गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के बीकॉम विभाग की ओर से आयोजित फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों ने धमाल कर दिया। खूब नाचे-गाये और मेवाड़ इंस्टीट्यूट में बिताये दिनों के अनुभव साझा किये। फेयरवेल प्रतियोगिता में बीकॉम से संजोग यादव एवं रितु नागरकोटी मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल चुने गये। एम.कॉम से शिखा द्विवेदी मिस फेयरवेल और अनुज चौधरी को मिस्टर फेयरवेल के रूप में चुना गया। फेयरवेल पार्टी में बी.कॉम द्वितीय वर्ष और एम.कॉम प्रथम वर्ष के छात्रों ने बीकॉम तृतीय वर्ष और एमकॉम द्वितीय वर्ष के निवर्तमान छात्रों को विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन अनुराग ठाकुर और बीकॉम के अभिषेक कुशवाहा ने किया। निवर्तमान छात्रों ने प्लेसमेंट में अपने अनुभवों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने कनिष्ठों का विभिन्न क्षेत्रों में मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों को अलग-अलग टैग दिए गए। कुछ रोमांचक खेल भी हुए। मेवाड़ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शुभाशीष दिये। बीकॉम विभाग की प्रभारी डॉ. निधि बंसल ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट की प्रमुख संगीता कौल, सहायक प्रोफेसर श्रेया अग्रवाल सहित बीकॉम विभाग का तमाम शिक्षण स्टाफ एवं विद्यार्थी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में “कन्या भ्रूण हत्या क्यों” विषय पर व...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में आयोजित भव्य श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें