गाजियाबादः हरिद्वार में आयोजित 12 वीं सब जूनियर ड्रॉप रोबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का बालिका वर्ग का खिताब उत्तर प्रदेश ने जीत लिया। उत्तर प्रदेश ने बालिका वर्ग में अपने सभी मैच जीतकर खिताब प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश ड्रॉप रोबॉल असोसिएशन के सचिव राहुल देव गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन हरिद्वार में 30 मार्च से 2 अप्रैल तक हुआ था। उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता के पुल बी में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल व तमिलनाडु के साथ था। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल व तमिलनाडु को लीग मैच में मात देकर उत्तर प्रदेश सेमीफाइनल में पहुंचा, जहां उसका मुकाबला तेलंगाना के साथ हुआ। तेलंगाना को हराकर उत्तर प्रदेश ने फाइनल प्रवेश किया। फाइनल में मध्य प्रदेश को हराने के साथ ही उत्तर प्रदेश बालिका वर्ग का खिताब जीत लिया। उत्तर प्रदेश ड्रॉप रोबॉल असोसिएशन के अध्यक्ष अशोक यादव ने उत्तर प्रदेश की विजेता टीम खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने खेल से उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में “कन्या भ्रूण हत्या क्यों” विषय पर व...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में आयोजित भव्य श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
संवाददाता टेम्स के तट पर गूँजी माँ गंगा की आरती परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती, पूज्य स्वामी स्वरूपानन्द एवं पूज्य साध्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें