शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल के चुनाव कार्यलय का प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया उद्घाटन, भाजपा ने जो कहा’‛ वो के करके दिखाया’-भूपेंद्र चौधरी

 

गाजियाबाद। चुनाव के लिए भाजपा ने अपने मुख्य चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को शुभारम्भ हो गया। राजनगर आरडीसी स्थित सुनीता दयाल के कार्यालय में मुख्य चुनाव कार्यालय बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जी मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा भारतीय जनता पार्टी ने जो आपने मेनिफेस्टो में कहा वह करके दिखाया। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। भारतीय जनता पार्टी के जो एजेंडे थे जैसे कश्मीर से धारा 370 हटाना, हिंदुओं की आस्था का प्रतीक राम मंदिर बनाना जैसे सभी बड़े एजेंडा डबल इंजन की सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में कहे वह पूर्ण करके दिखाएं। उन्होंने कहा देश में 9 वर्षों से मोदी सरकार वे 6 साल से प्रदेश में योगी सरकार चल रही है दोनों सरकार देश व प्रदेश के हितों में काम कर रही हैउन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बेरोजगारी व स्वास्थ, बिजली पानी सड़क जैसी समस्याओं पर काम करते एक नया रूप प्रदेश में दिया भूपेंद्र चौधरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश व प्रदेश को स्वच्छ स्वस्थ सुरक्षित बनाने का काम कर रही है। पिछली सरकारों ने अपराधियों को बढ़ावा देने का काम किया पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार बेईमानी लूट जैसी घटनाएं आम थी अब योगी सरकार ने अपराध पर अंकुश लगाकर अपराधियों को प्रदेश छोड़ने पर मजबूर कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पूरे प्रदेश में चला रही है प्रदेश को भयमुक्त गुंडा मुक्त बनाने का काम किया जा रहा है। और कहा अब 11 तारीख को निकाय चुनाव के दौरान मेयर तथा घोषित पार्षद पद के उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। निकाय चुनाव में कर्मठ कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा गया है गाजियाबाद का इतिहास रहा है यहां से हमारे प्रत्याशी भारी मतों से जीत कर जनता की सेवा में लगे हुए हैं सभी जनप्रतिनिधियों से मुझे यह उम्मीद है इस बार महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल जी भारी बहुमत से जीता कर  ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में मदद करेंगे। वे पहले भी सभी नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के मेयर व पार्षदों द्वारा भी निरंतर विकास कराया गया है।व विकास की गति को और तेज किया गया। वह कहा भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करती है ऐसे मैं तमाम कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वह अपने प्रत्याशी को भारी बहुमत के साथ जिताने के लिए जुट जाए। एवं कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग के साथ चुनाव में लगकर सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। वह कहा भारतीय जनता पार्टी होने वाले 2023 निकाय चुनाव मैं सभी नगर निगमों में भारी बहुमत के साथ विजय होगी। कार्यक्रम में  केंद्रीय मंत्री जनरल वी०के० सिंह , प्रदेश महामंत्री  सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय अध्यक्ष  सतेंद्र सिसोदिया , एमएलसी  दिनेश गोयल ,  विधायक मुरादनगर  अजीत पाल त्यागी , सदर विधायक  अतुल गर्ग ,  विधायक साहिबाबाद  सुनील शर्मा , प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि , महानगर अध्यक्ष  संजीव शर्मा एवं  कैप्टन विकास गुप्ता , रमेश चंद तोमर पूर्व महापौर आशु वर्मा, निवर्तमान महापौर आशा शर्मा, बलदेव राज शर्मा, अशोक गोयल ,अमर दत्त शर्मा, अशोक मोगा, पवन गोयल ,अजय शर्मा किशन वीर सिरोही, कामेश्वर त्यागी ,वीरेश्वर त्यागी योगेश त्रिपाठी,, जगदीश साधना ,राजीव शर्मा प्रशांत चौधरी, पृथ्वी सिंह ,सुनील यादव एसपी सिंह विजय मोहन पूर्व महानगर महामंत्री राजीव अग्रवाल महामंत्री पप्पू पहलवान सुशील गौतम राजेश त्यागी मयंक गोयल अनिल खेड़ा  बॉबी त्यागी संजय कुशवाहा महीम गुप्ता राहुल गोयल करण गुप्ता पूनम कौशिक रनिता सिंह  सुमन सिंह लवली कौर पूनम चौधरी डॉ अशोक नगर गौरव चोपड़ा मोनू त्यागी विपुल अग्रवाल इसके साथ ही समस्त वरिष्ठ जन ,कार्यकर्ता जन के साथ ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें