सोमवार, 16 दिसंबर 2024

समाज विज्ञान संस्थान अलुमनी एसोसिएशन की ए.जी.एम. सफलतापूर्वक संपन्न हुई--अध्यक्ष डा.अतुल जैन

 

मुकेश गुप्ता

समाज विज्ञान संस्थान की एलुमनी एसोसिएशन विश्वविद्यालय की सबसे सक्रिय और छात्रों के लिए हितकर है- कुलपति प्रोफेसर आशुरानी

गाजियाबाद ।समाज विज्ञान संस्थान के पूर्व छात्रों का एक सशक्त संगठन जो पिछले 26 वर्षों से कार्यरत है प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उसकी वार्षिक आमसभा और वार्षिक अधिवेशन डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा स्थित समाज विज्ञान संस्थान कैंपस के सामने स्थित जुबली हॉल में संपन्न हुआ। अलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन ने मुख्य संरक्षक डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी का स्वागत किया ।

सभी पधारे हुए सदस्यों का और समाज विज्ञान संस्थान के निदेशक विभागाध्यक्षों का और उपस्थित अध्यापकों का स्वागत सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया। महासचिव अशोक कुमार शर्मा ने संचालन करते हुए पिछले वर्ष की कार्यवाही को पढ़कर बताया और यतेंद्र जैन द्वारा एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा अब तक की गई गतिविधियों के बारे में सभी को अवगत कराते हुए प्रस्तुति दी।

वार्षिक आमसभा में काफी बड़ी संख्या में औद्योगिक और शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ सरकारी और गैर सरकारी संगठनों में कार्यरत वरिष्ठ पदों पर आसीन छात्र-छात्राओं ,और स्वरोजगार में संलग्न छात्रों ने भाग लिया और अपने परिचय के साथ-साथ अपने अनुभव सभी के साथ साझा किये। आजीवन सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र और ट्रॉफी वितरित की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय कि कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सभी को अपना आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम के साथ-साथ अलुमिनी एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में लगातार इस तरह के कार्यक्रम आगरा में करने के लिए आवाह्न किया और और यह भी कहा कि एसोसिएशन किसी भी रूप में हो केवल छात्र और संस्थान के लाभ के लिए हो छात्रों और संस्थान के हित में लगातार सहयोग करने की अपील की।

प्रोफेसर आशु रानी ने अपने कार्यकाल में विश्वविद्यालय में किए गए सुधारो के बारे में भी अवगत कराया और वास्तव में संस्थान और केंद्रीय लाइब्रेरी को काफी अपडेट किया गया है आरएफआईडी के प्रयोग के साथ-साथ बिग डाटा सेंटर भी बनाया गया है । समाज विज्ञान संस्थान की मूलभूत सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है । समाज विज्ञान संस्थान के 1971 बैच के एमएसडब्ल्यू टॉपर डी आर सक्सेना की स्मृति में मास्टर ऑफ सोशल वर्क की टॉपर प्रतिभा पचौरी को डी आर सक्सेना मेमोरियल अवार्ड से ट्रॉफी सर्टिफिकेट और नगद पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया।

समाज विज्ञान संस्थान अलुमिनी द्वारा एम ए सोशियोलॉजी की टॉपर शिवानी यादव और एम स्टेट की टॉपर अपूर्वा त्यागी को भी सम्मानित करने हेतु उनकी अनुपस्थिति में विभागाध्यक्षों को ट्रॉफी प्रदान की गई । कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने कार्यक्रम में अपनी प्रसन्नता और संतोष व्यक्त करते हुए डॉ. अतुल कुमार जैन की अध्यक्षता में समाज विज्ञान संस्थान की अलुमनी एसोसिएशन द्वारा किए गए कार्यों की और सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ पूर्व छात्र छात्राओं की प्रशंसा की और आगे भी लगातार इसी तरह करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही किसी भी समस्या या सुझाव हेतु उन्होंने सीधे उनसे संपर्क करने के लिए भी अनुमति प्रदान की ।

कार्यक्रम में अतुल कुमार जैन नरेंद्र पाल सिंह राणा अशोक कुमार शर्मा एस एन सिंह सिसोदिया सैयद रिजवान अली प्रभात कुमार अग्रवाल प्रशांत भारद्वाज यतेंद्र कुमार जैन सुनील गौतम विष्णु भारद्वाज आरबी वर्मा विनय चौधरी अनुराग गंगवार भुवनेश चौहान अंशु मेहरा राजीव एंड ले अरुण शर्मा संजय भटनागर शरद मिश्रा वीएस शुक्ला गिरीश सिंह गुंजन गिरीश सिंह केशव दत्त फरहत नूर खान हरि गोविंद शर्मा सोमा जैन हिमानी पाल इत्यादि के अतिरिक्त सैकड़ो की संख्या में पूर्व और वर्तमान छात्र उपस्थित रहे।

मंचासीन निदेशक प्रोफेसर अरशद एम स्टेट की विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर विनीता सिंह समाज कार्य विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर रणवीर सिंह पूर्व निदेशक प्रोफेसर दिवाकर खरे अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन सचिव अशोक कुमार शर्मा संस्थापक अध्यक्ष एनपी सिंह राणा 1959-61 बैच के विष्णु भारद्वाज , प्रोफेसर आरके कुशवाहाके साथ वरिष्ठ साथियों ने भी अपने अपने विचार रखे ।

महाकुंभ मेले में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की छावनी प्रवेश पेशवाई शोभा-यात्रा में शामिल हुए हजारों संत‘ श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

 


                      विशेष संवाददाता

श्रीमहंत हरि गिरि महाराज संरक्षण, निर्देशन व श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज की अध्यक्षता में निकली शोभा-यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, जगतगुरू स्वामी नरेंदानंद्र सरस्वती महाराज, जगदगुरू शंकरांचार्य गर्गाचार्य स्वामी महेंद्रानंद गिरि महाराज भी हुए शामिल  

प्रयागराजःमहाकुंभ मेला प्रयागराज में शनिवार को अखाड़ों की पेशवाई हुई। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा द्वारा छावनी प्रवेश पेशवाई शोभा-यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों साधु-संत शामिल हुए। शोभा-यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। छावनी प्रवेश पेशवाई शोभा यात्रा दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महराज के संरक्षण व दिशा-निर्देशन, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज की अध्यक्षता, मेला प्रभारी श्रीमहंत मोहन भारती महाराज व श्री दूघेश्वर पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की देखरेख में श्री सिद्ध बाबा मौज गिरी मंदिर से शुरू हुई और यमुना पुल सेएडीसी होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां पूजनोपरांत शोभा-यात्रा पुराने रेलवे लाइन फाटक, परेड ग्राउंड, त्रिवेणी मार्ग, होते हुए शिवदत्त पुरी महाराज की समाधि पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद त्रिवेणी बांध होते हुए शोभा-यात्रा छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित दत्तात्रेय मंदिर पहुंची। पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा ने गंगाजी पर बने पुल को पार करते हुए श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा कर छावनी में प्रवेश किया। 

श्री दूघेश्वर पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि शोभा-यात्रा के स्वागत के लिए हर जगह भक्तों की भीड लगी रही। महाराजश्री ने बताया कि पेशवाई शोभा यात्रा में सबसे आगे देवता सूर्य प्रकाश थे। प्रयागराज के देवता सूर्य प्रकाश हैं, इसीलिए वे सबसे आगे थे। उनके पीछे घोडेपर निशान, फिर दत्त भगवन की चरण पादुका व पालकी थी। पालकी के पीछे नागा लोग देवता लेकर चल रहे थे और उनके पीछे सिंहासन पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज विराजमान थे। उनके पीछे जगतगुरू स्वामी नरेंद्रानंद्र सरस्वती महाराज और महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर चांदी के रथ पर सवार साधु-सत शामिल थे। श्रीराम मंदिर के पास पेशवाई शोभा यात्रा का स्वागत प्रयागराज के मयर गणेश केसरवानी व समस्त पार्षदों ने किया। परेड ग्राउंड में सेना के अधिकारियों व जवानों ने स्वागत अभिनंदन किया। मेला क्षेत्र में प्रवेश करने पर मेला अधिकारी, आईजी, डीआईजी, पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत सभी अधिकारियों ने स्वागत किया। प्रवेश यात्रा उस स्थान पर पहुंची, जहां धर्म ध्वजा की स्थापना की गई थी। यहां पर भगवान दत्तात्रेय की चरण पादुका व देवता की स्थापना की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस स्थान पर शुक्रवार को पूजन किया था, वहां पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज,  ?जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद्र सरस्वती महाराज, जगदगुरू शंकरांचार्य गर्गाचार्य स्वामी महेंद्रानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत, थानापति आदि सभी ने गंगा, यमुना व सरस्वती की पूजा-अर्चना की। उसके बाद सांय 7 बजे शोभा-यात्रा ने कुभ छावनी में प्रवेश किया। पेशवाई शोभा-यात्रा में जगदगुरू शंकरांचार्य गर्गाचार्य स्वामी महेंद्रानंद गिरि महाराज, श्रीमहंत उमा शंकर भारती महाराज, श्रीमहंत पृथ्वी गिरि महाराज, श्रीमहंत केदार पुरी महाराज, श्रीमहंत सिद्धेश्वर यति महाराज, श्रीमहंत प्रेम भारती महाराज, श्रीमहंत शांति गिरि महाराज, श्रीमहंत राम गिरि महाराज, श्रीमहंत सिद्धेश्वर गिरि महाराज, श्रीमहंत धनंजय गिरि महाराज, श्रीमहंत मुकुंद पुरी महाराज, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि महाराज, श्रीमहंत महेश पुरी महाराज, श्रीमहंत गणपत गिरि महाराज, श्रीमहंत थानापति धीरज गिरि महाराज, श्रीमहंत थानापति रवि भारती महाराज, श्रीमहंत थानापति मनोज गिरि महाराज, श्रीमहंत थानापति कुशपुरी महाराज, रमता पंच के श्रीमहंत निरंजन भारती महाराज, श्रीमहंत रामचंद्र गिरि महाराज, श्रीमहंत द्धिज पुरी महाराज, श्रीमहंत मोहन गिरि महाराज, अष्टकौशल महंत कमल भारती महाराज, महंत तीर्थ गिरि महाराज, महंत सतचेतन पुरी महाराज, महंत योगानंद गिरि महाराज, सहदेवानंद गिरि महाराज, कर्नाटक, थानापति नीलकंठ गिरि महाराज, थानापति मुन्ना गिरि महराज, महंत प्रचार गिरि महाराज, महामंडलेश्वर योग योगेश्वरी यति श्रीकृष्ण गौशाला नगीना धामपुर बिजनौर, श्री पंचदशनाम जूना अखाडे पटियाला पंजाब काली मंदिर की महंत महिला जगदगुरू साध्वी भुवनेश्वरी पंचानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि महाराज, किन्नर अखाडे के अध्यक्ष महामंडलेश्वर लक्ष्मीकांत त्रिपाठी महाराज, महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरि महाराज, आदि भी शामिल रहे। पायलट बाबा के शिष्य महामंडलेश्वर चेतनानंद गिरि महाराज महामंडलेश्वर श्रद्धानंद गिरि मतहामंडलेश्वर यू काइवा जापान वाली भी पालकी में सवार थीं। महामंडलेश्वर कपिल पुरी महाराज जिन्हें उप आचार्य पद पर नियुक्त किया है वे भी शोभा-यात्रा में शामिल थे। पायल बाबा के शिष्यों की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें हजारों संतों व भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

कुम्भ मेला प्रवेश के दौरान दिव्यता का अनुभव हुआ

बॉक्स 

भारत की वैदिक सनातन संस्कृति और उसकी आध्यात्मिक संवेदनाओं की दिव्य अभिव्यक्ति कुम्भ महापर्व प्रयागराज 2025 के अंतर्गत शनिवार को नित्य विद्यमान स्मृत्यगामी भगवान श्री दत्तात्रेय जयन्ती के पावन पर्व पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज के नेतृत्व में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े, गिरि-कन्दराओं, मठ’मन्दिरों और आश्रमों में रहने वाले लाखों तपः पूत संन्यासियों और सन्तों के साथ कुम्भ मेला प्रवेश किया गया। जूना अखाड़े के संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्रीस्वामी हरिगिरि महाराज और सभापति स्वामी प्रेम गिरि ज महाराज के संयोजन में कुम्भ मेला प्रवेश के दौरान सभी को दिव्यता का अनुभव हुआ। इस दिव्य अवसर पर जूना अखाड़े के पूज्य महामण्डलेश्वर गणों, महंतों, .श्रीमहंतों, नागा साधुओं का स्वागत मेला अधिकारी विजय किरण आनन्द, एसएसपी राजेश द्विवेदी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। इस अवसर पर प्रभु प्रेमी संघ के न्यासीगण  प्रवीण नरुला, किशोर काया, रोहित माथुर, राजीव शर्मा, मालिनी दोशी, सुरेन्द्र सर्राफ, देवेश त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

रेड क्रॉस सोसायटी ने श्रमिकों को कंबल वितरित किए

 


                           मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के अध्यक्ष इंद्र विक्रम सिंह आई ए एस जिलाधिकारी गाजियाबाद की प्रेरणा से गाजियाबाद के अपर श्रम आयुक्त  अनुराग मिश्र की  उपस्थिति में रेड क्रॉस गाजियाबाद की साप्ताहिक चाय सेवा के दो वर्ष पूरे होने पर शनिवार के दिन ही गाजियाबाद के नसीरपुर फाटक के पास लेबर अड्डे पर असंगठित श्रमिकों को चाय सेवा में चाय व बिस्कुट के साथ ही सर्दी के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए रेड क्रॉस द्वारा कंबल भी वितरित किए गए ।

 रेड क्रॉस सभापति सुभाष गुप्ता ने बताया कि आज की सेवा अपर श्रम आयुक्त के निर्देश पर आयोजित की गई जिसमें स्वयं अपर श्रम आयुक्त ने उपस्थित होकर सभी असंगठित मजदूरों को चाय वह कंबल वितरित करते हुए सभी को ई श्रम कार्ड के बारे में विस्तार से बताया की किस प्रकार प्रधानमंत्री जी द्वारा विकसित इस योजना का लाभ उठा सकते है क्योंकि इस समय योगी जी की सरकार पूर्ण समर्पण भाव से श्रमिकों के हित में काम कर रही है सही समय है 18 वर्ष से 60 वर्ष तक के श्रमिकों के लिए इन योजनाओं को समझने का और इनको अपनाने का ।

रेडक्रॉस के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रो. ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ पूनम शर्मा, धवल गुप्ता, वली जी, राकेश गुप्ता, वीरेंद्र अरोड़ा, विपिन अग्रवाल का स्मरणीय  योगदान रहा। जिला श्रम विभाग सतर्कता अधिकारी संदीप कुमार जी ने गाजियाबाद के सभी सामाजिक संगठनों व औद्योगिक घरानों से अपील की है कि सभी श्रमिकों को जनपद की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सभी का ई-श्रम कार्ड बनवाएं तथा बनवाने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार का उत्पीड़न ना करें।

 आज का यह रेड क्रॉस का प्रयास एक अनूठा प्रयास साबित होगा जो सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं को साधारण जनमानस के बीच पहुंचाने का काम किया है।

 ज्ञातव्य हो रेड क्रॉस सभापति सुभाष गुप्ता जिला श्रम सतर्कता समिति के भी सदस्य हैं उन्होंने जिला श्रम कार्यालय को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी रेड क्रॉस और श्रम कार्यालय मिलकर श्रमिकों के कल्याण के लिए सेवारत रहेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी शनिवार को साप्ताहिक सेवा वाले दिन पुन: चाय सेवा पर श्रम विभाग उपस्थित रहेगा और सभी श्रमिकों का ई श्रम कार्ड बनाया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया अपना 25वाँ स्थापना दिवस

                            मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति            नेअपना 25वाॅ स्थापना दिवस 15 दिसंबर रविवार को लायन्स नेत्र चिकित्सालय के सभागार मे समिति अध्यक्ष डाक्टर जे एल रैना की अध्यक्षता मे बहुत धूमधाम से मनाया । समारोह के मुख्य अतिथि  हरि शंकर जैैन वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय व विशिष्ट अतिथि बी बी दीक्षित उपाध्यक्ष AISCCON रहे। आज के कार्यक्रम की विशेषता  समिति के संस्थापक सदस्य सुरेश चंद्रा की गरिमामयी उपस्थिति थी जो अस्वस्थ होते हुए भी देहरादून से आए। सभी सम्मानित मेहमानो का डाक्टर रैना ने शाल  पहनाकर  स्वागत किया। कार्यक्रम का  शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ सुरेश चंद्रा ने समिति की पृष्ठभूमि उद्देश्यो के  बारे मे सदन को अवगत कराया। समिति के महासचिव आर के गुप्ता ने समिति की विभिन्न गतिविधियो से सदन को अवगत कराते हुए बताया कि समिति ने इस बर्ष  1542000 रूपए की धनराशि छात्रवृति के रुप मे  वितरित की है इसके   अतिरिक्त 42000/ रूपए की स्टेशनरी जरूरतमंद छात्राओ को व 20000 रूपए के सर्दी के कपड़े  35 छोटे छोटे  बच्चो को बाटे। 125 कम्बल वृद्धजनो को वितरित करे। इसके अतिरिक्त 2 आई कैम्पो का भी  आयोजन किया। वरिष्ठ सदस्य वी के शर्मा ने अतिथियो का परिचय सदन से कराया आज के कार्यक्रम मे 5 निराश्रित वृद्ध महिलाओ व पुरूषो को कम्बल देकर सम्मानित किया। इसी के साथ अतिथियो,समिति के 90 बर्ष पूर्ण करने  वाले 2 सदस्यो एवं 80 वर्ष पूर्ण करने वाले 9 सदस्यो व  दानदाताओ का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी कड़ी मे शहर के विभिन्न विद्यालयो के आर्थिक रूप से कमजोर 7 मेधावी छात्र छात्राओ को 37000 रूपए  की छात्रवृत्ति प्रदानकी।  मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने  बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि देश का स्वर्णिम भविष्य शिक्षित बच्चो पर ही आधारित है और शिक्षा से ही समाज मे बदलाव लाया जा सकता है अतः तुम्हे खूब पढाई करनी चाहिए । उन्होंने समिति द्बारा किये जा रहे प्रयासो की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर समिति की स्मारिका जीवन ज्योति का भी विमोचन किया गया।मंच संचालन वी पी रस्तोगी ने किया। तत्पश्चात कवि सम्मेलन का शुभारम्भ सुन्दर सरस्वती वंदना के साथ हुआ जिसमे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवियो  गोविंद गुलशन,अंजू जैन,  विनोद पांडेय,  शैलजा सिंह,व चेतन आनंद ने अपनी अपनी सुन्दर रचनाओ से उपस्थित श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर  सभी की खूब वाहवाही लूटी कवि सम्मेलन का संचालन डाक्टर चेतन आनंद द्वारा किया गया। डाः रैना ने सभी कवियो को सम्मानित किया व कार्यक्रम मे अपना कीमती समय देने के लिए एवं आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित सदस्यो,मातृशक्ति व अतिथियो का धन्यवाद किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह समाप्त हुआ। तत्पश्चात सभी आगंतुको ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर ए के गुप्ता एल डी शर्मा हरिपाल सिंह,अनिल चौधरी,वी के शर्मा ,  एम वी भारद्वाज, रमेश अरोरा,बी जी शर्मा, डी के शर्मा,  राजश्री रैना, मिथलेश बंसल, पुष्पा शर्मा, रेखा रस्तोगी आदि बडी संख्या मे वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

रविवार, 15 दिसंबर 2024

संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता के परिवार ने मां वैष्णो धाम सपनावत में कराया माता रानी का विशाल भंडारा

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  रविवार को सपनावत के मां वैष्णो धाम मंदिर में समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता एवं डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने अपने परिवार संग, मां वैष्णो धाम मंदिर सपनावत में एक विशाल भंडारे का आयोजन कराया ‌। मां वैष्णो धाम मंदिर में वर्षों से प्रत्येक रविवार को भंडारे का आयोजन कराया जाता है। इसी कड़ी में संजीव गुप्ता एवं राजीव गुप्ता ने अपने परिवार के संग प्रातः काल में माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा इसके पश्चात माता रानी को भोग अर्पण करने के पश्चात  भंडारे का आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर गुप्ता परिवार के अनेकों सगे संबंधी एवं मित्रगण उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से संजीव कुमार गुप्ता, रश्मि गुप्ता, राजीव गुप्ता, सीमा गुप्ता, सुबोध गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुरभि गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता, तस्विक गुप्ता, टियारा गुप्ता, विकास गुप्ता, रोहित गोयल, राकेश गोयल, सोनू गोयल, प्रिंस गुप्ता, उमेश गर्ग, अंजलि गर्ग, मुकेश सिंघल, ताराचंद गुप्ता, आदेश गर्ग, रेनू गोयल, राधा गोयल, एवं निशा गर्ग सहित अनेकों भक्तगण उपस्थित रहे।

रसराज जी महाराज की हिन्दी भवन मे 22 दिसंबर तक होगी श्रीमद् भागवत कथा --विपिन सिहंल


                       मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । 15 दिसंबर  को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें विश्व विख्यात कथावाचक पूज्य श्री रसराज जी महाराज ने बताया कि गाजियाबाद की पावन नगरी में 15 दिसंबर 2024 से 22 दिसंबर 2024 तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन सिंघल परिवार के द्वारा किया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में लोहिया नगर ए ब्लॉक में भव्य 251 महिलाओं के साथ कलश यात्रा निकल गई जिसमें सुंदर-सुंदर झांकियां ढोल बाजे नपीरी के साथ चारों ओर वातावरण शाम मय हो गया। उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक दिन श्रीमद् भागवत कथा दोपहर 3:00 बजे से हरि इच्छा तक चलेगी 22 दिसंबर को कथा का विराम होगा 16 दिसंबर को परीक्षित जन्म 17 दिसंबर को विद्दुर चरित्र वध्रुव चरित्र 18 को श्री कृष्ण जन्मोत्सव 19 को श्री गोवर्धन पूजा में छप्पन भोग 20 को रुक्मणी विवाह उत्सव 21 दिसंबर को परीक्षित मोक्ष कथा 22 को कथा का विराम व भंडारा एवं प्रसाद का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा सिंघल परिवार अपने माता-पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर करने जा रहा है प्रेस वार्ता में सौरभ जायसवाल ने बताया कि सभी श्याम प्रेमी कथा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आए और धर्म लाभ उठाएं इस अवसर पर विपिन सिंघल  पूनम सिंघल प्रवीण सिंघल पारुल सिंघल संजय सिंघल संजना सिंघल पूजा गर्ग साक्षी लव गुप्ता तन्वी आकाश चौधरी प्रतीक सिंघल दिव्यांश सिंघल आदित्य सिंघल निमेश सिंघल अनन्या सिंघल आदि गाजियाबाद के समस्त श्याम प्रेमी एवं समाजसेवी उपलब्ध रहे।

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024

14 दिसंबर को किया जायेगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन---अनिल कुमार



मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार  14 दिसंबर दिन शनिवार को समय प्रात 10 बजे स्थान जिला एवं शस्त्र न्यायालय जिला कचहरी गाजियाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जनपद गाजियाबाद में जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद  अनिल कुमार-x के निर्देशन में लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस लोक अदालत में आपराधिक शमनीय बाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम श्रम विवाद भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल   विवाद, वादकारी दीवानी, फौजदारी के लघु मामले, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, बैंक रिकवरी, मोटरयान चालान , पारिवारिक विवाद, उत्तराधिकार बाद एवं दांपत्य विवादों के प्री- लिटिगेशन स्तर  पर निस्तारण हेतु वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कर सकते हैं।

एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को कृष्णा लैंडी रेंजो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मे मिला प्लेसमेंट

                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी में 13 दिसम्बर 2024 को प्रसिद्ध कृष्णा लैंडी रेंजो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में डिप्लोमा इंजीनियरिंग (मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल,) के विद्यार्थियों ने भाग लिया।  ड्राइव का आरंभ कंपनी प्रोफाईल अथवा जॉब डिस्क्रिप्शन के बारे मे कंपनी के अधिकारीयों द्वारा बताकर किया गया! इस ड्राइव मे लिखित परीक्षा, एवम पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से 22 विद्यार्थियों का चयन कंपनी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सुन्दर दीप ग्रुप के चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष सुंदरदीप समूह, अखिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुंदरदीप समूह, एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (आई/सी) प्रो0 (डॉ0) प्रसेंनजीत कुमार, रजिस्ट्रार पीयूष श्रीवास्तव, आई.जी. पुलिस (से0नि0),  अमित भारद्वाज, निदेशक (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट), प्रिंसिपल  निखिल निगम तथा सभी कॉलेजों के निदेशक, विभागाध्यक्ष, और फैकल्टी सदस्यों द्वारा चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मंगलवार, 10 दिसंबर 2024

जीडीए ने हरनन्दीपुरम योजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाए जाने के लिए तीन कंपनियों को किया प्रजेंटेशन



 

                            मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स की अध्यक्षता में मंगलवार को प्राधिकरण सभागार में हरनन्दीपुरम योजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाए जाने के लिए तीन कंपनियों मै0 ट्रेकटेेबेल इंजी0, मै0 एंजिल कन्सलटेंसी सर्विसेज एवं मै0 डी0डी0एफ0 कन्सलटेंट प्रा0 लि0 की तरफ से प्रजेंटेशन किया गया। उपाध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में हुए इस प्रजेंटेशन में अलग-अलग कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट के डीपीआर के लिए अपनी योजना को प्रस्तुत किया गया। 

प्रस्तुतीकरण में मुख्यतः रेजीडेंसियल एरिया, कॉमर्शियल एरिया और इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण प्लान को समायोजित किया। इसके अतिरिक्त पानी की निकासी एवं प्रदूषण से निपटने के लिए इंतजाम का भी विस्तृत विवरण दिया गया। रोड कनेक्टीविटी के बारे में भी कपंनियों द्वारा अपनी प्लानिंग का प्रस्तुतीकरण किया गया। उक्त प्रस्तुतीकरण के बाद बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा कई तरह की जिज्ञासाऐं व्यक्त की गई, जिस पर कम्पनियों ने अपने जवाब दिये। प्रजेंटेशन प्रस्तुत करने वाली तीनों कंपनियों को फाइनेसियल बिड में क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम 70 अंक हासिल करना अनिवार्य किया गया है जिसका निर्णय समिति के द्वारा प्रजेंटेशन के आधार पर लिया जायेगा। समिति के द्वारा प्रजेंटेशन के आधार पर क्वालीफाई करने वाली कम्पनी का ही वित्तीय बिड खोला जायेगा। वित्तीय बिड में क्वालीफाई करने वाली कम्पनी का कार्यादेश जारी किया जायेगा। महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि उक्त योजना के डी0पी0आर0 में प्रति हेक्टेयर के हिसाब से भुगतान किये जाने की शर्त निर्धारित की गई है। उक्त बैठक में जीडीए सचिव, अपर सचिव, वित्त नियंत्रक, प्रभारी चीफ इंजीनियर के अतिरिक्त अधिशासी अभियन्ता एवं सहायक अभियंता मौजूद रहे।

नेहरू वर्ल्ड स्कूल में उत्तरी जोन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

 


                       मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । मंगलवार को नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद द्वारा भूकंप अभियांत्रिकी राष्ट्रीय सूचना केन्द्र आई०आई०टी० कानपुर द्वारा एक प्रश्नोत्तरी कार्यकम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य भूकम्प प्रतिरोधी क्षेत्रों में जागरूकता फैलाना व पर्यावरण को भूकम्प के खतरों से मुक्त बनाना है।

इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कार्यक्रम में दिल्ली, एन०सी०आर० व उत्तरी जोन के कुल 7 स्कूलों ने हिस्सा लिया। कार्यकम के संचालक व निर्णायक भूकंप अभियांत्रिकी राष्ट्रीय सूचना केन्द्र आई०आई०टी० कानपुर से आए डा० शिवेश पांडे थे। स्कूल के चैयरमैन अरूणाव चौधरी ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यकम तीन चकों में सम्पन्न हुआ। सभी प्रश्न विषयनिष्ठ थे। पहला चक भूकम्प के विषय में सामान्य जानकारियों वाला था। दूसरे चक में चित्रों पर आधारित प्रश्नों को पूछा गया। तीसरे व अन्तिम चक को रोचक बनाने के लिए लक्की नम्बर राउंड का प्रयोग किया गया जिसमें पतिभागियों से 1 से 25 के बीच की कोई संख्या पूछी गई फिर उसी संख्या का प्रश्न उनसे पूछा गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिरला विद्या निकेतन, पुष्पविहार दिल्ली व ब्लू बैल्स मॉडल स्कूल, गुरुग्राम को संयुक्त रुप से विजेता घोषित किया गया। नेहरू वर्ल्ड स्कूल उपविजता रहा तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ।

कार्यक्रम के अंत में अपने धन्यवाद भाषण में स्कूल की विंग हैड मंजुला सिंह के अनुसार "इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन का पहला व मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों में भूकंप जैसी आपदाओं के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना व प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करना है। प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में हार या जीत महत्वपूर्ण नहीं होती, ज्ञानार्जन करना महत्वपूर्ण है।"

राष्ट्रीय प्रतियोगिता 20 जनवरी 2024 को आई०आई०टी० कानपुर में सम्पन्न होगी।


<

सुंदर दीप वर्ल्ड स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

                       मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । सुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल में 7 दिसंबर, 2024 को आयोजित वार्षिक समारोह  -दीपोत्सव "नृत्यंजलि” ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के नृत्यों से मंच को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि  सच्चिदानंद


, एडिशनल डी सी पी क्राइम ,गाजियाबाद और विशेष अतिथि  डॉ रश्मि सिंह जी, सामाजिक कार्यकर्ता,  ओ पी यादव ,  प्रोफेसर (डॉ) प्रसनजीत कुमार  वाइस चासंलर  एस०डी० जी० आई० ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने कार्यक्रम में शिरकत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।अतिथि   महेंद्र अग्रवाल ,चेयरमैन, एस० डी० जी०आई० ग्लोबल यूनिवर्सिटी, वाइस चेयरमैन अखिल अग्रवाल  व श्री मति शैली अग्रवाल  उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गणेश वंदना, स्वागत नृत्य, साल्सा, हिप हॉप, बैले, लावणी और कोली जैसे नृत्यों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 महेंद्र अग्रवाल ने बच्चों को बहुत शाबाशी दी और उन्होंने कहा कि सारे देश विदेश के नृत्य एक ही मंच पर देख कर बच्चों पर गर्व महसूस हो रहा है । 

श्री मति शैली अग्रवाल  ने बच्चों से अपने अनुभव बांटे साथ ही उन्हें बहुत आर्शीवाद दिया तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी साथ ही  विद्यालय के सभी शिक्षकों शिक्षिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गुरु ही बच्चों का सुदृढ़ भविष्य बनाते हैं ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मति सपना सहरावत ने अपने संबोधन में बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की और विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण:

कक्षा XI के विद्यार्थियों द्वारा फ्रीस्टाइल गणेश वंदना

कक्षा KG द्वारा स्वागत नृत्य

कक्षा I द्वारा साल्सा

कक्षा II और III के लड़कों द्वारा हिप हॉप

कक्षा II और III की लड़कियों द्वारा बैले

कक्षा IV द्वारा लावणी और कोली

यह कार्यक्रम विद्यालय के लिए एक यादगार पल रहा। बच्चों के उत्साह और अभिभावकों के समर्थन ने इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाया।

व्यापारी ,बिल्डर, समाज सेवी व रोटरी क्लब ग़ाज़ियाबाद विकास के उपाध्यक्ष अनिल गर्ग ने अपने जन्मदिन पर दिव्यांग लोगों के क्रत्रिम हाथ- पैर लगाने हेतू चैक रोटरी क्लब को दिया दान

                                                 

                             

                          मुकेश गुप्ता
                                                                           गाजियाबाद ।  रोटरी क्लब ग़ाज़ियाबाद विकास के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी , वैश्य समाज के कर्मठ पदाधिकारी रोटेरियन अनिल गर्ग  के जन्मदिवस के सुअवसर पर आज अनिल गर्ग द्वारा *दिव्यांग लोगों के क्रत्रिम हाथ- पैर लगाने हेतू चैक रोटरी क्लब को भेंट किया ।     

   मुख्य चिकित्सा अधिकारी ग़ाज़ियाबाद के अनुरोध पर पोस्टमार्टम हाउस हिन्डन ग़ाज़ियाबाद में दो एयर कंडीशनर भेंट किये गये । इससे पूर्व भी आपके द्वारा पोस्ट मार्टम हाउस में कोल्ड रूम का निर्माण कराया गया है । 

               समाज सेवा के कार्य करने के बाद आपका जन्मदिन आपलैंड माल जीटी रोड ग़ाज़ियाबाद में केक काट कर बनाया गया । इसमें राकेश मित्तल, रामवतार जिन्दल, संजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल,संजीव गुप्ता समरकूल गुलशन भांवरीऔर क्लब मेंबर उपस्थित रहे ।

                                                                                                                                                     

शिक्षाविद रामदुलार यादव ने डा0 भीमराव अम्बेदकर का महापरिनिर्वाण दिवस के उल्लासपूर्वक मनाया


                       मुकेश गुप्ता

साहिबाबाद/गाजियाबाद । 6 दिसंबर 2024 को डा0 अम्बेदकर जन कल्याण परिषद् उ0 प्र0 द्वारा संविधान निर्माता, कानूनविद, महान अर्थशास्त्री, मूर्धन्य विद्वान, सामाजिक क्रान्ति के अग्रदूत बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेदकर का महापरिनिर्वाण दिवस, सत्योदय बुद्ध विहार साहिबाबाद के प्रांगण में उल्लासपूर्वक मनाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद राम दुलार यादव संस्थापक/अध्यक्ष लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट समाजवादी चिन्तक रहे, अध्यक्षता डा0 अम्बेदकर जन कल्याण परिषद् उ0 प्र0 के अध्यक्ष श्याम नारायण  ने, सञ्चालन जगन्नाथ ने किया, सभी साथियों ने डा0 अम्बेदकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर तथा माला पहना उन्हें स्मरण कर उनके विचार और कारवां को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया, जोरदार नारे लगाये गये।

         मुख्य अतिथि समाजवादी विचारक शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि डा0 अम्बेदकर  विलक्षण बहुआयामी प्रतिभावान रहे, उन्होंने दलित, पीड़ित, प्रताड़ित, वंचित वर्ग को समाज को मुख्यधारा में लाने का जीवन भर काम किया, तथा संविधान की रचना कर गरिमामय जीवन जीने का मानव को अधिकार दिये, कानून के समक्ष सभी बराबर है व्यवस्था की, उन्होंने भारत के लोगों के दुःख का कारण अशिक्षा, अज्ञानता, आडम्बर, अन्धविश्वास को माना तथा कहा कि “शिक्षा के प्रचार-प्रसार द्वारा सामाजिक बुराइयों को दूर किया जा सकता है” उनका कहना था कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा, वही दहाड़ेगा” । वह जातिवाद, धार्मिक पाखंड, रुढ़िवाद के घोर विरोधी, अस्पृश्यता को समाज का कोढ़ मानते थे, उन्होंने कहा है कि “मै उस धर्म को नहीं मानता जिसमे समानता, स्वतंत्रता, बंधुता न हो, धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए”। 

आज धर्म और राजनीति में झूठ, लूट, भ्रष्टाचार, अनैतिकता चरम सीमा पर है, मंहगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण प्रदूषण, अत्याचार, अनाचार पर कोई बात नहीं हो रही है, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है, आर्थिक असमानता बढ़ रही है, देश, देशी-विदेशी कर्ज के बोझ से बेदम हो रहा है, अहंकार के कारण संवादहीनता बढ़ रही है, लाखों शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी से मिली आजादी और लोकतंत्र लहूलुहान हो रहा है, तंत्र लोक पर हावी  हो रहा है, यदि हमें बाबा साहेब अम्बेदकर के सपनों का भारत बनाना है तो नैतिक आचरण, ईमानदारी पूर्वक संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को प्रभवित कराना, बंद करना चाहिए, तथा बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाना चाहिए, जहाँ समाज का अंतिम व्यक्ति भी गौरवान्वित हो सके, उन्होंने महिलाओं को भी आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया, सभी साथियों ने महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डा0 भीमराव अम्बेदकर की मूर्ति पर पुष्प और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

       प्रमुख रहे, श्याम नारायण, राम दुलार यादव, जगन्नाथ प्रसाद, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, संतोष ठेकेदार, ओमपाल, राजपाल यादव, चंद्रभान, ब्रह्म प्रकाश, रमेश गौतम, राकेश, मो0 ताहिर आदि।


                                                                                                               


                                                                                            

मंगलवार, 3 दिसंबर 2024

उपेंद्र गोयल को एआईएमओ का अध्यक्ष चुने जाने पर संजीव गुप्ता ने दी बधाई

 

मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष और सुप्रसिद्ध उधोगपति एवं समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने उपेंद्र गोयल को भारतीय निर्माता संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। उत्तर प्रदेश के मेरठ रोड स्थित कार्यालय में अध्यक्ष के चुनाव में उपस्थित सदस्यों द्वारा प्रसिद्ध उद्यमी उपेंद्र गोयल को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर संजीव कुमार गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि उपेन्द्र गोयल के अध्यक्ष चुने जाने पर संगठन को बहुत बल मिला है। क्योंकि वह बहुत ही सुलझे हुए और दूरदर्शी एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी है। तथा उनका निर्विरोध चुना जाना उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। अखिल भारतीय निर्माता संघ उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना औद्योगिक संगठन है जिसके अध्यक्ष पद पर पूर्व में आनेको  प्रतिष्ठित उद्योगपति रह चुके हैं। संजीव कुमार गुप्ता ने आशा व्यक्त की है कि उपेन्द्र गोयल के नेतृत्व का उधोग जगत को बहुत लाभ प्राप्त होगा। क्योंकि आज के समय हमें ऐसे ही ऊर्जावान नेतृत्व की आवश्यकता होती हैं। और उपेन्द्र गोयल इस जिम्मेदारी का बहुत ही शानदार और सफलता पूर्वक निर्वाहन करेंगे।

सोमवार, 2 दिसंबर 2024

संत कबीर निर्णय मंदिर रावली रोड पर सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह” आयोजित,


मुकेश गुप्ता

  गाजियाबाद ।  आज संत कबीर निर्णय मंदिर रावली रोड सुराना, मुरादनगर जनपद गाजियाबाद के सौजन्य से ज्ञानमार्गी शाखा के संत शिक्षाविद मूर्धन्य विद्वान साहेब अमलदास महाराज के द्वारा आयोजित “सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह” में देश के विभिन्न प्रान्तों से आये साधु-समाज ने भाग लिया, तथा प्रवचन कर देश, समाज और व्यक्ति को प्रेम, भक्तिमार्ग पर चलने का सन्देश दिया।

         विद्वान संत साहेब अमलदास ने प्रवचन करते हुए सभी साधु-समाज का सत्संग में जन-मानस को दिये सन्देश को अपने जीवन में साकार करने के लिए प्रेरित किया, तथा कहा कि हमें कबीर साहेब द्वारा जन-जन को दिया गया उपदेश सत्य के बराबर कोई तपस्या नहीं है, और झूठ बोलना सबसे बड़ा अवगुण है, परमपद को वही प्राप्त कर सकता है, जिसके मन, कर्म, वचन में सत्य का वास हो, उन्होंने संत कबीर साहेब के कहे को उद्धृत करते हुए कहा कि “सांच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप जाके ह्रदय सांच है, ताके ह्रदय आप”  लेकिन आज असत्य बोलकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है, हमें इस बुराई से बचना चाहिए, और न्याय मार्ग पर चल कर समाज का कल्याण करना चाहिए।

        लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक / अध्यक्ष शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि “संत कबीर ने जो कुछ कहा है वह अनुभव के आधार पर कहा है” सत्संग से हमें अपने को नैतिक आचरण करने की शिक्षा के साथ मानव बनने की प्रेरणा मिलती है, संत कबीर मानवता वादी रहे, वह रुढ़िवाद, कुरीतियों, आडम्बर, पाखंड, मूर्ति पूजा के विरोध में जन–मानस में उपदेश देते रहे, तथा कहा कि आपका भला यह सामाजिक बुराइयाँ नहीं कर सकती, आज शिक्षित लोग भी रास्ता भटक गये है, इसलिए व्यक्ति, समाज में नफ़रत, असहिष्णुता, अन्याय, अनाचार, असत्य पनप रहा है, अहंकार, ईर्ष्या, द्वेश का त्याग कर हम प्रेम, भक्ति मार्ग पर चल सकते है, कबीर साहेब ने कहा है कि “कबिरा गरब न कीजिये, कबहुँ न हसिबा कोय, अबहीं नाव समुद्र में, न जाने का होय” मन की निर्मलता और सत्य के रास्ते से आप को परम शक्ति स्वयं साक्षात्कार करायेगी उन्होंने कहा है कि “मेरो मन निर्मल भयो, जैसे गंगा नीर खोजत, खोजत हरि फिरै, कहत कबीर, कबीर आपके अन्दर ही विराजमान है सर्वशक्तिमान सत्ता और आप भाग रहे हो उसे पाने के लिए, “कस्तूरी कुण्डल बसै, मृग ढूढै, बन माहि| ऐसे घट में पीव है, दुनिया जानै नाहि”  हमें देश, समाज में भाईचारा, सद्भाव, प्रेम की अलख जगानी चाहिए, तभी सत्संग का हमें लाभ मिलेगा।

        इस अवसर पर परम पूज्य संत प्रेम नाथ योगी, कर्मेन्द्र साहेब, तारक साहेब, हेमन्त साहेब, धर्मानन्द जी, निर्मल साहेब, सेवा साहेब, सत्य प्रकाश बोध, संत शोधकर साध्वी लता, साध्वी राधा, संतोष, साध्वी दया, साध्वी राजेंद्री, संत सोधकर साहेब स्वामी वीर सिंह ने भी प्रवचन कर श्रद्धालुओं को मानवतावादी बन पाखंड, आडम्बर, अहंकार से मुक्त होने को प्रेरित किया, सैकड़ों संत महात्मा श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। संत कबीर के भजन से श्रोता गण आत्मविभोर हो गये।


                                                                                                           


                                                                                                       

                                                                                                  

इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट की गाजियाबाद कार्यकारिणी गठित



                      मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट (आईएपी) की गाजियाबाद जिला शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ये कार्यकारिणी आईएपी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संरक्षण और सहयोग से गठित हुई है।

कार्यकारिणी समिति के सदस्य डॉ. अंकुर गौड़ ने बताया कि जिला संयोजक के रूप में डॉ. गुरु चरण, सचिव के रूप में डॉ. नमित वार्ष्णेय और कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. मीनाक्षी वर्मा को दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी समिति (ईसी) में डॉ. अनुपम गर्ग, डॉ. आशीष तोमर, डॉ. अमित भारद्वाज, डॉ. धीरज त्यागी, डॉ. जसदीप बेदी, डॉ. अंकुर गौड़, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. गौरव त्यागी, डॉ. सुमित गुप्ता और डॉ. गौतम कुमार, जैसे प्रमुख नामों को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. संजीव झा, डॉ. अन्नामलाई, डॉ. रुचि वार्ष्णेय, और डॉ. जोजी जॉन का संरक्षण, साथ ही प्रदेश स्तर पर डॉ. गौरव त्यागी, डॉ. पवन सैनी, और डॉ. के.के. शर्मा का समर्थन इस कार्यकारिणी को और मजबूत बना रहा है।

डॉ अंकुर गौड़ ने बताता कि नई कार्यकारिणी का उद्देश्य गाजियाबाद में फिजियोथेरेपी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना और पेशेवर मानकों को उच्च स्तर पर ले जाना है। ये टीम अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने और समाज में इस पेशे को नई पहचान दिलाने के लिए समर्पित रूप से कार्य करेगी।

रविवार, 1 दिसंबर 2024

पुलिस लाइन में रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ एवं वरदान ने लगाया मुफ्त चिकित्सा शिविर, 650 पुलिसकर्मी स्वस्थ मिले





                         मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ एवं वरदान मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने हरसांव स्थित पुलिस लाइन में जनहित में लगाये गये निशुल्क परामर्श और चिकित्सा शिविर में 650 से अधिक पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।  सभी की रक्त एवं शुगर जांच की गई। परामर्श चिकित्सों ने शारीरिक जांच के बाद दवाइयों का निशुल्क वितरण किया। अच्छी बात यह रही कि अधिकांश पुलिसकर्मी स्वस्थ पाये गए। सभी को भविष्य में स्वस्थ रहने की दिनचर्या के बारे में जागरूक किया गया। कैम्प का उद्घाट्न मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र नाथ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सच्चिदानंद ने किया। दोनों पुलिस अधिकारियों ने सभी का उत्साहवर्द्धन किया। रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ एवं वरदान मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल वालों का इस पहल के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में एसीपी लिपि नगाइच एवं आरआई धर्मेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा।


 एसीपी ज्ञान प्रकाश, एसीपी सिद्धार्थ गौतम, एसीपी सलोनी अग्रवाल एवं राजेश कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ के अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद करते हुए क्लब की तरफ से जलपान भी करवाया। क्लब की ओर से ललित जायसवाल, अध्यक्ष सचिन गुप्ता, सचिव प्रमोद गोयल, पीयूष गुप्ता, केडीएस जग्गी, वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से विजय शंकर, गरिमा अग्रवाल, सीए अशोक कुमार सिंघल, डॉ. हिमांशु भारद्वाज एवं वरदान हॉस्पिटल की टीम का विशेष सहयोग रहा।

इस शिविर में सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए रक्त एवं शुगर जांच की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही, परामर्श चिकित्सकों द्वारा शारीरिक जांच के बाद आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त, आईपीएस सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी जी थे। 

शिविर में क्लब सचिव रो. प्रमोद गोयल, रो. मोती गुप्ता, रो. पियूष गुप्ता, रो. के. डी. एस. जग्गी, रो. रजत गुप्ता मोहित गुप्ता, अनुपम जैन, पवन कोहली, , राजीव वशिष्ट, एसपी अग्रवाल, राकेश जिंदल, शिशिर अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, संजय जैन, मनोज अग्रवाल, संजीव जैन आदि सदस्यों ने उपस्थित होकर अपना सहयोग प्रदान किया।