शनिवार, 30 जुलाई 2022

सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई

गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यालय  जगदीश नगर गाजियाबाद पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई।


सबसे पहले सभा में आए लोगों ने स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया। 15 अक्टूबर 1931 को धनुष्कोटी गांव रामेश्वरम तमिलनाडु में एक मध्यम वर्गीय मुस्लिम परिवार में श्री एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म हुआ हुआ था एपीजे अब्दुल कलाम भारतीय गणतंत्र के 11 वे निर्वाचित राष्ट्रपति थे उन्हें जनता के राष्ट्रपति के नाम से भी जाना जाता था। इस अवसर पर बोलते हुए सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि इनका जन्म बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था इनके पिता मछुआरों को नाव किराए पर देकर गुजर-बसर करते थे इतनी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी शिक्षा को जारी रखने के लिए अखबार बांटने का भी काम किया और अपनी शिक्षा के बाद उन्होंने अंतरिक्ष विभाग में वैज्ञानिक के पद पर कार्य किया।सभा को संबोधित करते हुए संस्थापक सत्येंद्र यादव ने श्री एपीजे अब्दुल कलाम आजाद के योगदान को याद किया और बताया कि कलाम अपने व्यक्तिगत जीवन में पूरी तरह अनुशासन का पालन करने वाले व्यक्ति थे ऐसा कहा जाता है कि वे कुरान और भगवद्गीता दोनों का अध्ययन करते थे, एपीजे अब्दुल कलाम की देखरेख में ही भारत ने 1998 पोखरण में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था और परमाणु शक्ति से संपन्न राष्ट्रों की सूची में शामिल हुआ था।




इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद अकेला प्रभारी उत्तर प्रदेश बिहार अनिल सिन्हा जेपी दुबे सुनील श्रीवास्तव राजेंद्र यादव राधेश्याम शर्मा योगेंद्र राय रंजीत कुशवाहा संजय श्रीवास्तव कमल यादव आरपी शुक्ला सुभाष ठाकुर कृष्ण यादव गणेश दीक्षित संजय पासवान राजेंद्र कुमार अनुपम अग्रवाल रिंकू दिक्षित अनिल कुशवाहा सुनील दत्त वेद प्रकाश वागीश गोपाल सिंह सौरव यादव उमेश गर्ग राजेश दुबे संदीप  अभिनंदन तिवारी विवेक राणा विकास रामगोपाल नसरुद्दीन मलिक जगदीश गोयल दीपक कुमार रिंकू अक्षय रोहित हरीश शम्मी सहित सैकड़ों लोग सभा में उपस्थित थे।*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें