सोमवार, 10 अप्रैल 2023

निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रेरणा स्रोत मनोरमा भटनागर को श्रद्धांजलि अर्पित

   

 गाजियाबाद। निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रेरणा स्रोत स्व. श्रीमती मनोरमा भटनागर  18 वीं पुण्यतिथि एवं संस्था के स्थापना दिवस के मौके पर  संस्था तथा भटनागर परिवार की ओर से ज्वालापुर हरिद्वार स्थित आर्य समाज वानप्रस्थ आश्रम में यज्ञ एवं भण्डारे का आयोजन किया गया।प्राकृतिक वातावरण में शांति पूर्ण इस आश्रम की विशाल यज्ञशाला में संस्था के चेयरमैन नीरज भटनागर एवं ट्रस्टी मधु भटनागर ने मुख्य यजमान के रूप में यज्ञ में आहुति प्रदान की तथा जनकल्याण की कामना की। 

आचार्य कृष्ण देव ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ सम्पन्न कराया। इस मौके पर आश्रम के प्रधान दिनेश कुमार आर्य ने संस्था के चेयरमैन श्री भटनागर एवं श्रीमती भटनागर को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। श्रीमती सविता शर्मा ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महासचिव अमित श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, शिवकुमार शर्मा, विभा भटनागर, शरद भटनागर,आलिंद भटनागर, नूतन भटनागर, पूनम शर्मा, रमा गुप्ता, पूर्णिमा सक्सेना, रजनी भटनागर, शांति भटनागर, अनुराधा भटनागर, अपूर्व, अंशुल, आयुष, संजय खन्ना, पंकज मल्होत्रा, लवलेश गर्ग,  बृज किशोर शर्मा, पुष्पेन्द्र आर्य, पिंटू प्रजापति, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें