बुधवार, 12 अप्रैल 2023

कोई छूटे ना कोई रूठे ना - असीम अरुण

 

गाजियाबाद में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती महोत्सव कार्यक्रम को सम्पन्न कर नेहरु नगर स्थित भाजपा के मुख्यालय पर शहर के वरिष्ठ भाजपाईयों के साथ गहन परिचय चर्चा बैठक में शामिल हुए। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की अगुवाई में चली परिचय बैठक में महानगर के निकाय चुनाव संयोजक संजय कश्यप ने सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं का परिचय कराया। 
बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री अरुण असीम ने बड़े विनम्र लहजे से कहा पार्टी में अनुभव के धरातल पर आप में से मुझसे बहुत ही सीनियर नेता और भाजपा कार्यकर्ता है आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन लेते हुए हमें निकाय चुनाव की अपार सफलता के साथ 2024 विजय की राह को आसान करना है। कोई छूटे ना और कोई रूठे ना इस सिद्धांत पर सभी को जोड़ते हुए कार्यकर्ता के सम्मान के साथ भाजपा की जीत का परचम लहराना है। 
इस बैठक के दौरान अध्यक्ष संजीव शर्मा, निकाय संयोजक संजय कश्यप, विधायक अतुल गर्ग सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, प्रशान्त चौधरी, बलदेव राज शर्मा अशोक गोयल मानसिंह गोस्वामी पूर्व महापौर आशु वर्मा मयंक गोयल पृथ्वी सिंह, रुचि गर्ग, उदिता त्यागी,पूनम कौशिक,महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, सचिन डेढ़ा , पंकज भरद्वाज, मनोज यादव, अमित कल्याणी आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें