सोमवार, 25 दिसंबर 2023

डीसीपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह का संजीव गुप्ता ने किया अभिनंदन

 

         

गाजियाबाद। कमिशनरेट में सिटी जौन के नये डीसीपी एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुवंर ज्ञानंजय सिंह का कोतवाली पहुचकर समरकूल ग्रुप के चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा गाजियाबाद में उनके बहतरीन कार्यकाल की शुभकामनाएँ भी भेंट की।

जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इन्दिरापुरम ने रचनात्मक उत्सव के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

इन्दिरापुरम।  जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल ने अद्वितीय उत्साह और उमंग के साथ क्रिसमस की भावना को अपनाते हुए  ढेर सारी गतिविधियों से भरे एक आनंदमय उत्सव की मेजबानी की, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र शामिल हुए।

नर्सरी और के जी के छात्रों ने सांता के चेहरे और स्नोमैन बनाए, जबकि कक्षा I से V तक के छात्रों ने सांता बनाने से लेकर 3डी सांता और सांता हाउस बनाने तक विभिन्न उत्सव गतिविधियों में भाग लिया। ग्रेड 6-8 के छात्रों ने  एक रोमांचक इंटरहाउस प्रतियोगिता में भाग लिया , जिसने रचनात्मकता और सौहार्द को बढ़ावा दिया। यह उत्सव एक सफल और यादगार उत्सव रहा।

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समारोह से पहले क्षेत्र वासियों को अक्षत बांटे गए

 

                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर 3   स्थित अंब्रोसिया बैंक्विट हॉल में आज अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समारोह से पहले क्षेत्र वासियों को अक्षत बांटे गए। इन अक्षत में अयोध्या से आए पूजित चावल निमंत्रण पत्र भगवान राम के मंदिर के चित्र घर-घर बांटने के लिए दिए गए हैं यह अभियान 1 जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगा आज इस कार्यक्रम में संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख विजय गोयल जी ने क्षेत्र वासियों को  इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया कैसे पूरा देश 22 जनवरी होने वाले इस श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखने के लिए आतुर है 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भगवान राम अपने जन्म स्थान पर स्थापित होने वाले हैं जिसके लिए लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी इस अवसर पर गौरव अग्रवाल महानगर संपर्क प्रमुख नीरज नगर संघ चालक  समीर नगर कार्यवाहक दिनेश बिष्ट नगर सेवा प्रमुख डॉ एसएन शर्मा  नगर  सह  सेवा प्रमुख सहित क्षेत्र में रहने वाले प्रमुख व्यक्तियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था जिनमें से पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल सुभाष शर्मा शिव शंकर उपाध्याय लादू सिंह रावत हरिओम गुप्ता राजीव शर्मा सुभाष सिंह डॉक्टर नमित रामदुलार संजीव पहलाद दुआ दीपिका शर्मा वीणा सिंह विमल भट्ट गीता प्रार्थना जुयाल पवित्रा निशा रावत एमपी पाठक जयपाल सिंह विनोद जितेंद्र जेटली मदन सिंह बिष्ट शुभम सिंह हेमंत गोदानी वीर सिंह चौहान जय श्री सविता मधु गोस्वामी प्रीति धनकर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया

महाराजा बिजली पासी महापराक्रमी हिदू हृदय सम्राट राजा थे: रुपेश कुमार


महाराजा बिजली पासी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया 

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी के जन्म उत्सव पर, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री रुपेश कुमार, श्याम बाबू रावत एडवोकेट हाई कोर्ट, संजय रावत एडवोकेट, दिनेश कुमार लोधी समाजसेवी, दिलीप कुमार एडवोकेट, आशीष रावत एडवोकेट सहित तमाम लोगों ने महाराजा बिजली पासी किला आशियाना में बिजली पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर रुपेश कुमार ने कहा कि महाराजा बिजली पासी महापराक्रमी हिदू हृदय सम्राट राजा थे। उनका शासनकाल 1150 ईस्वी से 1184 ईस्वी तक बहुत ही अल्प समय का रहा। उत्तरी भारत के लखनऊ के बिजनौरगढ़ के राजा के रूप में जाने जाते थे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश अवध क्षेत्र है। महाराजा बिजली पासी ने जनता से राजा कन्नौज के राजा जयचंद को कर देने से मना कर दिया जिसके फलस्वरूप राजा जयचंद ने कई बार हमला करने का प्रयास किया परंतु आस पड़ोस के महाराजाओं के सहयोग से उन्होंने की बार परास्त किया। अदम्य साहस और लोकप्रियता की वजह से पासी समाज के साथ साथ समस्त हिन्दू उन्हें अपने आदर्श के रूप में आज भी याद करता है।

अवि शर्मा के हरफनमौला खेल की मदद से जीती श्री माधव क्रिकेट अकैडमी

 

               .   

गाजियाबादः प्रो लीग अंडर 12 में श्री माधव क्रिकेट अकैडमी व डीएस क्रिकेट अकैडमी के बीच सोशल स्पोर्टस क्रिकेट ग्राउंड परं खेले गए लीग मैच में श्री माधव क्रिकेट अकैडमी 6 विकेट से विजयी रही। 206 रन के टारगेट को टीम ने 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। टॉस श्री माधव क्रिकेट अकैडमी ने जीता व डीएस क्रिकेट अकैडमी को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। डीएस क्रिकेट अकैडमी अवि शर्मा की घातक गेंदबाजी के आगे 32.4 ओवर में 205 रन पर आउट हो गई। सबसे अधिक 67 रन का योगदान अतिरिक्त रनों का रहा। कप्तान श्रुति पांडे ने नाबाद 53 रन व यजुर तेवतिया ने 35 रन बनाए। अवि शर्मा ने 8 ओवर में 42 रन देकर 6 विकेट लिए। 2 विकेट लक्ष्य अग्रवाल को मिले। जवाब में श्री माधव क्रिकेट अकैडमी ने टारगेट का पीछा करते हुए 38.4 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन बनाकर मैच में 6 विकेट से जीत प्राप्त की। मौलिक भटनागर की 98 रन की पारी खेली। अवि शर्मा ने 34 व नमन शर्मा नेे 30 रन का योगदान दिया। अरनव तिवारी 20 व रजत मलिक 19 रन बनाकर नाबाद रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हरफनमौला खेल के लिए अवि शर्मा को दिया गया।

रजापति शिरोमणि रत्नप्पा कुंभार को श्रद्धांजलि अर्पित की


गाजियाबादःभारतीय संविधान निर्माता सभा के वरिष्ठ सदस्य, महाराष्ट्र से चार बार विधायक, सांसद, मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी व पदमश्री से सम्मानित प्रजापति शिरोमणि रत्नप्पा कुंभार की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके द्वारा किए गए कार्यो को याद किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता व अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ के राष्ट्रीय विधि सलाहकार भूपेंद्र चित्तौडिया के लोहियानगर स्थित कार्यालय पर भूपेंद्र चित्तौडिया, अधिवक्ता ऋषिपाल प्रजापति, रवि प्रजापति, अजय बिटटा, सुभाष चंद्र आदि ने प्रजापति शिरोमणि रत्नप्पा कुंभार को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री श्याम प्रभु के षष्टम वार्षिकोत्सव में श्याम भजनों पर घंटो झूमे श्रद्धालुश्री

  

                         मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःश्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा रविवार को वोल्गा पैलेस मालीवाडा में श्री श्याम प्रभु खाटू के षष्टम वार्षिकोत्सव व 90 वें मासिक संकीर्तन का किया गया। वार्षिकोत्सव में शहर भर से श्याम प्रेमी पधारे। बाबा की ज्योत प्रचंड अनिल कुमार व उषा गर्ग ने की। श्याम बाबा का पाठ संदीप सुल्तानिया द्वारा किया गया। नाटक के माध्यम से बर्बरीक जन्मए शीश का दान व बर्बरीक से बाबा श्याम बनने तक के सफर का मंचन किया गया जिसे देखकर भक्त भाव-विभोर हो गए। श्याम भजनों पर श्याम भक्त घंटों झूमते रहे।  बाबा का भव्य दरबार, छप्पन भोग व श्याम रसोई आकर्षण का केंद्र रही। आयोजक दिनेश कुमार गोयल ने सभी का स्वागत किया।  अंबरीश कुमार बंसल, प्रदीप कुमार गर्ग, ब्रजेश गर्ग, हरिमोहन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि ने भी सहयोग दिया।

रोजबेल पब्लिक स्कूल में विंटर कॉनिवाल फन एंड फ्रोलिक धूमधाम से मना

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादः विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विंटर कॉनिवाल फन एंड फ्रोलिक का आयोजन धूमधाम से किया गया। विंटर कॉनिवाल में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

समारोह का उदघाटन स्कूल के चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढाने व नया जोश जगाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्हें शिक्षा के अलावा अन्य गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने करा मौका मिलता है। अतः सभी बच्चों को ऐसे आयोजन में भाग लेना चाहिए। स्कूल के बच्चों ने पंजाब समेत अनेक राज्यों के लोक नृत्यों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्रिसमस सेलिब्रेशन, घोस्ट रूम, फैशन शो, योगा के अलावा फूड स्टॉल आकर्षण के केंद्र रहे। स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने सभी का स्वागत किया।

रविवार, 24 दिसंबर 2023

धूमधाम से मनाया गया परिवर्तन स्कूल में कार्निवल कप आफं चियर-बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, सुपर मॉम के साथ किया रैंप वॉक

 

गाजियाबाद। हर वर्ष की भांति इस बार भी राजनगर एक्सटेंशन स्थित परिवर्तन स्कूल में नए वर्ष के आगमन को हर्षोल्लास के साथ सर्वधर्म कार्निवल कप आॅफ चियर-2023 शानदार तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर सुनीता दयाल रहीं। उन्होंने इस सुंदर आयोजन के लिए परिवर्तन स्कूल की समस्त टीम को बधाई दी। यह कार्यक्रम दो दिनों तक चला।

 स्कूल की चेयरपर्सन वीनू चौधरी ने कहा कि सर्वधर्म समभाव एवं द जॉय आॅफ गिविंग पर विशेष बल दिया गया। स्कूल के निदेशक विशाल चौधरी ने कहा कि आपसी भाईचारे तथा नैतिकता के गुणों से परिचित कराते हुए छात्रों को एक अच्छा नागरिक तथा देशभक्त बनने की प्रेरणा इस कार्यक्रम के माध्यम से दी जाती है। सांस्कृतिक निदेश विदुषी चौधरी की देखरेख में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों ने जमकर मस्ती की। क्रिसमस पर्व को भी शानदार तरीके से मनाया गया। जगह-जगह स्टाल लगाए। सेंटा ने बच्चों को टाफियां व उपहार भेंट किए तो बग्गी में बच्चों को घुमाया गया। 

विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बता दें कि पिछले कई वर्षों से कप आॅफ चियर का आयोजन स्कूल में किया जाता रहा है। इस विंटर कॉर्निवल में में परिवर्तन विद्यालय के प्रांगण में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गर्इं। मनोरंजक गतिविविधयों में फन जोन, बग्गी राइड, डू इट योर सेल्फ एक्टीविटीज, जोन, फोटो कॉर्नर, गेम्स के अलावा बच्चों के कई तरह के परफार्मेंस, स्केटिंग करते सैंटा क्लाज तथा संगीत और हास्य से माहौल खुशनुमा रहा। खाने-पीने के शौकीनों के लिए कार्यक्रम के दौरान ढेरों तरह के जायकेदार व्यंजनों और पेय पदार्थों का खास इंतजाम किया गया। इसके अलावा एक और विशेष कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहा। रैंप वॉक-मम किड्स जिसमें तीस से लेकर 15 साल तक के बच्चों ने अपनी सुपर मॉम के साथ रैंप पर जलवा बिखेरा। कार्यक्रम के उपरांत विजेता बच्चों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भी सुंदर नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और नए वर्ष के आगमन को आनंद उठाया।

सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में दो दिवसीय पॉम-पॉम शो का हुआ समापन, बच्चों का हंसना, खेलना और सीखना ही उनके उत्कर्ष के लिए महत्वपूर्ण : उर्वशी अग्रवाल

 

                         मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

  गाजियाबाद। सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में आयोजित दो दिवसीय पॉम-पॉम शो का समापन बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास से हुआ। शो के पहले दिन नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मोहक व प्रभावशाली प्रस्तुति के जरिए विश्व शांति, भाईचारे, जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नेहरू नगर स्थित शाखा में नर्सरी, केजी और प्रेप के बच्चों की मासूम मुस्कान और उनके उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवयित्री उर्वशी अग्रवाल ने बच्चों की अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल का प्रांगण बच्चों की उड़ान का वह आकाश होता है जहां से हर बच्चे की दिशा का निर्धारण होता है। अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बचपन ही वह समय है जब हमारा जीवन अदभुत और समृद्ध होता है। बच्चों का हंसना, खेलना और सीखना उनके उत्कर्ष के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यक्रम में अभिनय कर रहे बच्चों के नाम पर तत्काल रचित दोहे भी सुनाए। कार्यकम का शुभारंभ स्वागत गीत और गणेश वंदना से हुआ। "पानी बचाओ" नृत्य नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। बार्बी डॉल बनी बालिकाओं ने दर्शकों का ध्यान खींचते हुए भरपूर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहे इवान ने अपनी तुतलाती ज़ुबान में रामायण के प्रसंग सुनाकर सभी को रोमांचित कर दिया। अरेबियन नृत्य और मधुर गीत "मेरी दुनिया'' ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रा प्रियांशी गोयल की प्रस्तुति “रक्त चरित, रक्त चरित, सर जो कटेगा, धड़ से गिरेगा...” ने सभी के  रोंगटे खड़े कर दिए। 

पॉम-पॉम शो के दूसरे दिन कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण फैशन शो, मेडले, नृत्य नाटिका 'अलादीन‘ तथा क्रिसमस सॉन्ग थे। प्रतिभाशाली बच्चों की गतिविधियों के अनुसार उनके उत्साहवर्धन हेतु उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन कवि नगर स्थित स्कूल की शाखा के बच्चों की विलक्षण प्रस्तुति से हुआ। जहां बच्चों ने प्रौद्योगिकी,आर्केस्ट्रा,गरबा, कैटरपिलर व फ्रीज आधारित प्रस्तुतियों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा काव्या, इज्ना, काश्वी, हर्षिका, प्रियांशी गोयल, साव्या गंभीर, आयुष शर्मा, विहान गर्ग, अविका सिंघल, गर्वित गर्ग व अध्यापिका सुरभि त्यागी तथा नीना गुप्ता द्वारा किया गया। अतिथि के रूप में कुमकुम गर्ग ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि कितने लोग हैं जो मंच पर चढ़ने का साहस दिखा पाते हैं। उन्हें बच्चों के साहस और प्रतिभा का सम्मान कर इसका संरक्षण करना चाहिए। अपने संबोधन में कुछ अभिभावकों ने मंच पर आकर सभी अध्यापिकाओं के श्रम और समर्पण की सराहना की। प्रधान अध्यापिका उमा नवानी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे सितारों की तरह हैं, वह अपने अनूठे तरीकों से चमकते हैं। उनके हाथों में उनका भविष्य और सपने छिपे हैं, जिसका पोषण और संरक्षण करना हमारा दायित्व है। कवि नगर शाखा की प्रभारी सोनिया सेहरा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एकता कोहली, मीना उत्तम, श्रुति मित्तल, मंजु कौशिक, सुप्रिया वर्मा, पूजा उपाध्याय, नम्रता शर्मा, नीना राणा, कुलदीप कौर, वंदना शर्मा, हरप्रीत कौर, पूजा अहलावत, हिमांशी त्यागी, गुंजन, चिरोश्री, शालिनी वाजपेई, शालिनी, इरा, मोनिका, दीपिका, तृप्ति, रश्मि, ज्योति अनुज शर्मा, मूलचंद आदि ने भी सहयोग प्रदान किया।

-------------------------------------

14वें यादव वैवाहिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न, प्रदेश में सपा की सरकार आती है तो हम दहेज लेने वाले व दहेज देने वाले दोनो पर सक्त कार्यवाही करेंगे---शिवपाल यादव

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। यादव वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति के द्वारा आयोजित वृंदावन ग्रीन फार्म हाऊस, अर्थला मोहनगर, गाजियाबाद में 14वाँ युवक-युवती परिचय सम्मेलन में सैकड़ों के संख्या में वैवाहिक रिश्तों की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके साथ ही परिचय सम्मेलन की यादव स्वयंवर स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

मुख्य अतिथि के तौर पर  शिवपाल यादव (विधयक एवं पूर्व मंत्राी उ0-प्र0 सरकार) उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा हमे यह प्रण लेना चाहिए, कि हम दहेज रहित शादी करेंगे हम बेटे कि शादी में न दहेज मांगेंगे न बेटी कि शादी में दहेज देंगे। आज हर जिम्मेदार व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने स्तर से दहेज का विरोध करे जिससे समाज भी आगे बढ़ सके। यदि हमारी सरकार आती है तो हम दहेज लेने वाले व दहेज देने वाले दोनो पर सक्त कार्यवाही की जायेगी। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करें रहे  विरेन्द्र सिंह यादव ( सेनानिवृत न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय, इलाहाबाद) ने कहा कि आजकल न्यायालयों में तलाक के मुकदमों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। और इसका बड़ा कारण पति-पत्नी के बीच सामंजस्य का आभाव परिचय सम्मेलन के जरिये पति-पत्नी शादी पहले ही एक दूसरे के व्यवहार बातचीत करने के ढंग आदि को समझकर अपने लिए वर-वधु चुनते हैं। 

विशिष्ठ अतिथि के रुप में  राजेश सिंह यादव (चेयरमैन-जिला काॅपरेटिव बैंक मुरादाबाद, संभल, अमरोहा) ने कहा कि जब सबका विकास होगा तभी राष्ट्र का विकास होगा, समाज के विकास के लिए सबको मिलकर रचनात्मक कार्यो से जुड़ना चाहिए, कोई शिक्षा के लिए स्कूल बनाये, कोई रोजगार देने के लिए कारखानें खोले ताकि किसी न किसी रुप में समाज को रोजगार मिल सके।  चक्रपाणि यादव (आई0 ए0 एस0) ने इ अवसर पर उन्होंने कहा कि बड़े हर्ष की बात है ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवक-युवतियों को योग्य वर वधु प्राप्त हो जाते हैं। आज भौतिकतावाद के चकाचैंद में मानव समाज से कटता जा रहा है ऐसी स्थिति में ऐसे आयोजन समाज में समरसता पैदा करतें हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में अतिथि के रुप में श्रीमती उमलेश यादव (विधयिका) श्रीमती पूनम यादव (जिलापंचायत अध्यक्ष) श्री भूपसिंह यादव (दिल्ली) अजयवीर यादव (महासचिव ) नाहरसिंह यादव (पूर्व बार अध्यक्ष) बिजेन्द्र यादव (महासचिव) राजेन्द्र यादव (चेयरमैन सी.आर.टी. काॅलेज) के0 के0 यादव (अध्यक्ष) सिकन्दर यादव (समाजसेवी) देवेन्द्र यादव (मुख्य संयोजक) श्यामवीर यादव (उपाध्यक्ष) समेत अनेकों गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार वयक्त किये। यादव वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति के अध्यक्ष रामअवतार यादव ने सम्मेलन में आये सभी यादव बन्धुओं का धन्यवाद दिया और सभी का पिछले 14 वर्षों से प्राप्त सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। 24 दिसम्बर को होने वाले इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवक-युवतियों ने भाग लिया।सम्मेलन का मंच संचालन रवि यादव ( फिल्म अभिनेता/निर्माता मुम्बई) व सतेन्द्र यादव (सुभाष युवा मोर्चा -संगठन) ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामअवतार यादव, देवेन्द्र यादव, रतन सिंह यादव, सिकन्दर यादव, सागर यादव, वीरपाल यादव, श्यामवीर यादव, राजेन्द्र यादव, एम.एस. यादव, दीपक यादव, छोटे यादव, प्रेम सिंह यादव (एस.डी.ओ.) सत्यप्रकाश यादव (करहैडा), समयपाल यादव, विनोद यादव (संयोजक) महेश यादव एड़, कालू यादव (रागनी कलाकार) राजकुमारी यादव, हेमंत यादव, नरेश यादव एड़, बल्लू प्रधान, इन्द्र ठेकेदार, सतीश यादव, ब्रह्मपाल यादव, सुखपाल पहलवान, इन्द्र सिंह ठेकेदार, डा0 मुकेश यादव, ब्रह्मपाल यादव (मदन स्वीट्स) राहुल यादव  आदि लोगों ने भाग लिया।

शनिवार, 23 दिसंबर 2023

गुरुकुल द स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जीवन के वास्तविक हीरोज को वंदन किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादः गुरुकुल द स्कूल के नन्हें शिक्षार्थियों द्वारा शनिवार को रंगारंग वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बच्चों ने जीवन के वास्तविक सुपर हीरो को वंदन किया। प्री नर्सरी व नर्सरी के बच्चों ने हमारे रोजमर्रा के सुपर हीरो भगवान, किसान, प्रकृति, माता-पिता और योद्धाओं के प्रति अपनी भावनाओं को फैशन रनवे पर अपने आत्मविश्वास से भरे क


दमों व नृत्य के माध्यम से व्यक्त किया तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। सुपर लाफ्टर की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के निदेशक सचिन वत्स, प्रशासनिक निदेशक शिखा वत्स, प्रधानाचार्य गौरव बेदी एवं हेड मिस्ट्रेस मीनल शर्मा ने बच्चों के आत्मविश्वास व प्रतिभा की सराहना की।

श्री श्याम प्रभु का षष्टम वार्षिकोत्सव रविवार को होगा

 

                          मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःश्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का षष्टम वार्षिकोत्सव व 90 वें मासिक संकीर्तन का आयोजन रविवार 24 दिसंबर को किया जाएगा। वार्षिकोत्सव व संकीर्तन का आयोजन मालीवाडा स्थित वोल्गा पैलेस में होगा। आयोजन को लेकर शनिवार को हुई बैठक में आयोजक दिनेश कुमार गोयल ने बताया कि आयोजन सुबह 9 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। संकीर्तन में गुरू श्रीचंद महाराज व गुरू सुरेश चंद गुप्ता पहाडगंज वालों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। बाबा का पाठ प्रसिद्ध श्याम पाठ वाचक संदीप सुल्तानिया द्वारा किया जाएगा। बाबा का भव्य श्रृंगार कोलकाता के कारीगर करेंगे। बर्बरीक जन्म, शीश का दान व बर्बरीक से बाबा श्याम बनने की महिमा का मंचन नाटक द्वारा किया जाएगा। बाबा का भव्य दरबार, छप्पन भोग व श्याम रसोई आकर्षण का केंद्र रहेगी। अंबरीश कुमार बंसल, विभोर गोयल, संजीव गुप्ता, प्रदीप कुमार गर्ग, ब्रजेश गर्ग, हरिमोहन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।

वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने मनाया अपना24वां स्थापना दिवस


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने               अपना 24 वाॅ स्थापना दिवस 23 दिसंबर शनिवार को लायन्स नेत्र चिकित्सालय के सभागार मे समिति अध्यक्ष डाक्टर जे एल रैना की अध्यक्षता मे बहुत धूमधाम से मनाया ।समारोह के मुख्य अतिथि समिति के वरिष्ठ सदस्य आर ए गोयल जी थे  जिनका समिति के अध्यक्ष डाक्टर रैना ने  बुके देकर व सदस्यो ने करतल ध्वनि से  स्वागत किया। 

कार्यक्रम का  शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ  समिति के महासचिव आर के गुप्ता ने समिति की पृष्ठभूमि, उद्देश्यो एवं विभिन्न गतिविधियो से सदन को अवगत कराया उनहोने कहा कि देश का स्वर्णिम भविष्य शिक्षित बच्चो पर ही आधारित है इसलिए समिति   का प्रयास रहता है कि धन का अभाव उनकी शिक्षा मे बाधा न बने समिति इस वर्ष लगभग 9 लाख रूपए की धन राशी  बच्चो को छात्रवृत्ति के रूप मे बाट चुकी है। आज के कार्यक्रम मे 18 निराश्रित वृद्धो महिलाओ व पुरूषो को गर्म कपड़ो की किट देकर सम्मानित किया इसी के साथ समिति के 80 वर्ष पूर्ण करने वाले 9 सदस्यो व मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इसी कड़ी मे शहर के विभिन्न विद्यालयो के आर्थिक रूप से कमजोर 68 मेधावी छात्र छात्राओ को 275000  रूपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई। । 

मुख्य अतिथि ने बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज मे बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने समिति द्बारा किये जा रहे प्रयासो की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर समिति की स्मारिका जीवन ज्योति का विमोचन  भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।मंच संचालन वी पी रस्तोगी ने किया। 

तत्पश्चात कवि सम्मेलन  का शुभारम्भ जाने माने कवि गोविंद गुलशन जी की  अध्यक्षता मे  सुन्दर सरस्वती बंदना के साथ हुआ जिसमे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कविओ श्री  विनोद पांडेय, श्रीमती अंजू जैन,सुश्री शैलजा सिंह,डा चेतन आनंद ने अपनी अपनी सुन्दर रचनाओ से उपस्थित श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर  सभी की खूब वाहवाही लूटी कवि सम्मेलन का संचालन चेतन आनंद द्वारा किया गया।अध्यक्ष डाक्टर रैना ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र कठिन परिश्रम है अतः खूब पढो।डाः रैना ने सभी कविओ को सम्मानित किया व कार्यक्रम मे अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद दिया और आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित सदस्यो,मातृशक्ति व अतिथियो का धन्यवाद किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह समाप्त हुआ। तत्पश्चात सभी आगंतुको ने एन पी अग्रवाल जी द्वारा प्रायोजित स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर हरिपाल सिंह,अनिल चौधरी,वी के शर्मा , विनोद भार्गव, वी पी सिंह, रमेश अरोरा,बी जी शर्मा,रंजनाभार्गव, राजश्री रैना,एम बी भारद्वाज,मिथलेश बंसल, डी के शर्मा आदि बडी संख्या मे वरिष्ठ जन व मातृशक्ति उपस्थित रहे।

होली चाइल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

 

                           मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

ग़ाज़ियाबाद। शहर से सबसे पुराने स्कूलों में से एक गर्ल्स स्कूल होली चाइल्ड स्कूल में आज क्रिसमस डे का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की छात्रों ने कई तरह के मनमोहक डांस प्रस्तुत किये। जिन्हें देखकर सब गदगद हो गए। साथ कि स्कूल की अध्यापिकाओं द्वारा सामूहिक गान किया गया। जिसे सुनकर सभी आनंद से झूम उठे। छात्रों द्वारा कई नाटक भी करे गए। जिनमे उन्होंने दिखाया कि ये क्रिसमस का पर्व दुसरो की मद्दत करने,  खुशियों को बांटने एवं परमेश्वर को याद करने और उन्हें धन्यवाद का दिन है। बताते चले कि स्कूल का संचालन सिस्टर ऑफ चरेटी द्वारा किया जाता है। लगभग 65 सालो से इस स्कूल से लाखों स्टूडेंट्स पास होकर निकले है। जो आज देश विदेश में बड़े बड़े पदों पर कार्यरत है। स्कूल की प्रबंधन सिस्टर पाउलेट ने सभी कार्यकर्मो की प्रशंसा की और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए देश और स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य के लिए प्राथना की। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर शाइनी ने सभी टीचर की प्रशंसा की और कहा कि आज देश के हर बच्चे को शिक्षा मिलनी चाहिए ये उसका मौलिक अधिकार है। इसके लिए सिस्टर ऑफ चैरिटी हमेशा प्रयासरत है। उन्होंने देश, अभिभावकों, स्टूडेंट्स और सभी के लिए दुआ की। 

इस अवसर पर सुमन भारद्वाज, इंद्रा कालरा, गोल्डी शर्मा, शिक्षा शर्मा, सुनीता शर्मा, रजवंत कौर, कीर्ति चौधरी, मीनाक्षी शर्मा,मोनिका जैन, सबीना बानो, अंशिका, अन्नू अग्रवाल, सोमा रॉय, नीतू डेविड, शीला, सुषमा गुप्ता , मंजू मैथुएस, प्रिया अग्रवाल,आरजू चौधरी , सुशील कौर, शालिनी शर्मा, शालानी सिद्धू, रीना मल्होत्रा, राशि पूरी, सोनिया मेस्सी, भावना अग्रवाल, रेबिका जेम्स, वेरोनिका, जैकलीन, स्वीटी ककड़, रोहाणी, प्रीति, शिल्पी वासुदेव, रितु देवगन, दीपिका, ज्योति, सुमन टोंक, अनुग्रह लाल, अमिता कसाना, पूजा, अरुणिमा सिंघल,  सुरक्षा गुप्ता, फरत, काकुली शर्मा, मीनाक्षी गौर, निधि मांगलिक, रेणु गौर, संगीता आनंद, मनीषा, पूनम श्रीवास्तव, राधिका, शिवानी, बीनू मेथ्वीस, बृज मोहन नेगी, सत्य मोहन नेगी, राहुल मेस्सी, सुसन, गीता त्यागी, सीमा रानी, अजीत कश्यप,अन्नू सिन्धवानी, आशु त्यागी सहित अन्य अध्यापिका मौजूद थी।

शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा मे निगम अधिकारियों के साथ एम एल सी दिनेश गोयल ने बाटे सार्टिफिकेट,कवि नगर जोन अंतर्गत बढ़ी 1086 लाभार्थियों की संख्या

 

                          मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु   

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशन में गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों द्वारा भव्य रूप से विकसित भारत गया जसंकल्प यात्रा कार्यक्रम कराये जा रहे हैं जिसमे कवि नगर जोन के अंतर्गत चिरंजीव विहार साइ मंदिर तथा वार्ड संख्या 42 आदित्य वर्ल्ड सिटी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुए, चिरंजीव विहार आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी दिनेश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में रहे, दूसरे कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल राज्यसभा सांसद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, नोडल प्रभारी अरुण कुमार यादव द्वारा अतिथियों का पुष्प भेंट कर सम्मान किया गयाlअरुण कुमार यादव अपर नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भारी संख्या में क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे जिसमें 1086 निवासियों ने केंद्र सरकार पर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लियाl कवि नगर जोन का अंतिम कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ 24 दिसंबर 2023 से मोहन नगर जोन के अंतर्गत कार्यक्रम चलेंगे।उज्ज्वला योजना में 60, आधार कार्ड योजना में 61,आयुष्मान योजना में 98 पीएम स्वनीधी योजना में 46, प्रधानमंत्री आवास योजना में 36 तथा हेल्थ योजना में 785 लाभार्थियों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया, गाजियाबाद नगर निगम लगातार विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयोजित कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभा रहा है जिसकी प्रशंसा शहर की जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही है, लाभार्थियों को मुख्य अतिथियों के द्वारा सर्टिफिकेट भी भेंट किए गएl

गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

भाजपाइयों ने राहुल गांधी और बनर्जी का पुरजोर विरोध करते हुए पुतला दहन किया

                         मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद : भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में महानगर स्तर पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड़ की नकल उतार कर मजाक उड़ाने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाने के खिलाफ गाजियाबाद महानगर में विरोध प्रदर्शन किया। जिसके लिए भाजपाई शहर के अन्य क्षेत्रों के अलावा हिंट चौक राजनगर पर भी एकत्रित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे । महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक, हास्यास्पद और अस्वीकार्य है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करके राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी ने संसद भवन और देश के उच्चस्थ पद की गरिमा को खंडित करते हुऐ पूरे किसान समाज और अन्नदाता का मजाक उड़ाया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपाईयों में रोष है। राहुल गांधी और बनर्जी का पुरजोर विरोध करते हुए पुतला दहन किया गया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे इनकी सदस्यता बर्खास्त करते हुए पार्टी से निष्कासन की मांग की गई।इस दौरान महामंत्री पप्पू पहलवान सुशील गौतम गोपाल अग्रवाल बॉबी त्यागी प्रदीप चौधरी धीरज शर्मा पंकज भारद्वाज विशाल कश्यप ओपी अग्रवाल, सचिन डेढ़ा, संदीप त्यागी, जमालुद्दीन अल्वी, राहुल तोमर, उदिता त्यागी, रानिता सिंह, रेनू चंदेला आदि उपास्थित रहे।

जापान से लौटी राजकीय विधालय की छात्रा नैना का हुआ भव्य स्वागत


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजयनगर में  विद्यालय की छात्रा कुमारी *नैना* का भव्य स्वागत किया गया। नैना *सकुरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम* में  दिनांक 10 दिसंबर से 16 दिसंबर( 6 दिन)  के लिए  जापान गई थी l कुमारी नैना का  हाई स्कूल 2023की  हाई स्कूल परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च अंक92% प्राप्त करने पर किया गया उत्तर प्रदेश से पांच विद्यार्थियों का चयन सकुरा साइंस एक्सचेंज   प्रोग्राम में हुआ था।  कुमारी नैना का स्वागत विद्यालय. बैंड की सुंदर धुन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ विभा चौहान  द्वारा माला व   पुष्पगुचछ देकर किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षण हेतु कुमारी नैना की कक्षा 12 तक की फीस माफी गई  साथ ही मोमेंटो प्रदान किया गया विजयनगर  क्षेत्रवासी वैश्य समाज सेवा समिति के अध्यक्ष  कपिल कुमार गर्ग  ने छात्रा नैना को शॉल उड़ाकर वह ₹1100 की धनराशि देकर सम्मान किया कार्यक्रम में उपस्थित  विवेक गोस्वामी, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी  संजय बिंदल   संजय मिश्रा विद्यालय  शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव  प्रत्येक  द्वारा भी नैना को पुरस्कार स्वरूप 1100 रुपए की धनराशि दी गई,   विद्यालय की शिक्षिकाओं  द्वारा भी नैना  का स्वागत किया गया। जापान के अपने अनुभव को साझा करते हुए सर्वप्रथम नैना ने विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ विभा चौहान को धन्यवाद दिया जिनके प्रोत्साहन  एवं सफल प्रयास से उन्हें  सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ नैना ने बताया कि जापान में उन्हें साइंस म्यूजियम देखने का अवसर मिला जहां पर विज्ञान से संबंधित मॉडल स्पेसिमेन देखें  टोक्यो यूनिवर्सिटी में रिसर्च पेपर पढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ जापान के वैज्ञानिक kAJITHA के लेक्चर को सुनने एवं MEIKEI  HIGH  SCHOOL के विद्यार्थियों  और अन्य देशों से आए  विद्यार्थियों के साथ विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी करने का अवसर प्रदान हुआ। Kazusi DNA laboratory Mitsubishi , Aerospaceindustry, Waseda University, Robotics industries देखने का  अवसर प्राप्त हुआ         विद्यालय की प्रधानाचार्य  नैना को शुभकामना को  देते हुए कहा कि वह इस तरह मेहनत करते हुए विद्यालय,व गाजियाबाद जनपद का नाम रोशन करें। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी बच्चे इस प्रकार विदेश यात्रा कर सकते हैं आवश्यकता है लगन व मेहनत से अपनी पढ़ाई  करने  की इस गौरवशाली अवसर पर नैना के माता-पिता भी उपस्थित रहे।

बुधवार, 20 दिसंबर 2023

संजीव गुप्ता बने श्रम सतर्कता समिति के सदस्य

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गाजियाबाद जिलाधिकारी द्वारा श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिला श्रम सतर्कता समिति में भाजपा के वरिष्ठ नेता और समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता को सदस्य नामित किया है इस जिम्मेदारी के लिए संजीव कुमार गुप्ता ने प्रदेश सरकार सहित जिलाधिकारी का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी इमानदारी से निभाते हुए श्रमिकों के हितों का ध्यान रखते हुए कार्य करैगे

24 और 25 दिसंबर को गाजियाबाद में होगा भव्य राष्ट्रीय ज्योतिष और वास्तु सेमिनार


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 19वां वृहद राष्ट्रीय एवं ज्योतिष सेमिनार का आयोजन दिनांक 24 और 25 दिसंबर को किया जाएगा।

केंद्र के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य शिवकुमार शर्मा  ने बताया कि संस्था के द्वारा यह 19 वां राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सेमिनार है ।इसमें पूरे भारतवर्ष से लगभग  300 विद्वान पधार रहे हैं। यह सेमिनार विद्वानों ,श्रोतागण और जिज्ञासुओं के लिए बिल्कुल निःशुल्क है। कार्यक्रम का आयोजन लायंस आई हॉस्पिटल /लायंस एनैक्सी सेमिनार हॉल में होगा। सेमिनार आयोजन समिति के कोऑर्डिनेटर एवं प्रोग्राम कंट्रोलर डॉ. सतीश भारद्वाज ने बताया कि यह सेमिनार अब तक के सेमिनारों में सबसे बड़ा होगा । सेमिनार में लगभग 300 विद्वानों के अलावा श्रोतागण भी भाग लेंगे. इसलिए कुल संख्या 400 से अधिक हो सकती है। भारत के विभिन्न प्रदेशों ,शहरों से  पधारने वाले  विद्वानों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। जो विद्वान रात्रि विश्राम करना चाहते हैं उनके लिए रात्रि विश्राम व भोजन की व्यवस्था भी की गई है। सेमिनार में अतिथियों ,विशिष्ट अतिथियों  के अलावा निम्नलिखित विद्वानों का मार्गदर्शन हमें मिलेगा। फरीदाबाद से डॉ. आनंद भारद्वाज अंतरराष्ट्रीय वास्तु कंसलटेंट, दिल्ली से डॉ.एस एच रावत ,अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य ,दिल्ली से  डॉक्टर बी एम सेखरी , लाल किताब एक्सपर्ट,डा. केपी मुद्गल ज्योतिषाचार्य , कांगड़ा से कुमारी रोजी जसरोटिया ,सहारनपुर से महामंडलेश्वर कौशल किशोर जी, अहमदाबाद से डॉक्टर उर्विश गांधी, ज्योतिषाचार्य, गाजियाबाद से इंजी. हिमांशु गर्ग, चंडीगढ़ से डॉ. रितु सूद ,मोदीनगर से डॉ. मुकेश जैन, डॉ. विनायक पुलह , झुंझुनू से आचार्य अभिमन्यु पाराशर ,मुंबई से पं.युधिष्ठिर पांडे ,प्रतापगढ़ से बृजमोहन शर्मा, जयपुर से पंडित बजरंग लाल शर्मा ,कानपुर से डॉ. अनुज पाल, सुमेरपुर से पंडित सुरेश गौड़, शामली से अचार्य सुशील चौहान, कन्नौज से पंडित संतोष जी, बदायूं से पंडित उपेंद्र कुमार उपाध्याय, ऋषिकेश से पंडित भूपेश शास्त्री, नागपुर से आचार्य वामन हरि,आगरा से डॉ. आर के शर्मा ,रायपुर से माधव कृष्ण शास्त्री, सालासर धाम से डॉ. ज्योति  पुजारी, कोटा से आचार्य जगदीश बेदी, अल्मोड़ा से पं. जी. सी. शास्त्री ,देहरादून से आचार्य सुनील माथुर ,भोपाल से डा.सपना गुप्ता, मोहाली से गौतम कोठारिया ,लुधियाना से डॉक्टर अश्विनी खन्ना ,पटना से आचार्य बाल्मिकि प्रसाद ,कानपुर से शालिनी बाजपेई, पठानकोट से सुनील शर्मा ,नागौर से आचार्य दिनेश प्रेम शर्मा आदि विद्वान पधारेंगे।

कार्यक्रम के महामंत्री  अजय कुमार जैन ने बताया कि संस्था द्वारा यह 19 वां राष्ट्रीय सेमिनार है। सेमिनार के उद्घाटन सत्र / प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि श्री दिनेश कुमार गोयल ,एमएलसी विधायक, द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. आनंद भारद्वाज अंतर्राष्ट्रीय वास्तु कंसलटेंट रहेंगे .तृतीय सत्र में मुख्य अतिथि के पी गुप्ता  समाजसेवी रहेंगे। सेमिनार में सत्र के अनुसार अध्यक्षता क्रमशः डॉक्टर सुनील गुप्ता,  राजेश बंसल, श्रीमती मालविका सिंह  करेंगे। 25 दिसंबर को नि:शुल्क ज्योतिष, वास्तु ,लाल किताब ,हस्तरेखा ,टैरो कार्ड आदि विधाओं के द्वारा जनसाधारण की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। जो पूर्णतया  निःशुल्क होगा। विभिन्न विधाओं के आचार्य  सभी जिज्ञासुगणों की समस्याओं का समाधान करेंगे।