद्देश्य देना। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें अनेक अवसर देती है, लेकिन संस्कार हमें सही दिशा देते हैं। उन्होंने बच्चों को अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपनी संस्कृति के प्रति कृतज्ञ रहने का संदेश दिया।

साध्वी जी ने कहा कि आज का युवा डिजिटल दुनिया से जुड़ा हुआ है और उसके पास ज्ञान के अनेक स्रोत उपलब्ध हैं, लेकिन वास्तविक ज्ञान केवल सूचना एकत्र करने से नहीं आता। ज्ञान तब विद्या बनता है जब वह हमारे व्यवहार में प्रेम, धैर्य, अनुशासन और करुणा बनकर प्रकट हो।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पूज्य स्वामी जी एवं साध्वी जी के साथ संवाद किया तथा शिक्षा, आध्यात्मिकता, प्रकृति, पर्यावरण और जीवन-मूल्यों से जुड़े विषयों पर प्रेरणादायी विचार प्राप्त किए। बच्चों के बीच उत्साह, जिज्ञासा और आत्मीयता का वातावरण रहा।

‘कागजों पर नंबर 1, जमीन पर बुरा हाल’: पेपर रैंकिंग के झूठे दावों से जनता को गुमराह कर रही हैं भाजपा – अभिषेक गर्ग

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । गाजियाबाद के वरिष्ठ सपा नेता प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग जी ने अखबारों में छपे गाजियाबाद नगर निगम के IGRS रैंकिंग में 'नंबर 1' आने के दावों को जनता के साथ सरासर मजाक बताया है। उन्होंने मेयर सुनीता दयाल और भाजपा के नेतृत्व वाले नगर निगम पर शहर की ज़मीनी सच्चाई को छिपाने का सीधा आरोप लगाया है।

अभिषेक गर्ग ने कहा कि अखबारों में बड़ी-बड़ी सुर्खियां छपवाकर नगर निगम खुद अपनी पीठ थपथपा रहा है, लेकिन असलियत शहर की सड़कों पर साफ दिखाई दे रही है। एक तरफ नगर निगम IGRS पोर्टल पर शिकायतों के कागज़ी निस्तारण का जश्न मना रहा है, तो दूसरी तरफ रमते राम रोड स्थित रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारी पिछले काफी दिनों से सड़क पर धरने पर बैठने को मजबूर हैं* इससे पहले नवयुग मार्केट के व्यापारीगण टैक्स बढ़ोतरी को लेकर धरने पर बैठे थे जिसमे नगर निगम ने टैक्स कम करने के बजाय केवल समय सीमा बढ़ाकर व्यापारियों को झूठा आश्वासन दिया !

 * रमते राम रोड के रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारियों पर जबरदस्ती थोपे गए किराये और अत्यधिक किराए और भेदभाव पूर्ण नीति से व्यापारी वर्ग आक्रोशित है और धरने पर बैठा है। साथ ही अलग अलग ब्लॉक को अलग अलग कर में जोड़ दिया और मेयर-निगम प्रशासन उनकी सुनवाई करने के बजाय कागज़ी रैंकिंग में मस्त है।

 * हाउस टैक्स का बोझ शहर की आम जनता और छोटे दुकानदारों पर भेदभावपूर्ण और बढ़ा हुआ हाउस टैक्स थोपा जा रहा है। जन-शिकायतों का वास्तविक समाधान करने के बजाय उन्हें केवल पोर्टल पर 'Resolved' (निस्तारित) दिखाकर रैंकिंग हासिल की जा रही है। इस के साथ साथ वाटर लेवल का अत्यधिक कम होना , चिंता का विषय है जिसके लिए नगर निगम के पास कोई बैक-अप प्लान नहीं है तथा स्वच्छ सर्वेक्षण रेंकिंग कि बात करें तो विधानसभा 56 कि विभिन्न क्षेत्रों मे कूड़ा इकठ्ठा किया जा रहा है ,हाल ही मे हिंडन विहार कालोनी मे नूरइलाही मस्जिद के पास के निवासियों ने नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा वहाँ कूड़ा डालने के संबंध मे धरना भी दिया था ! 

 मुद्दा कागज़ी रैंकिंग बनाम ज़मीनी सच्चाई के बीच है , नगर निगम द्वारा पोर्टल पर फाइल बंद कर देने से ज़मीन की समस्याएं खत्म नहीं हो जातीं। अगर शिकायतों का असल में समाधान हुआ होता, तो शहर के व्यापारियों और आम नागरिकों को धरने-प्रदर्शन पर नहीं बैठना पड़ता। जल निकासी के बात करें तो थोड़ी सी बारिश मे ही पूरा शहर जलमगन हो जाता है जिसके लिए भी नगर निगम के पास कोई योजना नहीं है ! 

अभिषेक गर्ग जी ने मेयर सुनीता दयाल और नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि यह झूठी रैंकिंग की वाहवाही तुरंत बंद करें, रमते राम रोड के व्यापारियों की मांगों को पूरा करें और हाउस टैक्स में जनता को राहत दें।

उन्होंने चेतावनी दी कि आम जनता की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो भाजपा सरकार और नगर निगम के खिलाफ एक बड़ा जन-आंदोलन शुरू किया जाएगा।


नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं आमजन को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं-नंदकिशोर कलाल,उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने सदर विधायक संजीव शर्मा के साथ किया स्थलीय निरीक्षण, स्वच्छता एवं अनुरक्षण व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश




 

मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद।  गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने आज प्रातः 08:00 बजे विधायक संजीव शर्मा एवं प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ नेहरू क्रिकेट स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम में खिलाड़ियों, युवाओं एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वच्छता, अनुरक्षण तथा अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया।

सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे क्षेत्रीय लोगों से विधायक  संजीव शर्मा ने सीधे संवाद किया। लोगों ने स्टेडियम की व्यवस्थाओं में मौजूद विभिन्न कमियों और असुविधाओं को लेकर अपनी समस्याएं एवं नाराजगी सामने रखी। विधायक जी ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना और जीडीए उपाध्यक्ष श्री नंदकिशोर कलाल जी के साथ मौके पर ही उसके समाधान को लेकर चर्चा की।

उपाध्यक्ष ने स्टेडियम परिसर की स्वच्छता एवं अनुरक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए संबंधित अनुरक्षण एजेंसी को नियमित साफ-सफाई, समुचित रख-रखाव एवं उच्च गुणवत्ता के अनुरक्षण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जीडीए वीसी ने

निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि अनुरक्षण एजेंसी द्वारा लीज के संबंध में प्राधिकरण में जमा कराई गई धनराशि के सापेक्ष स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं आमजन के हित में आवश्यक विकास एवं जनसुविधा संबंधी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने के निर्देश दिए हैं।


इसके अंतर्गत स्टेडियम में निम्न प्रमुख कार्य कराए जाएंगे—

- वॉकिंग ट्रैक का निर्माण एवं सुधार

- ओपन जिम की स्थापना

- स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण

- स्टेडियम को प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित करना

- उद्यान एवं हरित क्षेत्रों का विकास

- ड्रेनेज सिस्टम का सुधार एवं सुचारु संचालन

- शौचालयों की मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण

- वॉटर कूलर की स्थापना

उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यों के लिए अभियंत्रण अनुभाग द्वारा शीघ्र प्राक्कलन तैयार कर नियमानुसार निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए, ताकि चयनित एजेंसी के माध्यम से कार्यों को यथाशीघ्र प्रारंभ कराया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण कराए जाएं। स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों, युवाओं एवं आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है।

उपाध्यक्ष  ने स्टेडियम परिसर को स्वच्छ, हरित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक जनसुविधाओं से युक्त खेल परिसर के रूप में विकसित किए जाने पर विशेष जोर दिया, जिससे नेहरू क्रिकेट स्टेडियम शहर के खिलाड़ियों एवं युवाओं के लिए बेहतर खेल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रमुख केंद्र बन सके।

इस अवसर पर जीडीए से पीयूष सिंह,गाँधी नगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर,  क्रासिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जाटव, पार्षद नीरज गोयल, अनुज मित्तल,व्यापारी नेता राजू छाबड़ा,विक्की वोहरा, भूषण सूरी, मनोज भाटी, मिक्की,राहुल भूटानी, उमेश भाटी,राकेश गर्ग, सचिन मयंक,आशुतोष शर्मा,मनु वशिष्ठ, राजीव सिंघल सहित अनेक व्यापारी और क्षेत्रीय प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित रहे।











एम एल सी दिनेश कुमार गोयल ने सघन जनसंपर्क कर स्नातक मतदाताओं से मांगा समर्थन



संवाददाता

   गाजियाबाद । विधान परिषद सदस्य दिनेश कुमार गोयल लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रवास कर अपने पक्ष में वातावरण बनाने में जुटे है उसी क्रम में श्री गोयल आज बागपत पहुॅचें।

बागपत में पार्टी कार्यकताओं ने श्री गोयल जी का भव्य स्वागत किया और उन्हे आश्वासन दिया कि हम बागपत में अधिक से अधिक मतदान कराकर आपको अधिक से अधिक वोटों से विजयी बनाएगें। 

श्री गोयल ने कहा की पहले भी भाजपा कार्यकताओं ने मतदाताओं के परिश्रम से यह सीट जीतकर माननीय नरेन्द्र मोदी जी और योगी आदित्यनाथ जी के हाथों को मजबूत किया था और इस बार भी आप सभी भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करेगें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री नीरज शर्मा, जी, पश्चिम क्षेत्रीय मंत्री श्री वरूण गोयल जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सूरजपाल गुर्जर जी, पूर्व विधायक श्री लोकेश दीक्षित जी, जिला संयोजक स्नातक श्री आत्माराम मौर्य जी, जिला महामंत्रीगण, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारीगण एवं सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

वोट बचाओ देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा को लेकर गाजियाबाद की सड़कों पर उमड़ा समाजवादियों का जनसैलाब





मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । समाजवादी पार्टी जिला व महानगर संगठन, गाजियाबाद द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के निर्देशानुसार आज ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में एक विशाल जन आक्रोश महामार्च निकाला गया।

यह महामार्च अम्बेडकर पार्क, नवयुग मार्केट से प्रारंभ होकर गांधी पार्क, लोहिया नगर तक पहुंचा। मार्च में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा तथा मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं के विरोध में जोरदार आवाज उठाई।

जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन ने कहा कि मतदाता का वोट भारतीय लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक शक्ति है। यदि किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाया जाता है अथवा उसके मतदान के अधिकार को प्रभावित किया जाता है, तो यह केवल प्रशासनिक त्रुटि नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है।



समाजवादी पार्टी ने विशेष पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके माध्यम से बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पार्टी का आरोप है कि इसका प्रभाव विशेष रूप से पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं विपक्षी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं पर पड़ रहा है।

महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को भारतीय संविधान ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान होना आवश्यक है। उन्होंने वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त के कथित पक्षपाती रवैये पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने कहा कि आज का यह आंदोलन किसी एक राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं है, बल्कि मताधिकार, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। समाजवादी पार्टी जनता को जागरूक करने और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी तब तक संघर्ष जारी रखेगी, जब तक प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती।

पार्टी नेतृत्व ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव आयोग अपनी कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार नहीं करता और मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो यह आंदोलन जिला स्तर से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक और व्यापक रूप लेगा।

महामार्च के गांधी पार्क, लोहिया नगर पहुंचने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव नितिन त्यागी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन किया और सभी से लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। 

पार्क के बाहर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

समाजवादी पार्टी जिला एवं महानगर संगठन, गाजियाबाद ने स्पष्ट किया कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से जनता के मताधिकार की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

इस मार्च में जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव जिला महासचिव नितिन त्यागी महानगर महासचिव राजन कश्यप पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पूर्व विधायक हाजि जाकिर पूर्व विधायक के के शर्मा राष्ट्रीय सचिव भुवन भास्कर जोशी प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग प्रदेश सचिव बाबू सिंह आर्या कर्मवीर जाटव ताहिर हुसैन वीरेंद्र जाटव , श्रवण त्यागी, महानगर अध्यक्ष युवजन सभा विक्की ठाकुर जितेंद्र जाटव नसीम खान लाल सिंह यादव जिले खान सलमानी अंशु ठाकुर असलम कुरैशी हरेंद्र कसाना संदीप प्रधान राजवीर सिंह जाटव कमलेश यादव अरुण यादव रविंद्र यादव किरण कालिया अब्बास हैदर हाजी नासिर अंसारी हाजी नूर हसन अनिल चौधरी रजत पोरवाल विक्रम यादव कैप्टन सतपाल जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा जितेंद्र यादव प्रवेश चौधरी संजीव चौधरी तमन्ना डबास, राजदेवी चौधरी, मनीषा त्यागी, ललिता गौतम, सुनीता पांचाल महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित मुकेश यादव नरेश बत्रा जयवीर सिंह जिला सचिव कृष्ण यादव प्रवीण प्रजापति मुस्तफा चौधरी जिला पंचायत सदस्य विकास यादव इकरामुद्दीन सिद्धार्थ बैसला सौदान गुर्जर आशा सचदेवा कमलेश चौधरी दिग्विजय देशवाल, मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष आकाश अग्रवाल मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धमा गाजियाबाद विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान, प्रदीप शर्मा सभासद, महबूब अंसारी , रवींद्र डबास पूर्व पार्षद, संजू चौधरी पार्षद, गौरव तिवारी, अवधेश मौर्य, आरिफ सलमानी,  नगर अध्यक्ष मुरादनगर कुंवर शोएब चौधरी खोड़ा नगर अध्यक्ष लाल सिंह यादव मोदीनगर नगर अध्यक्ष सचिन दीक्षित लोनी नगर  अध्यक्ष हसमुद्दीन इदरसी डसना नगर अध्यक्ष रिजवान मेवाती पतला नगर अध्यक्ष फारूक मलिक निवाड़ी नगर अध्यक्ष अजय शर्मा गफ्फार तोमर। तमन्ना डबास राष्ट्रीय सचिव महिला सभा अमन यादव राष्ट्रीय महासचिव योजन सभा शशि कश्यप अजय वाल्मीकि रवि जाटव सलीम तोमर बलराज कसाना कमरुद्दीन सैफी दीनू खान नवीन कश्यप उमेश कश्यप शाहरुख राजपूत सचिन खत्री मुकेश जाटव देवेंद्र जाटव दीपू रिंकू कश्यप अनुज गुर्जर फिरोज चौहान आल मलिक आदिल लाल साजिद सैफी इरशाद प्रधान लोनी सुरेंद्र यादव शिवानंद चौबे गौरव त्यागी विवेक त्यागी रिंकू वाल्मीकि राहुल शर्मा  सर्वेश यादव खालिद बुखारी कर्मवीर जाटव राहुल पंडित वीरेंद्र सिंह जाटव प्रदीप गहलोत वीरेंद्र ढिकोलिया मनवीर वाल्मीकि मुजम्मिल खान मजीद ठाकरान सोनू पंडित यासमीन कौशल निसार कसर आरिफ कसर उपेंद्र यादव गुड्डू यादव विक्रांत पंडित मुजीबुर रहमान रमेश चंद एडवोकेट हैदर मलिक गुल मोहम्मद मोहसिन खान शाहिद अंसारी सोनू सैनी विक्रांत ठाकुर मोनू सेन अंकित कर्दम फुरकान कुरैशी, समीर खान, बाबा खान, वीरेंद्र त्यागी, रिजवान पावी,योगेश यादव केपी यादव सद्दाम अमराला हाशिम लोनी किशोर कुमार , अकरम सलमानी , कार्यालय प्रभारी राहुल रावत उपस्थित रहे।