गुरुवार, 27 जुलाई 2023

डिबेट प्रतियोगिता में गुरूकुल द स्कूल की वैष्णवी सिंह ने बाजी मारी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःदिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद मेरठ रोड में गुरूवार को 33 वीं इंटर पब्लिक स्कूल इंग्लिश डिबेट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों की भागीदारी रही। प्रतियोगिता का विषय भारत में समान नागरिक संहिताः अनुरूपता के बजाय एकरूपता रखा गया था। डीपीएसजी मेरठ रोड की प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ दिनिशा भारद्वाज सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूलों के शिक्षकों व बच्चों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के  निर्णायक मंडल में जेएनयू के भाषाई सशक्तिकरण सेल में सहायक प्रोफेसर. डॉण् संदेशा रायपा गर्बियाल, प्रोफेसर डॉण् शानदार अहमद, वैज्ञानिक कीर्तिकर सुकुल,  पूजा मिगलानी शामिल थे। प्रतियोगिता में गुरुकुल द स्कूल की वैष्णवी सिंह को सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया। डीपीएसजी मेरठ रोड की प्रत्युषा शर्मा प्रथम रनर अप व माधव शर्मा सैकंड रनर अप तथा  आदित्य बनर्जी को सर्वश्रेष्ठ इंटरजेक्टर का पुरस्कार मिला। मेजबान स्कूल डीपीएसजी मेरठ रोड ओवरऑल विजेता बना लेकिन मेजबान स्कूल होने के कारण ट्रॉफी दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम गुरुकुल द स्कूल को प्रदान की गई।

शहर के गणमान्य लोगों ने की मोदी जी के भाई प्रहलाद मोदी से मुलाकात

 



मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी गंभीर सिंह की धर्मपत्नी अंजली सिंह के पारिवारिक सदस्य, देश के  प्रधानमंत्री  के छोटे भाई प्रहलाद मोदी  से राजेंद्र मित्तल मेहंदी वाले, संजीव गुप्ता समर कूल कूलर वाले, संजीव मित्तल, सुबोध गुप्ता, दुष्यंत गुप्ता, यशवर्धन गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, अर्चित मंगलम, सुदेश श्रीवास्तव, गौरव गर्ग,सचिन सोनी, आदि ने गंभीर जी के निवास पर मुलाकात की इस मौके पर प्रहलाद मोदी जी का स्वागत पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया

बुधवार, 26 जुलाई 2023

कारगिल विजय दिवसपर सीएसएचपी स्कूल मे शहिदों को दी श्रद्धांजलि

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। वकील कॉलोनी स्तिथ सीएसएचपी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस मना गया। 24 साल पहले 1999 में, आज ही दिन कारगिल की चोटियों पर घुस आए दुश्मन को खदेड़कर विजय का ऐलान किया था। इस अवसर पर स्कूल की निदेशिका एवं मुख्य अतिथि श्रीमती सविता गुप्ता जी ने  भारतीय सेना के शूरवीरों को याद किया।इस अवसर पर श्रीमती सविता गुप्ता जी कहा कि आज हम खुली हवा में सांस इसलिए ले पा रहे हैं क्योंकि किसी समय में 0 डिग्री से कम तापमान में हमारे सैनिकों ने ऑक्सीजन की कमी के बावजूद अपनी बंदूकें कभी नीचे नहीं की आज कारगिल में भारत का ध्वज इसलिए लहरा रहा हैंक्योंकि 1999 में भारत के सैनिकों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए दुश्मनों की छाती में तिरंगा लहरा दिया था। इस अवसर परबोलते हुए स्कूल के  प्र।बंधक श्री तुषार गुप्ता जी ने कहा कारगिल विजय दिवस करोड़ों देशवासियों के सम्मान के विजय का दिन है. यह सभी पराक्रमी योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है जिन्होंने आसमान से भी ऊंचे हौसले और पर्वत जैसे फौलादी दृढ़ निश्चय से अपनी मातृभूमि के कण-कण की रक्षा की। इस अवसर पर स्कूल के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा भारत माता के वीर सिपाहियों के त्याग व बलिदान व युद्ध का चित्रण प्रस्तुत इस अवसर पर सभी सभी अध्यापक- अध्यापिकाएं उपस्थित थी।

रोजबेल पब्लिक स्कूल में कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई

 

मुकेश गुप्ता सत्य बन्धु

गाजियाबादःविजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में बुधवार को कारगिल के शहीदों को याद किया गया। स्कूल के बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों ने शहीदों के बताए मार्ग पर चलने व देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 7 की छात्रा कीर्ति कुशवाहा ने बाजी मारी। स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर व डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश के जवानों कारगिल युद्ध में अपनी जान दे दी मगर देश पर कोई आंच नहीं आने दी। उन्होंने अपनी वीरता से दुश्मन देश के छक्के छुडाकर उसे घुटनों पर आने को मजबूर कर दिया है। सीमा पर तैनात जवानों के कारण ही हम सब सुरक्षित हैं। अतः हम सबका कर्त्तव्य भी है कि हम आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करते हुए देश को मजबूत करें। कारगिल के शहीदों के प्रति यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जिला प्रशासन ने प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगाँठ पर गुरूकुल द स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया

 

                       मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःजिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरूवार को गुरूकुल द स्कूल में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने बाघों समेत सभी वन्य जीवों की रक्षा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में गुरुकुल द स्कूल समेत दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। अपनी शानदार प्रस्तुति के आधार पर प्रतियोगिता का विजेता मेजबान गुरूकुल द स्कूल रहा। स्कूल के निदेशक सचिन वत्स ने बताया कि प्रतियोगिता में साझा मिशन प्रोजेक्ट टाइगर का समर्थन किया गया,  जो हमारे देश के संरक्षण प्रयासों की कड़ी में एक महत्वपूर्ण अभियान है। प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण में छात्र-छात्राओं को शामिल करना है। 1973 से प्रोजेक्ट टाइगर ने हमारे देश में बाघों और उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता विवेक राज व युवा उद्यमी मनप्रीत कौर ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। विद्यालय की प्रशासनिक निदेशक शिखा वत्स व प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने अतिथियों का स्वागत किया।

मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत मेवाड़ परिसर में रोपे गये 75 पौधे

 

                     मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत वसुंधरा स्थित मेवाड़ इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं संस्थान के अन्य स्टाफ ने संस्थान परिसर में आंवला, अनार एवं जामुन जैसे विभिन्न प्रकार के फलदायक एवं छायादार 75 से अधिक पौधों का  रोपण किया। इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्य डॉ अलका अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण प्रदूषण को रोकने एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता है। इसके लिए सभी को अपने आसपास के लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाकर, उनकी निरंतर देखभाल करते रहना जरूरी है। इस अवसर पर संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे।

सोमवार, 24 जुलाई 2023

उत्तर प्रदेश शूटिंग चैंपियनशिप मे स्वर्ण पदक जीत कर एक नया इतिहास रचा अनिल कौशिक ने



मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

ग़ज़िआबाद।  ग़ज़िआबाद जनपद से उत्तर प्रदेश शूटिंग चैंपियनशिप जो कि करनी सिंह शूटिंग रेंज में 20 जुलाई को आयोजित की गई  अनिल कौशिक ने सेन्टर फायर 25 मीटर सीनियर मास्टर 60+ में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीत कर एक नया इतिहास रच दिया जुडो के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल कौशिक पिछले 47 बर्षो से खेल जगत में विभिन्न इतिहास रचते हुए अब प्रदेश की शूटिंग टीम में स्थान प्राप्त कर लिया है अनिल कौशिक की जीत पर जनपद के अंश अनिल कौशिक, सुनील शुक्ला, दीप शिखा कश्यप, सतेंदर कुमार ( अर्जुन अवार्डी) , अभिषेक शर्मा, तुषार, सचिन त्यागी, राज कुमार, नरेंद्र सिंह, राजीव मुंडेलवाल, संदीप श्रीवास्तव, तरुण शर्मा, श्री अमित गुप्ता , अलका, भागवत प्रसाद गुप्ता, कर्नल संदीप मित्तल, आशीष, श्री प्यारे लाल जाटव, आदि ने बधाई दी और भविष्य के लिये शुभकामनाएं प्रेषित की



सत्येन्द्र सिंह पुन: लॉ ऑफ़ लेबर एडवाइजर्स एसोसिएशन उप्र के प्रदेश अध्यक्ष चुने गये

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

- गाजियाबाद व नोएडा जिले की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई 

गाजियाबाद। वरिष्ठ श्रम कानून सलाहकार एवं पर्यावरणविद सत्येन्द्र सिंह को इस बार फिर से लॉ आफ लेबर एडवाइजर्स एसोसिएशन उप्र का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। दोबारा लॉ ऑफ़  लेबर एडवाइजर्स एसोसिएशन उप्र का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर सतेन्द्र सिंह ने कहा कि लॉ ऑफ़  लेबर एडवाइजर्स एसोसिएशन उ. प्र. की प्रदेश कार्यकारिणी की नोएडा में हुई वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें वरिष्ठ श्रम कानून सलाहकार सत्येन्द्र सिंह को दोबारा एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर की कार्यकारिणी की घोषणा की। ऑफ़  लेबर एडवाइजर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लेबर लॉ रिपोर्टर के एडिटर इन चीफ एच एल कुमार को एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक बनाये गये। इनेके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश गुप्ता, अरुण कुमार एवं अशोक श्रीवास्तव संरक्षक होंगे। वरिष्ठ श्रम कानून सलाहकार सत्येन्द्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष,  आरसी माथुर चेयरमैन एवं आईएस वर्मा वाईस चेयरमैन, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ एसएस उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आरके गौर एवं अरविन्द श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, अधिवक्ता वीरेन्द्र चौधरी सचिव, निरंजन गुप्ता कोषाध्यक्ष, वीडी व्यास सह कोषाध्यक्ष, योगेश कुमार एवं नीरज सिन्हा संयुक्त सचिव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव सचिव -कानूनी, धर्मवीर सिंह सचिव - संगठन एवं जितेन्द्र सिंह को सचिव समन्वय बनाया गया है। लॉ ऑफ़ लेबर एडवाइजर्स एसोसिएशन, गाजियाबाद जिला कार्यकारिणी में कौशल कुमार गोयल अध्यक्ष, आरके पाल उपाध्यक्ष, बृजमोहन सिंह सचिव, राज सिंह कोषाध्यक्ष, टीके वर्मा, धर्मपाल सिंह को संयुक्त सचिव, पुनीत गौर एवं विजय सिंह नेगी सचिव -कानूनी, सुरेन्द्र प्रसाद यादव सचिव - संगठन एवं अजित श्रीवास्तव सचिव समन्वय तथा दमयंती देवी को विशेष सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले की कार्यकारिणी में आशीष माथुर अध्यक्ष, कमलेश कुमार उपाध्यक्ष, रितेश वर्मा सचिव, ओपी व्यास कोषाध्यक्ष, शुभ्रांशु शेखर एवं सुजीत सिन्हा को संयुक्त सचिव, अमित गौर एवं रमेश गोश्वामी  सचिव -कानूनी, आरआर सिंह सचिव - संगठन, रोहताश वर्मा सचिव समन्वय तथा नरेन्द्र सिंह को विशेष सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने समस्त नई  चुनी हुई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लॉ ऑफ़  लेबर एडवाइजर्स एसोसिएशन किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा किसी कारखाना मालिक का उत्पीड़न  किया जाना बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि हमारे किसी भी सदस्य का उत्पीड़न या किसी भी नियोक्ता, कारखाना मालिक एवं प्रतिष्ठान मालिक का कोई सरकारी अधिकारी उत्पीड़न करता है तो उसके खिलाफ एसोसिएशन के माध्यम से कड़ी कार्यवाही की ।

कथा संवाद' जैसे मंच नए रचनाकारों को गढ़ने का काम करते हैं : रवि कुमार सिंह


जटिलता के बजाए सहजता को बनाए लेखन का आधार : प्रितपाल कौर

            विशेष संवाददाता 

गाजियाबाद। परंपरा और सिद्धांत के दायरे से मुक्त लेखन ही कालजई लेखन को जन्म देता है। 'कथा रंग' के 'कथा संवाद' को संबोधित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार एवं कार्यक्रम अध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने कहा कि हर दौर में लेखकों पर अपने परिवेश का दबाव रहता है। लेकिन खास विचारधारा से प्रभावित लेखन न तो अधिक समय तक विमर्श में रहता हैं और न ही इतिहास में जगह बना पाता है। उन्होंने कहा कि रचनाकार को सिद्धांत व परंपरा में बंधने के बजाय मुक्त भाव से लिखना चाहिए। मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध लेखिका प्रितपाल कौर ने कहा कि रचनाकारों को जटिलता से बच कर अपने लेखन को सहज बनाना चाहिए।होटल रेडबरी में आयोजित कथा संवाद में श्री सिंह ने कहा कि "कथा संवाद" में सुनी गई कहानियां पूरे समाज का बयान हैं। मौजूदा दौर में साहित्य के साथ जहां विभिन्न प्रयोग हो रहे हैं वहां इस तरह की कार्यशालाएं नए रचनाकारों को गढ़ने के साथ कहन का सलीका भी सिखाती हैं। ऐसे मंचों पर नए रचनाकारों का आना बेहतर भविष्य की ओर संकेत करता है। कथा संवाद की शुरूआत सुप्रसिद्ध सिने अभिनेता रवि यादव की दो कहानियों 'छोटा आदमी' और 'छिपकली देवी' से हुई। सुप्रसिद्ध आलोचक व व्यंग्यकार सुभाष चंदर ने कहा कि रवि यादव की पहली कहानी में कम शब्दों में साहित्यिक मूल्यों का प्रस्तुतिकरण कहानी को पूर्णता की ओर ले जाता है। जबकि 'छिपकली देवी' अभी कहानी और व्यंग्य के बीच में विचरण कर रही है। जिसमें विस्तार की संभावनाएं हैं। सुश्री कौर ने कहा कि रवि यादव की सूक्ष्म दृष्टि इस बात का संकेत है कि उनमें भविष्य का बड़ा लेखक बैठा है। रवि कुमार सिंह ने कहा कि 'छिपकली देवी' इस बात का सशक्त उदाहरण है कि आडंबर और पाखंड हमारी आस्था से आगे निकल गया है। हम लोग 'मन चंगा कटौती में गंगा' जैसी अवधारणाओं से दूर होते जा रहे हैं। वरिष्ठ रचनाकार नेहा वैद की शीर्षक विहीन कहानी पर भी लंबा विमर्श हुआ। संयोजक आलोक यात्री ने कहा कि कहानी में पात्रों के चरित्र के साथ मां की विवशता का भी मुखरता से चित्रण होना चाहिए। 

  रश्मि वर्मा की कहानी 'लव यूं दादी' पर चर्चा के दौरान सुप्रसिद्ध लेखक अशोक मैत्रेय ने कहा कि कहानी तीन पीढ़ियों के बीच का सेतु है। जो कालावधि के साथ सामंजस्य की मांग करती है। शिक्षाविद राजीव पांडेय ने भाषा के विचलन और अतिरेक को रेखांकित किया। कहानी की भाषा के समर्थन में रंगकर्मी अनिल शर्मा ने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में हम भाषा के दायरे में नहीं बंध सकते। संस्था के अध्यक्ष शिवराज सिंह की कहानी 'शायद' एक सुर से सराही गई। सुप्रसिद्ध लेखिका मनु लक्ष्मी मिश्रा की कहानी 'धर्म परिवर्तन' पर विमर्श की शुरूआत करते हुए वागीश शर्मा ने कहा कि मनु लक्ष्मी मिश्रा ने कहानी का विषय जितना नाजुक चुना है, उस पर उतनी ही सतर्कता से लेखनी चलाई है। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कहानी इस बात की चुगली करती है कि इसका ट्रीटमेंट पहले से ही निर्धारित कर लिया गया है। रंगकर्मी अक्षयवरनाथ श्रीवास्तव ने फिल्म 'जान है तो जहान है' की पटकथा के अंश का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन रिंकल शर्मा ने किया। विमर्श में सुरेंद्र सिंघल, डॉ. बीना शर्मा, सत्य नारायण शर्मा, सुभाष अखिल, सीमा सिकंदर ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर शकील अहमद, प्रभात चौधरी, मनीषा मनु गुप्ता, प्रेम सागर प्रेम, वीरेंद्र सिंह राठौर, प्रताप सिंह व भारत भूषण बरारा सहित बड़ी संख्या में साहित्य अनुरागी उपस्थित थे।

---------

रविवार, 23 जुलाई 2023

जब तक सूरज चाँद रहेगा वीर शहीदों का नाम रहेगा " :- मनोज धामा


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  लोनी नगर पालिका की तिलकराम कालोनी सिथ्त श्याम वाटिका में आजाद युवा समिति द्वारा वीर क्रांतिकारी महापुरुष श्री चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती का कार्यक्रम बेहद ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में लोनी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा का फूल माला व पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने वीर शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया तथा वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी को नमन किया ।इस अवसर पर मनोज धामा ने उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि वीर महापुरुष जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान हमारे देश की  आजादी के लिए दिया है आज उन्हीं में से एक वीर महापुरुष की जयंती है जो कि पूरे देश भर में जोरदार तरीके से मनाई जा रही है हमारा लोनी भी उन क्रांतिकारियों को आज याद कर रहा है लोनी के युवा बुजुर्ग साथियों में बहुत ही जोश है कि आज इतनी पुण्य आत्मा का जन्मदिन है जिन्होंने बेहद कम उम्र में हमारे देश में चल रही उस समय की स्थिति को समझा तथा अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजाद कराने के लिए निरंतर अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेते रहे लेकिन अंत में उस महान क्रांतिकारी को अपना सर्वोच्च बलिदान देश की राह में देना पड़ा आज का भारत उन क्रांतिकारियों को महापुरुषों को याद कर रहा है सैल्यूट कर रहा है जगह -जगह पर देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं हम सभी भारतवासियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि जिस प्रकार से महापुरुषों ने हमारे देश के लिए बलिदान दिया है हमें आजादी दिलाई है उसी प्रकार से हम लोगों को भी देश हित में अपना योगदान देना चाहिए इस अवसर पर अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद जी के कई प्रसंग लोगों के बीच रखें तथा पूरी जनसभा चंद्र शेखर "आजाद अमर रहे अमर रहे" के नारों से गूंज उठा ।

कार्यकर्म मे मंच का संचालन पूर्व सभासद सतपाल पंडित जी ने किया ।आयोजकों दूारा बाहर से भी आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया आजाद युवा समिति के लिए मनोज धामा ने कहा कि यह युवा समिति हमारे बीच युवा साथियों को लेकर बहुत ही सुंदर ढंग से महापुरुषों के सम्मान में पिछले कई वर्षों से निरंतर कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है तथा सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है मैं अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि समिति के सभी साथी इसी तरह से आगे बढ़ते रहें और तरक्की करें अपना तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर पूर्व सभासद सतपाल शर्मा ,कुलवंत उर्फ गोल्डी ,सभासद नौशाद सैफी, पंकज जमदग्नि, सभासद रोहित भारद्वाज, राजेश ,शोभित भारद्वाज, पंकज शर्मा, अनिल शर्मा ,बाजपेई, सचिन धामा ,करण यादव ,शिवकुमार तिवारी ,अनन्त शर्मा , लोमेश भारद्वाज, सोनू, मनोज भारदूाज, सुनील जोशी, ब्रहमपाल, विरेन्द्र, जयभगवान, कालू धामा, रौशन राय सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं ,पुरूष व युवा साथी उपस्थित रहे

छह गोली लगे मरीज को यशोदा कौशांबी के डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। गांव पावला बेगमाबाद, बागपत के रहने 45 वर्षीय राजकुमार को 6 जुलाई की रात यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी में इमरजेंसी में गम्भीर हालत में लाया गया था। ज्यादा खून बह जाने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत ऑपरेशन थिएटर में लिया था और सभी जरूरी विशेषज्ञ डॉक्टर्स को रात में ही बुला कर उनका ऑपरेशन कर उन्हें आई सी यू में शिफ्ट कर दिया गया था। उसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। राजकुमार को जांघ,छाती,पेट, रीढ़ की हड्डी और जबड़े में गोली लगी थी। राजकुमार का दूसरा ऑपरेशन किया गया जिसमें शरीर में अति संवेदनशील जगहों पर लगी हुई गोलियो से संबंधित इलाज हेतु ऑपरेशन विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुभवी टीम कर द्वारा सफलतापूर्वक किया गया, जिनमे न्यूरोसर्जन डॉक्टर अमित सिंह मलिक एवं डॉक्टर दिव्य ज्योति, यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर कुलदीप अग्रवाल, पेट एवं लिवर सर्जन डॉक्टर संजय सिंह नेगी, हृदय रोग सर्जन डॉक्टर आयुष गोयल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देवेंद्र दवे और डॉक्टर अवनीत सिंह सिसोदिया एवं प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर मनोज बंसल शामिल थे। आज राजकुमार की स्वास्थ्यलाभ लेने के बाद यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी से छुट्टी कर दी गई है । अब राजकुमार स्वस्थ हैं और अपने नित्य क्रियाकलाप कर रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे में कि जब 6 गोली लगी हों किसी मरीज को बचाना बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि यह सभी गोलियां बहुत ही नाजुक एवं संवेदनशील स्थानों पर लगी थी। हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पी एन अरोड़ा ने डॉक्टरों की टीम को बधाई देते हुए समस्त नर्सिंग टीम की भी प्रशंसा की।

भागवत् कथा के पांचवे दिन श्री कृष्ण बाल लीलांऔ सहित गोवर्धन पूजा कथा सम्पन्न हुई

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। हिन्दी भवन में चल रही सात दिवसीय श्री मदभागवत कथा में प्रतिदिन की भांति प्रातः कालीन वेला में गणेश आदि प्रधान पीठ का पूजन अर्चन करने के पश्चात श्री यज्ञ नारायण भगवान को आहुति प्रदान की गई प्रतिदिन की भांति यह पूजन अर्चन आचार्य श्री राजेश पांडेय जी के द्वारा संपन्न कराया गया तदोपरांत दोपहर 3:00 से परम पूज्य श्रद्धेय श्री दयालु जी महाराज के द्वारा भागवत कथा के पांचवे दिन श्री कृष्ण भगवान् की बाल लीलांऔ में ब्रजवासियों संग नटखट खेल एवं गोपियों संग अठखेलियों सहित माखन चोरी, तथा श्री कृष्ण भगवान् के द्वारा प्रकृति के महत्व का संदेश देते हुए श्री गोवर्धन पर्वत पूजा की कथा भी श्रृद्धालुओ ने बड़े प्रेम भाव से श्रृवण की। इस भागवत् कथा में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,पूर्व महापौर आशा शर्मा, भाजपा नेता पवन गोयल, सौरभ जायसवाल, भानु शिशोदिया, के डी त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक शर्मा, यथार्थ शर्मा, बी के शर्मा हनुमान, सहित सौकडौ श्रृद्धालुगण उपस्थित रहे

पंचामृत से स्नान कराकर चंद्रशेखर आजाद का मनाया जन्मदिन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद नवयुग मार्केट शहीद पथ विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने  चंद्रशेखर आजाद  के जन्मदिन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा नामक स्थान पर हुआ था, वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी थे । आजाद का जन्मस्थान भाबरा 'आजादनगर' के रूप में जाना जाता है। उनके पिता का नाम पंडित सीताराम तिवारी एवं माता का नाम जगदानी देवी था। उनके पिता ईमानदार, स्वाभिमानी, साहसी और वचन के पक्के थे। यही गुण चंद्रशेखर को अपने पिता से विरासत में मिले थे। विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के सभी पदाधिकारियों ने चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराकर चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन मनाया चंद्रशेखर आजाद 14 वर्ष की आयु में बनारस गए और वहां एक संस्कृत पाठशाला में पढ़ाई की। वहां उन्होंने कानून भंग आंदोलन में योगदान दिया था। 1920-21 के वर्षों में वे गांधीजी केअसहयोग आंदोलन से जुड़े। वे गिरफ्तार हुए और जज के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जहां उन्होंने अपना नाम 'आजाद', पिता का नाम 'स्वतंत्रता' और 'जेल' को उनका निवास बताया। उन्हें 15 कोड़ों की सजा दी गई। हर कोड़े के वार के साथ उन्होंने, 'वंदे मातरम्' का स्वर बुलंद किया। ऐसे वीर क्रांतिकारी चंद्रशेखर का नाम मन में आते ही अपनी मूंछों को ताव देता वह नौजवान आंखों के सामने जाता है जिसे पूरी दुनिया 'आजाद' के नाम से जानती है।चंद्रशेखर आजाद ने संकल्प किया था कि वे न कभी पकड़े जाएंगे और न ब्रिटिश सरकार उन्हें फांसी दे सकेगी। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने 27 फरवरी, 1931 को इसी पार्क में स्वयं को गोली मारकर मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति दे दी। इस तरह चंद्रशेखर आजाद के रूप में देश का एक महान क्रांतिकारी योद्धा देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देकर शहीद हो गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष  पंडित आर सी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित आलोक चंद शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित लोकेश कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित विनीत कुमार शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री पंडित संदीप शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कपिल पंडित, संगठन मंत्री शिवकुमार शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित राधेश्याम पांडे, सौरभ मित्तल मौजूद थे

उमंग सेवा संगठन रजिस्टर्ड की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित

 

 मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। उमंग सेवा संगठन रजिस्टर्ड की कार्यकारिणी समिति की एक बैठक आज सेक्टर 9 विजय नगर गाजियाबाद में आयोजित की गई। जिसमें 14 एवं15 जुलाई को संपन्न हुए प्रथम कांवड़ सेवा शिविर की समीक्षा की गई बैठक में साथियों ने संपन्न हुए कार्यक्रम की समीक्षा की एवं आने वाले कार्यक्रमों के बारे में अपने विचार रखे। बैठक में वार्ड 2 के सभासद वार्ड 23 के सभासद एवं वार्ड 1 के सभासद पति भी शामिल हुए।

 उमंग सेवा संगठन के संयोजक अमित गर्ग ने अपने विचार रखते हुए कहा यह संगठन का भाव निस्वार्थ सेवा का है इसी उद्देश्य के लिए इस संगठन को बनाया गया है आज की कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष विरेंद्र कुमार गुप्ता ने की उन्होंने सभी साथियों का धन्यवाद दिया कि उन्हीं के प्रयासों से प्रथम कावड़ सेवा शिविर  का सफल आयोजन किया गया है आज की समीक्षा मीटिंग में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा जी सह संयोजक देवेंद्र कुमार त्रिपाठी  सह संगठन मंत्री आशीष सिंह सह कोषाध्यक्ष पम्मी मेहता प्रचार मंत्री प्रेम किशोर उपाध्यक्ष मनवीर सिरोही कृष्ण गोपाल कश्यप सुखपाल विश्वकर्मा सचिन कुमार विकास शर्मा श्री कृष्ण शर्मा चमन सिंह सेन मनीष कुमार कैलाश गौतम एवं कानूनी सलाहकार शुभम शर्मा लेखा परीक्षक पवन पाल आशीष गुप्ता ने भाग लिया। बैठक में धर्मेंद्र नागर  पार्षद पति वार्ड 1 वीर सिंह  पार्षद वार्ड 2 एवं नरेश जाटव  वार्ड 23 को जिन्होंने संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर आश्वासन दिया कि वह संगठन के द्वारा  आयोजित सामाजिक कार्यों में साथ रहेंगे। संगठन ने सभी को धन्यवाद किया।

प्रभु राम की कृपा के साथ आरंभ होगी राजनगर की रामलीला---जितेन्द्र यादव

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। आगामी श्री राम लीला महोत्सव के लिए राजनगर में श्री रामलीला समिति की ओर से तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। इस के सम्बन्ध में एक बैठक समिति के संस्थापक संरक्षक जीतेन्द्र यादव के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री यादव ने प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता के साथ बताया कि आगामी 11 अक्टूबर से होने वाले श्री राम महोत्सव के लिए प्रारम्भिक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 11अक्टूबर को श्री खाटू श्याम की भजन संध्या के साथ रामलीला महोत्सव आरम्भ होगा।‌ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कथा व्यास पं. मथुरा प्रसाद चतुर्वेदी एवं उनके सहयोगी कलाकार ही भगवान श्री राम की लीला का मंचन करेंगे। टैन्ट आदि को भी बुक किया जा चुका है। रामलीला मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के सुझाव बैठक में उपस्थित कई सदस्यों द्वारा दिए गए, जिस पर समिति विचार करेगी।

 इस बैठक का संचालन महामंत्री आर एन पाण्डेय ने किया। इस बैठक में कोषाध्यक्ष राजीव मोहन , मेला प्रबन्धक विनीत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, राकेश  छारिया, उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, केपी गुप्ता, बृजमोहन सिंघल, आर के शर्मा, मंत्री मुकेश मित्तल, मनीष वशिष्ठ, प्रचार मंत्री रेखा अग्रवाल, सौरभ गर्ग, गोल्डी सहगल, नरेश कुमार सिंघल, मोतीलाल गर्ग, दीपक , महावीर बंसल, राधेश्याम सिंघल, महेश सिंघल, देवेन्द्र गर्ग,सुन्दर लाल यादव, एस एन अग्रवाल, जयकमल अग्रवाल, विजय लुम्बा, अनिल गुप्ता, मदनलाल हरित, बीके अग्रवाल सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

अखिल भारतीय करणी सेना कर रही है हिन्दूओं की रक्षा व जागरूक करने का काम - डॉ० अनिल अग्रवाल

 

 

                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

मुरादनगर । दिल्ली मेरठ रोड स्थित एचआर आईटी इंस्टीट्यूट में अखिल भारतीय करणी सेना ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिसमें राज्यसभा सांसद   डॉ० अनिल अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ० अनिल अग्रवाल ने अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेखर चौहान सहित अखिल भारतीय करणी सेना के हजारों पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ० अनिल अग्रवाल ने कहा कि अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर चौहान को पूर्ण समर्थन व आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय करणी सेना हिन्दूओं की रक्षा व जागरूक करने  का काम कर रही है। वह ऐसे हिन्दू को जगाने का काम कर रहे हैं जो धर्म के प्रति सोए हुए हैं। अखिल भारतीय करणी सेना सदैव हिन्दूओं की रक्षा करती रहेगी। अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेखर चौहान ने कहा कि अखिल भारतीय करणी सेना की आवाज सड़क से सदन तक पहुंचाने का काम करेंगे। क्यों कि हम संविधान का सम्मान करने वाले लोगो का समर्थन करते हैं। अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेखर चौहान ने  राज्य सभा सांसद डॉ० अनिल अग्रवाल के नेतृतव में 2024 के चुनाव पूर्ण रूप से समर्थन की बात कहते हुए कहा भारत  के सभी राज्यों में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर विजई बनाने का काम करेंगे अखिल भारतीय करणी सेना इस बात का आव्हान करती है। कि वह लोक सभा चुनाव में अखिल भारतीय करणी सेना अपनी कड़ी महनत से भाजपा को विजय दिलाने का काम करेगी। कार्यक्रम में अखिल भारतीय करणी सेना के  हजारो पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर  राष्ट्रीय अध्यक्ष  शेखर चौहान राष्टीय उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह राष्ट्रीय महामन्त्री मनोज चौहान, राष्ट्रीय मंत्री संदीप तोमर उदेश महामनी गौरव शर्मा प्रदेश उपाध्यय मनोज शर्मा प्रदेश मंत्री शिवकुमार शर्मा कपिल सोम अनुज राणा योगिन्द्र राणा रिकू राणा जावेद  मनोज चौधरी राहुल पुंडीर जिला अध्यक्ष रिम्पल राणा सहित हजारों  करणी सैनिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न,मणिपुर की घटना पर बी जे पी पर जमकर बरसे संजय सिंह

 

                 मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

ग़ाज़ियाबाद :  आम आदमी पार्टी का मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन जीटी रोड स्थित आर के  बैंकट हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा ने की।  मंडल के सभी जिला अध्यक्षों ने मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संजय सिंह का पटका उड़ाकर सम्मान किया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद संजय सिंह ने कहा कि विगत दिनों निकाय चुनाव हुए हैं जिसमें बहुत से साथियों का बहुत ही उम्दा प्रदर्शन रहा l जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए वह हताश ना हो वह जनता के बीच जनता के मुद्दों को उठाते रहे जनता एक दिन आपको जरूर जनादेश देगी।  विगत किसान आंदोलन में भी आम आदमी पार्टी की बहुत ही बेहतर भूमिका रही l प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका निरंतर किसानों के संपर्क में थे।  आम आदमी पार्टी का बीजेपी द्वारा मजाक उड़ाए जाने पर संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने 10 निकाय चेयरमैन आम आदमी पार्टी को दिए है। 150 सभासद आम आदमी पार्टी के जीत कर आए।  3 पार्षद पहली बार महानगर गाजियाबाद में भी जनता ने दिए हैं l  संगठन निर्माण पर जोर देते हुए सांसद संजय सिंह ने  समस्त जिला अध्यक्षों कोनिर्देश दिया कि पार्टी का गठन वार्ड स्तर से लेकर जिला स्तर ग्राम पंचायत तक गठित होना चाहिए। 15 अक्टूबर तक सभी अपने संघटन की  कार्यकारिणी को गठित कर कर प्रदेश कार्यालय को भेजें।  बिना संघर्ष के संगठन बनाना संभव नहीं है इसलिए संघर्ष व संघटन  दोनों साथ साथ चलेंगे l कार्यकर्ताओ से कहा  कि   बीजेपी की तानाशाही पर आवाज उठाओगे संगठन बढ़ेगा. वार्ड से लेकर ग्राम पंचायत, ब्लॉक के मुद्दे उठाओगे संघटन मजबूत बनेगा। सत्ता पक्ष के कुशासन के मुद्दे  उठाओगे जनता उतनी तेजी से जुड़ेगी।  सांसद संजय सिंह ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि तमाम तरह की सुविधाएं फ्री होने के बावजूद भी दिल्ली सरकार का बजट आज भी घाटे मे  नहीं है।  एमसीडी में भी पार्टी की भूमिका श्रेष्ठ रही।  पेयजल दिल्ली के अंदर बहुत बड़ी समस्या थी जिस पर पार्टी की मेयर  दिन रात काम कर रही हैं। देश की पहली सरकार है कि जिस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक रिक्शा वाले के दर्द को भी समझा तथा गरीब महिलाओं के दर्द को भी समझा आज महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा कराई जा रही है। सांसद संजय सिंह अग्नि वीर  योजना पर भी जमकर बोले  सांसद  संजय सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना भारतीय सेना के जवानो, नव युवकों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। किसानो  की दुर्दशा पर बोलते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट आने के बाद भी किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई जो की बहुत ही शर्म की बात है l  यही हाल काले धन का है काले धन पर बोलते थे कि सब के खाते में 1500000 रुपए आएंगे लेकिन नतीजा सबके सामने हैं एक फूटी कौड़ी काले धन की नहीं आई। केंद्र सरकार नीतिगत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हिंदू मुसलमान पर आ  जाती है। मणिपुर हिंसा पर भड़के सांसद  संजय सिंह ने कहा कि  आजाद भारत के अंदर  कितना बड़ा जघन्य अपराध देश  के अंदर घटित हुआ पूरे देश ने देखा। कारगिल में लड़ने वाले एक योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र कर कर सड़क पर घुमाया जाना उसके साथ दुराचार करना एकदम अमानवीय  अक्षम्य अपराध है। देश के प्रधानमंत्री  कई दिनों के बाद इस पर बोले  राष्ट्रवाद के नाम पर बीजेपी छद्द्म राष्ट्रवाद को जानती है।  भारत गांधी के नाम से जाना जाता है ना कि गोडसे के नाम से आदमी पार्टी गोडसे वादी विचारधारा में विश्वास नहीं रखती ll  इंडिया गठबंधन पर सांसद संजय सिंह ने कहा कि इंडिया जीतेगा एनडीए हारेगा l एनडीए ने जिन पार्टियों के साथ गठबंधन किया है उनका एक सांसद भी नहीं है कुछ पार्टियों के तो नेताओं तक को देश के लोग नहीं जानते। दिल्ली सरकार विधेयक पर तमाम विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के साथ हैं सदन में पुरजोर विरोध किया जाएगा केंद्र सरकार ने अपनी हठधर्मिता के चलते सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के फैसले को पलट कर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया है मण्डल  स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने भी प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  प्रांतीय अध्यक्ष ए डवोकेट सोमेंद्र सिंह ढाका  ने किसानों की दुर्दशा पर तथा प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।  कार्यक्रम का संचालन  जिला प्रभारी नितिन त्यागी पूर्व विधायक, तथा जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज त्यागी अधिवक्ता इरफान अहमद ने संयुक्त रूप से किया।  संगठन विस्तार के क्रम में नई नियुक्तियां भी की गई जिसमें महिला वॉलीबॉल की पूर्व नेशनल खिलाड़ी मीनाक्षी श्रीवास्तव को खेलकूद प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रभारी पूर्व विधायक नितिन त्यागी,प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका, प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ छवि यादव, महिला  प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ  अध्यक्ष पंकज अवाना,वंशराज दुबे,विनय पटेल, प्रांतीय उपाध्यक्ष चेतन त्यागी,  पूर्व महानगर अध्यक्षनिमित यादवमोहित चौधरी, मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह बुलंदशहर से विकास शर्मा, गौतमबुध नगर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जालौन,प्रवक्ता मिडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज प्रकाश त्यागी,विजय कसाना, धीरेंद्र प्रताप सिंह,मुकेश प्रजापति,रविंद्र सिंह,वसीम,गौरव निर्माण,अधिवक्ता इरफान,  रहीसुद्दीन सैफी, फिरोज, लोनी सभासद जगत गुर्जर,पूर्व पार्षद जाकिर अली,योगेंद्र दास,अक्षय आर्य,आदि उपस्थित रहें।

लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्म जयंती का आयोजन किया

    

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरूप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में महान क्रांतिकारी, कठोर परिश्रमी, निर्भीकता की प्रतिमूर्ति, विकट परिस्थितियों में संघर्ष करने वाले अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्म जयंती का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ड़ा0 विशन लाल गौड़ रहे, अध्यक्षता ड़ा0 सभापति शास्त्री ने की, मुख्य वक्ता शिक्षाविद समाजवादी चिंतक राम दुलार यादव भी समारोह में शामिल रहे, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव, संचालन श्रमिक नेता अनिल मिश्र ने किया, कार्यक्रम को रामप्यारे यादव, चंद्रबली मौर्य ने भी संबोधित किया, विष्णु जैन, पंडित विनोद त्रिपाठी ने गीत प्रस्तुत किया, वार्ड 85 के पार्षद प्रमोद राघव के नेतृत्व में शहीद चन्द्रशेषर पार्क, शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव पार्क में प्रदूषण से मुक्ति के लिए वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर मणिपुर में बेटियों के साथ जघन्य अपराध, अनाचार, निर्मम हत्या, उनके परिजनों को मौत के घाट उतार देने की हृदय विदारक घटना की घोर निंदा की गयी, तथा वर्तमान सरकार से मांग की गयी अतिशीघ्र मणिपुर में शांति स्थापित कर वातावरण को प्रदूषित करने वाले आततायियों  के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें , 2 मिनट का मौन रखकर आक्रोश व्यक्त किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी चिंतक राम दुलार यादव ने कहा कि 23 जुलाई 1906 में अत्यंत निर्धन परिवार में जन्मे चन्द्रशेखर  आजाद जन्म से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे, जब वह बनारस में संस्कृत विद्यालय में अध्ययनरत थे, तभी उनमें देश को गुलामी से आजाद कराने की ज्वाला धधक रही थी,वे हिंदुस्तान रिपब्लिकन ऐसोशिएसन में शामिल हो गए, बाद में चन्द्रशेखर आजाद और भगत सिंह ने हिंदुस्तान रिपब्लिकन ऐसोशिएसन का नाम बदलकर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन ऐसोशिएसन रखा जिसका उद्देश्य प्रजातन्त्र और शोषण विहीन समाज की रचना करना था, लेकिन आज हम आजादी के 75 साल बाद रास्ता भटक अंधेरी सुरंग में चले गए, जिस गुलामी से देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने के लिए लाखों लोगों ने बलिदान दिया, भारत को आजाद कराने में अपना परिवार, घर त्यागा, यतनाएँ झेली, अपने प्राणों की आहुति दे दी, देश आजाद हुआ लेकिन आज उन मूल्यों को कुचला जा रहा है, जिसका सपना हमारे क्रांतिकारियों, स्वतन्त्रता सेनानियों अमर शहीदों ने देखा था, चारों तरफ हाहाकार है, महिलाओं के साथ अनाचार, शोषण की वीभत्स कहानी मणिपुर बयान कर रहा है, किसानों, कामगारों, शोषितों, पीड़ितों, दलितों, वंचितों का अपमान हद से ज्यादा हो रहा स्वतंत्र भारत के इतिहास में मानव, मानव के ऊपर पेशाब कर दे, इससे शर्मनाक घटना क्या और हो सकती है, चन्द्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों की रूह कराह रही होगी कि क्या हमने इसलिए बलिदान जीवन का किया, कि यहाँ सत्ता उन लोगों के हाथ में चली जायेगी जो अन्याय, असत्य, शोषण को रोकने में असफल, हर घटना को छिपाने के लिए बड़ा से बड़ा झूठ बोलकर अपने ही लोगों को ठगने का काम करेंगे, उन लोगों का महिमा मंडन करेंगे, जिन्होने अंग्रेजों से माफी मांगी, पेंशन ली, उनका सम्मान करेंगे जिन्होने महात्मा गांधी जैसे संत की जघन्य हत्या कर दी, आज आर्थिक, सामाजिक असमानता इतनी बढ़ रही है, गरीब गरीब होता जा रहा है और अमीर - अमीर,  देश के समस्त संसाधनों के 40% पर 1 प्रतिशत लोगों का कब्जा सरकारी संरक्षण से ही संभव है, जबकि देश में धनी वर्ग की संख्या में भारी वृद्धि अमीरों के और अमीर होने के बाद पूँजीपतियों ने परमार्थ कार्यों में न के बराबर योगदान दिया, महामारी के कारण अमीरों ने आर्थिक दृष्टि से कमजोर देशवासियों के हित में परमार्थ कार्यों से दूरी बनाई, जिसके कारण 21 करोड़ से ज्यादा लोग और गरीब हो गए, यदि शहीदों, स्वतन्त्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाना चाहते है तो उनको पढ़ो, समझो की उनके देश और देश वासियों के प्रति क्या विचार थे, झूठ, लूट को बंद करिए, नीयत साफ कर संवैधानिक संस्थाओं कोश कमजोर करने के काम से दूर रहे, कार्यपालिका, व्यवस्थापिका, न्याय पालिका, लोकतन्त्र के तीन स्तम्भ तथा चौथा खंभा मीडिया इन्हे लोकतन्त्र को मजबूत करने के लिए निष्पक्ष काम करने में लगना चाहिए, तभी हम शहीदों और स्वतन्त्रता सेनानियों के सपनों को साकार कर पायेंगे, लोकतन्त्र की इमारत को दरकने, ढहने से बचा पायेंगे।

   कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे, ड़ा0 वी0एल0 गौड़, ड़ा0 सभापति शास्त्री, शिक्षाविद राम दुलार यादव, के0के0 दीक्षित, श्रीराम, चंद्रबली मौर्य, दायराम, विनोद त्रिपाठी, एस0एन0 अवस्थी, फ़ौजुद्दीन, मुनीव यादव, नगेंद्र मौर्य, शिवानंद चौबे, एस0एन0 जायसवाल, देव कर्ण चौहान, ओम प्रकाश अरोड़ा, फूलचंद वर्मा, रोहित यादव, इमरान, राम प्यारे यादव, अमृत लाल चौरसिया, लक्ष्मी नारायण सहगल, रहमत अली, खुमान, हरिकृष्ण, अमर बहादुर, अवधेश यादव, सुरेन्द्र यादव, राजेश यादव, प्रेमचंद पटेल, हरीश ठाकुर, साहिल खान आदि।


                                                                                                                                         

                                                                                                                                     

                                                                                                                               

सुभास पार्टी ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का 117वां जन्मदिवस धूम-धाम से मनाया गया


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद।  सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने रविवार को अपने कार्यालय सुभाषिनी ऑफसेट, जगदीश नगर, गाजियाबाद पर अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी का 117वाँ जन्मदिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जन्म दिवस समारोह की शुरुआत करते हुए भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आजाद जी को नमन् करते हुए कहा चन्द्रशेखर आजाद जी बाल्यकाल अवस्था से ही भारत माता को आजाद कराने के लिए अंग्रेजो के खिलाफ लड़ने लगे थे श्रीवास्तव जी ने बताया चंद्रशेखर आजाद जी का जन्म मध्य प्रदेश के भाबरा नामक स्थान पर एक साधारण परिवार में हुआ, बचपन में आजाद जी गाँधी जी से बहुत प्रभावित थे और उनके हर आन्दोलन में शामिल होते थे बाद में उन्होंने क्रांतिकारी दल का दामन थामा और आजीवन भारत माता को आजाद कराने में लगे रहे। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी संयोजक सतेन्द्र यादव ने आजाद जी को उनके जन्मदिन पर याद करते  हुए कहा आजाद जी ज्यादा पढ़े लिखे तो नहीं थे लेकिन उनमें सम्पूर्ण भारत को समझने कि व क्रांतिकारी दल का नेतृत्व करने की जो विलक्षण क्षमता थी वह शायद ही किसी में हो, अंग्रेज आजाद जी से इतने घबराते थे कि जब आजाद जी इलाहाबाद में पार्क में शहीद हुए तब काफी देर तक किसी भी अंग्रेज अधिकारी की हिम्मत उनके मृत दैह तक पहुंचने की नहीं हुई । वर्तमान परिवेश में और भारत की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में हम लोगों को और ज्यादा जागरूक होकर चंद्रशेखर आजाद जैसे शहीद क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को जनता के बीच ले जाना होगा अन्यथा सरकार में बैठे लोग तथाकथित लोगों को देशभक्त बना देंगे और हमारे यह शहीद क्रांतिकारियों को जनता भूलती चली जाएगी। प्रदेश प्रभारी अनिल सिन्हा जी ने आजाद जी को नमन करते हुए कहा भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए आजाद जी जैसे क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को भारत की युवा पीढ़ी को बतलाना चाहिए जिससे प्रेरणा लेकर वह भारत निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान दे सकें। इस मौके पर पार्टी के लोकसभा प्रभारी बीएल बत्रा ने कहा कि ऐसे ही कायदे (कानून) तोड़ने के लिये एक छोटे से लड़के को, जिसकी उम्र १४ या १५ साल की थी और जो अपने को आजाद कहता था, बेंत मारने की सजा दी गयी। जैसे-जैसे बेंत उस पर पड़ते थे, वह ‘भारत माता की जय!‘ चिल्लाता था। हर बेंत के साथ वह लड़का तब तक यही नारा लगाता रहा, जब तक वह बेहोश न हो गया। बाद में वही लड़का उत्तर भारत के क्रान्तिकारी कार्यों के दल का एक बड़ा नेता बना। इस अवसर पर मनोज कुमार शर्मा ‘‘होदिया’’, अनिल मिश्रा विनोद अकेला डॉ अशोक शर्मा डी सी माथुर पवन सक्सेना श्रीमति राजकुमारी यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुख्य रुप से पूर्व डीजीसी सुरेश यादव राजीव गौतम गोपाल सिंह दीपक वर्मा सुनील दत्त प्रदीप पाठक धीरेंद्र भदोरिया डीसी माथुर कमल यादव पन्नालाल संजय पासवान संजय कुमार राम गणेश सिंह गणेश शर्मा अशोक शर्मा अजय श्रीवास्तव संजय श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव दिग्विजय सिंह शिव कुमार सिंह रघुवंशी एमपी दीक्षित शिव कुमार सिंह हरीश कुमार सूरज सन्यासी रणधीर कुमार कवि अभिलाषी विकास कुमार धर्मेंद्र यादव राहुल विनोद गुप्ता राम गोपाल, नसरूद्दीन मलिक, जगदीश गोयल, दीपक कुमार, रिंकू, अक्षय, रोहित आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

शनिवार, 22 जुलाई 2023

कथा के चतुर्थ दिवस में गजेंद्र मोक्ष की कथा का भक्तों ने लिया आनंद आचार्य मनीष शंकर

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  इंद्रापुर स्थित ग्रैंड प्याजा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस की कथा में मथुरा से पधारे पंडित मनीषशंकर जी महाराज ने व्यास पीठ से गजेंद्र मोक्ष कथा, समुद्र मंथन कथा , भगवान वामन राजा बलि का प्रसंग ,भगवन राम का जन्म बाल लीलाओं का वर्णन राम सिया स्वयंवर, नवधा भक्ति, माता सबरी की भक्ति का वर्णन, रावण आदि राक्षसो का उद्धार भगवान राम के द्वारा हुआ । कथा आयोजन श्रीमती गीता देवी गोयल एवं उनके पुत्र जितेंद्र गोयल उपेंद्र गोयल के द्वारा किया जा रहा है कंचन  करण गोयल तुषार मोह मोहकगोयल राजीव अग्रवाल सारिका गोयल अर्चना गोयल मृदुल गुप्ता रजनी गुप्ता सजल गुप्ता संजीव गुप्ता कथा में प्रमुख रूप से श्याम सुंदर शर्मा ( पूर्व मंत्री यूपी सरकार) ,  अजीत तेहरिया एडवोकेट, कपिल चतुर्वेदी गणेश चतुर्वेदी, बी एन पांडेय, आदि भक्तों ने कथा का आनंद लिया भजनों पर झूमे