मंगलवार, 21 जनवरी 2025

संविधान न केवल भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है, बल्कि यह हर नागरिक के अधिकारों और दायित्वों का आधार भी–कांता कर्दम





गाजियाबाद
। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूकता और गर्व की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से "संविधान गौरव अभियान" की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान की गरिमा, मूल अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति आम जनता को जागरूक करना है। इसी कड़ी में भाजपा महानगर द्वारा विजयनगर स्थित उत्सव भवन में एक संविधान  गौरव अभियान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश की उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी कांता कर्दम मौजूद रही। उन्होंने कहा कि संविधान न केवल भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है, बल्कि यह हर नागरिक के अधिकारों और दायित्वों का आधार भी है।

भाजपा और भाजपा समर्थित सरकारों ने सदैव संविधान रचयिता बाबा साहब के सम्मान में प्राथमिकता से कार्य किया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपनी सोची समझी रणनीति के आधार पर बाबा साहब के अपमान में कोई कसर नहीं छोड़ी और उन्हें हमेशा शीर्ष होने पर भी नजर अंदाज किया। 

कांता कर्दम ने आगे कहा जिन्होंने कभी भी संविधान रचयिता बाबा साहब का सम्मान नहीं किया हो वह ही आज शोर मचाकर संविधान की रक्षा की गारंटी ले रहे हैं जिन्होंने खुद अपने कार्यकाल में 11 बार संविधान को बदल हो आज वह संविधान की रक्षा की दुहाई दे रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता बलदेव राज शर्मा अमर दत्त शर्मा पूर्व मेयर आशा शर्मा पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, प्रदीप चौहान कार्यक्रम के महानगर संयोजक एवं महानगर महामंत्री सुशील गौतम , महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, मोर्चा के अध्यक्ष अनिल कल्याणी, सचिन डेढ़ा,रेनू चंदेला, संजय रावत, पंकज भारद्वाज,  सुमन सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित वार्ड जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। महानगर की ओर से मुख्य अतिथि कांता कर्दम का बुके एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया गया।


समाजवाद के पुरोधा श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि 22 जनवरी 2025 के अवसर पर विशेष


समाजवादी विचारधारा के ध्वजवाहक, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पिछड़ों, दलितों, शोषितों प्रताड़ितों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय के लिए जीवन पर्यंत संघर्षशील पंडित जनेश्वर मिश्र डा0 राम मनोहर लोहिया, लोक नायक जय प्रकाश नारायण, लोक बन्धु राज नारायण के विचार से प्रभावित हो गरीब, गुरबों के जीवन में आशा की किरण देदीप्तमान हो अंतिम क्षण तक कार्यरत रहे। श्रद्धेय जनेश्वर जी का जन्म 5 अगस्त 1933 को बलिया के शुभनथहीं  गाँव में एक किसान परिवार में हुआ था, उनके पिता रंजीत मिश्र जी ने प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्हें इलाहाबाद भेज दिया, वही उनकी कार्यस्थली बन गया, छात्र जीवन में ही अन्याय, अनाचार का विरोध करना उनका स्वाभाविक गुण रहा, छात्रों के सवालों पर वह जेल भी गये, जेल में रहते हुए वह राजनीति में कूद पड़े, 1969 के उपचुनाव में वह सोशालिष्ट पार्टी के टिकट पर लोक सभा के सदस्य बने, उन्होंने इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह को हरा दिया, तथा 7 बार मंत्री पद पर कार्य किया, उन्हें मोरार जी देसाई, चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्रशेषर, एच0 डी0 देवगौड़ा, इन्दर कुमार गुजराल के मंत्रिमंडल में कार्य करने का अवसर मिला, मंत्री पद पर रहते हुए बेरोक-टोक कोई भी अपनी व्यथा का बयान उनके निवास पर जाकर कर सकता था, उसकी बात सुनी जाती थी, समस्या का समाधान होता था।

        श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र अन्याय, शोषण, अत्याचार, भेदभाव, घोर पूंजीवादी व्यवस्था के विरोध में आजीवन संघर्षरत रहे। गरीबों, शोषितों, पीड़ितों, प्रताड़ितों और दलितों के प्रति न्याय हो उनके दुःख से उनके मन में करुणा और दया का भाव जागृत हो जाता था, उनका कहना था कि “बेसहारा, गरीबों, बेबसों के आंसूं पोछना ही सच्चा समाजवाद है” वह सरलता, सादगीपूर्ण जीवन जीने के आदी रहे, अस्पृश्यता के विरोध में भी वह आन्दोलनरत रहे, छुवाछूत को देश के लिए कलंक  मानते थे, उनके मन में छात्र जीवन से सामाजिक व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों के प्रति विद्रोह की भावना व्याप्त थी, आन्दोलन और संघर्ष उनके जीवन के मूलमंत्र थे, सीमित संसाधनों के बावजूद वह समाजवादी विचार को जन-जन में प्रचारित और प्रसारित करते रहे, वह समतामूलक समाज के प्रबल पक्षधर, सद्भाव, भाईचारा की भावना देश में पुष्पित, पल्लवित हो, उसके हिमायती थे, यद्यपि वह प्रभु जाति में पैदा हुए थे, लेकिन वह पिछड़ों, दलितों और कमजोर वर्गों के हितैषी रहे।

         श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र सामाजिक और राजनैतिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे, उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी के संगठन में महिलाओं को कार्य करने का मौका मिलना चाहिए। श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ने उनकी सलाह मान संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की, तथा उन्हें चुनाव में उम्मीदवार बना, विधान सभा और लोक सभा तथा स्थानीय निकायों  में प्रतिनिधित्वकरने का अवसर प्रदान किया| अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र ने श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव को प्रेरित कर बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेता जी की प्रेरणा से  अखिलेश यादव ने लखनऊ में पं0 जनेश्वर मिश्र पार्क बनाया, जो एशिया का सबसे बड़ा पार्क हर तरह की सुविधाओं से सुसज्जित है, लखनऊ वासी ही नहीं दूर-दराज से भी लोग यहाँ आकर भाव – विभोर हो पार्क में परिवार के साथ आनन्द मनाते है, तथा स्वास्थ्य लाभ लेते है।

        समाजवादी चिन्तक, जनप्रिय नेता श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जनता के सवालों के लिए आन्दोलनरत रहे, राजनीति और सार्वजानिक जीवन में शुचिता के पक्षधर, गरीबों, किसानों, नवजवानों की आवाज को जीवन भर बुलन्द करते रहे, अनेंकों बार लोकसभा, राज्यसभा के सदस्य और मंत्री पद सुशोभित करने के बाद भी न उनके पास अपनी गाड़ी ही थी, न घर था, वह समाजवादियों के ही नहीं राजनीति में ईमानदारी और नैतिकता के पक्षधर सभी के ह्रदय में हमेशा मौजूद रहेंगे। आज उन्हें स्मरण करते हुए समाजवादी गौरवान्वित है, वह किसी तरह के पाखंड को नहीं मानते थे, हम लोगों के सामने ही कहा करते थे कि जहाँ धर्म स्थल है वहां भिखारियों की फ़ौज भी है, भगवान उनका भला नहीं करते, वह जीवन भर वहां भीख मांगते है, कड़ी मेहनत से ही सफलता मिल सकती है, सार्वजानिक जीवन में केवल नैतिकता और ईमानदारी पूर्वक लोगों की सेवा कर उनके कष्ट दूर किये जा सकते है, हमें उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलकर ही समाजवादी समाज बनाने में मदद मिलेगी, उनके सपनों को साकार  करने के लिए उनके विचार से प्रेरणा ले, समतामूलक समाज बनाने और देश में सद्भाव, न्याय, भाईचारा को बढ़ाने में कामयाबी मिल सकती है| हमें भी जीवन पर्यंत उनके विचार पर कार्य करने, उनके सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी| वह आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उन्होंने जो मन्त्र दिया है समाजवादियों के लिए मार्ग दर्शक का कार्य निरंतर करता रहेगा।

लेखक :

राम दुलार यादव,समाजवादी चिन्तक, शिक्षाविद 

       संस्थापक / अध्यक्ष  लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट  गाजियाबाद                                                    

                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                             

                                                                                                                                         

                                                                                                                                               

                                                                                                                                                         

रविवार, 19 जनवरी 2025

समरकूल की डीलर मीट बस्ती में हुई संपन्न, प्रिया इलैक्ट्रॉनिक बस्ती के साथ मिलकर दर्जनों डीलर्स को किया संजीव गुप्ता ने सम्मानित

 


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । शनिवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में समरकूल की डीलर्स मीट का आयोजन किया गया। प्रिया इलैक्ट्रॉनिक बस्ती के नेतृत्व में समरकूल के दर्जनों डीलर्स ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। समरकूल के आथाेराईज्ड डिस्ट्रिब्यूटर प्रिया इलैक्ट्रॉनिक के डायरेक्टर अविनाश गुप्ता एवं अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में इस डीलर्स मीट का आयोजन किया गया। इस डीलर्स मीट का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, समरकूल के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया। कार्यक्रम में कंपनी के इंडिया सेल्स हैड नरेश बत्रा ने सभी को कंपनी की ओर से जारी नयी स्कीम के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर संजीव कुमार गुप्ता ने अपने डीलर्स को संबोधित करते हुए कहा कि अब समरकूल के एयर कूलर को देश का पहला आईएसआई सर्टिफ़िकेट प्राप्त हो चुका है। जिसका सीधा लाभ आपको कूलर सेल्स की बढौतरी में दिखाई देगा। और समरकूल पर हमारे उपभोक्ताओं का भरोसा बढेगा। उन्होंने कहा कि डिमांड बढने पर भी समरकूल आपकी मांग को समय पर पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।  तथा संजीव गुप्ता ने प्रिया इलैक्ट्रॉनिक बस्ती की प्रशंसा करते हुए कहा कि अविनाश गुप्ता और अभिषेक गुप्ता ने इस क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय काम किया है। इन्होंने अपनी महनत से आज समरकूल के साथ अनेकों डीलर्स को जोड़ने का काम किया है। कार्यक्रम के अंत में बस्ती नगर पालिका के चेयरमैन अंकुर गुप्ता और संजीव गुप्ता ने सभी डीलर्स को प्रोत्साहित करते हुए प्रतीक चिह्न भेंट करते हुए सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री योगी करेंगे संजीव गुप्ता को राज्य अवार्ड देकर सम्मानित

 

                        मुकेश गुप्ता

एमएसएमई के तहत इलैक्ट्रिकल्स श्रेणी में उतर प्रदेश में केवल समरकूल को मिलेगा राज्य अवार्ड

रोजगार विस्तार एवं बहतर उत्पादन से समरकूल बना प्रदेश में अवार्ड का हकदार

24 जनवरी को लखनऊ में योगी आदित्यनाथ करेंगे संजीव कुमार गुप्ता को सम्मानित

गाजियाबाद । आगामी 24 जनवरी को अवध शिल्प ग्राम लखनऊ में एम एस एम ई पुरस्कार समारोह में समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता को इलैक्ट्रिकल्स श्रेणी में राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। लखनऊ में यह राज्य पुरस्कार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समरकूल ग्रुप के द्वारा रोजगार के अवसर सृजित करने और बहतर उत्पादन के लिए संजीव गुप्ता को प्रदान करेंगे। राज्य पुरस्कार के संबंध में वार्ता करते हुए संजीव गुप्ता ने बताया कि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग पुरस्कार योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने समरकूल का नाम चयनित किया है। जिसके आमंत्रण के लिए श्रम उपायुक्त श्रीनाथ पासवान जी के पत्र द्वारा उन्हें सूचित किया गया है। तथा इस राज्य पुरस्कार को ग्रहण करने के लिए वह 24 जनवरी को लखनऊ में उपस्थित रहेगें। समरकूल को दिये जाने वाले सम्मान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश सरकार और एम एस एम ई सैक्टर सहित जिला उघोग प्रोत्साहन एवं उघमिता विकास केन्द्र गाजियाबाद का आभार व्यक्त किया है।

उत्थान समिति ने वार्ड 56 के सफाईकर्मियों और मलियों को स्वच्छता योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया, कर्मवीरों का सम्मान करना समाज की सच्ची सेवा: संजीव शर्मा




                          मुकेश गुप्ता
उत्थान समिति स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए समर्पित: पर्यावरणविद् सत्येन्द्र सिंह

गाजियाबाद। रविवार को शास्त्रीनगर क्षेत्र की कालोनी अवंतिका में समाजसेवी संस्था उत्थान समिति द्वारा स्वच्छता योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में वार्ड 56 के सफाई कर्मचारियों और मलियों को स्वच्छता योद्धा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कंबल वितरण और खिचड़ी वितरण भी किया गया। 

इस स्वच्छता योद्धा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कि जो लोग दूसरों की हितों के कार्यो व साफ सफाई के कामों में जुटे रहते हैं, उनका कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण व अनमोल है। ऐसे कर्मवीरों का सम्मान करना समाज की सच्ची सेवा है। 

विधायक  संजीव शर्मा ने कहा कि उत्थान समिति ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में स्वच्छता और समाज कल्याण की दिशा में सराहनीय पहल है, जो दूसरी संस्थाओं व समाजसेवियों को लिए भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने उत्थान समिति के चैयरमैन सत्येन्द्र सिंह के इन प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके इस कार्य को जमकर सराहा। उत्थान समिति के चेयरमैन सत्येन्द्र सिंह ने कहा हमारी संस्था स्थानीय स्तर से लेकर देश भर में स्वच्छता, हरित और स्वस्थ संबंधी कार्यो के लिए समर्पित हैं। इस दिशा में संस्था ने नगर निगम के वार्ड- 56 में सफाई कर्मचारियों और नगर निगम के कर्मठ मलियों को उनकी अमूल्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि हमारा यही प्रयास है कि हम समाज के पिछड़े वर्गों के लोगों का उत्थान करें और उनका स्वच्छता के प्रति जागरूक करके उनका जीवन सुगम व सम्मानजनक बनाएं। स्वच्छता योद्धा सम्मान समारोह में चौधरी छबील दास पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा दान किए गए पुराने कपड़े और अन्य सामग्री का वितरण किया गया। इसके लिए विद्यालय की अध्यापिका रीना सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर का पुन: अध्यक्ष चुने जाने पर उनका भी सम्मान किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार सिसोदिया और संचालन विनीत गोयल एवं नरेन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रुप से किया। अरुण त्यागी ने आगन्तुकों को आभार जताया। समारोह में पार्षद विजय मोहन, पार्षद अमित त्यागी, पवन गौतम और प्रमोश यादव , बाल किशन गुप्ता, वेद प्रकाश तोमर, धर्मवीर शर्मा, एच. एन. सिंह, अशोक राव, लोकेश कौशिक, संजय चौधरी, पवन त्यागी, विजेंद्र कुमार आदि सैंकड़ों प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।

शनिवार, 18 जनवरी 2025

मिज़ोरम के राज्यपाल के रूप में जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह ने संभाला कार्यभार


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद के पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री ने मिज़ोरम के राज्यपाल के रूप में जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह ने अपना गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन एक महत्वपूर्ण और गरिमामय अवसर था, जिसने राज्य के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनके कार्यकाल की शुरुआत का प्रतीक किया। यह समारोह आइजोल स्थित राजभवन में आयोजित किया गया, जहां विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रमुख गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ अधिकारी, और विशेष अतिथि उपस्थित रहे।

जनरल वी.के. सिंह, जो भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, ने राज्यपाल पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह शपथ गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (या नामित न्यायाधीश) द्वारा दिलाई गई। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 159 के अनुसार, उन्होंने संविधान की रक्षा, संरक्षण और पालन करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की प्रतिज्ञा की। उनके सम्मान में मिज़ोरम पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया।

यह समारोह उनके सम्मानित और अनुभवी करियर के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक था, जिसमें वे अपने नेतृत्व और शासन के अनुभव को मिज़ोरम की सेवा में लगाएंगे। उनकी नियुक्ति को राज्य के लोगों द्वारा गर्मजोशी और उम्मीदों के साथ स्वागत किया गया। समारोह का समापन शुभकामनाओं और मिज़ोरम के उज्जवल भविष्य की आशा के माहौल के साथ हुआ। गाजियाबाद से उनके शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, रूप चौधरी, भाजपा नेता अशोक मोंगा, केडी त्यागी, हातम सिंह नागर,चीफ वार्डन ललित जायसवाल, पूनम कौशिक कुलदीप चौहान आदि पहुंचे।

दीपक मीणा ने सम्भाला नव नियुक्त जिलाधिकारी गाजियाबाद का कार्यभार

  


                           मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। मेरठ जनपद के पूर्व जिलाधिकारी  दीपक मीणा आईएएस ने जनपद गाजियाबाद में जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया।  दीपक मी​णा ने सुबह 10:00 बजे ही कलेक्ट्रेट गाजियाबाद पहुंचे। कलेक्ट्रेट प्रांगण में एडीएम ई  रणविजय सिंह, एडीएम एल/ए विवेक मिश्र, एडीएम सिटी  गम्भीर सिंह, एडीएम एफ/आर  सौरभ भट्ट, सीटीओ श्रीमती पुष्पांजलि,

जिला सूचना अधिकारी  योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा नव नियुक्त जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। तदोपरांत नगर आयुक्त  विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी  अभिनव गोपाल, जिला सूचना अधिकारी  योगेन्द्र प्रताप​ सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी आवास पहुंचे।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2025

महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने सीवर की समस्या को लेकर मोहन नगर जोनल इंचार्ज के साथ बैठक की

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।आज महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के द्वारा वार्ड 78 में आ रही सीवर की समस्या को लेकर सी ब्लॉक सीवर पंप महावीर पार्क नगर निगम पर जा कर मोहन नगर जोन के जोनल इंचार्ज नितिन के एन से बैठक कर उन्हें जल्दी ही इस समस्या का समाधान निकालने के लिए बोला गया । काफी समय से निवासियों द्वारा शिकायत करी जा रही है जिस पे नगर निगम द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही थी जिसको ले कर आज महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान आरडब्ल्यू अध्यक्ष एवं निवासियों के साथ आए और समस्या के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम के बड़े अधिकारियों को बोला गया है । पप्पू पहलवान द्वारा कहा गया है कि अगर अगले दो दिन मे निवासियों को आ रही इस समस्या का निवारण नहीं किया गया तो निवासियों द्वारा बड़े अधिकारियों के साथ बैठक करी जाएगी । आज इस अवसर पर स्थानीय पार्षद राहुल शर्मा पूर्व पार्षद प्रत्याशी आशीष बंसल डी एन कौल प्रतीक माथुर भूषण लाल आरडी शर्मा मनोज मिश्रा केशव सक्सेना राजीव गौर सुभाष नागी लेखराज चावड़ी  विप्लव झा भूपेंद्र गोस्वामी जितेंद्र कुमार आशा पवार सुमन सती प्रियंका सोलंकी रूपा मुखर्जी  निवासी आदि उपस्थित रहे। 

यशोदा अस्पताल कोयल एनक्लेव, भोपुरा दिल्ली/एनसीआर के भव्य भूमि पूजन समारोह के उद्घाटन

 





                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  यशोदा अस्पताल कोयल एनक्लेव भोपुरा दिल्ली/एनसीआर ने अपने नए अस्पताल के निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन समारोह का शुक्रवार को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन  अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय एवं कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  तथा संसदीय कार्य, भारत सरकार के कर कमलों द्वारा किया गया। यह समारोह हिंदू परंपरा के अनुसार किया गया, जिसमें पृथ्वी देवी की पूजा और आशीर्वाद लेने के लिए विशेष अनुष्ठान किए गए।

इस अवसर पर अस्पताल के अध्यक्ष डॉ दिनेश अरोरा, वाइस चेयरपर्सन डॉ शशि अरोरा, प्रबंध निदेशक डॉ  रजत अरोरा, निदेशक डॉ  गौरी अग्रवालऔर अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। उन्होंने इस नए अस्पताल के निर्माण के लिए अपनी आशाओं और उम्मीदों को व्यक्त किया। डॉ रजत अरोरा ने कहा कि यह 500 बिस्तर का यशोदा अस्पताल कोयल एनक्लेव भोपुरा दिल्ली/एनसीआर एक तृतीयक देखभाल अस्पताल होगा, जिसमें नवीनतम प्रौद्योगिकी और अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इस क्षेत्र में एक तृतीयक देखभाल अस्पताल की बहुत जरूरत थी, और यह अस्पताल न केवल इस क्षेत्र के निवासियों की बल्कि दिल्ली के निवासियों की भी चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

यह अस्पताल विभिन्न विशेषताओं में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा, जिनमें हृदय रोग, सीटी सर्जरी, न्यूरोसाइंस, कैंसर, लिवर, मल्टी-ऑर्गन ट्रांसप्लांट, हड्डी और जोड़, नेफ्रोलॉजी, रोबोटिक साइंस, स्पाइन सर्जरी, माता और बच्चा और प्रजनन शामिल हैं। यशोदा अस्पताल भोपुरा दिल्ली/एनसीआर का उद्देश्य इस क्षेत्र के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, और हमें विश्वास है कि हम इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

भूमि पूजन समारोह के दौरान विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें वास्तु पुरुष, भूमि देवी और अन्य देवताओं की पूजा की गई। इसके अलावा, पवित्र जल से भूमि का अभिषेक किया गया और संकल्प लिया गया कि इस नए अस्पताल का निर्माण सफलतापूर्वक और शीघ्र होगा।


इस समारोह के साथ ही, यशोदा अस्पताल भोपुरा दिल्ली/एनसीआर ने अपने नए अस्पताल के निर्माण की शुरुआत की है, जो कि इस क्षेत्र के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।

श्री राधानाम संकीर्तन 19 जनवरी कोप्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल के पुत्र करेंगे किर्तन--प्रेमचंद गुप्ता

 

                            मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । "श्री बाँके बिहारी संकीर्तन मण्डल" गाजियाबाद के 23वें स्थापना दिवस एवं पूज्य सद्‌गुरूदेव गौलोकवासी पं० श्याम सुन्दर शर्मा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर "श्री राधानाम संकीर्तन" का आयोजन रविवार, 19. जनवरी 2025 को शाम 5:00 बजे से, हिन्दी भवन सभागार लोहिया नगर में किया जाएगा।यह जानकारी आज एक प्रेसवार्ता मे "श्री बाँके बिहारी संकीर्तन मण्डल" के सरंक्षक प्रेमचंद गुप्ता व संजय रैना तथा पवन जिंदल और वरिष्ठ पत्रकार राज कौशिक ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में गौलोकवासी संकीर्तन सम्राट श्री विनोद अग्रवाल जी के सुपुत्र  जत्तिन विनोद अग्रवाल जी (मुम्बई वाले) गाजियाबाद में प्रथम बार भावपूर्ण रसमयी आनन्दमयी श्री राधा नाम संकीर्तन की अमृत वर्षा करेंगे। उन्होंने

श्री बाँके बिहारी संकीर्तन मण्डल गाजियाबाद के सभी    धर्मप्रेमी व आसपास के सभी सम्मानित निवासियों से करबद्ध अनुरोध करता है कि उत्सव में पधार "श्री राधा नाम रस संकीर्तन का आनन्द लें ।

प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष हृदय नारायण खत्री, संजीव रहेजा, संस्था के संरक्षक  प्रेमचंद गुप्ता, पवन जिंदल , राकेश बेदी, जोगेन्द्र सहगल एवं संजय रैना उपस्थित रहे।





बुधवार, 15 जनवरी 2025

5000 छात्राओं को सुदृढ़ बनाने में जुटा निगम, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में नगर आयुक्त ने किया स्वच्छ भारत तथा स्टेम लैब का उद्घाटन

 

मुकेश गुप्ता

नई सोच के साथ, स्वच्छ भारत लैब, भारत की पहली प्रयोगशाला, नगर आयुक्त ने की शुरुआत

पर्यावरण सुरक्षित बनाने हेतु छात्राओं का आज सुदृढ़ होना कल को बेहतर बनाएगा नगर आयुक्त

गाजियाबाद । नगर निगम के 7 स्कूलों में लगभग 5000 छात्राओं द्वारा शिक्षा प्राप्त की जा रही है जिनके भविष्य को सुदृढ़ करने के लिए गाजियाबाद नगर निगम निरंतर प्रयासरत है नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के द्वारा भी प्राथमिकता पर छात्राओं को उच्च शिक्षा उच्च प्रशिक्षण हेतु अथक प्रयास किया जा रहे हैं, इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज जहां पर लगभग 2000 छात्राएं हैं स्वच्छ भारत लैब तथा स्टेम लैब की शुरुआत की गई उद्घाटन किया गया, साथ ही उपस्थित छात्राओं को निगम की स्कूल का नाम रोशन करने हेतु मोटिवेट भी किया गया बड़ी-बड़ी सभी छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल को भी देखा गया मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, प्रधानाचार्य अंतिम चौधरी व अन्य उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने बताया गया कि गाजियाबाद में भारत की पहली प्रयोगशाला स्वच्छ भारत प्रयोगशाला बनाई गई जिसमें लगभग 12 से 14 मॉडल बनाए गए हैं जो की पर्यावरण को स्वच्छ और बेहतर बनाने के लिए छात्राओं को जागरूक करेंगे कल को बेहतर बनाने के लिए आज छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है जिसके लिए गाजियाबाद नगर निगम स्कूलों में इसी प्रकार की लैब बनाई जाएगी नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में सबसे पहले स्वच्छ भारत लैब बनाई गई जिसका शुभारंभ कराया गया सभी छात्राओं में भी उत्साह है सोलर पैनल लगे हुए हैं, वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल वेस्ट मैनेजमेंट कूड़ा सेग्रीगेशन मॉडल कंपोस्टिंग मॉडल सोलर एनर्जी मॉडल विंड एनर्जी मॉडल वेस्ट टू वंडर मॉडल वे अन्य ऐसे मॉडल लगाए गए हैं जिनसे किस प्रकार पर्यावरण की शुद्धता को बताते हुए कार्य किए जाने हैं जानकारी दी गई है।

स्वच्छ भारत लैब के साथ-साथ गाजियाबाद नगर आयुक्त द्वारा स्टेम लैब की भी शुरुआत की गई जिसमें 9वीं क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक की छात्राओं द्वारा स्टेम लैब को बनाया गया है, साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स कि इस लैब में छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल लगाए गए जिसमें स्मार्ट डस्टबिन

रोबोटिक मॉडल बनाकर प्रस्तुत किये गए विभिन्न प्रकार के मॉडलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया मुख्य रूप से छात्राओं के द्वारा बनाए गए मॉडलों में स्वच्छ भारत के अंतर्गत सेंसर युक्त डस्टबिन का प्रयोग, घरों एवं फैक्ट्री में ,धुएं के सेंसर का प्रयोग, रेनवाटर सेंसर मॉडल, रैक एंड पिनियन लिफ्ट रोबोट ए मूविंग रोबोट,अ क्रेन, वेंडिंग मशीन इंक फ्रॉम कार्बन एमिशन आदि मॉडल आकर्षण का केंद्र रहेl नगर आयुक्त ने छात्राओं की रचनात्मकता से प्रभावित होकर पांच बेस्ट मॉडलों को नगर निगम की तरफ से पुरस्कृत करने का वादा किया। 

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त  के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम की स्कूल तरक्की कर रहे हैं छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए भी गाजियाबाद नगर निगम के स्कूलों में प्रयोगशालाओं का शुभारंभ सराहनीय है जिससे पर्यावरण को स्वच्छ और बेहतर बनाए रखने के लिए पढ़ने वाली छात्राएं जागरूक होगी छात्राओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा इसके लिए अन्य सामाजिक संस्थाएं भी निगम का सहयोग कर रही है मौके पर स्पार्क  एस्ट्रोनॉमी की टीम भी उपस्थित रही।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ नोएडा में आज बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट का किया लोकार्पण


 

                           मुकेश गुप्ता

जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचकर डी0एन0बी0 कार्यक्रम एवं एस0एन0सी0यू0 वार्ड का किया उद्घाटन

गौतमबुद्धनगर समेत आसपास के जिलों लोगों को भी मिलेगी मज्जा प्रत्यारोपण और कोशिका चिकित्सा सुविधा

आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सके इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार कृत संकल्पित उपमुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों से कोई भी पात्र व्यक्ति न रहे वंचित, अधिकारी गण इस प्रकार कार्ययोजना तैयार करते हुए करें कार्यवाही

गौतमबुद्धनगर । उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश वासियों को सभी स्वास्थ्य सेवाएं मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृत संकल्पित होकर विभिन्न जन कल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजनाएं संचालित कर रही है, जिसके माध्यम से जरूरतमंदों तक सभी स्वास्थ्य सेवाएं आवश्यकता अनुसार बेहतर ढंग से पहुंचाई जा रही हैं। इसी श्रृंखला में आज उत्तर प्रदेश सरकार के म उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा बृजेश पाठक द्वारा अपने जनपद गौतम बुद्ध नगर भ्रमण के दौरान नोएडा में पहुंचकर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ में मरीजों को दी जा रही चिकित्सा एवं अन्य सेवाओं का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए मरीजों से वार्ता की, जोकि संतोष जनक पायी गयी। उन्होंनें बाल चिकित्सा हेमटोलॉजी ऑन्कोलॉजी विभाग और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के अत्याधुनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) यूनिट का उद्घाटन किया, जो बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयोजित उद्घाटन समारोह में  सांसद डॉ. महेश शर्मा और, निदेशक पीजीआईसीएच अरुण कुमार सिंह, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के साथ-साथ प्रतिष्ठित चिकित्सा पेशेवर, स्वास्थ्य सेवा प्रदाता और समुदाय के सदस्य उपस्थित थे। 

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पीजीआईसीएच नोएडा में अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण का उद्घाटन और एक उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मनाना एवं 50 बाल चिकित्सा अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण का सफल समापन था। अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण कई रक्त विकारों और कैंसर के लिए एक उपचारात्मक उपचार विकल्प है जहां अस्थि मज्जा उचित रूप से काम नहीं कर रहा है। 

      नवनिर्मित 8 बिस्तरों वाली बीएमटी इकाई ल्यूकेनिया, लिम्फोमा, थैलेसीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया और अन्य हेमटोलॉजिकल और इम्यूनोलॉजिकल विकारों से पीड़ित बच्चों के लिए जीवन रक्षक उपचार प्रदान करने में एक बड़ी प्रगति का प्रतिनिधित्व करती है। यह इकाई अत्याधुनिक तकनीक, हेपा-फिल्टर किए गए कमरों और विश्व स्तरीय देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध विशेषओं की एक अत्यधिक विशिष्ट टीम से सुसज्जित है।

      इस अवसर पर  उपमुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में अस्पताल की चिकित्सक टीम एवं स्टॉफ सभी सेवा भाव से कार्य करेंगे एवं अपने व्यवहार में रुखापन नहीं लायेंगे, अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ मधुर व्यवहार करें। उन्होंने दवाइयों की व्यवस्था के संबंध में कहा कि मानकों के अनुरुप सभी दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध होनी चाहिए। अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदनी पड़े। हर स्तर पर हमें अस्पताल को बेहतर से बेहतर बनाना है। उन्होंनंे अस्पताल और उसकी चिकित्सा टीम के प्रयासों की गहरी सराहना की। उन्होंने राज्य में ऐसी विशेष चिकित्सा इकाइयों के महत्व पर जोर दिया, विशेष रूप से अस्थि मज्जा विकारों जैसी गंभीर स्थितियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला उपचार प्रदान करने में, जोकि चिकित्सा देखभाल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में, आज पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (पीजीआईसीएच), नोएडा में स्थापित है। 

  उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने के लिए अस्पताल की प्रतिबद्धता की सराहना की और राज्य में स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य पर इन उपलब्धियों के सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला। इस समारोह में 50 बाल चिकित्सा अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण के सफल समापन को भी चिह्नित किया गया, जो अस्पताल के लिए एक उत्कृष्ट उपलब्धि है। केजीएमयू की कुलपति डॉ सोनिया नित्यानंद ने अत्याधुनिक बीएमटी इकाई विकसित करने और बाल चिकित्सा देखभाल को आगे बढ़ाने में इसकी भूमिका के लिए अस्पताल की प्रशंसा की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निरंतर विकास को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा संस्थानों और विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग के महत्व की दोहराया। सफल प्रत्यारोपण कार्यक्रम कई परिवारों की आशा प्रदान करता है, जो अन्यथा उपलब्ध नहीं है या कई परिवारों के लिए वहमी नहीं है। इस अवसर पर 2 पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया। लिविंग एंड विनिंग नामक एक पुस्तिका परिवारों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले 100 प्रश्नों पर एक रोगी जागरुकता पुस्तक है। दूसरी पुस्तिका पीजीआईसीएच में बीएमटी की यात्रा या एक स्मारिका थी।

       चाइल्ड पीजीआई अस्पताल सेक्टर 30 नोएडा के कार्यक्रम के उपरांत  उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक ने जिला संयुक्त चिकित्सालय सेक्टर 39 नोएडा में पहुंचकर डीएनबी कार्यक्रम एवं एसएनसीयू वार्ड का दीप प्रज्वलित एवं रिबन काटकर उद्घाटन किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रेनू अग्रवाल ने  उपमुख्यमंत्री जी को चिकित्सालय की उपलब्धियां से अवगत कराया, जिस पर  उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

      इस दौरान  उपमुख्यमंत्री के साथ  सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा जिला अस्पताल एवं चाइल्ड पीजीआई के अधिकारी एवं चिकित्सागण उपस्थित रहे।

       

हम जमीन पर युद्ध जीते है पर मेज पर हारे हैं - कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी

 

मुकेश गुप्ता

  गाजियाबाद।  बुधवार को महानगर के मॉडल टाउन ईस्ट स्थित राष्ट्रीय सैनिक संस्थान के मुख्यालय में 76वां आर्मी डे मनाया गया। 1949 में आज ही के दिन जनरल करियप्पा ने ब्रिटिश जनरल बुचर से कमांडर इन चीफ का पद संभाला था।  इस अवसर पर कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री को देश चलाने का अनुभव नहीं था। लेकिन उन्होने भारतीय जनरल को नियुक्त न करने के लिए तर्क दिया कि उनके पास अनुभव नही है। नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान के साथ कश्मीर के ऊपर जो पहला युद्ध लड़ा गया उसमे अंग्रेज़ो का जनरल लोकहार्ट भारत में सेनापति था और अंग्रेज़ो का दूसरा जनरल डगलस पाकिस्तान का सेनापति था। जनरल लोकहार्ट का झुकाव पाकिस्तान की तरफ था। तमाम सबूत मिलते है कि भारत में तैनात जनरल लोकहार्ट को कबाइली के भेष में पाकिस्तान के फौजियो  के भारत मे घुसने की  सम्पूर्ण जानकारी थी जो सरदार पटेल से छिपाई गई। अक्टूबर 1948 में तत्कालीन प्रधानमंत्री माउंट बेटन के ब्रिटेन में विश्राम स्थल कैंपशायर मे 4 दिन आराम करने के लिए गए। माउंट बेटन इंग्लैंड के अन्य कामों में व्यस्त होने के कारण बाहर चले गए और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री के साथ अपनी पत्नी ऐडविना को  छोड़ दिया  जिन्होने उनपर युद्ध विराम करने का  दबाव बनाया। इसकी गवाही मेजर जनरल गुलवन्त सिंह ने दी थी। मेजर जनरल गुलवन्त सिंह को आगे बढ़ने के लिए मना कर दिया गया था। यानि जमीन पर फौज गिलगिट बाल्टिस्तान को वापस लेने के लिए तैयार भी थी और सक्षम भी थी लेकिन युद्ध विराम कर दिया गया और हम मेज पर युद्ध हार गए।

1962 मे बिना तैयारी , बिना साजो सामान, बिना पर्सनल किट, फौज को हाई ऐल्टीट्यूड पर चाइना से लड़ने के लिए भेज दिया गया। यह हार सरकार की थी, फौज की नही। लद्दाख के रिचांगला में मेजर शैतान सिंह की कंपनी के 119 सिपाहियो ने चाइना के 1300 सिपाहियो को मारा था और ऐयर बेस पर चाइना का कब्जा नही होने दिया था। यहाँ भी हम मेज पर युद्ध हार गए। 

    1965 मे युद्ध जीतने के बाद भी हाजी पीर पास को वापस कर दिया गया।

     ऐसे ही 1971 मे 93 हजार पाकिस्तानी सिपाहियो को युद्ध बंदी बनाने के बाद भी न कश्मीर का मुद्दा सुलझा और न ही भविष्य मे पाकिस्तान द्वारा आक्रमण न करने के वादे पर हस्ताक्षर लिए गए और पाकिस्तान के मुक़ाबले 4 गुना ज्यादा जीता हुआ क्षेत्र भी वापस कर दिया गया। 1999 में भी अत्यंत मुश्किल कारगिल युद्ध को जीतने के बाद भी पाकिस्तान के फौजी सिपाहियो और आतंकियो को बचकर निकलने के लिए एक सेफ कॉरीडोर दिलवा दिया गया।

     कारगिल से लेकर आज तक कोई युद्ध नही हुआ लेकिन कारगिल के मुक़ाबले 100 गुना अधिक सिपाही शहादत दे चुके है। सिपाही के शौर्य मे कमी नही आई है बल्कि नीतियो मे बदलाव की आवश्यकता है। 

    आर्मी डे फौज के साहस और बलिदान का गुणगान करने के लिए मनाया जाता है। साहस अगर बाजार मे बिकता होता तो हर नेता इसे खरीद लेता। आर्मी डे मनाने का दूसरा कारण है सिपाही के बलिदान की सराहना करना है।  नेता अगर चुनाव हार जाये तो दोबारा लड़ सकता है परंतु सिपाही अपनी जान का बलिदान केवल एक बार ही दे सकता है इसलिए इसे सर्वोच्च बलिदान कहते है। आज आर्मी डे पर हम केवल इतना चाहते है की कम से कम फौज के मामले पर पूरा देश एक आवाज मे ‘’ जय हिन्द ‘’ बोले। फौज के इस अदम्य साहस के बावजूद भी देश मे लगने वाले नारे कि तवांग मे फौज पिटकर आ गई, पाकिस्तान ने चूड़िया नही पहन रखी, आतंकियो और भारतीय सेना मे गठ जोड़ है बर्दाश्त करने लायक नहीं है। इस मौके पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी, ज्ञान सिंह, गणेश दत्त, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, सुरेन्द्र चन्द शर्मा ,  पुष्कर सिंह बिष्ट  आदि मौजूद रहे।

जीडीए ने ग्राम मंसूरी के निकट बसी अवैध कालोनियों को किया ध्वस्त


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन-5 के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सोमवार 13 जनवरी को ग्राम मंसूरी के निकट स्थित अवैध कॉलोनी (खसरा संख्या 387 और 389) को ध्वस्त किया गया। यह अवैध निर्माण लगभग 5100 वर्ग मीटर सरकारी भूमि पर किया गया था। इस कार्रवाई को पुलिस और जिला प्रशासन की सहायता से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। प्राधिकरण की ओ एस गुंजा सिंह ने बताया कि तोड़ फोड़ की कार्रवाई के दौरान कुछ राजनीतिक व्यक्तियों और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताने का प्रयास किया, जिन्हें अधिकारियों द्वारा मौके पर ही सुनवाई के बाद शांत कराया गया। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सिद्धार्थ विहार (खसरा संख्या 655) के निकट 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैली एक अन्य अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया। गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण ने यह स्पष्ट किया है कि भविष्य में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता अनुज कुमार, अवर अभियंता गयान प्रकाश द्बिवेदी,संजय कुमार, अखिल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

 वहीं प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने जनता से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या मकान खरीदने से बचें और किसी भी संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें

स्वात्म साधना शिविर ने आत्मिक ऊर्जा का संचार किया, अर्हं योग के प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज के पावन सानिध्य में शिविर का आयोजन हुआ

 


                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबादःकिशनगढ़ राजस्थान स्थित आर के कम्युनिटी सेंटर में स्वात्म साधना शिविर का आयोजन 11 से 13 जनवरी तक किया गया। आचार्य 108  विद्या सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य व अर्हं योग के प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित शिविर ने युवाओं, पेशेवरों व बुजुर्ग श्रद्धालुओं के जीवन में आत्मिक ऊर्जा का संचार किया। शिविर में सैकड़ों युवक-युवतियों, बालक-बालिकाओं और वरिष्ठ श्रावक.श्राविकाओं ने अपनी तनावपूर्ण और व्यस्त दिनचर्या से बाहर निकलकर आत्मिक शांति और आंतरिक ऊर्जा का अनोखा अनुभव प्राप्त किया। शिविर के दौरान सभी प्रतिभागियों ने त्रि.गुप्ति मौन, पंच मुद्रा, कायोत्सर्ग, योगासन, योग निद्रा, ध्यान और प्राणायाम जैसे अद्भुत अभ्यास सीखे जो स्वस्थ शरीरए प्रसन्न मन और निर्मल चेतना को बनाए रखने में सहायक हैं। श्री वीर दिगंबर जैन मंदिर संजय नगर के कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न जैन एवं अर्ह ध्यान योग के अन्तरप्पा शिक्षक स्वात्म शिविर में वॉलेंटियर के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि  सभीअपनी व्यस्ततम, थकान भरी एवं तनाव पूर्ण जिंदगी में  सकारात्मक आत्मिक ऊर्जा का संचार करने के लिए अर्ह ध्यान योग के तत्वाधान में समय समय पर आयोजित होने वाले शिविरों में अवश्य भाग लेना चाहिए और अपने जीवन सकारात्मक बदलाव का अनुभव करना चाहिए।

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने संतों के साथ अक्षयवट का दर्शन-पूजन किया

 


मुकेश गुप्ता

अक्षय वट को तीर्थराज प्रयागराज के रक्षक श्रीहरि विष्णु के वेणी माधव का साक्षात स्वरूप माना जाता हैः महाराजश्री

प्रयागराज। श्री दूधेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बुधवार को संतों के साथ तीर्थराज प्रयाग के पावन संगम तट पर किले के अंदर अनादिकाल से विराजमान अक्षयवट का दर्शन-पूजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बनवाए कॉरिडोर की सभी ने सराहना की। श्री दूधेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज व सभी संतों का कर्नल मनी सिंह कमांडेंट ओडी फोर्ट, कैप्टन नीरज व कैप्टन शिप्रा ने स्वागत किया और अक्षयवट का दर्शन कराया और उसका चित्र भेंट किया। सभी ने सृष्टिकूप का जल भी ग्रहण किया। सामवेद कंे आचार्य रोहित त्रिपाठी ने पूजा-अर्चना व पाठ कराया। महाराजश्री ने कहा कि अक्षयवट का दर्शन-पूजन कर बहुत ही आनंद आया। वहां पर भगवान के अक्षयवट के रूप में विराजमान होने का अनुभव प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बनवाए कॉरिडोर से अक्षयवट व आसपास का क्षेत्र और भी रमणीय हो गया है। श्रद्धालुओं के लिए अब दर्शन पूजन करना सहज व सुविधाजनक हो गया है। 

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि प्रयागराज का अक्षयवट समुद्र मंथन के 14 रत्नों में से एक है। इस वृक्ष में ब्रह्मा.विष्णु और महेश निवास करते हैं। अक्षय वट को तीर्थराज प्रयागराज के रक्षक श्रीहरि विष्णु के वेणी माधव का साक्षात स्वरूप माना जाता है। इसे अक्षय वट इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह अजर-’अमर माना गया है और इसका अस्तित्व सृष्टि के आरंभ से ही है। अक्षय का अर्थ होता है जिसका कभी क्षय न हो, जिसे कभी नष्ट न किया जा सके। इसीलिए इस वृक्ष को अक्षय वट कहते हैं। इस वृक्ष को माता सीता ने आशीर्वाद दिया था कि प्रलय काल में जब धरती जलमग्न हो जाएगी और सब कुछ नष्ट हो जाएगा तब भी अक्षयवट हरा.भरा रहेगा। एक मान्यता और भी है कि बालरूप में श्रीकृष्ण इसी वट वृक्ष पर विराजमान हुए थे। बाल मुकुंद रूप धारण करके श्रीहरि भी इसके पत्ते पर शयन करते हैं। पद्म पुराण में अक्षयवट को तीर्थराज प्रयाग का छत्र कहा गया है। महंत मुकेशानंद गिरि महाराज, महंत किशन भारती महाराज, कालूराम, साध्वी विष्णु प्रिया गिरि महाराज, उज्जैन के आचार्य सत्यम आदि ने भी महाराजश्री के साथ अक्षयवट का दर्शन किया।

वैश्य समाज सेवा समिति ने सीए बनने पर आरूषि को किया सम्मानित

 

गाजियाबाद। वैश्य समाज सेवा समिति गाजियाबाद के सदस्य लक्ष्मीनारायण सिंघल की पुत्री आरुषि सिंघल के सी ए (चार्टड एकाउन्टेन्ट) बनने पर मंगलवार की शाम विजयनगर सेक्टर 9 मे उनके आवास पर समिति के पदाधिकारियों ने आरूषि को  पट्टका, शाल,पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर  सम्मानित किया।इस मौके पर आरूषि ने कहा कि मेरी इस सफलता मे मेरे -पिता लक्ष्मी नारायण सिंघल, माता गीता सिघल,भिई कार्तिक सिघल व चाचा अभित सिंघल का सहयोग रहा जिनके कारण मै यहां तक पहुची हूँ। इस मौके पर अजय कुमार गोयल संयोजक, राजेश्वर द‌याल जिन्दल महासचिव, वरि उपाध्यक्ष राधा रमण अग्रवाल - कोषाध्यक्ष,मुकेश गुप्ता - मीडिया प्रभारी, विजय गोयल पूर्व पार्षद पति, सलाहकार,शंकर गुप्ता उपाध्यक्ष,मुनीष गोयल ब्लाक प्रमुख आदि उपस्थित हुए।

मंगलवार, 14 जनवरी 2025

जूना अखाड़ा ने प्रयागराज महाकुंभ में मकर संक्रांति के पहले अमृत स्नान पर मिसाल कायम कीः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

                          मुकेश गुप्ता

 स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के नेतृत्व व श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की प्रेरणा से भक्तों के सैलाब को देखते हुए पैदल भ्रमण करते हुए संगम तक पहुंचे अखाड़े के सवा साधु-संत

भक्तों की सुविधा के लिए रथ-घोड़ो व सिंहासन का त्याग कर दिया

प्रयागराजः प्रयागराज महाकुंभ का पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति पर्व हुआ, जिसमें जूना अखाड़ा ने इतिहास कायम कर दिया। भक्तों के सैलाब को देखते हुए जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर, जगतगुरू शंकराचार्य, मंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत, नागा साधु समेत तमाम संतों ने रथ-घोड़ो व सिंहासन का त्याग कर दिया और जनता के साथ ही पैदल ही भ्रमण करते हुए संगम पर पहुंचकर स्नान किया। मकर संक्रांति पर सभी अखाड़ों का पहला अमृत स्नान हुआ। अमृत स्नान का सिलसिला प्रातः 6.15 बजे से शुरू हुआ, जो सांय 5 बजकर 20 मिनट तक चला। मकर संक्रांति पर प्रयागराज में संतों व भक्तों का ऐसा जबरदस्त सैलाब लगा कि पैर रखने को भी जगह नहीं रही। पैदल तक निकलना मुश्किल हो गया। 

जूना अखाड़ा से जुडे सभी संत जब अमृत स्नान के लिए निकले तो भक्तों के सैलाब को देखते हुए अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि सभी भक्त भगवान के दर्शन, संगम में स्नान का पुण्य प्राप्त करने व संतों का आशीर्वाद लेने आए हैं। जब ये हमारे लिए इतना सब कुछ कर रहे हैं तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हम इन्हें कोई कष्ट ना होने दें। उनके नेतृत्व तथा जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के निर्देशानुसार व प्रेरणा से जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर व श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज समेत सभी संतों ने निर्णय लिया कि वे सभी रथ-घोड़ो व सिंहासन का त्याग कर जनता के साथ ही पैदल भ्रमण करते हुए संगम तट तक पहुचेंगे। सबसे आगे आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, उनके पीछे नागा साधु फिर मंडलेश्वर साध्वी आदि पैदल भ्रमण करते हुए अमृत स्नान के लिए निकले। नगर देवता तक पैदल भमण करते हुए भक्तों पर अपनी कृपा बरसा रहे थे। 200 मंडलेश्वर, 35 हजार नागा साधु, 50 हजार साधु सवा संत व विश्व भर से आए जूना अखाड़े के लगभग सवा लाख साधु-संतों की पैदल यात्रा को देखकर करोडों श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ स्वागत किया तो पूरा आकाश ही गूंजायमान हो उठा। जहां अन्य अखाडों की सवारी रथ-घोडों व सिंहासन पर निकली वहीं सबसे बडे, सबसे पुराने, सबसे अधिक संख्या वाले जूना अखाड़ा ने जनता की सुविधा के लिए पैदल यात्रा करते हुए संगम तक पहुंचकर जो मिसाल कायम की, उसकी सब जगह सराहना हो रही है। जूना अखाड़े के संतों का जिलाधिकारी, मेला अधिकारी, पुलिस अधिकारियों द्वारा मार्ल्यापण कर स्वागत किया गया। संगम पर सबसे पहले जूना अखाड़े के देवता संगम देवता सूर्य प्रकाश, फिर दत्त भगवान की चरण पादुका, उसके बाद दत्त भगवान को स्नान कराया गया। उसके बाद आचार्य महामंडलेश्वर, नागा साधु फिर मंडलेश्वर साध्वी आदि ने स्नान किया। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर व श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि मंगलवार को मकर संक्रांति पर संतों व भक्तों के सैलाब को देखते हुए ऐेसा लगा कि जैसे पूरा विश्व ही संगम पर विराजमान हो गया हो। इस सबके बावजूद बहुत ही अच्छी व्यवस्था रही और किसी को भी कोई परेशानी नहीं हुई तो इसका श्रेेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के संत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है।

लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट ने मकर संक्रांति पर तिल गुड, मूंगफली, लाई, चुडा का वितरण किया


    

                            मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । 14 जनवरी 2025 को लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में “मकर संक्रांति महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष शिक्षाविद राम दुलार यादव समाजवादी चिन्तक मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल रहे, कार्यक्रम में शामिल सभी में तिल गुड, मूंगफली, लाई, चुडा का वितरण किया गया, तथा मकर संक्रांति की सभी को शुभ कामना दी गयी, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया।

       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि मकर संक्रांति महोत्सव पौराणिक, सामाजिक, अध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण महापर्व है, पूरे भारत में यह त्यौहार विभिन्न नामों से मनाया जाता है, उत्तर भारत में किसान की धान और गन्ने की फसल पक कर कट जाती है, वह गुड और लाई, चूरा तिल, मक्का, मूंगफली, खिचड़ी का जरूरतमंद को दान करता है, तथा बहन, बेटियों को खिचड़ी भेजकर उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित करता है, प्रसन्नता का अनुभव करता है, यह पर्व जनता के सामाजिक मूल्यों को प्रगाढ़ बनाता है, आज के दिन भगवान भाष्कर दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर अपनी किरणों से प्रकाशित कर गर्माहट पैदा करते है, इसका वैज्ञानिक महत्त्व है, इस पर्व में कोई बनावट नहीं, सब प्राकृतिक धरती में पैदा हुआ खाद्यान्न है| यह जन-जन का त्यौहार त्याग, तपस्या, दान, तीर्थ स्नान का मार्ग प्रशस्त करता, समता, समानता, भाईचारा, समावेशी समाज की मिसाल है, आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि द्वेष, ईर्ष्या अहंकार, नफ़रत, असहिष्णुता, असमानता, भय का वातावरण जो बन रहा है और हमें पाखंड, झूठ, रुढ़िवाद, कुरीतियों तथा भ्रम के मायाजाल में फंसाया जा रहा है, उससे छुटकारा मिल सके, हमें समाज में प्रेम, सहयोग और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना चाहिए, तभी देश, समाज, व्यक्ति में नैतिक गुणों का प्रादुर्भाव होगा, तथा समतामूलक समाज बनेगा, जैसे भगवान सूर्य पूरे संसार को समान रूप से आलोकित करते है वैसे ही हमें भी व्यक्ति में अपने समान व्यवहार से ज्ञान का प्रकाश पैदा करना चाहिए। यह अच्छी बात है कि देश के लिए कि तीर्थ स्थलों, धर्म स्थलों में आस्था की भीड़ बढ़ रही है, लेकिन यह अफसोसजनक है कि रूपया अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा डालर के मुकाबले गिरता चला जा रहा है, शेयर बाजार गोता खा रहा है, पासपोर्ट की रैंकिंग 195 देशों में 85वें स्थान पर पहुँच गयी है, विदेशों में देश की साख गिर रही है, मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग पा रही है, इस स्थिति को बदलने के लिए ईमानदारी से काम करने की आवश्यकता है, तभी सबका विश्वास और सबका साथ कायम रह सकेगा, और लोग मिलजुल कर ख़ुशी से पर्व मनाएंगे।

        कार्यक्रम में शामिल रहे, राम दुलार यादव, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, विनोद त्रिपाठी, गुड्डू यादव, जग्गू यादव, धीरेन्द्र यादव, हाजी मोहम्मद सलाम, शिवम् पाण्डेय, सुरेश कुमार भारद्वाज, प्रेम चन्द पटेल, शीतल यादव, अंकित राय, हरिकृष्ण, नवीन कुमार, राज किशोर, सुभाष यादव, अमर बहादुर, अमर नाथ, शिवा, संतलाल, जितेन्द्र, राजू, मंजीत सिंह, करन, जय ठाकुर, नरेश भगत, सपन मजुमदार, अनूप मौर्य, उदय प्रताप, रन बहादुर, अरुण कुमार पटेल, लल्ला सिंह, सुरेन्द्र, पुलिस राय, अजय पाल, अजयवीर, गुलजार, मुकेश, ऋषिकेश, लक्ष्मी नारायण, आकाश, पप्पू सिंह, अजय राय, दिनेश गोयल भूपेंद्र शर्मा आदि।


                                                                                                                     

 

                                                                                                                

                                                                                                            

मकर संक्रांति पर्व पर लोहा मंडी में खिचड़ी का वितरण किया गया

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के तत्वावधान में आज संस्था के कार्यालय 108 लोहा मंडी पर क्षेत्र के निवासियों मजदूर भाइयों और अन्य को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। 

गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन द्वारा लोहड़ी पर्व और मकर संक्रांति पर्व की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल सदैव क्षेत्र के विकास व्यापारियों की हित की रक्षा हेतु और समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में लगातार संलग्न रहता है ।

आज खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में डा.अतुल कुमार जैन,दीपक सिंघल, अंबरीश जैन,मोहनलाल अग्रवाल, संजय मित्तल,सुशील जैन,विजेंद्र चौधरी,विकास जैन, हर्षित सिंघल इत्यादि उपस्थित रहे।