बुधवार, 26 मार्च 2025

वैश्य समाज सेवा समिति ने संजीव गुप्ता को किया सम्मानित

 





                        मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  वैश्य समाज सेवा समिति द्वारा समाजसेवी एंव समरकूल ग्रुप के चैयरमैन संजीव गुप्ता को गत दिनों लखनऊ में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा  उधोग रत्न अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर आज समिति के पदाधिकारियों ने संजीव गुप्ता व राजीव गुप्ता को पटका व मैमोन्टो देकर सम्मानित किया। 

इस मौके पर अजय कुमार गोयल संयोजक,कपिल गर्ग अध्यक्ष,अनुराग अग्रवाल उपाध्यक्ष,राजेश गुप्ता उपाध्यक्ष,महेन्द्र गुप्ता उपाध्यक्ष,लक्ष्मी नारायण सिंघल प्रचार मंत्री,प्रदीप गर्ग प्रचार मंत्री,मुकेश गुप्ता मीडिया प्रभारी

8 साल बेमिसाल: योगी के नेतृत्व में प्रदेश ने बीमारू राज्य की छवि से उभरकर खुद को देश की आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया– नरेंद्र कश्यप

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। भाजपा ने उत्सव अभियान के तहत भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल यात्रा को लेकर नवयुग मार्केट स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नरेंद्र कश्यप ने कहा:

"आठ साल पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन आज यह देश की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरकर सामने आया है। कानून व्यवस्था से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समृद्धि और इंफ्रास्ट्रक्चर तक, सरकार ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। ये 8 साल उत्तर प्रदेश के लिए बेमिसाल और ऐतिहासिक रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने 'बीमारू राज्य' की छवि को पीछे छोड़ते हुए देश की आर्थिक शक्ति के रूप में खुद को स्थापित किया है।

कानून-व्यवस्था: सुरक्षित और भयमुक्त प्रदेश

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि 8 साल पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अपराध और अराजकता से जुड़ी थी, लेकिन आज यह देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में से एक बन चुका है। सरकार ने संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया, माफियाओं पर कार्रवाई की और उत्तर प्रदेश में निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाया।

कृषि और ग्रामीण विकास: किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में बड़ा कदम

उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए व्यापक योजनाएँ चलाई हैं। पिछले 8 वर्षों में रिकॉर्ड संख्या में किसानों के कर्ज माफ किए गए, सिंचाई सुविधाओं में सुधार किया गया और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाया गया है।

बुनियादी ढाँचा और कनेक्टिविटी: विकास की नई उड़ान

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, और स्मार्ट सिटी के रूप में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। गोरखपुर, कुशीनगर और जेवर जैसे नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे प्रदेश को वैश्विक स्तर पर जोड़ने का काम कर रहे हैं। मेरठ-प्रयागराज, गंगा एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट्स ने प्रदेश की कनेक्टिविटी को अभूतपूर्व तरीके से मजबूत किया है।

शिक्षा और स्वास्थ्य: हर नागरिक को बेहतर सुविधाएँ

योगी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की संख्या को बढ़ाया और आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी। साथ ही, सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाया गया, जिससे शिक्षा का स्तर पहले से अधिक मजबूत हुआ है।

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण: नारी शक्ति को नई पहचान

प्रदेश में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वाड लागू किया गया। सरकारी नौकरियों और विभिन्न योजनाओं में महिलाओं को आरक्षण दिया गया, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिली।

पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत का उत्थान

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रदेश के गौरव को और बढ़ा रहा है।

गरीबी उन्मूलन और सामाजिक कल्याण: ‘सबका साथ, सबका विकास’ का संकल्प

योगी सरकार ने ‘जीरो पॉवर्टी’ अभियान चलाया, जिससे लाखों गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, पीएम आवास योजना के तहत घर, और आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएँ देकर जनता को सशक्त किया गया है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने इस अवसर पर 8 साल की उपलब्धियां का उत्सव अभियान के तहत होने वाले भाजपा के महानगर की कार्यशाला और मंडल तथा विधानसभा में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की स्थिति जानकारी देते हो कहा कि अब 27 तारीख को विधानसभा वार प्रेस वार्ता के जरिए सभी उपलब्धियां को विधायकों के द्वारा मीडिया के माध्यम से आम जनों तक पहुंचाया जाएगा।


इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सदर विधानसभा विधायक संजीव शर्मा, पार्षद राजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक बॉबी त्यागी ,गुंजन शर्मा, महामंत्री राजेश त्यागी, सौरभ जायसवाल, अमित त्यागी, अश्वनी शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी,करण शर्मा, सोनू भाटी आदि उपस्थित रहे।

उ0प्र0 विधान परिषद की ''प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बंधी जांच समिति'' के सभापति दिनेश गोयल के सभापतित्व में गाजियाबाद व हापुड़ के अधिकारियों की बैठक हुई





                         मुकेश गुप्ता

अवैध रूप से विद्युत उपभोग करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएं: सभापति दिनेश गोयल

मीटर रीडरों को मीटर चैंक व उपभोक्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार रखने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया जाएं:  अश्वनी त्यागी समिति सदस्य

टोल फ्री नम्बर पर 1912 पर करें विद्युत विभाग से सम्बंधित शिकायत दर्ज: सलिल विश्नोई समिति सदस्य

गाजियाबाद । उ0प्र0 विधान परिषद की ''प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बंधी जांच समिति'' के सभापति  दिनेश गोयल के सभापतित्व में दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में जनपद गाजियाबाद व जनपद हापुड़ के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य रूप से  अश्वनी त्यागी समिति सदस्य,  सलिल विश्नोई समिति सदस्य, समिति द्वारा विशेष आमंत्रित सदस्य महापौर नगर निगम गाजियाबाद श्रीमती सुनीता दयाल, विधायक सदर संजीव शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान को विद्युत विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों में किये गये कार्यों के बारे में अवगत कराया गया, जिसमें लगाये गये नये ट्रांसफार्मर, विद्युत कटौती, लाईन लॉस, बिजली बिल संसोधित, ​प्राप्त शिकायतों एवं निस्तारण, बिजली बिलों की त्रुटियों को ठीक कराने के प्रयासों, उपभोक्ताओं को बिजली भार में अनुश्रवण की व्यवस्थाओं, विद्युत चोरी के मामले व उन पर कार्यवाही, विद्युत उत्पादन बढ़ाने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के प्रयासों, विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाऐं एवं उनके रोकने के प्रयासों, प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बंधी जांच समिति के प्रकरण सहित अन्य प्रकरणों से अवगत कराया गया।

सभापति  दिनेश गोयल के सभापतित्व में  अश्वनी त्यागी समिति सदस्य,  सलिल विश्नोई समिति सदस्य, महापौर नगर निगम गाजियाबाद श्रीमती सुनीता दयाल, विधायक सदर  संजीव शर्मा द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अवैध रूप से विद्युत उपभोग करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएं। मीटर रीडरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएं कि वह मीटर कैसे चैंक करें और उपभोक्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार रखें। सोसाइटी/बिल्डिंग्स में नियमों के अन्तर्गत विद्युत विभाग डायरेक्ट 

विद्युत कनेक्शन दिलाने का प्रयास करें। समिति ने निर्देशित किया कि 2024—25 में विद्युत विभाग द्वारा कराये गये कार्यों का पूर्ण विवरण समिति को प्रस्तुत करें। ट्रांसफार्मरों के जलने व बदलने का समय का पूर्ण विवरण भी समिति को प्रेषित किया जाएं।  समिति ने निर्देशित किया कि एसडीओ सहित अन्य अधिकारी अपने—अपने क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण करते हुए विद्युत चोरी पर अंकुश लगाये। जनता को विद्युत विभाग से सम्बंधित शिकायतों हेतु 1912 टोल फ्री नम्बर पर शिकायत दर्ज करने हेतु जागरूक किया जाये।

बैठक में गाजियाबाद से जिलाधिकारी दीपक मीणा, एडीएम एल/ए  विवेक मिश्र सहित विद्युत विभाग के अधिकारी व हापुड़ से एडीएम  संदीप कुमार सहित विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

सोमवार, 24 मार्च 2025

रोजबेल पब्लिक स्कूल में रिपोर्ट कार्ड डे मनाया गया

                        मुकेश गुप्ता

गजियाबादःविजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में सोमवार को रिपोर्ट कार्ड डे धूमधाम से मनाया गया। समारोह में अपनी कक्षाओं में टॉप करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर व डायरेक्टर सरदार बलप्रीत सिंह ने सभी कक्षाओं में फर्स्ट, सैकंड व थर्ड स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट, गिफ्ट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने कहा कि बच्चों ने वर्ष भर जो मेहनत की, उसी के चलते उन्होंने इतना शानदार प्रदर्शन किया। डायरेक्टर सरदार बलप्रीत सिंह व यशमीत सिंह ने कहा कि स्कूल के बच्चों ने अपने प्रदर्शन से अपने परिवार के साथ स्कूल का गौरव भी बढाया है। सभी बच्चों को नई कक्षा के लिए भी शुभकामना दी गई और आशा व्यक्त की की गई वे नई कक्षा में भी इसी प्रकार शानदार प्रदर्शन करेंगे।

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी व रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट के नेतृत्व में मंयक गोयल ने 50 चयनित क्षय रोगियों को पुष्टाहार पोटली वितरित की

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का संकल्प टी. बी.मुक्त भारत अभियान की कड़ी में आज विश्व क्षय रोग दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद द्वारा रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट के सौजन्य से 50 चयनित क्षय रोगियों  गोद लेकर पुष्टाहार पोटली भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष  मयंक गोयल की गरिमामई उपस्थिति में डूंडाहेड़ा गाजियाबाद स्थित राजकीय चिकित्सालय में वितरित की गई।

मयंक गोयल  का स्वागत रेड क्रॉस सभापति सुभाष गुप्ता, रो.वरुण गौड़, रो. अंकुर अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, राजेश गुप्ता, मनोज अग्रवाल, राकेश गुप्ता, विपिन अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, राजेश गर्ग व  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अतुल आनंद के साथ चिकित्सालय प्रबंधन समिति व अन्य चिकित्सकों  द्वारा माला,पटका, बुके व सम्मान प्रतीक द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।

 मयंक गोयल  द्वारा रेड क्रॉस और रोटरी के इस सेवा गठबंधन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी अस्पताल की हर सेवा कार्य के लिए वो स्वयं क्षेत्रीय विधायक व सांसद जी को साथ लेकर सदा ही तत्पर रहेंगे।

डॉ अतुल आनंद ने सभी रोगियों को सचेत किया कि घर से बाहर निकलते हुए और घर में भी मास्क लगाकर रखें ।

 सुभाष गुप्ता ने रेड क्रॉस  का साथ देने के लिए रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट  की पूरी टीम तथा आज की पोटली के प्रायोजक अंकित अग्रवाल जी का आभार प्रकट किया तथा सभी मरीजों को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं देते हुए दवाई का नियमित सेवन करने की अपील की ।

ज्ञातव्य की रेड क्रॉस ने आज क्षय रोग दिवस मनाया जिसमें कोई भी अधिकारी सदस्य उपस्थित नहीं थाl

 इस पर टिप्पणी करते हुए सुभाष गुप्ता ने कहा कि जब तक मेरे शरीर में जान है, प्राण है कोई भी अवरोध मेरी गति को नहीं रोक सकता।

 आज के कार्यक्रम में मयंक जी के आगमन से रेड क्रॉस की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हुई है क्योंकि में गोयल का जन्म एक सेवाभावी परिवार में हुआ   बचपन से सेवा और संस्कार ही परिवार में सीखा है, समझा है और वहीं संदेश उन्होंने आज क्षय रोग दिवस पर दिया  और अन्य समाजसेवी सज्जनों को भी आह्वान किया है कि हम सभी एकजुट होकर टी. बी. जैसी भयंकर बीमारी से  निजात निजात पा सकते हैं।

रविवार, 23 मार्च 2025

पूर्व राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविन्द ने उधोग रत्न अवॉर्ड देकर संजीव गुप्ता को किया सम्मानित


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।रविवार को लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल के शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी महाकुम्भ में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता को उधोग रत्न अवॉर्ड का स्मृति चिन्ह् भेंट करते हुए सम्मानित किया। रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल के प्रदेश पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी महाकुम्भ का आयोजन किया गया था। जिसमें संजीव कुमार गुप्ता ने उधोग मंच के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शपथग्रहण कर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के अध्यक्ष सुनील सिंघी एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और गाजियाबाद जनपद के प्रभारी असीम अरूण सहित अनेकों जनप्रतिनिधि एवं व्यापार मण्डल की समस्त महानगर इकाई एवं हजारों की संख्या में व्यापारी नेता उपस्थित रहें। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे व्यापार मण्डल के लिए यह बहुत गौरव की बात है कि हमारे एक पदाधिकारी संजीव कुमार गुप्ता की फर्म समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड को कुछ समय पहले राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

जिससे हमारे व्यापार मण्डल का गौरव भी बढ़ा हैं। इसी के फलस्वरूप आज के इस व्यापारी महाकुम्भ के मंच पर हम अपने मुख्य अतिथि के के करकमलों से संजीव कुमार गुप्ता को उधोग रत्न अवॉर्ड से सम्मानित कर रहे हैं। अवॉर्ड प्राप्ति के पश्चात संजीव कुमार गुप्ता ने पूर्व राष्ट्रपति सहित सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज का यह दिन मेरे लिए एतिहासिक और गौरवान्वित करने वाला है। उन्होंने व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सभी मुकुन्द मिश्रा जी के सानिध्य में अपने संगठन को ओर अधिक मजबूती की ओर ले जाते हुए। व्यापार और उधोग जगत के हितों के लिए सदैव कार्य करते रहैगे।

विहार दिवस अभियान के तहत भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

 

                           मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । शास्त्री नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में भाजपा संगठन की कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला एवं महानगर संगठन के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, मंडल, वार्ड, और बूथ स्तर तक कार्य कर रहे बिहार प्रवासी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, बिहार प्रदेश प्रवक्ता एवं नालंदा के पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल, सांसद अतुल गर्ग, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, महापौर सुनीता दयाल, विधायक संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, तथा विधायक अजीत पाल त्यागी उपस्थित रहे।

मुरादनगर विधानसभा के विधायक अजीत पाल त्यागी ने सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर स्वागत किया।

बैठक में कविनगर मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर की टीम के द्वारा बैठक में पधारे अतिथिगण एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं का चंदन तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता राधा मोहन सिंह ने कहा,

"हम अगर बिहार, पूर्वांचल, उत्तरांचल की बात करते हैं तो बीजेपी को बिहार-पूर्वांचल नहीं बनाते, बल्कि हम बिहार-पूर्वांचल को बीजेपी बनाते हैं।" हमारा मकसद एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करना है।

बैठक में संगठन की मजबूती और प्रवासी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी की पकड़ और सशक्त हो सके। इस दौरान जिला महामंत्री जितेंद्र चितौड़ा, अभियान के महानगर सह संयोजक रनिता सिंह, प्रीति चंद्रा, बैठक संयोजक पार्षद अमित त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष डीएन सिंह,पार्षद संजय सिंह, पार्षद पूनम सिंह, पार्षद अर्चना सिंह, अमित रंजन, ज्ञानेंद्र सिंघल, नीरज त्यागी, आशीष चौधरी, संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

भाजपा महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व मे शालीमार गार्डन शहीद स्थल पर भव्य 100 फीट तिरंगा रैली निकाली गई

 


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । समाधान शक्ति समाजिक संस्था एवं शहीद स्थल समिति के द्वारा भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व मे शहीद दिवस के अवसर पर शहीद स्थल वार्ड 78 शालीमार गार्डन मे भव्य विशाल 100 फिट तिरंगा रैली निकाली गई जिसमे लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए । पूरा शालीमार गार्डन भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा । सेंट एंड्रूज स्कूल के बच्चे द्वारा शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखेदव भारत माता बन के रैली में भाग लिया। 

भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने बताया 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है । भारत का स्वतंत्रता संग्राम केवल एक राजनीतिक संघर्ष नहीं था बल्कि ये लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान, त्याग और साहस की अमर गाथा भी है । इन्हीं वीरों में से तीन अमर शहीद थे भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु । इन तीनों ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण त्याग दिए । आजादी की लड़ाई में 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश हुकूमत ने भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को फांसी दे दी लेकिन इनका बलिदान स्वतंत्रता आंदोलन को और भी तेज कर गया । 

आज इस अवसर पर पार्षद राहुल शर्मा डी एन कौल प्रतीक माथुर लेखराज छाबड़ी संजय रावत पार्षद रामनिवास बंसल पार्षद गोपाल शिशोदिया प्रवीण भाटी श्याम शर्मा अरविंद राणा अमित कल्याणी जितेंद्र कुमार सुबोध भड़ाना मनोज शर्मा संजय प्रजापति प्रेम त्यागी गोपाल गौतम सुरेन्द्र प्रजापति नीरज गुप्ता राणा किरणपाल मावी शिवम चौधरी सोनू शर्मा मोहित पाल सुनील शर्मा राकेश तोमर शत्रुघ्न लाल शैलेंद्र सक्सेना सौरभ सक्सेना सुशील भसीन अकील मनोज मिश्रा रॉबिन भड़ाना चेतन विज गोपाल मित्तल हरीश गौड़ धीरज शर्मा अनुज राघव पिंटू योगराज शर्मा नीरज गुप्ता भूपेंद्र गोस्वामी केशव सक्सेना संजीव गुप्ता राजीव गुप्ता सुबोध भड़ाना सुनील शर्मा अनीता राणा निशा चौहान सुमन सती प्रियंका सोलंकी सीमा सिंह मुनेश कसाना आदि गणमान्य कार्यकर्ता निवासी उपस्थित रहे। 



शनिवार, 22 मार्च 2025

तीन दिवसीय बिल्ड भारत एक्सपो का सफल आयोजन भारत मंडपम, नईदिल्ली में संपन्न



                           मुकेश गुप्ता

बिल्ड भारत एक्सपो के द्वितीय संस्करण का आयोजन के तिथि की उद्घोषाणा : 23 से  25 मार्च 2026 को भारत मंडपम, हाल नं 06, नईदिल्ली में आयोजित होगा बिल्ड भारत एक्सपो का द्वितीय संस्करण

सभी 151 Exhibitors को आईआईए की तरफ से सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिन्ह भेंट दी गयी 

तीन दिवसीय इस एक्सपो में ग्रीन एनर्जी, एग्रो एंड फ़ूड प्रोसेसिंग, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सहित ODOP एवं एक्सपोर्टेबल प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई गई है

गाजियाबाद । भारत मंडपम, हॉल नं 6, नईदिल्ली में इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा 19 से 21 मार्च 2025 तक आयोजित किये गए तीन दिवसीय महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रदर्शनी “बिल्ड भारत एक्सपो 2025” के समापन हो गया।समारोह में एमएलसी  संजय मयूख विशिष्ठ अतिथि के रूप में  शामिल हुए।

 संजय मयूख ने बिल्ड भारत एक्सपो 2025 के समापन समारोह के दौरान अपने उदबोधन में बताया कि देश के उद्यमी कर्मयोगी हैं जिसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी निरंतर सहयोग देने के लिए प्रयासरत हैं | उन्होंने एक्सपो में भाग लेने वाले उद्यमियों का उत्त्साहवर्धन किया | बिल्ड भारत एक्सपो 2025 के समापन समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तरखंड, हरियाणा, नार्थ ईस्ट प्रदेशों सहित देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में उद्यमियों ने एक्सपो विजिट किया।

बिल्ड भारत एक्सपो के इस प्रथम संस्करण में 151 विभिन्न कम्पनियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी एवं  28 से अधिक देशों से आये राजदूत / ट्रेड कमिश्नर्स के साथ बी 2 बी मीटिंग के माध्यम से निर्यात, जॉइंट वेंचर की संभावनाओं एवं व्यापार / मार्केट ग्रोथ से लाभान्वित हुए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने एक्सपो में भाग लेने वाले सभी Exhibitors का आभार व्यक्त करते हुए बिल्ड भारत एक्सपो के द्वितीय संस्करण के तिथि की घोषणा की और बताया कि 23 से 25 मार्च 2026 को भारत मंडपम, हाल नं 06, नईदिल्ली में बिल्ड भारत एक्सपो का भव्य आयोजन किया जायेगा। जिसके उपरांत 40 से अधिक कम्पनियों ने बिल्ड भारत एक्सपो के द्वितीय संस्करण में प्रतिभाग करने के लिए अग्रिम बुकिंग करने के लिए आईआईए को सूचित किये हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गोयल ने तीन दिवसीय एक्सपो के रिपोर्ट की जानकारी देते हुए बताया कि बिल्ड भारत एक्सपो-2025 एक प्रमुख औद्योगिक एक्सपो के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें 151 स्टाल विभिन्न कंपनियों स्थापित किए गए हैं । उद्योग से संबंधित नवीनतम तकनीकों, उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन में  28 देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों, राजनयिकों, उद्योगपतियों और व्यापारिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया ऑस्ट्रिया, मलेशिया, इजराइल, रूस, ईरान, इराक़, कजाकिस्तान, मॉरिसस, इजिप्ट, फ़िज़ी, इथोपिया, घाना, सूरीनाम, आइसलैंड, साउथ कोरिया, कोस्टा रिका, मोरक्को इत्यादि शामिल हैं। इन बी टू बी सत्रों में  विभिन्न देशों के व्यापार प्रतिनिधियों और भारतीय कंपनियों के बीच व्यापार वार्ता।

एक्सपो के तीनों दिन वोकल फॉर लोकल और लोकल से  ग्लोबल विषयों पर विशेषज्ञों  द्वारा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी ड्रिवेन डिज़ाइन बिल्डिंग, एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, इंटरनेशनल मार्केट, ग्रीन एनर्जी, एमएसएमई के लिए सिडबी स्कीम और आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस इत्यादि प्रमुख विषयों पर सेमिनार आयोजित किए गए। इन सेमिनार को 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने अटेंड किया। एक्सपो के दौरान कई महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनकी अनुमानित मूल्य सीमा 1000 करोड़ से अधिक की रही। एक्सपो में 5000 से अधिक आगंतुकों की उपस्थिति दर्ज की गई। एक्सपो के बिभिन्न कार्यक्रमों में 50 से अधिक उद्योग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, इंजीनियर्स और सरकारी अधिकारी शामिल हुए।

बिल्ड भारत एक्सपो-2025 ने न केवल व्यापारिक सौदों को प्रोत्साहित किया बल्कि विभिन्न देशों के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग को भी बढ़ावा दिया। इस आयोजन से भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण क्षेत्र  खास तोर पर एमएसएमई को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली और उद्योग जगत के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

बिल्ड भारत एक्सपो 2025 के समापन समारोह के अंत में आईआईए के महासचिव आलोक अग्रवाल ने विशिष्ठ अतिथि सहित, इस एक्सपो में प्रतिभाग करने वाले समस्त Exhibitors का धन्यवाद व्यक्त करते हुए बिल्ड भारत एक्सपो के द्वितीय संस्करण के सफल आयोजन में सभी के सहयोग की अपेक्षा की और बताया कि आने वाले वर्ष में इस आयोजन से MSME को व्यापारिक ग्रोथ में कई गुना लाभ दिलाने का प्रयास आईआईए द्वारा किया जायेगा।


शुक्रवार, 21 मार्च 2025

बिल्ड भारत एक्सपो से उद्योग और व्यापार में प्रगति होगी, देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी-डॉ.अतुल जैन

 



मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय बिल्ड भारत एक्सपो 2025 में गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष और टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉ.अतुल कुमार जैन ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल के आमंत्रण पर भारत मंडपम में जाकर बिल्ड भारत एक्सपो का भ्रमण किया।

नीरज सिंघल द्वारा डॉ.अतुल जैन का पुष्प गुच्छ और पुस्तक भेंट करके स्वागत सम्मान किया 

डॉ.अतुल कुमार जैन ने बताया कि तीन दिवसीय बिल्ड भारत एक्सपो के आयोजन से भारत देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टाल में उनके उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है जिससे ग्राहकों को सीधे उत्पादन कर्ता तक पहुंचने में आसानी रहेगी और अवश्य ही उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी संख्या में विदेश से पधारे हुए प्रतिनिधियों के आने से निर्यात में भी अवश्य बढ़ावा मिलेगा।

स्टार्ट अप विलेज बनाया गया है जिसमें काफी सारे नए-नए अनुसंधान द्वारा कम लागत द्वारा उत्पाद बनाकर प्रदर्शित किए गए हैं जिसका लाभ युवा उद्यमियों को मिलेगा और वह अपना उद्योग धंधा प्रारंभ कर सकते हैं।

इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर सेमिनार आयोजित की जा रही हैं निर्यात विषय पर आयोजित सेमिनार में भी भाग लेने का अवसर मिला जिसमें उद्यमियों और सभी विशेषज्ञों ने विस्तृत चर्चा करते हुए निर्यात करने की बारीकियां को बताते हुए सफल होने के गुर बताए कि किस तरह से अपने ही देश शहर का सुबह और गांव में उद्योग लगाकर वहां के निवासियों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराते हुए अपने उत्पाद का निर्यात करके विदेशी मुद्रा अर्जित की जा सकती है और उससे देश की अर्थव्यवस्था अवश्य ही मजबूत होगी।

कुल मिलाकर यह आयोजन सभी के लिए बहुत ही उपयोगी एवं लाभकारी सिद्ध होगा इस सफल आयोजन के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन,और उसके अध्यक्ष नीरज सिंघल जिनके नेतृत्व में यह सफल आयोजन किया गया है एवं उनकी समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने सतीश शर्मा महानगर अध्यक्ष बनाया वीर सिंह जाटव को

 



                      मुकेश गुप्ता

ग़ाज़ियाबाद। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव वेणु गोपाल ने बृहस्पतिवार को जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सतीश शर्मा डासना को जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव को बनाया गया है। मोदीनगर के अध्यक्ष बृजेश सैनी बने हैं। सतीश शर्मा ने बताया कि वह 1977 में कांग्रेस के साथ जुड़े और तब से अब तक सफर जारी है। शुरुआत छात्र राजनीति से हुई थी। इसके बाद 20 साल तक महामंत्री के पद पर भी रहे। प्रदेश संगठन में भी रहे हैं। वीर सिंह जाटव ने बताया कि वह 1989 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और प्रदेश के महत्वपूर्ण पदों पर रहे। तीन बार निगम पार्षद भी चुने गए हैं। पिछली कार्यकारिणी में विनीत त्यागी जिलाध्यक्ष के पद पर और विजय चौधरी महानगर अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

पांच अप्रैल को कश्यप- निषाद संगठन गाजियाबाद में महर्षि कश्यप जयंती पर करेगा महाकुंभ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ--नरेंद्र कश्यप


मुकेश गुप्ता

 घंटाघर रामलीला मैदान में होगा आयोजन

नरेंद्र कश्यप ने कहा कश्यप निषाद संगठन आज महत्वपूर्ण हो रहा है

गाजियाबाद : कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में 5 अप्रैल को गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में कश्यप निषाद संगठन विशाल महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इस महाकुंभ में कश्यप समाज के क्षेत्रीय, प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पदाधिकारियों को संबोधित करने के लिए गाजियाबाद आएंगे। नरेंद्र कश्यप ने बताया है कि इस कार्यक्रम का मकसद महर्षि कश्यप को याद करना और उनके बताएं सिद्धांतों को जीवन में अपनाने लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम और महर्षि कश्यप के जीवन से जुड़े नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई अन्य प्रमुख अतिथि भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का काम करेंगे। 

महर्षि कश्यप को दी जाएगी पुष्पांजलि

5 अप्रैल को घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले कश्यप निषाद संगठन के महाकुंभ का मकसद महर्षि कश्यप जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि देना है । मंच पर महर्षि कश्यप की तस्वीर लगाई जाएगी इसके साथ ही महर्षि कश्यप से जुड़े जीवन के किस्सों को भी संगठन के लोग सुनने का काम करेंगे। इस पूरे आयोजन को महर्षि कश्यप के प्रति समर्पित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। 

घंटाघर रामलीला मैदान में कई दिन पहले शुरू हो जाएगी तैयारी 

कश्यप निषाद संगठन की ओर से होने वाले रामलीला मैदान घंटाघर में विशाल महाकुंभ को आयोजित करने का मकसद कश्यप निषाद समाज को एकजुट करने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। नरेंद्र कश्यप ने बताया है कि कार्यक्रम के लिए तैयारी को शुरू कर दिया गया है। वही मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का समय भी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मिल गया है। कार्यक्रम घंटाघर रामलीला मैदान में होगा, जहां विशाल पंडाल के साथ ही हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही शहरभर में बैनर और होल्डिंग्स लगाने का काम किया जाएगा। 

दिल्ली ,उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड सहित कई प्रदेश के पदाधिकारी होंगे शामिल

घंटाघर रामलीला मैदान में 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले कश्यप निषाद संगठन के विशाल महाकुंभ में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली, हरियाणा ,पंजाब , राजस्थान, हिमाचल प्रदेश , जम्मू कश्मीर व मध्य प्रदेश के साथ ही कई अन्य प्रदेश के कश्यप निषाद संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को मंच पर स्थान देने के साथ ही उनके द्वारा समाज को एकजुट करने का संदेश दिया जाएगा। 

कार्यकर्ताओं को दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी 

5 अप्रैल को कश्यप निषाद संगठन की ओर से आयोजित होने वाले विशाल महाकुंभ के लिए कश्यप निषाद संगठन के पदाधिकारियों को कार्यक्रम के लिए सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने और बड़े स्तर पर सफल आयोजन करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल किया जाना है और मंच से मुख्यमंत्री और नरेंद्र कश्यप का संबोधन भी होगा। जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ भी आमंत्रित की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी नरेंद्र कश्यप द्वारा कश्यप निषाद संगठन के कई कार्यक्रम गाजियाबाद में कराए गए हैं जो बेहद सफल रहे हैं।

मंगलवार, 18 मार्च 2025

abp न्यूज़ कांक्लेव में केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने संजीव गुप्ता को किया सम्मानित

 

मुकेश गुप्ता

मेक इन इंडिया कांक्लेव में संजीव कुमार गुप्ता के साथ समरकूल के डायरेक्टर तनुज गुप्ता भी रहे उपस्थित

गाजियाबाद । देश के प्रसिद्ध न्यूज़ चैनल abp न्यूज़ के द्वारा मंगलवार को दिल्ली के ललित होटल में मेक इन इंडिया कांक्लेव के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देश की जानी मानी दर्जनों कंपनी ने हिस्सा लिया। इसी के तहत गाजियाबाद में होम एप्लांयसेज के निर्माता और समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने भी भाग लिया। जिसमें संजीव कुमार गुप्ता ने अपने संघर्ष से कामयाबी तक के सफर को साझा करते हुए कहा कि यदि आप महनत और इमानदारी से किसी व्यापार को शुरू करते हैं। तो देर से ही सही परन्तु आप कामयाब अवश्य होतें है। 

abp न्यूज़ चैनल के इस बिजनेस कांक्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान रहे। तथा चिराग पासवान ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। और देश को फाईव ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने के, मोदी जी के सपनों को हम आपके बूते ही साकार करने वाले है। और इसके लिए हमारी सरकार आपको सिंगल विंडो पर ही सारी सुविधा देने के प्रयास की ओर अग्रसर है। इसके पश्चात केन्द्रीय मंत्री ने समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता और डायरेक्टर तनुज गुप्ता को abp न्यूज़ चैनल की ओर से सम्मानित करते हुए, प्रतीक चिह्न भेंट किया।

सोमवार, 17 मार्च 2025

भाजपा नेता सत्येन्द्र सिंह ने दी नवनियुक्त भाजपा महानगराध्यक्ष को बधाई

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। भाजपा नेता व उत्थान समिति के चेयरमैन पर्यावरणविद् सत्येन्द्र सिंह ने भाजपा के नवनियुक्त महानगराध्यक्ष मयंक गोयल को बधाई दी। 

सत्येन्द्र सिंह सोमवार को अपने साथियों के साथ भाजपा महानगराध्यक्ष मयंक गोयल के नेहरुनगर स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने मयंक गोयल को पटका पहनाकर उन्हें पार्टी द्वारा नये महानगराध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर बधाई देते हुए अपना हर तरह का सहयोग देने बात कही। 

इस मौके पर भाजपा नेता व उत्थान समिति के चेयरमैन पर्यावरणविद् सत्येन्द्र सिंह के साथी अवधेश कटियार, अरुण त्यागी, महेश चौधरी, नरेन्द्र गुप्ता आदि थे।

गुरुवार, 13 मार्च 2025

इस बार कर होली पर 100 वर्ष बाद बन रहे हैं कई शुभ योगः आचार्य दीपक तेजस्वी


                        मुकेश गुप्ता

भद्रा का साया होने से होलिका दहन के लिए करना होगा लंबा इंतजार 

होली पर चंद्रगहण लगेगा, मगर भारत में दिखाई ना देने से उसका कोई असर नहीं होगा

गाजियाबादःआचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि रंगों का पर्व होली इस बार बहुत खास रहेगी क्योंकि इस बार होली पर 100 वर्ष के बाद कई शुभ योग का संगम हो रहा है। इन योग के चलते इस बार की होली बहुत ही शुभ होगी। होली पर चंद्रग्रहण भी लग रहा है, मगर भारत में दिखाई ना देने के कारण उसका कोई असर नहीं पडेगा। चंदग्रहण के सुतक जैसे नियम  भी भारत में लागू नहीं होंगे। आचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस बार होली पर्व पर मीन राशि में सूर्यए बुध और शुक्र की युति होगी। इसी से बुधादित्य योगए लक्ष्मीण्नारायण योग और त्रिग्रही योग बन रहे हैं। ये शुभ योग 100 वर्ष के बाद होली के पर्व पर बन रहे हैंए जिससे होली का पर्व और भी खास हो गया है। बुधादित्य योगए लक्ष्मी-नारायण योग और त्रिग्रही योग में भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा.अर्चना करने से धन की कमी नहीं रहती है और जीवन में हमेशा सुख.समृद्धि व खुशहाली बनी रहती है। 13 मार्च को प्रातः 10ण्35 से पूर्णिमा तिथि होगी और पूर्णिमा तिथि शुरू होते ही होली पूजन का मुहूर्त भी शुरू हो जाएगा। दोपहर 1ण्30 मिनट से दोपहर 3 बजे तक राहु काल लगेगा और राहु काल में पूजन शुभ नहीं माना जाता है। अतः होली पूजन दोपहर 1ण्30 बजे से पहले कर लेना चाहिए। 1ण्30 बजे तक होली पूजन ना हो पाए तो फिर दोपहर 3 बजे राहु काल खत्म होने के बाद ही पूजन करें। आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि छोटी होली यानि होलिका दहन वाले दिन इस बार भद्रा का साया रहेगा। इसी के चलते होलिका दहन के लिए लंबा इंतजार करना होगा। भद्रा रात्रि 11 बजकर 26 मिनट तक व्याप्त रहेगी। ऐसे में होलिका दहन उसके बाद ही किया जाना चाहिए।

मंगलवार, 11 मार्च 2025

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह ने छावा फिल्म के माध्यम से वीर महानायक छत्रपति संभाजी महाराज को पुण्यतिथि पर नमन किया

 


                          मुकेश गुप्ता

सासद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखी

गाजियाबादःभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह ने वीर महानायक छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर देशभक्ति की मिसाल कायम की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा दिखाई और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उन जैसा वीर व देशभक्त बनने का आहवान किया। मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्गए विधायक संजीव शर्माए एमएलसी श्रीचंद शर्माए पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखी। सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। अपने अदम्य साहस व वीरता से उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब तक के दिल में खौफ कर दिया था। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र व मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति थे। संभाजी महाराज को हमेशा धर्म के योद्धा धर्मवीर के रूप में याद किया जाएगा।

धर्म के लिए उनके अकल्पनीय बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हें प्यार से छावा कहा जाता थाए जिसका अर्थ शेर का बच्चा था और वे सच में ही शेर थे। उनको देखकर ही मंुगल सैनिक भाग खडे होते थे। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बल्रप्रीत सिंह की सराहना की कि छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्होंने छावा फिल्म दिखाकर लोगों को उनके जैसा बनने के लिए प्रेरित किया। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता से मुगल शासक औरंगजेब भी खौफ खाता था। धर्म के लिए उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा कि हर भारतीय को छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

सोमवार, 10 मार्च 2025

अग्रसेन सेवक संघ का होली महोत्सव धूमधाम से संपन्न

 


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । अग्रसेन सेवक संघ की ओर से  गोविंदपुरम में भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में श्री राधाबल्लभ कीर्तन मंडल ट्रस्ट द्वारा मनमोहक भजनों से तथा राधा कृष्ण का महारास, अन्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कलाकारों के साथ साथ आयोजकों की टीम तथा आए हुए तमाम अतिथियों ने भी राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली तथा नृत्य भी किया। 

                                   इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।  इस मौके पर महेश चंद  हापुड़ वाले , नरेंद्र बंसल, प्रेमचंद गुप्ता , अभिषेक गर्ग , शिवचरण गुप्ता , जी एस एल अग्रवाल ने भगवान अग्रसेन जी तथा राधा श्याम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।  संस्था के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गर्ग एवं महामंत्री जेपी जैन ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

इस महोत्सव में वैश्य समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वी के अग्रवाल , नवनीत प्रियदास ,  विकास बंसल , विपिन सिंघल  , एल एम अग्रवाल , संदीप बंसल ,अंशुल अग्रवाल , सतीश  खंडेलवाल ,रमेश चंद्र गुप्ता खजांची आदि सभी अतिथियों को माला, पटका तथा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस आयोजन में अग्रसेन सेवक संघ के प्रदीप गुप्ता , आदेश गुप्ता  ,कुलदीप गर्ग , प्रवीण सिंघल , रेखा अग्रवाल , सुशील  गोयल , बी एस अग्रवाल , ललित गोयल , दीपक गोयल , सीताराम अग्रवाल , आकाश सिंघल , राजीव अग्रवाल , गौरव सिंघल , सुशील गुप्ता , अशोक गर्ग , पीके अग्रवाल , अरुण कंसल, अनिल गर्ग , प्रबल गुप्ता, गौरव सिंगल,  एबीईएस वाले सचिन गर्ग , इं. सुरेंद्र गोयल,  कुणाल गुप्ता , शलभ रस्तोगी , तरुण गुप्ता , कपिल गर्ग , अनिल गर्ग , सर्वेश सिंघल आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम के समापन पर मुख्य यजमान विकास बंसल एवं विपिन सिंघल ने भगवान अग्रसेन जी को भोग लगाया तथा आरती की। संयोजक अजय अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया एवं सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

राजनगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के होली मिलन समारोह का हजारों लोगों ने आनंद लिया

 

                          मुकेश गुप्ता

बृज की रासलीला व फूलों की होली ने रामलीला मैदान को ही बरसाना बना दिया

 कवियों ने हास्य कविताओं से सभी को हास्य रंग से रंग दिया

संस्था के अध्यक्ष सीए डी के गोयल ने होली मिलन समारोह को भव्य व यादगार बनाने के लिए संस्था की टीम को धन्यवाद दिया 

गाजियाबादःराजनगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह राजनगर के रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया गया। होली मिलन समारोह में जहां वृन्दावन की मंडली ने बृज की रासलीला व फूलों की होली से हजारों लोगों को सराबोर कर दिया, वहीं कवियों ने अपनी हास्य कविताओं की पिचकारी से सभी को हास्य रंग में रंग दिया। मुख्य अतिथि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष यादव और राज्यसभा के पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल, एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए डीके गोयल, महासचिव अंबरीश त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्यागी, वरिष्ठ समाजसेवी देवेंद्र हितकारी  ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह की शुरुआत की। समारोह दो चरणों में संपन्न हुआ। पहले चरण में सुविख्यात कवि व पत्रकार राज कौशिक के संचालन में हास्य कवि सम्मेलन हुआ तो दूसरे चरण में वृंदावन की मंडली कीे रासलीला पर हर कोई झूम उठा। फूलों की होली ने रामलीला मैदान को ही बरसाना बना दिया। हास्य कवि सम्मेलन में  दिल्ली से पधारे सुप्रसिद्ध हास्य कवि अनिल अग्रवंशी की रचना

चेहरे पे हंसी व दिल में खुशी होती है

सही मायने में यही जिंदगी होती है

हंसना किसी इबादत से कम नहीं

किसी ओर को हंसा दो तो बंदगी होती है की खूब सराहना की गई।

शायर राज कौशिक की गजल कि कुछ इक दिन में ही ये दुनिया गुलो गुलज़ार हो जाए

जो नफरत की जगह दिल में हमारे प्यार हो जाए

कोई हमसे न सुधरेगाए बस इतना तुम करो कोशिश

कोई जैसा है वैसा ही हमें स्वीकार हो जाए को खूब दाद मिली।

हास्य जवि सुनहरी लाल तुरन्त ने राजनीति के बदलाव को कुछ इस तरह से बताया.

बर्बादियों के सारे, मंज़र बदल गए हैं

क़ातिल वही हैं केवल, खंज़र बदल गए हैं 

खद्दर वही है, आदमी अंदर का वही है

बदली नहीं है फ़ितरत, अवसर बदल गए हैं 

युवा हास्य कवि कुशल कुशलेन्द्र की ये पंक्तियां बहुत पसंद की गईं.

ख़ुशी सुख चैन अब सबके घरानों में नहीं मिलती

सुकूँ की ज़िन्दगी हमको दुकानों में नहीं मिलती

बहुत अनमोल दौलत है दुआ माँ बाप की ले लो

ये वो दौलत है जो हमको खज़ानों में नहीं मिलती। 

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग, शहर विधायक संजीव शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, पार्षद प्रवीण चौधरी और अजय शर्मा, पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मोंगा व अजय शर्मा, वरिष्ठ पूर्व आईएएस वी के पवार, वरिष्ठ समाजसेवी वी के अग्रवाल, बी के शर्मा हनुमान, अनिल सांवरिया, राम अवतार जिंदल, अनिल गर्ग, राकेश मित्तल, दिनेश अग्रवाल, राजीव मोहन, सुभाष गुप्ता, राकेश मोहन सिंघल, जयकुमार गुप्ता, रामवीर, सीए ़ऋषि कपूर, लोकेश अग्रवाल, प्रशांत गर्ग, सतीश कुमार, रविंद्र त्यागी, प्रवीन त्यागी, आर सी अग्रवाल, आदि नारायण गुप्ता, सुरेश चंद लोहे वाले, डॉ एस एस पुरी, राकेश छारिया, आर एस भाटी, सुनील त्यागी, अजय त्यागी, दुष्यंत सिसोदिया, राजवीर त्यागी, राजीव त्यागी, एन के त्यागी आदि ने सभी को होली पर्व की बधाई दी और राजनगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए डी के गोयल के नेतृत्व में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की। अध्यक्ष सीए डी के गोयल, देवेंद्र हितकारी,महामंत्री अमरीश त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्यागी आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष सीए डीके गोयल ने होली मिलन समारोह को यादगार व सफल बनाने के लिए पूरी टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी को  होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  संस्था हर वर्ष होली मिलन समारोह कराती है, मगर इस बार का समारोह खास रहा क्योंकि इस बार पहली बार हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन प्रख्यात कवि व पत्रकार राज कौशिक  के निर्देशन में किया गया जिसमें अनिल अग्रवंशी, सुनहरी लाल तुंरत व कुशल कुशलेंद्र व राज र्काैशिक की रचनाओं ने सभी को आनंदित कर दिया। साथ ही वृदावन की मंडली की बृज की रासलीला व फूलों की होली तो लोगों के दिल में हमेशा के लिए अमिट छाप छोड गई। आयोजन इस कदर सफल रहा तो सभी

साथियों के सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाया है। इस आयोजन को सफल बनाने में दोनो पार्षद अजय शर्मा व प्रवीण चौधरी का विशेष योगदान है। प्रवीण चौधरी ने समारोह के लिए नगर निगम की पूरी टीम लगा दी। वरिष्ठ समाजसेवी योगी देवेन्द्र हितकारी तो समाजसेवा के लिए हमेशा ही तैयार रहते हैं। वे जो मार्गदर्शन देते र्हैं, उससे संस्था राजनगर के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यो को और अच्छी प्रकार से कर पाती है। होली मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए उन्होंने जिस प्रकार दिन-रात एक कर दिया, उसके चलते ही इस बार का होली मिलन समारोह इतना भव्य व यादगार बन पाया। महामंत्री अमरीश त्यागी व

कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्यागी ने तो समारोह को सफल बनाने के लिए मेरे साथ दिन-रात मेहनत की।  राकेश चावला, सौरभ गर्ग, सुनील दत्त, का भी विशेष योगदान रहा। जी पी अग्रवाल, दीपक कांत गुप्ता, केपी गुप्ता मार्गदर्शक के रूप में बराबर साथ देते रहे। संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने भी जो सहयोग दिया, उसी से इस बार का होली मिलन समारोह सदा के लिए यादगार बन गया।

विधायक संजीव शर्मा ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन

 

                        मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  होली के पर्व से कुछ दिन पूर्व शुक्रवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के आह्वान पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई  द्वारा जिला रक्तदान केंद्र, जिला चिकित्सालय गाजियाबाद की टीम के साथ गाजियाबाद के रामनगर में  राजेश वर्मा के घर पर आयोजित किया गया।

 जिसका शुभारंभ गाजियाबाद शहर के कर्मठ व दिव्य विधायक संजीव शर्मा  के द्वारा किया गया जिनका अभिनंदन रेड क्रॉस सभापति सुभाष गुप्ता ने अंग वस्त्र ओढ़ा कर व रेड क्रॉस का प्रतीक चिन्ह देकर किया ने किया।

 सभापति सुभाष गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा रेड क्रॉस को साथ लेकर  यह पहला प्रयास किया गया है आशा है यह संधि भविष्य में मानव सेवा के लिए  एक मील का पत्थर साबित होगी। इस सुंदर अनुकरण के लिए सुभाष गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष  बालकिशन गुप्ता को रेड क्रॉस का प्रतीक चिन्ह देखकर  रेड क्रॉस की सेवा भावना से ओतप्रोत किया।

 सभी रक्त वीरों को विधायक ,प. अशोक भारतीय, राकेश गुप्ता, विपिन अग्रवाल  संदीप त्यागी रसम, नीरज गोयल आदि के द्वारा रेड क्रॉस का मग, रेड क्रॉस का रक्त दानदाता प्रमाण पत्र, जिला चिकित्सा लेकर प्रमाण पत्र  देकर मनोबल बढ़ाया।

वैश्य एकता समिति ने 82वां मासिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया

 


                           मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा  9 मार्च 2025 को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक, गाजियाबाद पर विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों एवं समाज के अन्य वर्ग हेतु 82वां मासिक परिचय सम्मेलन समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ;चेयरमैन दुर्गा वाशिंग पाउडरद्ध के सौजन्य से आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष ने सभी प्रत्याशियों, अभिभावको, परिचयकर्ताओं एवं आयोजन में उपस्थित समाजसेवियों व पत्रकार बंधुओं का अभिनंदन करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होने कहा कि आप सभी के सहयोग के कारण यह सम्मेलन हर माह सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है एवं प्रत्येक माह 50-60 नये रजिस्टेªशन फार्म का सहयोग सदैव मिलता रहा है तथा 14-16 रिश्ते भी तय हो जाते हैं, इसके लिए उन्होने सभी का धन्यवाद अर्पित किया। समिति द्वारा विवाह योग्य वैश्य युवक युवती हेतु परिचय सम्मेलन के साथ-साथ ब्राह्मण एवं अन्य वर्ग के युवक एवं युवती हेतु भी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 

महासचिव व संयोजक अजय कुमार गोयल ने सभी प्रत्याशियों का मंच के माध्यम से परिवार सहित परिचय कराया। उन्होने बताया कि इस माह परिचय सम्मेलन में 75 नये प्रत्याशियों के पंजीकरण हुए एवं पत्रिका में पूर्व पंजीकृत प्रत्याशियों से सम्पर्क करने पर 17 प्रत्याशियों के वैवाहिक सम्बन्ध तय होने की जानकारी प्राप्त हुई है जो कि समिति के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है, उन्होने कहा कि यह कार्य प्रेमचंद गुप्ता जी के मार्गदर्शन व सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों के सहयोग से सम्भव हो पाया है। समारोह में उपस्थित युवती प्रत्याशियों द्वारा मंच पर परिचय देने के उपरांत उन्हें पुरूस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। पत्रिका के संपादन का कार्य अनुराग अग्रवाल के द्वारा बहुत कम समय में तैयार किया गया जिसके लिए समिति के समस्त पदाधिकारियों की तरफ से उनका विशेष रूप से आभार प्रकट किया गया। सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, अजय कुमार गोयल, अनुराग अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, राकेश मित्तल, बु(गोपाल गोयल, भारती अग्रवाल, बी एन अग्रवाल, हरस्वरूप सिंघल, रविन्द्र गर्ग, अंशु बंसल, कैलाशचंद गोयल, प्रहलाद गोयल, मुकेश मित्तल, विजेन्द्र गर्ग लोहे वाले तथा राजीव अग्रवाल, महेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण सिंघल, राधारमण अग्रवाल, राजेश गुप्ता आदि पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।