शुक्रवार, 17 जून 2022

वैश्य समाज सेवा समिति ने अभिषेक वयास का आईएएस बनने पर स्वागत किया

 

गाजियाबाद।वैश्य समाज सेवा समिति गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने  बृहस्पतिवार को लेंडक्राफट सोसायटी में रहने वाले अभिषेक वयास का आईएएस बनने पर उनका स्वागत किया। अभिषेक ने सेल्फ स्टडी के दम यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली है। 

अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय रेलवे सेवानिवृत्त पिता एस के वयास व माँ देवकी वयास और बहनों तथा अपने दोस्त हर्षित जिंदल आदि को दिया। 

उन्होंने बताया कि वह प्रताप विहार में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में दसवीं फिर दिल्ली के श्री राम कालेज अर्थशास्त्र आर्नस और लखनऊ से एमबीए करने के बाद साढ़े तीन साल नोकरी की इसके साथ साथ आईएएस की तैयारी करते रहे तब जाकर सफलता हासिल हुई। वयास ने अपने परिजनों और सभी लोगों का आभार प्रकट किया । 

इस मौके पर वैशय समाज सेवा समिति ने उनका प्रतीक चिह्न, फूलमाला एव मिठाई खिलाकर स्वागत किया स्वागत करने वालों में अजय कुमार गोयल संयोजक कपिल गर्ग अधयक्ष  राजेश्वर दयाल जिंदल महासचिव महेंद्र गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष  राधारमण अग्रवाल, राजेश मंगल,  मुकेश गुप्ता आर पी जैन, हर्षित गर्ग, हर्षित जिदंल, मदन सिंह आदि शामिल रहे। 

बुधवार, 15 जून 2022

मंहत नारायण गिरि ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

 

गाजियाबाद। मंहत नारायण गिरी  महाराज अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, पीठाधीश श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर एवं दुधेश्वर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेन्द्र नागर व  एस आर सुथार  ने देश के ग्रह राज्य मंत्री  माननीय राजनाथ सिंह से मुलाकात देश में उत्पन्न विभिन्न परिस्थितियों को लेकर चर्चा कि।  साथ ही महाराज श्री ने मोदी सरकार के 8 वर्ष होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

महाराज श्री ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में श्री ब्रह्मलीन श्रीमहंत  गौरी गिरी जी महाराज की पुण्य स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष संत सनातन कुंभ दिनांक 3 जुलाई 4 जुलाई 2022 का निमंत्रण दिया गया उन्होंने आश्वासन दिया कि मैं जरूर दूधेश्वर नाथ मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया । 

 उन्होंने कहा की मैं  दूधेश्वर भगवान एवं साधू सन्तों का आशीर्वाद लेने के लिए गाजियाबाद सन्त सनातन कुम्भ उपस्थित रहुंगा  एवं  रक्षामंत्री ने श्री महंत नारायण गिरि  जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया इस एवं संत सनातन में सैकड़ों शंकराचार्य महामंडलेश्वर, साधू संत महात्माओ एवं राजनीतिक लोगों का आगमन होगा जिससे दुधेश्वर मंदिर में रात्रि भजन संध्या  एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसके मुख्य आयोजक श्री धर्मपाल गर्ग एवं अनुज धर्म गर्ग द्वारा हर साल की भांति इस साल भी किया जाएगा जिसमें सभी साधु संत महात्मा एवं अन्य भक्त गण प्रसाद ग्रहण करेंगे ।                         



मंगलवार, 14 जून 2022

सदस्य विधान परिषद निर्विरोध निर्वाचित होने पर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार :-नरेंद्र कश्यप

 


गाजियाबाद   कोरोना को मात दे फिर काम पर लौटे मा ० मंत्री (  नरेन्द्र कश्यप ) 06 जून को कोरोना पॉजिटिव हुए पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन मंत्री (  नरेन्द्र कश्यप ) 12 जून को कोरोना से मुक्त होकर अगले ही दिन अपने कार्यालय पहुँच कर कार्य सम्भाल लिया ।  

कश्यप  ने कहा देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  की कार्य करने की क्षमता मुझे एक प्रेरणा प्रदान करती है । इसलिए स्वास्थ्य लाभ होते ही मैंने कार्यालय आने का निर्णय लिया 

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री  नरेन्द्र कुमार कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उत्तर प्रदेश के उच्च सदन का सदस्य बनाये जाने के उपलक्ष्य में  प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी  , भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे ० पी ० नड्डा  , गृह मंत्री भारत सरकार ,  अमित शाह  एवं  मुख्यमंत्री , उ 0 प्र 0  योगी आदित्यनाथ  भारतीय जनता पार्टी , प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह  , उप मुख्य मंत्री  केशव प्रसाद मौर्य  ,  उप मुख्य मंत्री  ब्रजेश पाठक  व सभी पार्टी पदाधिकारी को आभार व्यक्त किया ।

मंत्री श्री कश्यप  ने कहा कि पार्टी के द्वारा मुझको किसी भी सदन का सदस्य न होते हुए भी मंत्री बनाकर मुझ पर जो भरोसा पार्टी ने जताया है , उस भरोसे को कर्तव्यपूर्ण रूप से निभाऊंगा व अपने कार्य के प्रति उपलब्धता रखूँगा ।

 उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए " सबका साथ , सबका विकास " को साथ लेकर निष्ठापूर्ण कार्य करूँगा । पार्टी ने मेरे ही नहीं मेरे समाज व पिछड़ों के प्रतिनिधित्व को भी बढ़ाया है । यह सम्मान समस्त कश्यप निषाद व पिछड़े समाज के लिए है । मैं उनके उत्थान व उद्धार के लिए सदैव उपस्थित रहकर तत्परता से लगा रहूँगा । पार्टी द्वारा दिए गये सेवा के अवसर को भावपूर्ण कार्य कर सर्व समाज के लिए समर्पित रहूँगा ।


सोमवार, 13 जून 2022

मनोज धामा पर लगातार फर्जी मुकदमे दर्ज होने व उत्पीड़न को लेकर… नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने जिलाधिकारी व एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

 

गाजियाबाद- नगर पालिका परिषद लोनी के अध्यक्ष रंजीता धामा ने जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान गाजियाबाद से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है ! ज्ञापन के जरिए उन्होंने बताते हुए कहा कि मेरे पति  मनोज धामा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लोनी एक जन प्रिय नेता व कानून में आस्था रखने वाले व्यक्ति है।  पिछले करीब पाँच वर्षों से हमारे विरुद्ध लोनी क्षेत्र में दो दर्जन से भी अधिक झूठे मुकदमे हमारे राजनैतिक विरोधियों द्वारा दर्ज करा दिए गए है जिसके चलते हमारी राजनैतिक प्रतिष्ठा तो धूमिल हुई ही हुई साथ ही मेरे पति  मनोज धामा की भी लोकप्रियता को छिन्न भिन्न करने का भरसक प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में भी एक कथित किसान नेता की झूठी तहरीर पर मनोज धामा  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। 

चैयरमेन रंजीत धामा ने अधिकारियों से मांग की है कि बिना जाँच के  लगातार हमारे विरुद्ध जिस तरह से मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। उससे जाहिर होता है कि लोनी क्षेत्र की पुलिस द्वारा किसी व्यक्ति विशेष के दबाव में आकर हमारा राजनैतिक व सामाजिक जीवन खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है !  यदि इसी तरह से एक जनप्रतिनिधी व उसके परिवार को प्रताडित किया जाएगा तो न्याय व कानून व्यवस्था से  लोगो का विश्वास खत्म हो जाएगा।

रंजीता धामा ने कहा कि पुलिस की इस कार्य प्रणाली से मेरे समर्थकों व क्षेत्र की जनता में भारी रोष व्याप्त है ! जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रंजीत धामा ने कहा कि  हमारे खिलाफ जो भी झूठे मुकदमें दर्ज कराए गए है उनकी जाँच कम से कम क्षेत्राधिकारी या उनसे वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कराकर सप्ताह भर के भीतर निरस्त कराने का कष्ट करे अन्यथा मेरे और मेरे सर्मथकों के पास आपके या माननीय मुख्यमंत्री के कार्यालय के बाहर धरना देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है। क्योकि जिस तरह से लगातार हमें और हमारी प्रतिष्ठा को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है उससे मैं और मेरा परिवार किसी भी राजनैतिक, सामाजिक या पालिका व उससे जुड़े कार्य हेतू घर से निकलने में भी असमर्थ है कि पता नही हमसे राजनैतिक द्वेष रखने वाला कोई भी व्यक्ति हमारे विरुद्ध झूठी शिकायत न कर दें और जिस पर दबाव में आकर पुलिस बिना जाँच के ही फर्जी मुकदमा दर्ज न करा दें। उन्होंने एस एस पी और डीएम से इस प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए न्याय करने का कार्य करने का अनुरोध किया है

अग्निशमन विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर, उद्यमियों ने फायर विभाग के अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग सीएम से की*

 


नोएडा। प्रदेश के अग्निशमन विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। सबसे ज्यादा गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत आदि जिलों में तैनात फायर अफसर एनओसी के नाम पर जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण नोएडा में देखने को मिला है। एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा  के जिला सुरेंद्र नाहटा ने मुख्यमंत्री सहित तमाम पुलिस व फायर विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार में लिप्त नोएडा में तैनात अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की ट्रांसफर की मांग की है

तबादला न होने पर नोएडा के अग्निशमन विभाग में उन अधिकारियों को अब तक ट्रांसफर नहीं किए गए जिन्होंने एनओसी के नाम पर लाखों रुपए डकार लिए और कामगारों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। इनमे वर्तमान में नियुक्त एफएसओ (फायर सेफ्टी आफिसर) सेक्टर 2 शामिल है और जिम्मेदारी मुख्य फायर ऑफिसर एवम् मेरठ में तैनात उप निदेशक की भी हैं। अत: अभी संस्था द्वारा की गई शिकायत पत्र संख्या एमएसएमई/671/22-23 दिनांक 1-6-2022 के अंतर्गत उपरोक्त अधिकारियों की जांच भी होनी अति आवश्यक है।

जीरो टालरेंस की सरकार में एक एफएसओ पर फर्जी तरीके से एनओसी जारी करने और लाखों रुपए के राजस्व का गबन करने के आरोप लगे है। और वह अब भी उसी डिपार्टमेंट में एक जिम्मेदार पद पर आसीन है। बता दे यहां एनओसी रिन्यू के नाम पर भी लाखों के वारे न्यारें किए गए। लेकिन कार्यवाही के नाम पर अब तक कुछ भी नहीं किया गया। सुरेंद्र नाहटा ने बताया कि समाचार पत्रों से संज्ञान लिया गया तो जानाकरी आई कि करीब 1200 एनओसी संदिग्ध है। इसकी जिम्मेदारी किसकी है। 2019 में एक ही ईमेल आईडी के जरिए 55 एनओसी के लिए आवेदन। ये कार्य एफएसओ कुलदीप सिंह के समय हुए। उनको जेल भेजा गया। लेकिन उस घोटाले में शामिल अधिकारी को अब तक सरकारी पनाह मिली हुई है। इस स्थति में नोएडा में औद्योगिक गतिविधियां चालाना मुश्किल होता जा रहा है। आपको यह भी अवगत करा दे जब से संस्था की ओर से एफएसओ के काले कार्यो की जानकारी हाईकमान को दी गई तब से विभाग के अधिकारियों के द्वारा उद्यमियों के दस्तावेजों में कमी निकालकर उनको मानिसक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। उन्होंने संस्था के माध्यम से आग्रह है कि ऐसे अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाकर इनकी जांच कराई जाए और तब तक इनको पूरे पश्चिमी उप्र में कही भी पोस्ट न किया जाए।

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी द्वारा बनाये गये पुर्वाचंल भवन का हुआ उदघाटन

 

गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी द्वारा बनाये गये पुर्वाचंल भवन का आज राजनगर एक्सटेंशन रोड, नंदग्राम पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, संस्थापक सतेन्द्र यादव ने फीता काटकर उदघाटन किया।

पुर्वाचंल भवन के उदघाटन के शुभ अवसर पर रामचरित मानस का अखण्ड पाठ का आयोजन भी किया गया। उदधाटन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि यह भवन गरीबो के सहायतार्थ बनाया गया है, गरीब लोग जो सक्षम नही है, वो इस भवन मे विवाह आदि कार्यक्रम कर सकते है, सतेन्द्र यादव ने कहा कि इस भवन का निर्माण पुर्वाचंल समाज को ध्यान मे रखकर किया गया हे, समाज के वो बच्चे जो शिक्षा से वंचित रहे है, उन्हे पढने का अवसर भी प्राप्त होगा।इस अवसर पर 24 घंटे के भंडारे का आयोजन भी रखा गया।

इस अवसर पर गोपाल सिंह, दीपक वर्मा, एडवोकेट सुरेश यादव, मनोज शर्मा, विनोद अकेला, अमरदत शर्मा (गुरूजी ), एडवोकेट राजीव गौतम,श्यामवीर यादव, सियाराम यादव,राजीव रैना, शिव कुमार, विकास त्यागी, राजेश यादव, राजीव राणा, व्यास पांडे, भौला, भविष्य, वंश , प्रदेश प्रभारी ( उत्तर प्रदेश - बिहार ) अनिल सिन्हा, कमल बाबु,, नसरुद्दीन, विकास, जगदीश गोयल, रिंकु, रोहित, अक्षय, रामगोपाला, प्रिन्स, विवेक राणा,  दीपक पाँल, सुनील यादव,प्रदीप पाठक,जे पी दुबे, राजेन्द्र गौतम, अनुपम अग्रवाल, गणेश दिक्षित, प्रवीन शुक्ला सहित सेकडो लोग कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर के चुनाव सम्पन्न, ललित जायसवाल पुन: अधयक्ष व भूपेंद्र चोपड़ा महामंत्री बने

 

गाजियाबाद। श्री धार्मिक रामलीला समिति (पंजी०), कविनगर ग़ाज़ियाबाद की प्रबंध समिति के वर्ष 2022-25 हेतु चुनाव डिप्टी रजिस्ट्रार फ़र्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स के दिशा निर्देशों में समिति कार्यालय पर  रविवार 12 जून 2022 को शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए। मतदान रविवार को प्रातः 9 बजे से अपराह्न 2  बजे समाप्त हुआ, जिसमें समिति के 121 आजीवन सदस्यों ने हिस्सा लिया। मतदान निर्वाचन / चुनाव अधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद गम्भीर सिंह (पी०सी०एस०)  की देखरेख में सम्पन्न हुआ। नामांकन प्रक्रिया गत रविवार 5 जून 2022 को सम्पन्न हुई थी।

मतदान के उपरान्त निर्वाचन अधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशियों की जारी सूची के अनुसार सभी पदो पर ललित जायसवाल (निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित) एवं भूपेन्द्र चोपड़ा (निर्विरोध महामंत्री निर्वाचित) पैनल के प्रत्याशियों की भारी जीत हुई। विरोधी पक्ष का एक भी प्रत्याशी सफल नहीं हो सका।पुनर्निर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री ने

सभी का शांति पूर्ण चुनाव प्रक्रिया में सहयोग हेतु धन्यवाद किया।


शनिवार, 4 जून 2022

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने किया पुलिस सम्मान समारोह आयोजित

 

                               पुलिस वयापारियो की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध---एस एस पी


 गाजियाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की ओर से शुक्रवार को जीटी रोड स्थित होटल वेस्ट व्यू में जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने, जिले में होने वाले अपराधों की संख्या को अपनी मेहनत से कम करने और व्यापारियों समेत समस्त जिले के वासियों को भयमुक्त करने के लिए जनपद पुलिस के प्रमुख एसएसपी मुनिराज ,पुलिस अधीक्षक (नगर)  निपुण अग्रवाल , पुलिस अधीक्षक (अपराध) दीक्षा शर्मा  व् कानून व्यवस्था कायम करने वाली जाबाज पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।


 एसएसपी  मुनिराज  के कुशल नेतृत्व में गजियाबाद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान में अनेकों अपराधी जेल के पीछे पहुंचे हैं एवं अनेक अपराधी प्रदेश छोड़कर जाने को मजबूर हुए हैं। आपके द्वारा गजियाबाद को भयमुक्त व आतंकमुक्त और अमन चैन एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण देने का जो काम किया जा रहा है वह वास्तव में प्रशंसनीय है।

 पुलिस द्वारा किए अनगिनत कामों जैसे लोन माफिया लक्ष्य तंवर को जेल भेजा गया, नंदग्राम में हुई बैंक लूट का खुलासा, सिहानी गेट क्षेत्र में हुई सर्राफा व्यापारी से लूट के अपराधियों की गिरफ्तारी, कवि के डबल मर्डर कांड का खुलासा, सैकड़ों 

व्यक्तियों के करोड़ों रुपए हड़पने वाले रेड एप्पल बिल्डर की गिरफ्तारी, जनपद भर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के द्वारा गुण्डों व अपराधियों का धरपकड़ एवं सफाए के अभियान की व्यापक सफलता के लिए भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल आपकी भूरी भूरी प्रशंसा करता है। आप जैसे जांबाज पुलिस अधिकारी जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर दुर्दांत अपराधियों से लोहा लिया, ऐसे अधिकारियों के कारण ही समाज में कानून का राज कायम है एवं व्यापारी गण अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं।

 व्यापारियों व समाज में आतंक फैलाने की धमकी देकर, आतंकित करके अवैध वसूली करने वाले अनेक कुख्यात अपराधियों को जेल के भीतर पहुंचाकर समाज को अपराध मुक्त व भयमुक्त करने के लिए सहारनीय और प्रशंसनीय कार्य किए हैं। कानून व्यवस्था एक ऐसा शब्द है जो आए दिन खबरों के माध्यम से आप सुनते और पढ़ते हैं। यह शब्द केवल खबरों के लिहाज से ही नहीं बल्कि सामाजिक तौर पर भी महत्वपूर्ण है। 


अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करके समाज में शांति, सुरक्षा एवम बेहतर कानून व्यवस्था अच्छे समाज और माहौल का निर्माण हुआ है समाज आज आपने आप को भयमुक्त महसूस करता है। इसी संदर्भ में गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा अपराध के नियंत्रण एवं कानून के प्रभावी क्रियान्वन के लिए । 

 आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और व्यापारी संगठनों के सहयोग से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गाजियाबाद में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने और शहर को अपराधमुक्त व व्यापारियों को भयमुक्त करके सामाजिक सौहार्द का वातावरण बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज , पुलिस अधीक्षक (नगर)  निपुण अग्रवाल , पुलिस अधीक्षक (अपराध) दीक्षा शर्मा  व कानून व्यवस्था कायम करने वाली जाबाज टीम का सभी वयापारियो ने आभार व्यक्त किया । 

कार्यक्रम का मंच संचालन रजनीश बंसल वरिष्ठ महामंत्री भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किया गया



कार्यक्रम में सम्मानित किए गए पुलिस अधिकारी और उनकी टीम

मुनिराज जी (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

 निपुण अग्रवाल (IPS) पुलिस अधीक्षक नगर

दीक्षा शर्मा (IPS) पुलिस अधीक्षक अपराध

अभय कुमार मिश्र क्षेत्राधिकारी इंद्रापुरम

स्वतंत्र कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम

 अजय कुमार निरीक्षक, 

अमित खाही एसएचओ कोतवाली

निरीक्षक  अब्दुर रहमान सिद्दीकी प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम

मनीष विष्ट प्रभारी निरीक्षक इंद्रापुरम

मुनेश सिंह थानाध्यक्ष बापूधाम

 प्रशांत कुमार दीक्षित पीआरओ एसएसपी

 बीपी गुप्ता, आईटी सेल

उपनिरीक्षक  अरुण मिश्रा

उपनिरीक्षक  मोहित कुमार

उपनिरीक्षक  योगेंद्र सिंह

उपनिरीक्षक  सत्यवीर सिंह

उपनिरीक्षक  अरुण वर्मा

उपनिरीक्षक  ब्रजेश कुमार

उपनिरीक्षक  विजय कुमार

उपनिरीक्षक रविंद्र

मुख्य आरक्षी बालेंद्र

मुख्य आरक्षी खुर्शीद

मुख्य आरक्षी अनुज

मुख्य आरक्षी सतवीर तालान

मुख्य आरक्षी मोनू

मुख्य आरक्षी अनुज

मुख्य आरक्षी आसिफ

मुख्य आरक्षी रूपेश

मुख्य आरक्षी अमित

मुख्य आरक्षी कछिंद

मुख्य आरक्षी सुभाष

आरक्षी अखिलेश

आरक्षी रविंद्र

आरक्षी मनोज कुमार

आरक्षी नीरज कुमार

आरक्षी मनोज कुमार

आरक्षी संदीप शर्मा

आरक्षी विपुल

आरक्षी मुनेश

आरक्षी दलवीर

आरक्षी उदयभान

आरक्षी मंजीत

आरक्षी विपिन

सम्मान समारोह में सहयोग करने के लिए सभी व्यापारी बंधुओं का अतुलनीय सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के श्री नानक चन्द्र गोयल (मेरठ मण्डल प्रभारी), अनिल  सांवरिया (मेरठ मण्डल अध्यक्ष), अनुज मित्तल उपाध्यस-मेरठ मण्डल, रजनीश बंसल वरिष्ठ महामन्त्री- मेरठ मण्डल, देवेन्द्र हितकारी जिला चेयरमैन, गौरव गर्ग जिला प्रभारी,  अतुल जैन प्रदेश उपाध्यक्ष, सीमा गोयल जिलाध्यक्ष महिला इकाई, संदीप सिंघल अध्यक्ष, राज किश्केर गुप्ता, सुरेश महाजन, केपी गुप्ता, महेश अग्रवाल,  रायलक्ष्मी जैन, रश्मि गुप्ता, सलामत मियां का अतुलनीय सहयोग रहा।

सुभाष युवा मोर्चा - संगठन ने अपना 34वाँ स्थापना दिवस समारोह बडी धुमधाम से मनाया

 


गाजियाबाद। सुभाष युवा मोर्चा - संगठन ने अपना 34वाँ स्थापना दिवस समारोह बडी धुमधाम से मनायाआज ही के दिन सुभाष युवा मोर्चा-संगठन की स्थापना 2 जून 1989 को हुई थी।स्थापना दिवस समारोह का शुभारम्भ  सबसे पहले भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह में सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक सदस्यों एवं वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक सतेन्द्र यादव ने कहा कि सुभाष युवा मोर्चा अपनी देशभक्ति की विचार धारा को लेकर निरंतर चला आ रहा है, इससे लोगों को अपने क्रान्तिकारियों, शहीदों व देशभक्ति को जानने का मौका मिलता है, जिन्हें हम प्रायः भूलते जा रहे हैं समारोह में अपने सम्बोधन में सुभाषवादी भारतीय समाज पार्टी (सुभाष पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि विगत 33 वर्षों से संस्था केवल और केवल देशभक्ति, स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों व शहीदों के ऊपर ही कार्य करती आ रही है। संस्था की शुरुआत 33 वर्ष पुर्व एक क्रिकेट क्लब "सुभाष चन्द्र बोस क्रिकेट क्लब" के रुप में हुई थी तथा आज 33 वर्ष पूरे करने पर संस्था उत्तर भारत के कई प्रदेशों में, विभिन्न शहरों के युवाओं में देशभक्ति जागृत करने का प्रयास में जुटी हुई है। इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अमरदत्त शर्मा (गुरूजी ) ने कहा कि मैं इस संस्था से विगत 25 वर्षों से जुडा हुआ हूँ, और यह संस्था समाज के उत्थान के लिये निरंतर प्रयासरत है।

पुर्व विधायक प्रत्याशी मनोज शर्मा (हौदिया) ने इस अवसर पर शहीदो के योगदान को याद करते हुए कहा कि समय बहुत तेजी से आगे जा रहा है, लोग शहीदों को भुला रहे है, लेकिन हमारी संस्था निरंतर अपने कार्यक्रमो के जरिये शहीदो को याद करती रहती है।पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चे के संयोजक एडवोकेट सतपाल यादव ने संगठन को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया, समाजसेवक श्यामवीर यादव ने देशभक्ति की कविताएं सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।इस सभा मे किसान नेता सुभाष प्रधान, सिकंदर यादव, पंडित अशोक भारतीय, राम कुमार शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे। स्थापना दिवस समारोह में मुख्य रूप से अनिल सिन्हा प्रदेश प्रभारी ( बिहार- उत्तर प्रदेश), अनिल मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, सुजीत तिवारी, अवधेश सिंह, अजय श्रीवास्तव, प्रभाशंकर, विनोद अकेला, कमल यादव, पन्नालाल, प्रदीप तिवारी, पी के सिंह, ओमकार दिक्षित, राजेन्द्र यादव, अभिनन्दन तिवारी, रिषेक श्रीवास्तव, एन डी दिक्षित,  अशोक शर्मा, हेमलता श्रीवास्तव, रश्मि त्यागी, चित्तोड़िया,  दीपक वर्मा, मनोज शर्मा, सुरेश यादव डी.जी.सी, विनोद यादव, वागीश शर्मा, वीरेन्द्र कंडेरा, योगेश त्यागी,  सुनील दत्त हरेन्द्र शर्मा, दीपक शर्मा, संदीप कुमार, अरविन्द प्रजापति, ओमप्रकाश भोला, हरीश शम्मी, नसरू मलिक, नईम, रिंकू, प्रवीण, सतेन्द्र कुमार, सुनील दत्त आदि सेंकड़ों लोग मुख्य रूप से शामिल हुए।

शुक्रवार, 3 जून 2022

3 जून को औइन्वेस्ट यूपी समिट में लॉन्च किये गए यशोदा हॉस्पिटल ग्रुप के दो नए अस्पताल

 


 


गाजियाबाद। यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कौशाम्बी, इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी के नाम से देश के सर्वश्रेष्ठ 1200 बिस्तरों वाले अस्पतालों में से एक को जोड़ने जा रहा है, जो पहले चरण में 500 के साथ गाजियाबाद चलाया जाएगा और यह यूपी में इसका प्रमुख अस्पताल होने जा रहा है। दूसरी ओर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बायो-टेक पार्क के साथ एक और 250 बिस्तरों वाला तृतीयक स्तर की देखभाल का एक अस्पताल जल्द ही अल्ट्रामॉडर्न सुविधाओं के साथ जोड़ा जा रहा है जिसका 3 जून 2022 को लखनऊ में  पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ  की भव्य उपस्थिति में इन्वेस्ट यूपी समिट में इन दोनों अस्पतालों के शुभारंभ के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह की गयी । 

यशोदा हॉस्पिटल्स की 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने की राष्ट्रीय दृष्टि की इस प्रतिबद्धता के साथ, डॉ पी एन अरोड़ा सीएमडी-यशोदा हॉस्पिटल्स और संस्थापक / ट्रस्टी-यशोदा फाउंडेशन को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@3.0 इन्वेस्ट यूपी समिट 3 जून 2022 के लिए यूपी सरकार द्वारा "स्टेट गेस्ट" के रूप में आमंत्रित करके सम्मानित किया गया। 3 जून 2022 को लखनऊ में माननीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ   के साथ डॉ पी एन अरोड़ा ने इन्वेस्ट यूपी समिट में शामिल हुएइसी अवसर पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशाम्बी में एक पूजा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। 

 जिसमें हॉस्पिटल प्रबंधन के अधिकारी, डॉक्टर्स व् हॉस्पिटल के कर्मचारी व रोगियों के तीमारदार शामिल हुए। पूजा में हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ उपासना अरोड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई और बहुत ही हर्ष का अनुभव करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सी एम् योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में यह उनके लिए स्वर्णिम छण है जब वह भारत के एक सबसे बड़े एवं अच्छी सुविधाओं वाले हॉस्पिटल के निर्माण के लिए आगे बढ़ रही है।  

मीडिया से बात करते हुए हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ उपासना अरोड़ा ने बताया कि यशोदा-मेडिसिटी कैंसर पर फोकस के साथ हमारा प्रमुख क्वाटरनेरी (चतुर्थक स्तर की देखभाल) केयर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होगा, जो बड़े पैमाने पर आस पास के लोगों के साथ-साथ देश और विदेशों के लोगों की सेवा करेगा, साथ में क्रेडेंशियल, विशेषाधिकार प्राप्त, योग्य और अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों का इलाज किया जाएगा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   के आशीर्वाद के साथ अत्याधुनिक अल्ट्रामॉडर्न तकनीक के प्रावधान के साथ अन्य संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर के साथ यशोदा-मेडिसिटी अस्पताल उत्कृष्टता के निम्नलिखित केंद्रों को विकसित करने जा रहा है: • ऑन्कोलॉजी • अंग प्रत्यारोपण (बीएमटी, किडनी और लीवर) • गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और एचबीपी विज्ञान • कार्डियोलॉजी और सीटीवीएस • रोबोटिक सर्जरी • गुर्दा रोग  • श्वसन चिकित्सा • तंत्रिका विज्ञान • हड्डी रोग, जोड़ प्रत्यारोपण • खेल चिकित्सा  • उन्नत माँ और बच्चे की देखभाल.


गुरुवार, 2 जून 2022

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 साल के कार्यों की समीक्षा करते हुए वीके सिंह ने सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाया

 


गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 26 मई को केंद्र सरकार के 8 साल पूरे हो चुके हैं। जिसके उपलक्ष में रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रमों का आयोजन जगह-जगह किया जा रहा है। इसी कड़ी में गाजियाबाद के चौधरी मोड़ स्थित आर के बैंकट हॉल में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम में सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नगर विमानन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने भी गाजियाबाद के सांसद के तौर पर 8 वर्ष पूर्ण करने वाली सरकार के बारे में सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाया।

इस अवसर पर वीके सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है। तब से देश भर में चहुमुखी विकास हुआ है और विकास की गति लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्र की उन्नति व गरीब कल्याण सुशासन तथा बेहतर व्यवस्थाओं के लिए योजनाओं को चलाने का सकारात्मक कार्य किया है। वह सभी विकासात्मक कार्य अविश्वसनीय साबित हुए हैं। वहीं गाजियाबाद में भी केंद्र सरकार के गरीब कल्याण योजना के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। जिसके तहत समय अनुसार गाजियाबाद में रहने वाले लोगों तक इन योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया गया। ताकि कोई भी गाजियाबाद वासी इन योजनाओं से वंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में इन सभी कार्यों को प्राथमिकता से किया गया जो कार्य बहुत पहले हो जाने चाहिए थे और उन सभी जनहित के कार्यों का लोग इंतजार भी कर रहे थे। 

उन्होंने मोदी सरकार के 8 साल के अंदर किए गए तमाम विकास कार्यों और उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में आज सफलता प्राप्त हुई है। यदि खास तौर पर उनके संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद की बात की जाए तो गाजियाबाद में क्रियानवन करके गाजियाबाद के निचले तबके के लोगों को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया गया है।

सांसद  वीके सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में गाजियाबाद के युवाओं को स्वावलंबित योजनाएं गाजियाबाद के  कोने कोने तक पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया तथा स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं हर गाजियाबाद वासी के लिए मील का पत्थर साबित हुई है और भाजपा सरकार ने हमेशा से सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र को लेकर जनहित के तमाम कार्य किए हैं और इसी मूल मंत्र को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि खासतौर से गाजियाबाद में तो मोदी सरकार के बाद से गाजियाबाद की तस्वीर बदल चुकी है गाजियाबाद में चारों तरफ विकास की बयार बह रही है।

मंगलवार, 31 मई 2022

त्याग, प्रेम और समर्पण की प्रतिमूर्ति लोकमाता अहिल्याबाईहोल्कर की जंयती मनाई


 


गाजियाबाद।त्याग, प्रेम और समर्पण की प्रतिमूर्ति लोकमाता अहिल्याबाईहोल्कर की जयंती  आज ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर में मनाई गई ।

 जंयती हरिओम बैसला जी के नेतृत्व मैं मनाई गई ।इस अवसर पर उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि   अहिल्याबाई होलकर, मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा इतिहास-प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खण्डेराव की धर्मपत्नी थीं। उन्होने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया। इस मौके पर

अजित सिंह एडवोकेट, अनिल बैसला बी, के प्रजापति, राजसिंह प्रजापति परवीन नागर आदित्य बंसल दिनेश प्रजापति  नाम विजेंद्र नागर,ओमकार नागर, सुसील चौहान रामकुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

बुधवार, 11 मई 2022

सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री जरनल वी के सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

 

गाजियाबाद। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का जन्मदिन मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विशाल सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जनरल वीके सिंह के जन्म दिन के अवसर पर मंगलवार को गाजियाबाद स्थित आवास पर सबसे पहले सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों द्वारा केक काटने एवं शुभकामनाएं देने का दौर शुरू हुआ। 

इस मौके पर महापौर आशा शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, अजीत पाल त्यागी, डा. मंजू शिवाच, नंद किशोर गुर्जर, विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं उनकी पूरी टीम ने जनरल वीके सिंह को बुके भेंट कर उन्हें जन्म दिन की शुभकामना दी। पूरे कार्यक्रम में करीब एक दर्जन से अधिक केक काटे गये

इस मौके पर महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता समरकूल, मंत्री संजीव चौधरी समेत महानगर की पूरी टीम मौजूद थी।


 इतना ही नहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पति एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बसंत त्यागी, अशोक मोंगा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, ब्रजपाल तेवतिया, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक तरुण शर्मा, भोजपुर ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, रुद्र प्रताप सिंह, पूनम कौशिक, रेनू चंदेला, भाजयुमो अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, हिमांशु शर्मा, पार्षद राजीव शर्मा, अजय शर्मा, 

हापुड़ जिलाध्यक्ष उमेश राणा, एसडीएम विनय कुमार सिंह, सुधीर त्यागी, संदीप त्यागी, निशांत त्यागी, मानसिंह गोस्वामी, संजीव शर्मा, प्रदीप चौधरी, देवेंद्र अग्रवाल, राजू छाबड़ा, सुभाष छाबड़ा, मनवीर नागर, पप्पू नागर, सुरेंद्र नागर, गुंजन शर्मा, सचिन सोनी, रवि वर्मा, प्रदीप चौहान, ऋषभ जैन, ओपी अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



गाज़ियाबाद के संघ परिवार के बालक का हिंदू राष्ट्र नेपाल में अभिनंदन

 

नेपाल। नीतीश भारद्वाज (महाभारत सीरियल में भगवान कृष्ण) के कर कमलों से आपके बेटे ओजस ((13 वर्षीय)को सम्मान पत्र दिया गया।यह सम्मान का विषय नहीं है अपितु नई पीढ़ी के लिये प्रेरणा है कि अपने विद्यालय की सारी पढ़ाई करते हुये श्री मद्भागवत  गीता को सम्पूर्ण याद किया जा सकता है।

ओजस के गुरु और दादा जी श्री महेश चंद जी ने पहले स्वयं गीता पढ़ना और उच्चारण इस आयु में सीखा और उसके बाद सिखाना शुरू किया।नीतीश भारद्धाज जी ने स्वयं ओजस को सम्मान प्रतीक देकर हर्ष व्यक्त किया कि भारतीय हिन्दू संस्कृति का आधार स्तंभ गीता को कंठस्थ कर अपनी संस्कृति को पुष्ट करने का काम किया है। इस अवसर परवेद प्रकाश और रेवती कुमार राजपूत  का विशेष आशीर्वाद और सानिध्य से  मिला।।