मंगलवार, 19 जुलाई 2022

श्रावण मास के प्रथम सोमवार मे सैकड़ो भक्तों ने किया भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक

  गाजियाबाद।सोमवार को गाजियाबाद बाद स्थित श्री दुधेश्वर नाथ मे भगवान शिव को अतिप्रिय श्रावन मास के पहला सोमवार को अभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की रात्री 12बजे से ही लम्बी कतार मे खङे हो गये थे भारी सख्या मे भक्त निरन्तर ऊ नमो शिवाय का जाप कर बीच बीच मे हर हर महादेव का उदघोष  कर रहे थे।भोर मेलगभग तीन बजे श्री दुधेश्वर मन्दिर पीठाधीश्वर श्रीमहन्त नारायणगिरि जी महाराज ने मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग द्वारा भेजे  प्रसाद दुध नारियल बैल शहद पंचामृत से  वेदपीठ के आचार्य द्वारा विधिविधान से पंचामृत द्वारा भगवान दुधेश्वर का अभिषेक ।शुभारंभ होने पर अपने इष्ट दर्शन को उतावले भक्तों के चेहरेखिल उठे ओर उन्होंने दुधेश्वर के उदघोष गगन गुंजा दिया 





श्रावन का पहला सोमवार का महत्व बताते हुए श्रीमहन्त नारायणगिरि जी महाराज पीठाधीश्वर दूधेश्वर नाथ मंदिर ने कहा यू तो सम्पूर्ण श्रावण मास भगवान शिव का प्रिय है लेकिन इस मास सोमवार भोलेनाथ के विशेष  अतिप्रिय है इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने से व्यक्ति को दैहिक ,दैवीक,ओर भोतिक तपो से मुक्ति मिलती है    सोमवार- पूजा में मुख पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की ओर रखें।पूजा के दौरान शिव के पंचाक्षरी मंत्र ॐ - पूजा में शिव परिवार को पंचामृत यानी दूध, दही, शहद, शक्कर, घी व जलधारा से स्नान कराकर, गंध, चंदन, फूल, रोली, वस्त्र अर्पित करें।शिव को सफेद फूल, बिल्वपत्र, सफेद वस्त्र और श्री गणेश को सिंदूर, दूर्वा, गुड़ व पीले वस्त्र चढ़ाएं।- बेलपत्र, भांग- धतूरा भी शिव पूजा में चढ़ाएं। शिव को सफेद रंगे के पकवानों और गणेश को मोदक यानी लड्डूओं का भोग लगाएं।- भगवान शिव व गणेश के जिन स्त्रोतों, मंत्र और स्तुति की जानकारी हो, उसका पाठ करें।- 



श्री गणेश व शिव की आरती सुगंधित धूप, घी के पांच बत्तियों के दीप और कर्पूर से करें।- अंत में गणेश और शिव से घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामनाएं करें।पहले सोमवार को शिव पर चढ़ाएं यह विशेष सामग्री -सावन के पहले सोमवार को शिव पूजा में भगवान शिव को कच्चे चावल चढ़ाने का विशेष महत्व है।इस अवसर   मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि सुबह शाम भव्य आरती श्रुगार श्री दुधेश्वर श्रुगार सेवा समिति द्वारा 108 प्रकार के व्यजंनों द्वारा भगवान को भोग लगाया गया  एव  सभी कार्यकर्ता ,पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था कि गई। जिसमें सभी श्रद्धालुओं शांतिपूर्ण जलाभिषेक  किया । इस अवसर  गाजियाबाद  अनुज धर्म गर्ग उपाध्यक्ष मन्दिर विकास समिति,विजय मित्तल अध्यक्ष सिंगार सेवास मिति ,पार्षद जाकिर सैफी , आदि सैकडों भक्तों ने पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासन कि कडी निगरानी मे दैर रात तक जलाभिषेक किया गया। जिसमें महापौर श्रीमती आशा शर्मा नगर निगम गाजियाबाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मुनिराज , शहर पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल, नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह,सीओ स्वतंत्र देव सिंह, कोतवाल अमित कुमार खारी आदि कि देखरेख में जलाभिषेक किया गया।           

                      


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें