गाजियाबादःराजनगर सेक्टर 10 स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू नानक दरबार में शुक्रवार 14 अप्रैल को बैसाखी खालसा साजना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरूद्वारे में रागी जत्थे कीर्तन करेंगे, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरूद्वारे के प्रधान एस.एस पुरी व सचिव सुरेंद्र जीत सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति होगी। पाठ के बाद भाई महीपाल सिंह सुबह 9 बजे से 10 बजे तक कीर्तन करेंगे। सुबह 10 बजे से 10 बजकर 20 मिनट तक अशोक मदान का कीर्तन होगा। उसके बाद 10 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक ज्ञानी हरभजन सिंह हापुड वाले 10 बजकर 40 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक भाई सुरेंद्र सिंह का कीर्तन होगा। 11 बजकर 30 मिनट से 1 बजे तक भाई जसप्रीत सिंह कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। कोषाध्यक्ष गुलशन अनेजा व प्रोग्राम चेयरमैन मंजीत सिंह सेठी ने बताया कि कीर्तन के बाद गुरू का लंगर अटूट बरतेगा। कार्यक्रम में शहर भर से श्रद्धालु आएंगे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में “कन्या भ्रूण हत्या क्यों” विषय पर व...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में आयोजित भव्य श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
संवाददाता टेम्स के तट पर गूँजी माँ गंगा की आरती परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती, पूज्य स्वामी स्वरूपानन्द एवं पूज्य साध्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें