रविवार, 16 अप्रैल 2023

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने यज्ञ का आयोजन किया, 22 अप्रैल को भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर 3 स्थानों पर हवन होगाः पं. जे. के. गौड़

 

23 अप्रैल को नंदग्राम के जेकेजी स्कूल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन होगा

गाजियाबादःअखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा महानगर एवं जनपद गाजियाबाद द्वारा रविवार को यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के साथ ही भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की शुरूआत भी हो गई है। भगवान परशुराम का अवतरण दिवस अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। रविवार 16 अप्रैल को टीला शहवाजपुर स्थित डायमंड पब्लिक स्कूल में 11 कुंडीय यज्ञ किया गया। यज्ञ में बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विश्व कल्याण की कामना से आहुति दी। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं० जे के गौड़  ने कहा कि भगवान परशुराम ने धर्म की रक्षा के लिए ही पृथ्वी पर अवतरण लिया था। उन्होंने जहां एक और पूरे विश्व में ज्ञान का प्रकाश फैलायाए वहीं शस्त्र धारण कर अत्याचारियों का अंत भी किया। उन्होंने जो मार्ग हमें दिखायाए उस पर चलकर ही सम्पूर्ण मानवता का कल्याण किया जा सकता है। प्रचार मंत्री देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि 22 अप्रैल को भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर शहर के तीन स्थानों हनुमान मंदिर घंटाघरए भगवान परशुराम चौक नंदग्राम व भगवान परशुराम पार्क वसुंधरा में हवन किया जाएगा। वहीं 23 अप्रैल को जेकेजी स्कूल नंदग्राम में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रविवार को यज्ञ का आयोजन लोनी विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा  व उनकी टीम ने किया। राष्ट्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, एनसीआर अध्यक्ष नरेश पाल कौशिक आदि से 300 से अधिक लोगों ने यज्ञ में भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें