बुधवार, 14 अगस्त 2024

नोएडा में सुरेंद्र सिंह नाहटा के नेतृत्व मे हाथ में तिरंगा और जुबां पर देशप्रेम का संदेश लेकर निकाली तिरंगा यात्रा


                        मुकेश गुप्ता

नोएडा । स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा की ओर से नोएडा के सेक्टर- 10 औद्योगिक क्षेत्र में एमएसएमई संस्था के कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशप्रेम का संदेश लेकर सैंकड़ों की संख्या में उद्यमियों ने पदयात्रा में कदम से कदम मिलाया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने सेक्टर - 10 डी ब्लॉक से यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने हर घर तिरंगा लगाने की अपील भी की।

उद्यमियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुरेंद्र सिंह  नाहटा ने कहा कि क्रांतिवीरों की कुर्बानी, त्याग, बलिदान की बदौलत यह स्वतंत्रता हमें मिली है। हमें उस कुर्बानी को हमेशा के लिए याद रखना और आने वाली पीढि़यों के लिए सहेजना चाहिए i। स्वतंत्रता दिवस का दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारी आज़ादी कितनी अनमोल है और इसे बनाए रखने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना चाहिए। स्वतंत्रता केवल बाहरी रूप से स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि यह हमारे विचारों, हमारे कर्मों और हमारे अधिकारों की स्वतंत्रता भी है। हमें गर्व होना चाहिए कि हम एक स्वतंत्र राष्ट्र के नागरिक हैं, जहाँ हम अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं, अपने अधिकारों का उपभोग कर सकते हैं, और अपनी संस्कृति और परंपराओं को स्वतंत्र रूप से मना सकते हैं। इस अवसर पर, हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान देंगे। 

एसोसिएशन के नोएडा अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा कि तिरंगा यात्रा एक विशेष अवसर है जो देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस यात्रा में भाग लेने वाले सभी नागरिकों के लिए यह गर्व का पल होता है, जब वे अपने देश के प्रति समर्पण और सम्मान का प्रदर्शन करते हैं। एसोसिएशन के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश राठौर ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। यह हमारे उन वीर शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आज़ादी और अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा रीना राणा ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी एकता, अखंडता और देशप्रेम को और भी मजबूत करेंगे। मंत्री हाजी अनवर ने कहा कि यह न सिर्फ एक यात्रा है, बल्कि हमारे राष्ट्रीय मूल्यों और संस्कृति का उत्सव है।


 यात्रा संस्था के कार्यालय से शुरू होकर औद्योगिक क्षेत्र के सभी ब्लॉकों से होकर बी 44 पर संपन्न हुई।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश भक्ति के रंग में रंगने के लिए इस यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। संस्था ने संदेश दिया कि देश ही हमारे लिए प्रथम है। तिरंगा यात्रा में उद्यमी भूपेंद्र बिष्ट,गणेश बिष्ट,असलम खान,आर्यन पुरी,वीरेंद्र सिंह,उमेश सिंह,मेहंदी हसन नकवी, नागर मल दुधोरिया,शहजाद असलम खान,नसीम,सकील, दिलीप मिश्रा,रामतीरथ तिवारी,सुधेश्वर,तरुण गोयल,अर्जुन त्यागी,विपिन मालिक,आकांक्षा चुग,गगन,अहमद,फैसल अहमद आदि सैंकड़ों उद्यमी,कर्मचारियों ने भाग लिया।





मंगलवार, 13 अगस्त 2024

सिविल डिफेंस गाजियाबाद ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

  

                        मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद । जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा इद् विक्रम सिंह के निर्देशानुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सिविल डिफेंस गाजियाबाद  के डिप्टी कंट्रोलर  रविन्द्र प्रताप और चीफ वार्डन  ललित जायसवाल के नेतृत्व में  सम्मानित वार्डन बंधुओं द्वारा "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के अंतर्गत एक  तिरंगा स्कूटी बाइक रैली आज मंगलवार को शाम 4.00 बजे  कवि नगर राम लीला मैदान से निकली गई।

मुख्य अतिथि अतुल गर्ग  सांसद और विशिष्ट अतिथि  अभिनव गोपाल आई ए एस मुख्य विकास अधिकारी द्वारा झंडी दिखा  कर रवाना किया गया। रैली में 100  से अधिक स्कूटी और बाइक पर तिरंगा झंडा लगा कर सिविल डिफेंस गाजियाबाद के वार्डन राम लीला मैदान कवि नगर से  हापुड़ रोड होते हुए ठाकुर द्वारा तिराहे पर शहीद चंद्रशेखर जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि करते हुए घंटाघर पर शहीद भगत सिंह  की मूर्ति पर पुष्पांजलि करते हुए अंबेडकर रोड से होली चाइल्ड चौराहा से फ्लाई ओवर से होते हुए वापिस कवि नगर रामलीला मैदान पर समाप्त की।

इस अवसर पर  ललित जायसवाल चीफ वार्डन, राजेंद्र मित्तल प्रतिनिधि सांसद, ए डी सी गुलाम नबी, अनिल अग्रवाल प्रभारी डिप्टी चीफ वार्डन, राजेंद्र शर्मा डिविजनल वार्डन टाउन हॉल, ए के ठाकुर प्रभारी डिविजनल वार्डन राजेंद्र नगर, सुधीर कुमार प्रभारी डिविजनल वार्डन कलेक्ट्रेट, अशोक कुमार, नवनीत कुमार, दिवांशु सिंघल, संध्या त्यागी, हर्ष वर्मा, शशीकांत भारद्वाज,सुनील गर्ग, राजन गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, वी के शर्मा, हर्षनाथ झा आदि अनेकों वार्डन ने सहयोग कर के रैली को सफल बनाया।

शहर में धूमधाम से निकली मां तुझे सलाम तिरंगा यात्रा

 

                             मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  अमर उजाला समाचार पत्र ने शहर सभी राजनीतिक दल, राजनेता, समाज सेवी, शैक्षणिक संस्थानों, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी बंधु, पूर्व सैनिक और शहर के आम नागरिकों की भागीदारी के साथ मां तुझे सलाम तिरंगा यात्रा निकाली शहर का भ्रमण करते हुए यात्रा का समापन घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर हुआ। यात्रा को हरी झंडी दिखाकर सांसद अतुल गर्ग, महापौर सुनीता दयाल, महंत नारायण गिरी और जिलाधिकारी के द्वारा रवाना किया गया। सभी गणमान्यों के साथ तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, बीके हनुमान, अमित त्यागी, ऋचा भदौरिया, आशुतोष शर्मा, अंकुर जैन, शीतल चौधरी, सुमन सिंह, नीरज गोयल, बालकिशन गुप्ता, ओपी अग्रवाल,अशोक भारतीय , संदीप त्यागी, संजय लहोरिया, राजू छाबड़ा, किरण सिंह, वंदना चौधरी, कर्नल टीपी त्यागी, चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, अरूण चौधरी भुल्लन, मनोज मास्टर, मनोज शर्मा आदि समाजसेवी मौजूद रहे।

36वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री लेखराज माहौर के बेटे लक्ष्य माहौर ने गोल्ड मेडल हासिल किया हैं

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । भारतीय शिक्षा समिति पश्चिम प्रांत (ऊ.प्र.) द्वारा शामली में आयोजित 36वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर की अंडर-19 टीम ने फाइनल में अपने प्रतिद्वंदी सरस्वती विद्या मंदिर राजनगर को हराकर गोल्ड मेडल पूर्व महानगर महामंत्री भाजपा लेखराज माहौर के बेटे लक्ष्य माहौर ने हासिल किया हैं। भाजपा नेता के बेटे स्कूल का ही नहीं गाजियाबाद का नाम रोशन किया है।

पूर्व महानगर महामंत्री भाजपा लेखराज माहौर के बेटे लक्ष्य माहौर इस टीम के सदस्य है. लक्ष्य माहौर ने गोल्ड मेडल जीता है। भाजपा नेता लेखराज माहौर ने बताया कि लक्ष्य माहौर पिछले दो वर्ष से अपने स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर गाजियाबाद के लिये खेल रहें हैं और इसी स्कूल में शिक्षारत है. गोल्ड मेडल जितने पर सभी ने लक्ष्य माहौर को शुभाशीष और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

पूर्व पार्षद सुनीलचौधरी ने अपने कार्यालय पर .पौधा वितरण किया

 

                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । को .गत वर्षो की भांति वार्ड नंबर 52कोट गांव के पूर्व पार्षद सुनीलचौधरी के मुख्य कार्यालय पर .पौधा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जो की तीन दिनों तक चलेगा। और  पौधा वितरण किए जाएंगे। पूर्व पार्षद सुनील चौधरी ने बताया कि  गाजियाबाद पर्यावरण बहुत प्रदूषित हो चुका है जिसको देखते हुए आम जनता से  अनुरोध है की परिवार के हर सदस्य को दो पौधे लगाना चाहिए और जिसके देखभाल वह स्वयं करें जिससे कि स्वस्थ हवा मैं सांस ली जा सके अब पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। 

उन्होंने बताया कि  इस कार्यक्रम में आम जनता ने भी बढ़-चढ़कर इस हिस्सा लिया और पौधे को अपने हाथों से लगाकर उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी लिया  मुख्य रूप से उपस्थित रहे सुनील चौधरी पूर्व पार्षद रामकिशन परिहारसनी देओलनीरज शर्मा उमेश शर्मा लोकेंद्र सिंह यश चौधरी योगी अरुण पवन चौधरी सतवीर चौधरी अजय शर्मा अनिल कुमार  आशुतोष गुप्ता उपस्थित रहे

समरकूल की नवीन इलाहाबाद इकाई के संबंध में, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी से संजीव गुप्ता एवं तनुज गुप्ता ने की मुलाकात

 

                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । इलाहाबाद में समरकूल ग्रुप की नवीन इकाई लगाने के संबंध में समरकूल होम एप्लायंसेज के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता एवं डायरेक्टर तनुज गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी से उनके आवास पर मुलाकात की, इस संबंध में संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि समरकूल ग्रुप इलाहाबाद में अपनी एक नई इकाई स्थापित करने जा रहा है। जिसका अनौपचारिक रूप से भूमि पूजन कर लिया गया है। इसी संबंध में आज उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंद जी से उनके निवास पर एक सुखद एवं सफल मुलाकात हुई। जिसमें उन्होंने मंत्री जी के समक्ष व्यापार एवं उद्योग जगत के कई मुद्दों पर गहन चर्चा करते हुए, अपनी इलाहाबाद इकाई को स्थापित करने के संबंध में भी बातचीत की, जिसके फलस्वरुप मंत्री जी ने उन्हें अस्वस्थ किया है। कि सरकार की ओर से समरकूल ग्रुप को हर संभव मदद की जाएगी। तथा जल्दी ही समरकूल ग्रुप गाजियाबाद के बाद अपना नया प्लांट इलाहाबाद में भी सुचारू रूप से आरंभ करने में सफल होगा। ज्ञात हो की संजीव कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। जिसके फलस्वरुप वे समय-समय पर सरकार के समक्ष उद्योग जगत के हितों को ध्यान में रखते हुए, व्यापारियों और उद्यमियों की बातें रखते रहते हैं।

सोमवार, 12 अगस्त 2024

कोलकाता में महिला डॉक्टर से ऐसी हैवानियत पर गाजियाबाद के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बृजपाल त्यागी ने निकाला कैंडल मार्च,मांगा इंसाफ

 

गाजियाबाद । पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुक्रवार की सुबह आरजी कर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी इमारत की चौथी मंजिल पर रहस्यमय परिस्थितियों में एक महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला. पीड़िता मेडिकल कॉलेज की पोस्ट ग्रेजुएट की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. वह परिसर की तीसरी मंजिल पर सेमिनार हॉल के अंदर मरी पाई गई. वह गुरुवार रात ड्यूटी पर थी. शनिवार को मामले में संजय रॉय नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है. कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल ने शनिवार को पुष्टि की कि छात्रा यौन उत्पीड़न की शिकार थी. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित की है. न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम हुआ. घटना के बाद से ही देश भर में चिकित्सकों में रोष का माहौल है. गाजियाबाद के वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉक्टर बृजपाल त्यागी ने महिला को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अपने सभी अस्पताल स्टाफ और अन्य चिकित्सकों के साथ कैंडल मार्च निकाला.  डॉक्टर बृजपाल त्यागी ने कहा कि एक चिकित्सक लोगों की जीवन की रक्षा करता है, लेकिन प्रशासन एक डॉक्टर की रक्षा नहीं कर पाता है. यह पहला मामला नहीं है जब किसी चिकित्सक के साथ कुछ गलत हुआ हो, बल्कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान पहले भी कई डॉक्टरों के साथ अत्याचार हुए है. इसको लेकर एक कड़े कानूनकी जरूरत है.

ब्रह्मा कुमारीज़ केंद्र ने गार्डनिया ग्लोरी क्लब मे रक्षा बंधन पर कार्यक्रम किया- ओम का कंपन पारासंपैथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय करता है--डा० बी पी त्यागी

 

नोएडा । रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज़ ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम  नोएडा :- रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर, सेक्टर 46, नोएडा स्थित ब्रह्मा कुमारीज़ केंद्र ने गार्डनिया ग्लोरी क्लब, सेक्टर 46 में एक भव्य और विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहर की प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ सेक्टर 45, 46, 47, 48, 51, 15 और अन्य क्षेत्रों से 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री एस.के. श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन, ऑयल इंडिया लिमिटेड ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व आईएएस और पूर्व प्रमुख सचिव श्री आर.के. सिंह, सेवानिवृत्त प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. रविंद्र जैन, डॉ. बी.पी. त्यागी, पूर्व निदेशक आईओसी और गेल जॉइंट वेंचर श्री पंकज माथुर, और प्रमुख आयकर वकील अरुण कुंद्रा शामिल थे। वहीं ब्रह्मा कुमारीज़ की ओर से बीके सोनिका, बीके रितु, बीके रेनू, बीके वर्निका और वरिष्ठ राजयोगिनी शिक्षिका बीके कीर्ति ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

राज योग ध्यान इस प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण उपकरण है : बीके सोनिका

बीके सोनिका और बीके वर्निका ने एक संवादात्मक सत्र में आंतरिक शक्तियों को पुनः प्राप्त करने पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आत्मा की सच्ची पहचान, जो शरीर और इसके बंधनों से परे है, आत्म-विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह समझ व्यक्तिगत सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है और समाजिक परिवर्तन की दिशा में मार्गदर्शन करती है। राज योग ध्यान इस प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जो व्यक्तियों को उनकी आंतरिक शक्ति से जोड़ता है और सहनशीलता, सहयोग, और विवेक जैसे गुणों को विकसित करने में सहायता करता है। आंतरिक शक्तियों को विकसित करके, व्यक्ति जीवन की समस्याओं को अधिक प्रभावी ढंग से हल कर सकता है।

रक्षाबंधन सभी आत्माओं के बीच पवित्रता और प्रेम के बंधन का प्रतीक है : बीके कीर्ति

राजयोगिनी बीके कीर्ति ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को स्पष्ट करते हुए बताया कि यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है। बल्कि यह सभी आत्माओं के बीच पवित्रता और प्रेम के बंधन का प्रतीक है। राखी बांधना शुद्धता की प्रतिज्ञा को दर्शाता है और यह एक दिव्य परिवार के रूप में सभी को देखने की प्रेरणा देता है। तिलक लगाने की प्रक्रिया अपने को शरीर ही समझने की सोच पर विजय का प्रतीक है, जो व्यक्तियों को उनके दिव्य स्वरूप के रूप में उनकी सही पहचान को समझने में मदद करता है। राखी बांधना पवित्रता की प्रतिज्ञा के रूप में कार्य करता है, जो सभी संबंधों में उच्च विचारों, शब्दों, और क्रियाओं को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। अंततः, रक्षाबंधन व्यक्तियों को यह देखने के लिए प्रेरित करता है कि सभी लोग उनके आध्यात्मिक परिवार का हिस्सा हैं, जिससे समाज में प्रेम, दया और सकारात्मक गुणों को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने सभी को ध्यान भी कराया और ईश्वर की प्रेमपूर्ण सुरक्षा को अनुभव करने के तरीके को समझाया।

एस.के. श्रीवास्तव ने कहा

मुख्य अतिथि श्रीवास्तव ने रक्षाबंधन के महत्व पर जोर देते हुए दिव्य सुरक्षा, कर्तव्य और ईश्वर और भक्तों के बीच के बंधन के सिद्धांतों की चर्चा की, जैसा कि प्राचीन ग्रंथों में वर्णित है। उन्होंने लॉर्ड टेनीसन के उद्धरण का हवाला देते हुए कहा, “स्वयं की श्रद्धा, आत्मज्ञान, आत्म-नियंत्रण। ये तीन ही जीवन को सर्वोच्च शक्ति की ओर ले जाते हैं।” उन्होंने कहा कि वास्तविक शक्ति और जीवन पर नियंत्रण , आत्म के गहरे समझ और स्वीकृति से आता है, जिसमें विचारों और कार्यों को नियंत्रित करने का अनुशासन शामिल है।

डॉ. बी.पी. त्यागी ने बताया

डॉ. त्यागी ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बताया कि ओम का कंपन पारासंपैथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय करता है, मस्तिष्क के फ्रंटल कोर्टेक्स को विकसित करता है जिससे शांति मिलती है। उन्होंने लोगों को सोते समय मोबाइल फोन के उपयोग से दुष्परिणामों के बारे में भी चेतावनी दी।कार्यक्रम का समापन सामुदायिक भोजन और सभी के लिए प्रसाद के वितरण के साथ हुआ। ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी को राखी बांधी और शुभकामनाएं दीं।

दूधेश्वर मन्दिर के प्रांगण में चल रहे श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिन कथा वाचक आचार्य अरविन्द महाराज ने आधुनिक समय में प्राणी संस्कारों से दूर भाग रहा

 

                        मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । दूधेश्वर मन्दिर के प्रांगण में चल रहे श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिन कथा वाचक आचार्य अरविन्द जी महाराज ने शिव विवाह का प्रसंग सुनाया। प्रसंग बताते हुए आचार्य श्री ने कहा कि यह पवित्र संस्कार है, लेकिन आधुनिक समय में प्राणी संस्कारों से दूर भाग रहा है। जीव के बिना शरीर निरर्थक होता है, ऐसे ही संस्कारों के बिना जीवन का कोई मूल्य नहीं होता। भक्ति में दिखावा नहीं होना चाहिए। जब सती के विरह में भगवान शंकर की दशा दयनीय हो गई, सती ने भी संकल्प के अनुसार राजा हिमालय के घर पर्वतराज की पुत्री होने पर पार्वती के रुप में जन्म लिया। 

पार्वती जब बड़ी हुईं तो हिमालय को उनकी शादी की चिंता सताने लगी। एक दिन देवर्षि नारद हिमालय के महल पहुंचे और पार्वती को देखकर उन्हें भगवान शिव के योग्य बताया। इसके बाद सारी प्रक्रिया शुरु तो हो गई, लेकिन शिव अब भी सती के विरह में ही रहे। ऐसे में शिव को पार्वती के प्रति अनुरक्त करने कामदेव को उनके पास भेजा गया, लेकिन वे भी शिव को विचलित नहीं कर सके और उनकी क्रोध की अग्नि में कामदेव भस्म हो गए। इसके बाद वे कैलाश पर्वत चले गए। तीन हजार सालों तक उन्होंने भगवान शिव को पाने के लिए तपस्या की। इसके बाद भगवान शिव का विवाह पार्वती के साथ हुआ। कथा स्थल पर भगवान शिव और माता पार्वती के पात्रों का विवाह कराया गया। विवाह में सारे बाराती बने और

खुशिया मनाई। 
कथा में भूतों की टोली के साथ नाचते-गाते हुए शिवजी बारात आई। बारात के स्वागत में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, एमएलसी दिनेश गोयल पूर्व मेयर आशा शर्मा, मुख्य यजमान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा उनकी धर्मपत्नी रितु शर्मा, समाज सेवी आशीष अग्रवाल उनकी धर्मपत्नी रूबी अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शिव-पार्वती की सचित्र झांकी सजाई गई। विधि-विधान पूर्वक विवाह सम्पन्न हुआ। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और विवाह की रस्म पूरी हुई। महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया।

कथा में पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी, मुख्य यजमान संजीव शर्मा भाजपा महानगर अध्यक्ष उनकी धर्मपत्नी रितु शर्मा, समाज सेवी आशीष अग्रवाल उनकी धर्मपत्नी रूबी अग्रवाल सहित तीसरे दिन बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कथा श्रवण करने पहुंचे।

श्री क्रिकेट क्लब ने आरडीएक्स इलेविन को हराया

गाजियाबादःआईपीएल टी 20 सीजन 4 का लीग मैच दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर श्री क्रिकेट क्लब व आरडीएक्स इलेविन के बीच खेला गया। मैच में श्री क्रिकेट क्लब 96 रन से विजयी रहा। मैच में श्री क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन का स्कोर बनाया। योगेश सैनी ने 54 रन की पारी खेली। रविश वर्मा ने 27 व कप्तान सचिन सारस्वत ने 24 रन का योगदान दिया। शशांक ने 11 रन देकर 4 विकेट लिए। 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरडीएक्स इलेविन 10.4 ओवर में 83 रन पर ही ढेर हो गई। एस दक्ष ने 19 रन का योगदान दिया। रोहित शर्मा ने 5 व आशीष भारद्वाज ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रोहित शर्मा को दिया गया।

राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्किल इंडिया ने स्पार्कलिंग स्माइल्स नामक एक आकर्षक और शैक्षिक कार्यशाला राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रोजा जलालपुर मे की


मुकेश गुप्ता

नोएडा । अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में, राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्किल इंडिया ने अपने नोएडा चैप्टर, नोएडा राउंड टेबल 285 और नोएडा लेडीज सर्किल 210 के माध्यम से स्पार्कलिंग स्माइल्स नामक एक आकर्षक और शैक्षिक कार्यशाला राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रोजा जलालपुर, गौतम बुद्ध नगर में आयोजित की। मौखिक स्वच्छता पर केंद्रित कार्यशाला का नेतृत्व कर्नल (डॉ.) आर.के. बाली (सेवानिवृत्त) ने किया, जिन्होंने 30 से अधिक वर्षों तक सेना के डेंटल कोर में सेवा की। उनके संवादात्मक सत्र ने युवा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, उन्होंने व्यावहारिक प्रदर्शनों के माध्यम से अच्छे दंत स्वास्थ्य को बनाए रखने का महत्व सिखाया।कार्यशाला के बाद, छात्रों ने मौखिक स्वच्छता के विषय पर केंद्रित एक कला प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्रों द्वारा प्रदर्शित रचनात्मकता और उत्साह उल्लेखनीय था, और शीर्ष तीन प्रविष्टियों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का समापन साठ छात्रों को स्नैक्स और डेंटल किट के वितरण के साथ हुआ, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि वे अपनी मुस्कान की देखभाल करने के लिए ज्ञान और उपकरण दोनों लेकर गए।

इस कार्यक्रम में राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्किल इंडिया की "शिक्षा के माध्यम से स्वतंत्रता" के उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर किया गया, जिसमें बच्चों के लिए स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को इस तरह से बढ़ावा दिया गया जो उनके लिए आनंददायक और प्रभावशाली दोनों था। इस पहल के माध्यम से, उन्होंने न केवल छात्रों को शिक्षित किया, बल्कि एक यादगार अनुभव भी बनाया, जिसने स्वस्थ जीवन जीने में मौखिक स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया।

राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 ने हरियाली तीज उत्सव मनाया

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबादःराजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 द्वारा हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव का आकर्षण महारास का रहा। ग्रीन कलर की साड़ी में क्लब की सदस्यों ने महारास में राधा-कृष्ण व गोपियों के साथ नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्लब की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने बताया कि क्लब की सभी सदस्यों ने राधा-कृष्ण के साथ मयूर नृत्य भी किया।  शिव पार्वती विवाह का आयोजन भी कराया गया। कई प्रकार के गेम भी खेले गए। गेम के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बबिता गुटगुटिया ने सभी का स्वागत किया। सरला लाठ, बेला अग्रवाल,  मोनिका गुप्ता, श्रीकृष्ण पोद्दार, सीताराम भुवालका, प्रशांत सराइयाँ आदि भी मौजूद रहें।

प्रतिभाओं के सम्मान से बढ़ता है राष्ट्र गौरव : डॉ बीएस राजपूत




मुकेश गुप्ता

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 7 राज्यों की 51 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। कुमाऊं एवं गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ बीएस राजपूत ने कहा है कि समाज और देश के विकास में जो प्रतिभाएं उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं, उनका सम्मान करने से राष्ट्र का गौरव बढ़ता है। लोगों को प्रेरणा मिलती है और यह उल्लेखनीय कार्य समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया बाखूबी कर रहा है। डॉ. राजपूत बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नॉलेज पार्क-3 स्थित पीआईआईटी सभागार में आयोजित राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह-2024  को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन की भी प्रसंशा की। साथ ही सभी अवार्डियों को शुभकामनाएं दी। इसके बाद अलग-अलग विधाओं की सात राज्यों से आईं 51 प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें अवार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ बीएस राजपूत, अति विशिष्ट अतिथि पीआईआईटी के चेयरमैन डॉ भरत सिंह, विशिष्ट अतिथि मर्चेंट नेवी के अमित शर्मा, संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक अतुल सक्सेना, मशहूर नृत्यांगना अनुराधा शर्मा, वरिष्ठ चित्रकार व साहित्कार सुरेश वर्मा जसाला, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया।

अलग-अलग विधाओं में जिन 51 प्रतिभाओं को राष्ट्र गौरव, राष्ट्रीय प्रतिभा, शिक्षक गौरव, पत्रकार गौरव, साहित्य गौरव, स्वास्थ्य गौरव, समाज गौरव, मेधा गौरव और समाज रत्न अवार्ड प्रदान किए गए, वे सभी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, ओडिसा और बिहार में राष्ट्र सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, साहित्य, समाजसेवा, पत्रकारिता और मेधा गौरव और समाज रत्न अवार्ड प्रदान किए गए।

एसकेएफआई के राष्ट्रीय मुख्य निदेशक डॉ अशोक कुमार के अनुसार, जिन 51 लोगों को सम्मानित किया गया है, उनमें सूरज वर्मा, डॉ रानू शर्मा, डॉ बीएस राजपूत, डॉ भरत सिंह, महराम सिंह, नंद गोपाल वर्मा, पर्यावरण पुरुष रूप चंद नागर, अभिषेक शर्मा, कु. दीपशिखा, आदर्श श्रीवास्तव, अमित शर्मा, अनिल कुमार सक्सेना, प्रदीप सारस्वत, आरोही श्रीवास्तव, प्रोफेसर आशीष भटनागर, चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव, बीएस रावत एडवोकेट, डॉ अखलाक अहमद, मोहन भटनागर, डॉ आमिर सिद्दीकी, डॉ निशा सिंह, डॉ प्रीति बाला, डॉ श्याम सिंह, डॉ मुईन, कपिल कांत श्रीवास्तव, खीर मोहन अदाबर, ओम प्रकाश प्रजापति, पारुल मलिक, राजेन्द्र सिंह राठी, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, रमेश यादव, संदीप श्रीवास्तव, संजय राजपूत, संजीव झा, संजीव भारद्वाज, संजय गिरि, साक्षी गुप्ता, शरद चन्द लाल, सुधांशु श्रीवास्तव, श्रीकांत सिंह, कुमारी श्रुति श्रीवास्तव, प्रोफेसर सूर्य सक्सेना, तन्वी चौहान, वंदना सोनी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, पुष्पा, अरुण सिंह, अनुराधा शर्मा, एके सिंह, आदर्श प्रकाश और विनय चौरसिया शामिल हैं।

इस अवसर पर प्रोफेसर आरके शाक्य, साहित्याकर सुरेश वर्मा जसाला, डॉ अशोक कुमार,किरण श्रीवास्तव, मुईन अखलाक, श्रीमती रेनू श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुजाता चौधरी, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभाकर, विनय कुलश्रेष्ठ, श्रीमती प्रीति सक्सेना, श्रीमती सूरज वर्मा, एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव, कई संस्थाओं के प्रतिनिधि व प्रमुख, पत्रकार, शिक्षक और समाजसेवी उपस्थित रहे। संस्था के जिला अध्यक्ष प्रीति चौधरी ने सभी के प्रति आभार जताया है।

साक्षी गुप्ता व पारूल मलिक को सम्मानित किया

 

मुकेश गुप्ता

नोएडाःः समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा की हेड ऑफ डिपार्टमेंट साक्षी गुप्ता और वेस्ट ईगल शूटिंग अकैडमी नोएडा की निदेशक पारुल मलिक समेत 51 प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। 

साक्षी गुप्ता को खेल के क्षेत्र में बच्चों की काउंसलिंग के लिए व पारुल मलिक को शूटिंग के क्षेत्र में गरीब बच्चों को प्रेरित करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह का उदघाटन कुमाऊं एवं गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ बीएस राजपूत ने किया।  जिला अध्यक्ष प्रीति चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रविवार, 11 अगस्त 2024

ज्ञानपीठ केन्द्र पर क्रांति के नायकों को दी श्रद्धांजलि


मुकेश गुप्ता

 साहिबाबाद । क्रांति के नायकों को स्मरण करने, श्रद्धांजलि देने के लिए  लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, समारोह में शामिल समाजवादी चिन्तक शिक्षाविद राम दुलार यादव ने भारत छोडो आन्दोलन 1942 पर प्रकाश डाला, सभी साथियों ने स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के सम्मान में जोरदार नारे लगाये, स्मरण करते हुए उनको नमन किया, तथा उनके विचार पर अनवरत चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने किया, सञ्चालन श्रमिक नेता अनिल मिश्र ने, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया। कार्यक्रम को कैलाश चन्द्र, अवधेश कुमार मिश्र, चन्द्रबली मौर्य ने भी संबोधित किया, हुकुम सिंह, राजेन्द्र सिंह ने देश-प्रेम के गीत प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने अगस्त क्रांति, अंग्रेजों भारत छोडो आन्दोलन 1942, महात्मा गाँधी के मन्त्र करो, मरो में ज्ञात और अज्ञात आन्दोलनकारियों को स्मरण करते हुए नमन किया तथा कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के नेताओं की गिरफ़्तारी के बाद कांग्रेस सोशलिष्ट पार्टी के नेताओं ने भूमिगत होकर पूरे जोश के साथ इस आन्दोलन को कमजोर नहीं होने दिया, जब तक वह गिरफ्तार न हो गये, फिर क्या था भारत छोड़ों आन्दोलन जनता का आन्दोलन बन गया, जनता ने ब्रिटिश शासन की धमनी डाकघर में आग लगा दिया, थाने फूंक दिये, रेल पटरियां उखाड़ दी, संचार के साधनों को ध्वस्त कर दिया, इसका परिणाम यह हुआ कि उ0 प्र0 में बलिया, कलकत्ता में मिदनापुर और महाराष्ट्र में सतार ने अपने को स्वतंत्र घोषित कर ब्रिटिश हुकूमत के दांत खट्टे कर दिये, उसी का परिणाम रहा कि अंग्रेजी शासन की चूलें हिल गयीं, अंग्रेज इस निष्कर्ष पर पहुँच गया कि अब भारतीयों को नियंत्रित करना टेढ़ी खीर है, इन्हें आजाद करना ही पड़ेगा। लेकिन आज देश स्वतंत्र है कितना ही शोषण, अन्याय, अत्याचार, अनाचार और भ्रष्टाचार हो, संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही हो, हमारे देश में नफ़रत और असहिष्णुता का वातावरण बनाया जा रहा हो, हमारे पुरुखों ने जो सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह का महामंत्र दिया, यहाँ कोई भी जन आन्दोलन नहीं बन पा रहा है, राजनीतिक पार्टियाँ जिन मुद्दों पर संघर्ष करती है छात्र, नवजवान जनता की भागीदारी शून्य है, यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं हैं, यह चिंता का विषय है, यदि हम सचेत नहीं हुए तो इसी तरह शोषण के शिकार होते रहेगें, भारत छोडो आन्दोलन की सफलता से ही स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त हुआ।

         इस अवसर पर लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा भारत की आजादी कठिन संघर्षों और कुर्बानियों से मिली, लेकिन आजादी के 76 वर्ष बाद भी हम शोषण और अनाचार मुक्त समाज नहीं बना पाये, भारत में गरीबी बढती जा रही है, 40% बच्चे कुपोषण के शिकार हैं, विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2024 में भारत 143 देशों में 126वें स्थान पर है, जबकि सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रही है, यहाँ समाज का कमजोर वर्ग शिक्षा और चिकित्सा से वंचित है, मंहगाई, बेरोजगारी, बेकारी के कारण वह आवश्यक आवश्यकता की पूर्ति भी नहीं कर पा रहा है, झूठ और लूट का साम्राज्य है, हमारे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों ने कभी सोचा नहीं होगा, हम यातनाए  इसलिए नहीं झेले, अपने जीवन का बलिदान इसलिए नहीं दिया था कि यहाँ के आम आदमी का जीवन स्वाभिमान और सम्मान से जीना कठिन होग। हमें उन महापुरुषों के विचार को आत्मसात कर नीतियां बनानी चाहिए तथा नीयत भी ठीक होनी चाहिए, तभी हम देश और समाज के साथ न्याय कर पायेगें।

         कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे, राम दुलार यादव, कैलाश चन्द्र, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, राम प्यारे यादव, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, ब्रह्म प्रकाश, फूलचंद वर्मा, राजपाल यादव, ओम प्रकाश अरोड़ा, राजेन्द्र सिंह, डा0 देवकर्ण चौहान, विजय भाटी एडवोकेट, अवधेश मिश्र एडवोकेट, चन्द्रबली मौर्य, राजेन्द्र यादव, हुकुम सिंह, अवधेश यादव जिला सचिव सपा, अखिलेश शुक्ल, भूपेन्द्र शर्मा, नवल मौर्य, अमर बहादुर, भक्ति यादव, हरिकृष्ण, प्रेमचंद पटेल, अमृतलाल चौरसिया,  हाजी मोहम्मद सलाम, राजीव गर्ग आदि।


                                                                                                                                     


                                                                                                                                   

                                                                                                                                  

भारत विकास परिषद की महिला सदस्यों ने हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबादःभारत विकास परिषद की महिला सदस्यों ने हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया। सावन के गीत आकर्षण का केंद्र रहे। आरडीसी राजनगर में हुए हरियाली तीज महोत्सव उडान की शुरूआत गणेश वंदना से की गई। इसके बाद संस्था की सदस्यों ने सौलह श्रृंगार में सावन के गीत गाए। हरियाली तीज के रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कई रोचक गेम भी खेले गए। मधु मित्तल, पूजा पोपली, नीना अग्रवाल, रेनू गोयल, रश्मि चावला, पूनम अस्थाना, उमा गोयल, वंदना आदि मौजूद रहीं।

वीवीआईपी अकैडमी को हराकर ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी ने फाइनल में प्रवेश किया

 

मुकेश गुप्ता

 गाजियाबादःराजनगर एक्सटेंशन के पीसी क्रिकेट क्लब में आयोजित अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी का मुकाबला वीवीआईपी अकैडमी के साथ हुआ। सेमीफाइनल में  ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी को शानदार जीत मिली। टीम ने 116 रन की जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।  ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी ने सेमीफाइनल में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट पर 194 रन बनाए। देवांश  ने शानदार 73 रन की पारी खेली। यजुर तेवतिया ने 37 व वर्चस्व ने 23 रन का योगदान दिया। 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वीवीआईपी अकैडमी की शुरूआत ही खराब रही जिससे टीम संभल नहीं पाई और 28 ओवर में 78 रन पर ही आउट हो गई। शौर्य ने 26 रन का योगदान दिया। ट्राइडेंट क्रिकेट की ओर से यश ने 4 व प्रगुण 2 लिए। यश को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार दिया गया।।

संविधान मान स्तंभ का अनावरण सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव ने किया

   

                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन व महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में संविधान मान स्तंभ की स्थापना समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर की गई। संविधान मान स्तंभ का अनावरण लखनऊ से प्रभारी बनकर आई महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव  ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा मान्य राष्ट्रीय अध्यक्ष  के निर्देश पर संविधान मान स्तंभ की स्थापना की जा रही है, संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध है। जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन ने कहा यह सरकार युवाओं को नौकरी सिर्फ इसलिए नहीं दे रही है जिससे कहीं आरक्षण न देना पड़ जाए और दलित पिछड़े व वंचितों को उनका हक न मिल पाए। महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा आरक्षण की संकल्पना महात्मा ज्योतिराव फूले  का है, सबसे पहले राजश्री क्षत्रपति शाहूजी महराज जी ने अपने कोहलपुर संस्थान में आरक्षण देना सुनिश्चित किया।

संविधान मान स्थापना के बाद पुष्पांजलि अर्पित करके वीरांगना स्व० फूलन देवी पूर्व सांसद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप ,धर्मवीर डबास प्रदेश सचिव मधु चौधरी महिला सभा प्रदेश महासचिव राजदेवी चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा रश्मि चौधरी जिला अध्यक्ष महिला सभा ऋतु खन्ना महानगर अध्यक्ष महिला सभा किरण कालिया प्रदेश सचिव महिला सभा प्रवेश बसोया जिला उपाध्यक्ष परवेज चौधरी जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष अमन यादव राष्ट्रीय महासचिव युवजन सभा गुलाब यादव महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित महानगर उपाध्यक्ष संजीव चौधरी जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी पूर्व जिला अध्यक्ष छात्र सभा जीतू पंडित जिला अध्यक्ष युवा जनसभा ठाकुर विक्की सिंह महानगर अध्यक्ष युवजन सभा इरफान अमानत चौधरी जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अवतार सिंह  साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष दिनेश नगर लोनी विधानसभा अध्यक्ष आकाश अग्रवाल मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष नानक चंद प्रजापति जिला सचिव दुर्गेश चौधरी नगर अध्यक्ष लोन ज्योति कोषाध्यक्ष लोन सरवन कुमार त्यागी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुमार यादव जिला सचिव जितेंद्र जाटव महानगर सचिव मोहम्मद कुशल चंद हुसैन रोहित माथुर राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा अंशु ठाकुर जिला अध्यक्ष छात्र सभा नाजिम चौधरी महानगर अध्यक्ष छात्र सभा ताहिर हुसैन प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग अब इसमें से देख कर लिखें अनीस अली प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड हाजी नूर हसन चौधरी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा नसीम चौधरी उर्मिला पटेल मोनिका ललित यादव पुष्पा चौधरी इकरामुद्दीन प्रदीप गहलोत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आशा कुशवाहा महानगर महासचिव महिला सभा मुन्नी देवी अनुष्का सिंह महानगर सचिव कमलेश चौधरी प्रदेश सचिव महिला सभा गौरव त्यागी राष्ट्रीय सचिव युवा जनसभा मोहम्मद अब्बास हैदर महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा आरिफ सलमानी जिला सचिव साकिर हुसैन प्रदेश सचिव युवा जनसभा अनिल चौधरी जिला अध्यक्ष व्यापार सभा आरिफ खान साजिद सैफी कैप्टन सतपाल सिंह सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष हसमुद्दीन इधर से नगर अध्यक्ष लोन रविंदर यादव दीपक शर्मा फिरोज चौधरी आबिद चौधरी शालू अंजू सिंह शशि कटिया अभिषेक राजपूत सचिन दीक्षित वीरेंद्र सिंह यादव बिन्नू आकाश अग्रवाल मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष नरेश कुमार बत्रा प्रताप सागर उमेश कश्यप चंद गौतम कमलेश यादव अमरदीप यादव रजत सतीश कुमार नूर हसन सतीश कुमार साहब चौधरी अजय यादव राजवीर सिंह जिला अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ मुकेश यादव बामेटा वीरेंद्र वाल्मीकि कृष्णा ढाकोलिया विकास प्रधान ओमप्रकाश राहुल रावत कार्यालय प्रभारी उपस्थित हुए।

सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल में राष्ट्र धुन एवं बैंड प्रतियोगिता 2024-25 में छाया संगीत की धुनों का जादू



मुकेश गुप्ता

गाज़ियाबाद । सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल में राष्ट्र धुन एवं बैंड प्रतियोगिता 2024-25 में छाया संगीत की धुनों का जादू। देश प्रेम का तात्पर्य किसी व्यक्ति के अपने देश के प्रति प्रेम से है। यह गुण देश के नागरिकों को निस्वार्थ भाव से अपने देश के लिए काम करने और इसे बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है ।भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास मैं काकोरी ट्रेन एक्शन एक महत्वपूर्ण घटना है। इस ऐतिहासिक घटना को 9 अगस्त 1925 को लखनऊ जनपद के काकोरी में क्रांतिकारियों द्वारा चलाए जा रहे स्वतंत्रता आंदोलन के लिए होने वाले धन की आवश्यकता को पूरा करने हेतु  शहीद राम प्रसाद बिस्मिल चंद्रशेखर आज़ाद अश्फाक उल्ला खान ने इस ट्रेन पर हमला कर अंग्रेज़ों का खज़ाना अपने अधिकार में ले लिया था।  इस वीरतापूर्ण कार्य में उपरोक्त  सभी क्रांतिकारियों को फांसी की सज़ा सुनाई गई थी। 

इसी काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन गाज़ियाबाद, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद मानस संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार, राष्ट्रीय माध्यमिक  शिक्षा अभियान उ0 प्र0 द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन  राष्ट्र धुन एवं बैंड प्रतियोगिता का आयोजन हमारे विद्यालय में किया गया।  अपनी देशभक्ति का परिचय बैंड के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए 12 विद्यालयों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम सिल्वर लाइन स्कूल बैंड के विद्यार्थियों ने  कैबिनेट मंत्री  सुनील  (इलेक्ट्रोनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, उ0प्र0 सरकार) और गाज़ियाबाद के जिलाधिकारी  इंद्र विक्रम सिंह का स्वागत अपने बैंड के शानदार संगीत से किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव, जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक अधिकारी  सुरेश रावत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ0पी0यादव चीफ वॉर्डन सिविल डिफेंस  ललित जायसवाल,  ए0डी0आई0ओ0एस0  सतीश पांडेय, रेडक्रॉस सचिव डा0 किरण गर्ग आदि की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनन्दन सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल के वाइस चेयरमैन नमन जैन, डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ० माला कपूर, डायरेक्टर ओपरेशंस डॉ० मगला वैद, स्कूल प्रबंधक प्रणव जैन ने एक पौधे और बैज के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुक्ता वार्षेणेय, संगीत शिक्षा केंद्र की होनहार कलाकार के द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत करके किया गया। सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल के विद्यार्थियोंं ने मूक अभिनय विधा से काकोरी ट्रेन एक्शन की महत्वपूर्ण घटना का परिचय दिया।उसके बाद सभी 12 विद्यालयों ने अपने शानदार बैंड प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। मंचासीन सभी अधिकारियों एवम् अतिथियों ने अपनी करतल ध्वनि से सभी प्रतिभागियों की भूरि-भूरि सराहना की। मुक्ता वार्षेणेय, संगीत शिक्षा केंद्र के होनहार कलाकारों ने माँ तुझे सलाम गीत पर कत्थक प्रस्तुति और एक छोटे से जिंगल के माध्यम से सभी उपस्थित जनों को देश्भक्ति के उत्साह से भर दिया। प्रतियोगिता के निर्याणक मंडल द्डी0सी0आई0एम0एस0 श्रीमती रुचि त्यागी, प्रवीण जैनर  जिला पंचायत राज अधिकारी  प्रदीप कुमार  द्वारा निर्धारित प्रतियोगिता के परिणाम श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव द्वारा घोषित किए गए, जिसमें श्री ठाकुरद्वारा बाटिका विद्यालय, भीकनपुर ने प्रथम स्थान, श्री गुरुनानक गर्ल्स  स्कूल ने द्वितीय स्थान  और सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल के होनहार संगीतकारों ने तृतीय स्थान  प्राप्त किया। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की ओर से सभी अधिकारियों को गणेश जी की प्रतिमा भेंट स्वरूप प्रदान की गई। अन्य सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान की गए। 



वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा वैश्य युवक युवतियों हेतु 75वां (प्लेटिनम जुबली) मासिक परिचय सम्मेलन आयोजित

 



मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा आज 11 अगस्त  को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक गाजियाबाद पर विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों हेतु 75वां (प्लेटिनम जुबली) मासिक परिचय सम्मेलन प्रेमचंद गुप्ता (चेयरमैन दुर्गा वाशिंग पाउडर) के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों द्वारा अभी तक आयोजित हुए 74 सम्मेलनों की अपार सफलता पर हवन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों, अभिभावको, उपस्थित समाजसेवियों एवं पत्रकार बंधुओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें स्वतन्त्रता दिवस, रक्षा बन्धन व जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित की। 

उन्होंने सभी पदाधिकारियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग के कारण यह सम्मेलन अपने 75वें माह में भी सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है एवं आप सभी के सहयोग से प्रत्येक माह 40 50 रजिस्ट्रेशन फार्म का सहयोग सदैव मिलता रहा है तथा 10-12 रिश्ते भी तय हो जाते हैं, इसके लिए सभी का धन्यवाद अर्पित किया गया। समिति द्वारा विवाह योग्य वैश्य युवक युवती हेतु परिचय सम्मेलन के साथ साथ ब्राहाण एवं अन्य वर्ग के युवक एवं युवती हेतु भी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 

संयोजक अजय कुमार गोयल ने सभी प्रत्याशियों का मंच के माध्यम से परिचय कराया। इस माह परिचय सम्मेलन में 77 नये प्रत्याशियों के पंजीकरण हुए एवं पत्रिका में पूर्व पंजीकृत प्रत्याशियों से सम्पर्क करने पर 12 प्रत्याशियों के वैवाहिक सम्बन्ध तय होने की जानकारी प्राप्त हुई है जो कि समिति के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है, उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रेमचंद गुप्ता जी के मार्गदर्शन व सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों के सहयोग से सम्भव हो पाया है। पत्रिका के संपादन का कार्य अनुराग अग्रवाल के द्वारा अल्प समय में तैयार किया गया जिसके लिए समिति उनका भी विशेष रूप से आभार प्रकट करती है। अन्त में युवती प्रत्याशियों को अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता द्वारा पुरूस्कार देकर सम्मानित भी किया। सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, संयोजक अजय कुमार गोयल, अनुराग अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, बुद्ध गोपाल गोयल, विजेन्द्र गर्ग, रविन्द्र गर्ग, गीता अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अतुल आनन्द गुप्ता, वी एन अग्रवाल, भारती गर्ग एवं राजेश गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण सिंघल, राजेश्वरदयाल जिन्दल, राधारमण अग्रवाल आदि पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।