रविवार, 30 अप्रैल 2023

गाजियाबाद में विकास के लिए सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को भारी मतों से जिताना होगा: किरणमय नंदा

 




सपा-रालोद गठबंधन की सपा प्रत्याशी पूनम यादव की मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा

पूर्व एमएलसी व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राकेश यादव, रालोद नेता समरपाल सिंह ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित 

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा है कि गाजियाबाद के मतदाताओं को महानगर के विकास और तरक्की के लिए सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को भारी मतों से जिताना होगा। समाजवादी पार्टी ऐसी पार्टी है जो जनहित में विकास कार्यों को महत्व देती है। इसलिए सपा प्रत्याशी को जिताना आवश्यक है।

सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा रविवार को यहां अंबेडकर रोड पर समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी पूनम यादव के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए निकाय चुनाव में नगर निगम में सपा का वर्चस्व होना बहुत जरूरी है, जबकि प्रदेश के विकास के लिए उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार होनी चाहिए। सपा के शासन का 2012 से 2017 को उत्तर प्रदेश की तरक्की के लिए स्वर्णिम काल था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उस समय जो विकास उत्तर प्रदेश में हुआ, उसे जनता याद कर रही है। लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है, तब से यूपी में विकास कार्य ठप्प हैं।  किरणमय में नंदा ने दावा किया कि लोकसभा के 2024 में होने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता सभी 80 लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी को जिता कर अखिलेश यादव जी को केंद्र में सरकार बनाने का इरादा कर चुकी है। उन्होंने भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार को असफल बताया। सपा नेता ने कहा कि निकाय चुनाव में सपा के लिए मेयर का चुनाव जितना चुनौतीपूर्ण है लेकिन समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और आजाद समाजवाद पार्टी का मजबूत गठबंधन हैं।सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को भारी जीत दिलाएगा। इसके लिए गठबंधन में शामिल तीनों दलों के कार्यकर्ता जिस उत्साह के साथ प्रचार प्रसार में मन से जुटे हैं, उसको देखकर लगता है कि सपा प्रत्याशी पूनम यादव की एकतरफा भारी मतों से जीत होना तय हैंसपा मेयर प्रत्याशी के मुख्य चुनाव कार्यालय उद्घाटन समारोह में पूर्व एमएलसी व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राकेश यादव, रालोद नेता समरपाल सिंह आदि भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।अन्त में सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव के पति सिंकदर यादव ने कहा कि मुख्य अतिथि किरणमय नंदा जी कोलकत्ता से हमें अपना आशीर्वाद देने पधारे हैं। वे वहां तीन दशक से अधिक लंबे समय तक विधानसभा के सदस्य रहे हैं। मेयर प्रत्याशी पति सिकंदर यादव ने कार्यक्रम में अतिथियों, आगंतुकों व तीनों दलों के पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। 

कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले मुख्य नेताओं में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, विकास यादव, धर्मवीर ढबास, अभिषेक गर्ग, सपा जिलाध्यक्ष फैजल खान, वरिष्ठ नेता नरसिंह यादव, पूर्व पार्षद बाबू सिंह आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, राजवीर सिंह, रवि यादव, दीपक गोयल, प्रेमचंद गुप्ता,राम अवतार यादव, आदि सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें