गाजियाबाद। शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. अतुल कुमार जैन महासचिव टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने समस्त तकनीकी संस्थाओं की ओर से उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के हित में दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन प्राप्त करने हेतु पोर्टल को पुनः खुलवाने के लिए राज्य मंत्री असीम अरुण का धन्यवाद ज्ञापित किया है । ज्ञात रहे कि डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा विभिन्न तकनीकी संस्थाओं का डाटा समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा सका था जिसके कारण छात्र छात्राओं को दशमोत्तर छात्रवृत्ति से वंचित रहने की संभावना बनी हुई थी । राज्यमंत्री असीम अरुण से डॉ.अतुल कुमार जैन ने पत्र लिखकर अवगत कराते हुए आवेदन प्राप्त करने हेतु पोर्टल खोलने के लिए निवेदन किया था और उन्होंने अपने वायदे के अनुसार पोर्टल खुलवा दिया है। अब सभी संस्थान और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी सभी पात्र छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड कर सकते हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में आयोजित भव्य श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें