शनिवार, 30 जुलाई 2022

यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के प्रदेश कमेटी का चुनाव सम्पन्न, बीड़ी मिश्रा को प्रांतीय अध्यक्ष, तेज बहादुर शर्मा को प्रांतीय महामंत्री, रुपेश कुमार को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया गया

 



लखनऊ गांधी प्रेक्षागृह में आज यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन के 54वें प्रांतीय महाधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन के प्रथम सत्र में वरिष्ठ कर्मचारी नेताओं ने सैकड़ों की संख्या में आए कर्मचारी नेताओं को अपने राजनैतिक संघर्ष के अनुभव साझा किए। नेताओं ने कर्मचारियों के हित एवं सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही।

अधिवेशन के दूसरे सत्र में प्रदेश कमेटी का  चुनाव


 कराया गया जिसमें बीड़ी मिश्रा को प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया। साथ ही प्रदेश महामंत्री के पद पर तेज बहादुर शर्मा, प्रांतिय संगठन मंत्री के पद पर राजकुमार तोमर, स्वदेश मिश्रा को कोषाध्यक्ष, प्रांतीय उपाध्यक्ष के पद पर रुपेश कुमार, सुहेल अहमद,  जगबीर सिंह यादव, राम कुमार, टीएन सिंह को चुना गया एवं संयुक्त मंत्री के पद पर ओमवीर सिंह, दिनेश मणि, राजेंद्र पांडे,  मुमताज, अनिल कुमार सिंह को चुना गया। मंडलीय सदस्य के पद पर देवेंद्र सिंह, भगवान मित्तल, राकेश तितोरिया, राम प्रकाश, बसंत सिंह को चुना गया। चुनाव अधिकारी के रूप में आरके निगम महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें