गाज़ियाबाद से राज्यसभ सांसद डॉ अनिल अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उच्च सदन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए "व्हिप" यानि सचेतक नियुक्त किया है. सदन को कुशल रूप से चलाने में व्हिप की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. पार्टी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से सांसद डॉ अशोक बाजपाई, सांसद डॉ अनिल अग्रवाल व सांसद बृजलाल को "व्हिप" यानि सचेतक बनाया है. अभी 2 दिन पहले ही उत्तर प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष वाजपेयी को राज्यसभा में पार्टी का नया चीफ व्हिप बनाया गया था. उसी कड़ी में बाकी राज्यों से सांसदों को "व्हिप" नियुक्त किया गया है. सत्तारूड पार्टी और विपक्षी दल अपना चीफ व्हिप नियुक्त करते हैं.राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल की इस नयी नियुक्ति पर जनता में हर्षोल्लास का माहौल है. शीर्ष नेतृत्व द्वारा बार बार उन्हें महत्वपूर्व जिम्मेदारी देना यह भी जताता है कि पार्टी में उनका कद दिनोदिन बढ़ रहा है. यह जानकारी राज्यसभा सांसद के मीडिया एवम सूचना सलाहकार राहुल गोयल द्वारा बताई गई है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता एन .आई.टी.टी.टी.आर. चंडीगढ़ के सहयोग एवं इंटेल के तकनीकी सहयोग से शिक्षकों को ए.आई. तकनीक से सशक्त बनाने की पहल गाजियाबाद ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । शहर विधायक संजीव शर्मा के निरंतर प्रयासों एवं क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिमांचल विद्युत ...
-
मुकेश गुप्ता मालदीव के 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यशोदा मेडिसिटी का दौरा किया और यहां उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा विशेषज्ञ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 28 जुलाई 2026 । सि द्धार्थ विहार व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने आज शहर विधायक माननीय श्री संजीव शर्मा जी से शिष्टा...
-
मुकेश गुप्ता वृंदावन। श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ, आसोतरा के गादीपति, अनन्त श्री विभूषित ब्रह्मर्षि, ब्रह्मचारी, ब्रह्म सावित्री सिद्धप...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें