रविवार, 27 अक्टूबर 2024

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में दिवाली मेले अतुल्यदीप का आयोजन किया गया

 


मुकेश गुप्ता

गाजियाबादःप्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में दिवाली मेले अतुल्यदीप का आयोजन किया गया। मेले में स्कूल के बच्चों ने गेम व व्यंजनों के स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मेले का उदघाटन स्कूल की निदेशक मुनीष अग्रवाल व प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने किया। प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कहा कि दिवाली का मेला अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।

यह पर्व हमें आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत व जरूरतमंदों के जीवन से दुखों का अंधकार दूर उनके जीवन में खुशी फैलाने का संदेश देता है। उन्होने कहा कि दिवाली मेले के आयोजन से लोगों को आपस में मिलने का मौका मिलता है।

 दिवाली मेले नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए मिक्की माउस, डान्सिंग ग्लासिस, पिक द बॉल जैसे खेल आकर्षण के केन्द्र रहे। डांडिया डांस व रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी विभिन्न प्रकार के गेम खेले और पुरस्कार भी जीते। प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने सभी को दीपावली पर्व की बधाई दी।

उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल, उधोग मंच के प्रदेश अध्यक्ष बने संजीव कुमार गुप्ता

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । समरकूल ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रसिद्ध उधोगपति संजीव कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल उधोग मंच का दोबारा से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मुकंद मिश्रा के द्वारा यह घोषणा की गयी है। संजीव गुप्ता को उधोग मंच के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी लगातार दोबारा सौपी गयी है। इस अवसर पर संजीव कुमार गुप्ता ने अपने अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और महामंत्री राजेश गुप्ता एवं दिलीप सेठ का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें दोबारा से उधोग मंच का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उनकी जिम्मेदारी के साथ साथ संगठन की अपेक्षायें भी बड़ी होगी परन्तु में अपनी पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए, अपने व्यापारी और उधोग जगत के बन्धुओं के हितों के लिए कार्य करता रहूँगा।

संजीव शर्मा को शहर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर संजीव कुमार गुप्ता ने दी बधाई

 


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । शुक्रवार को समरकूल के चेयरमैन और भाजपा महानगर के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को शहर विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर उन्हें बधाई देते हुए जीत की अग्रिम शुभकामनाएं भी भेंट की। 

संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पार्टी का मुखिया रहते हुए, एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह पिछले अनेक वर्षों में पार्टी को शीर्ष पर लेकर जाने का कार्य किया है। आज सभी कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र के आमजन में जो खुशी की लहर दौड़ रही है। यही उत्साह और अध्यक्ष जी की लोकप्रियता शहर विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रचंड जीत दिलाने का कार्य करेगी।

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024

संजीव शर्मा को विधायक प्रत्याशी बनाए जाने पर डॉ.अतुल जैन ने दी बधाई एवं शीर्ष नेतृत्व का किया धन्यवाद

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष एवं टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉ.अतुल कुमार जैन ने गाजियाबाद सदर सीट के लिए विधायक के उम्मीदवार हेतु संजीव शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके कार्यालय जाकर स्वागत सम्मान किया और बधाई प्रेषित करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं, साथ ही इस चयन के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद भी ज्ञापित किया।  संजीव शर्मा ने महानगर अध्यक्ष के रूप में गाजियाबाद में अभूतपूर्व कार्य किए हैं छोटे बड़े सैकड़ो सफलतम कार्यक्रमों को उन्होंने अपनी ऊर्जा से सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टीमवर्क की तरह से उच्च स्तरीय प्रतिष्ठा प्रदान कराई है।

 भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता और कर्मठ सिपाही के रूप में जिस तरह से पूर्व से अब तक लगातार उनके द्वारा समाज हित और प्रदेशहित के साथ-साथ देश हित में कार्य किए गए हैं और भारतीय जनता पार्टी को जो मजबूती प्रदान हुई है आशा है भारी बहुमत से जीतकर विधायक के रूप में विधानसभा में भी गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए विकास के कार्यों में सदैव संलग्न रहेंगे।गाजियाबाद की जनता का प्यार और आशीर्वाद उनके साथ है। इस अवसर पर हम अपनी ओर से अपने परिवार की ओर से उद्योग, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र के सभी प्रतिनिधियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

गाजियाबाद के भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय पर आज बहुत ही उत्साह पूर्ण वातावरण में सभी कार्यकर्ता ख़ुशी मना रहे थे पटाखे छुड़ा रहे थे और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियों में सम्मिलित हो रहे थे इस अवसर पर डॉ.अतुल कुमार जैन ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई ।

बसपा ,आजाद समान पार्टी समेत 4 प्रत्याशियों ने किया नामांकन,कुल 27 नामांकन फार्म विक्रय

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद प। 56—गाजियाबाद विधानसभा उप चुनाव हेतु आज गुरुवार को परमानन्द गर्ग पुत्र श सीएल गर्ग बहुजन समाज पार्टी,  सत्यपाल चौधरी पुत्र  विक्रम सिंह आजाद समाज पार्टी (काशीराम) (इनके द्वारा 03 नामांकन फार्म जमा किये गये),  रूपेश चन्द्र पुत्र  राजेश्वर निर्दलीय एवं  धर्मेन्द्र सिंह पुत्र  रमेश चन्द्र सिंह राष्ट्रीय जनलोक पार्टी (सत्य) द्वारा नामांकन किया गया। 

इसके अलावा संजीव शर्मा पुत्र  राधेश्याम शर्मा भाजपा,  विशाल वर्मा पुत्र  गोपीचन्द वर्मा समाजवादी पार्टी,  दीपक यादव पुत्र सत्यपाल यादव निर्दलीय,  सिंह राज पुत्र  सुखपाल सिंह समाजवादी पार्टी,  सुधीर पुत्र  दीपचंद निर्दलीय एवं  अभिषेक पुत्र  महेश चन्द गर्ग निर्दलीय द्वारा नामांकन फार्म खरीदे गये।इस प्रकार 24 अक्टूबर 2024 तक कुल 27 नामांकन फार्म खरीदे गये। जो इस प्रकार है06+05+02+05+3+6—27 नामांकन पत्र

भाजपा का प्रत्याशी बनते ही संजीव शर्मा ने सबसे पहले भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना की, श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का आशीर्वाद लिया

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबादःभाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को गाजियाबाद विधानसभा उप चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। प्रत्याशी बनते ही संजीव शर्मा ने सबसे पहले भगवान दूधेश्वर के दरबार में हाजरी लगाई। उन्होंने भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना की व मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया। मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि संजीव शर्मा भगवान दूधेश्वर के भक्त हैं और उनकी नियमित रूप से सेवा करते हैं। इसी कारण जैसे ही उन्हें प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई, वे सबसे पहले दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे और भगवान दूधेश्वर का अभिषेक किया। 

उन्होंने मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की व सभी गुरू मूर्तियों की समाधियों पर मत्था टेका। संजीव शर्मा ने मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया। संजीव शर्मा ने कहा कि यह भगवान दूधेश्वर की कृपा व महाराजश्री के आशीर्वाद का ही फल है कि पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया जिससे वे शहर के के लोगों की सेवा कर सकें। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि संजीव शर्मा पर भगवान दूधेश्वर की असीम कृपा है और जिस पर स्वयं भगवान दूधेश्वर कृपा करें, उसको विजयी होने से कोई नहीं रोक सकता है। गाजियाबाद विधानसभा उप चुनाव में संजीव शर्मा शानदार जीत प्राप्त करेंगे और शहर का विकास करेंगे।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2024

ग़ाज़ियाबाद कराते स्कूल के खिलाड़ियों ने कई पदक जीत कर किया जिले का नाम रोशन

 

मुकेश गुप्ता

ग़ाज़ियाबाद। 20 अक्टूबर 2024 को गौतम बुद्ध नगर के नोएडा शहर में ओपन कराते चैंपियनशिप्स का आयोजन किया गया जिसमें ग़ाज़ियाबाद कराते स्कूल के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया और शिहान नरेंद्र सिंह ने बताया, गाजियाबाद कराटे स्कूल ने भी भाग लिया, इस टूर्नामेंट में 778 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें गाजियाबाद कराटे स्कूल के 20 खिलाड़ियों ने भी भाग लिया, जिस्में  की 18 खिलाडीयो ने कई पदक जीत कर ग़ज़िआबाद का नाम रोशन किया खिलाडिय़ो के पदक इस प्रकार हैं 

 स्वर्ण पदक 

शिव चैतन्य , वंश शर्मा 

रजत पदक 

आरव उनियाल ,संस्कृति पाल ,विवान नौटियाल , आद्विक राणा ,इल्मा,जिगर पवार,धनुष कुमार,इक्षिता सेक्सेना,लिज़ा मलिक,रुद्र सेक्सेना 

कांस्य पदक 

रेयांश वर्मा, तन्मय पाराशर, वरदान कुलश्रेष्ठ, अर्णव सिंह, हमजा मलिक, अरिहा मलिक , तथा शिहान नरेंद्र सिंह ने बताया इस टूर्नामेंट के आयोजक ने नरेंद्र सिंह का भी स्वागत किया गाजियाबाद कराटे स्कूल  के पद अधिकारी अर के सप्रू, विक्की श्राफ, उदयवीर सिंह, श्री कांत शर्मा, सोनू बग्गा आदी लोगो ने बधाई दी।

शमसुद्दीन राइन की मौजूदगी में बसपा से परमानन्द गर्ग 24 को करेंगे नामांकन

                           मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद उपचुनाव के लिए बसपा ने उतारा है चुनावी मैदान में 

गाजियाबाद। विधानसभा-56 शहर गाजियाबाद के उपचुनाव के लिए बसपा की ओर से चुनावी मैदान में उतरे परमानन्द गर्ग गुरुवार 24 अक्टूबर  को पर्चा दाखिल करेंगे। इस मौके पर बसपा के दिग्गज नेता शमसुद्दीन राइन भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। बसपा ने इस उपचुनाव में सबसे पहले अपने पत्ते खोलकर सभी दलों को पीछे छोड़ दिया है। वैश्य वर्ग से ताल्लुक रखने वाले परमानन्द गर्ग मजबूत दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए बसपा प्रत्याशी ने बताया कि सुबह साढ़े 9 बजे वह चुनाव कार्यालय से रवाना होंगे। पर्चा दाखिल करने जाते समय सभी कार्यकर्ता न्यू आर्य नगर फव्वारा चौक पर एकत्रित होंगे। जिसके बाद पी.एन. गर्ग नवयुग मार्किट स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पर्चा भरने कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। बसपा के मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ व प्रयागराज प्रभारी शमसुद्दीन राइन मुख्यातिथि के रूप में अपने प्रत्याशी के साथ मौजूद रहेंगे।

अहोई अष्टमी का व्रत हिंदू धर्म में बहुत महत्व हैः इस बार अहाई अष्टमी का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा--महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबादः श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाईन रोड मकरेडा के महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य ने कहा कि अहोई अष्टमी का व्रत हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। यह पर्व करवाचौथ पर्व के चार दिन बाद मनाया जाता है। अहोई माता की पूजा होने व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाए जाने के कारण ही इस पर्व को अहाई अष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं और उनके खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। अहोई अष्टमी व्रत में तारों को अर्घ्य देने के बाद माताएं अपना व्रत खोलती हैं और भगवान का भोग लगाने के साथ अपने बच्चों को भी खाना खिलाती हैं। अहोई अष्टमी के दिन ही गोवर्द्धन में राधा कुंड में स्नान किए जाने की परंपरा सालों से चली आ रही है। माना जाता है कि इस दिन राधा कुंड में स्नान करने से जहां संतान की प्राप्ति होती है, वहीं संतान पर राधा रानी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस बार 24 अक्टूबर को अहोई अष्टमी मनाई जाएगी। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 24 अक्टूबर को देर रात 1 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी और 25 अक्टूबर को देर रात 1 बजकर 58 मिनट पर खत्म हो जाएगी। उदया तिथि के अनुसार अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर को ही रखा जाएगा। इस दिन अहोई माता की पूजा होती है, जिन्हें माता पार्वती का ही स्वरूप माना जाता है। अष्टमी के दिन माता पार्वती के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से हर मनोकामना पूरी होती है। संतान की प्राप्ति होती है और संतान की आयु लंबी होती है और वे स्वस्थ रहते हैं।  अहोई अष्टमी का व्रत सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रखा जाता हैण् बिना कुछ खाए और बिना पानी पिए तारों को जल अर्घ्य देने के बाद व्रत को खोला जाता है।

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024

अंतिम संस्कार वाहन का हरि झंडी दिखाकर किया लोकार्पण श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने

                         मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  श्री राम श्याम हनुमान मंदिर बाग भटियारी बीकानेर के पीछे चौधरी मोड़ पर श्री श्याम सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट पंजीयन द्वारा निशुल्क अंतिम यात्रा निशुल्क का शुभारंभ किया गया जिसमें गाजियाबाद के जीवितलोगों का तो सभी ध्यान रखते हैं, वाहन खरीदते हैं। लेकिन, पहली बार मृत लोगों के लिए वाहन बनाया गया है, जो दुख के समय में शोक संतप्त परिजनों की पीड़ा को कुछ कम कर सकेगा। श्री श्याम सेवा संस्थान की ओर से तैयार कराए गए वाहन का लोकार्पण कार्यक्रम में अतिथियों ने यह बात कही 24 घंटे वाहन की सेवा मिलेगी।आज सोमवार 21 अक्टूबर श्री श्याम सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट (पंजी) द्वारा निःशुल्क अंतिम यात्रा वाहन का श्री पंच दसनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता,दिल्ली संत मंडल के अध्यक्ष, दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज ने लोकार्पण किया। 

इस अवसर पर श्रीमहंत जी ने ट्रस्ट के सभी सदस्यों को इस नेक एवं पुनीत कार्य के लिए साधुवाद किया तथा भविष्य में जनमानस की सेवा करने का आशीर्वाद दिया। इससे अतिथियों ने भजनों  का आनन्द लिया।कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें अनेक सन्त - महात्माओं तथा नगर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में संजीव शर्मा बीजेपी महानगर अध्यक्ष ने कहा कि लावारिस व्यक्ति के अंतिम संस्कार में संस्थान की ओर से पूरा सहयोग किया जाता है, जो वास्तव मे प्रेरणास्पद ही कहा जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष महंत विजय गिरि जी महाराज ने बताया कि  शव वाहन का निर्माण कराया गया है। 

वाहनों की सेवा  पर फोन करके 8799757800 निशुल्क प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर  दूधेश्वर नाथ मंदिर के श्रीमहंत नारायण गुरु जी महाराज, भाजपा नेता अशोक गोयल, अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार अशोक राणा पार्षद राकेश गोसाई, ओम भाई, पार्षद नीरज गोयल, पार्षद राजकुमार,धीरेंद्र बिल्लू पार्षद,पूर्व पार्षद साक्षी नारंग,शीतल चौधरी पार्षद, हिमांशुपाराशर, अजय चोपड़ा,रमेश मंगल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

नेहरू वर्ल्ड स्कूल को मिला गाजियाबाद के सर्वश्रेष्ठ स्कल का खिताब

                           मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कष्टता का प्रदर्शन किया है। प्रतिष्ठित एजूकेशन वर्ल्ड रैंकिग में नेहरू वल्ड स्कूल को अन्तर्राष्ट्रीय व सहशिक्षा दानों श्रेणियों में गाजियाबाद में नम्बर 1 स्कूल घोषित किया गया है।अन्तर्राष्ट्रीय दिवस स्कूल श्रेणी में गाजियाबाद नंबर 1. दिल्ली एन०सी०आर० में नंबर 4 व देश में 10वें नंबर पर रहा। गाजियाबाद के दिवस स्कूल श्रेणी में शहर क नंबर 1 स्कूल के खिताब से नवाजा गया।

इन रैंकिग के पीछे स्कूल की उच्च गुणवत्ता शिक्षा, नवीन शिक्षा पदघतियां व उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे की प्रतिबद्धता है। गुरूगाम के लीला एंबिऍस में आयोजित समारोह में उपरोक्त उपलब्धियाँ स्कूल द्वारा प्राप्त की गई। स्कूल के निदेशक डा० अरुणाभ सिह ने कहा कि हमें गाजियाबाद के सर्वश्रेष्ठ स्कूल के रूप में चुने जाने की प्रसन्नता है। हमारी समर्पित फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों नें अकादमिक उत्कृष्टता हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते है। समाज को बेहतर शिक्षा देने के लिए नेहरू वर्ल्ड स्कूल सदैव कटिबद्ध रहेगा।"

स्कूल की एग्जीक्यूटिव हैड सुसन हाम्स के अनुसार स्कूल को नंबर 1 का दर्जा हमारे स्टाफ, छात्रों, अभिभावकों की संयुक्त मौनल व प्रतिबद्धता का परिणाम है। शिक्षा वर्ल्ड रेकिंग भारत की सबसे व्यापक और अधिकारिक स्कूल रैंकिंग है। सर्वेक्षण स्कूलों का मूल्यांकन अकादमिक प्रतिष्ठा, फैकल्टी की योग्यता, बुनियादी ढांचे और सह-पाठ्यकर्म गतिविधियों के आधार पर करता है। स्कूल की यह उपलब्धि उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

महंत साध्वी जमना गिरि महाराज ने लखन गिरि महाराज को प्राचीन सती मठ मंदिर व श्री हनुमान मंदिर का उत्तराधिकारी बनाया

 

मुकेश गुप्ता

महंत साध्वी जमना गिरि महराज ने धर्म व आध्यात्म की ज्योत से पूरे देश को प्रकाशित किया

लखन गिरि महाराज को महंताई की पहली चादर महाराजश्री ने ओढाई 

नई दिल्लीःप्राचीन सती मठ मंदिर व श्री हनुमान मंदिर पाकेट 12 व 13 निकट होटल क्राउन प्लाजा एंवं अग्रवाल स्वीट पाकेट ए 8 कालकाजी एक्सटेंशन में मंगलवार को ब्रहमलीन महंत प्रेम गिरि महाराज व बहमलीन ओमगिरि बाबा की 8 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। साथ ही मंदिर की महंत व संचालिका जमना गिरि महाराज ने अपने शिष्य लखन गिरि महाराज को उत्तराधिकारी घोषित किया। लखन गिरि महाराज की महंताई का चादर उढाई का समारोह श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में हुआ। 

लखन गिरि महराज को महंताई की पहली चादर श्री पंच दशनाम जूना अखाडा की ओर से श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने ओढाई। दूसरी चादर दिल्ली संत महामंडल की ओर से अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, महामंत्री महामंडलंेश्वर नवल किशोर दास महाराज, पूर्व अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी विद्यानंद गिरि महाराज, श्रीमहंत रामानंद पुरी महाराज, हरिद्वार से पधारी महामंडलेश्वर साध्वी मैत्री गिरि महाराज श्रीमहंत नरेश गिरि महाराज, महंत नारायण गिरि महाराज गुप्ता कालोनी, गुरूग्राम मंडल के महंत सोम गिरि महाराज, कोतवाल मंगलदास महाराज, हरनंदेश्वर मंदिर की महंत साध्वी कैलाश गिरि महाराज आदि ने ओढाई। कार्यक्रम की देखरेख महंत किशन गिरि महाराज दादरी ने की। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि ब्रहमलीन महंत प्रेम गिरि महाराज व बहमलीन ओमगिरि बाबा ने धर्म व आध्यात्म की जो ज्योत जलाई, उस ज्योत से पूरे देश को प्रकाशित करने का कार्य साध्वी महंत जमुना गिरि महाराज ने किया हैै। उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्राचीन सती मठ मंदिर व श्री हनुमान मंदिर की अपनी अलग पहचान बनी है। उन्होने अपने शिष्य लखन गिरि महाराज को मंदिर का महंत बनाकर सही समय पर सही निर्णय लिया है, मगर वे अपनी छत्रछाया उन पर बनाए रखें ताकि महंत लखन गिरि महाराज सनातन धर्म की पताका को देश ही नही विदेश में भी फहरा सके।  दिल्ली संत महामंडल महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज ने कहा कि  आज हिंदू समाज को एकजुट होने की जरूरत है और हिंदुओ को एकजुट करने का कार्य ब्रहमलीन महंत प्रेम गिरि महाराज व बहमलीन ओमगिरि बाबा, महंत साध्वी जमुना गिरि महाराज व महंत लखन गिरि महाराज जैसे संत ही कर सकते हैं। दिल्ली संत महामंडल की पूर्व अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी विद्यानंद गिरि महाराज ने कहा कि साध्वी महंत जमुना गिरि महाराज का मार्गदर्शन महंत लखन गिरि महाराज को सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। हरिद्वार से पधारी महामंडलेश्वर साध्वी मैत्री गिरि महाराज ने कहा कि साध्वी महंत जमुना गिरि महाराज जैसे संतों की आज समाज को आवश्यकता है। उनके योग्य शिष्य महंत लखन गिरि उनके मार्गदर्शन में समाज व धर्म की सेवा में मिसाल कायम करेंगे। समारोह महंत किशन गिरि दादरी की देखरेख में हुआ। भजन गायक मनोज अनिजा के भजनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के बाद भंडारे में हजारों संतों व भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार रवि कुमार पांचाल ने ग़ाज़ियाबाद विधानसभा सीट के लिए पर्चा भरा

मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद । सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार रवि कुमार पांचाल ने ग़ाज़ियाबाद विधानसभा सीट के लिएअपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पर्चा भरा। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव संस्थापक सतेन्द्र यादव युसूफ खान, प्रवीण पांचाल , मनोज शर्मा, जितेंद्र शर्मा, जमाल प्रधान, इमरान, अब्दुल सलाम, सतीश पांचाल, महेश यादव, एड अशोक शर्मा दीपक राठी,प्रदीप तिवारी मंजु तिवारी समेत सैंकड़ों लोग मौजूद थे

सोमवार, 21 अक्टूबर 2024

एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने नए छात्रों के स्वागत में दी फ्रेशर्स पार्टी - एस्पेरेंजा 2024 के साथ किया आयोजन

 


मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद ।  एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने 

19 अक्टूबर 2024 को,फ्रेशर्स पार्टी - एस्पेरेंजा-2024 का आयोजन किया, जिसमें विश्वविद्यालय ने नए छात्रों का स्वागत एक अविस्मरणीय उत्सव, प्रतिभा, और आपसी सहयोग के साथ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष एंव कुलाधिपति  महेंद्र अग्रवाल तथा उपाध्यक्ष अखिल अग्रवाल ने दीप प्रजवल और गणेश वंदना से की। जिसमे समारोह में एक पवित्र और सम्मानजनक वातावरण का संचार किया। इस अवसर पर छात्रों में अतुलनीय उत्साह का संचार परिलक्षित रहा था जब उन्होंने दिन के शानदार कार्यक्रमों में प्रति भाग लिया।

संस्कृति और वस्त्रों पर आधारित फैशन वॉक के विभिन्न चरणों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जहां प्रतिभागियों ने सुंदर और सृजनात्मक परिधानों का शानदार प्रदर्शन किया। मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता, और आकर्षण का प्रदर्शन किया।

आकर्षक एकल और समूह नृत्यों से लेकर सोलो संगीत प्रस्तुतियों तक, मंच ने एसडीजीआई के छात्रों की अपार रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जैसे ही दिन रात में बदला, कार्यक्रम ने द डार्क म्यूजिशियन बैंड के शानदार लाइव प्रदर्शन के साथ नई ऊंचाइयों को छुआ, जिसने सभी प्रतिभागियो में उतसाह भर दिया और रात को माहौल एक ऊर्जा से भरपूर उत्सव में बदल दिया।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में, कुलपति (प्रभारी), प्रोफेसर (डॉ0) प्रसेंनजीत कुमार ने छात्रों को बड़े सपने देखने और एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में अपने समय का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उप कुलपति (प्रशासन),  पीयूष श्रीवास्तव (आई0पी0एस0,आई0 जी0-रिटायर्ड) ने छात्रों को अनुशासन और एकता के महत्व के साथ अग्रसर होने हेतु पे्ररित किया, उन्हें लुफत और जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने के लिए मार्गदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में सभी निदेशकों, प्राचार्यों, प्रॉक्टर, रजिस्ट्रार, प्रशासनिक स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति ने इसे यादगार समारोह बना दिया। उत्साह, खुशी, और रचनात्मकता ने यह सुनिश्चित किया कि एस्पेरेंजा 2024 इस अकादमिक वर्ष के सबसे यादगार आयोजनों में से एक होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष डाॅ दीपा कँवर, चीफ अकाउंटेंट आफिसर  सुभाष शर्मा, प्राक्टर  संदीप सिंह व सी0एस0ओ0  प्रभात शर्मा व अन्य का सराहनीय योगदान रहा। जब नए छात्र इस नए सफर की शुरुआत करते हैं, तो एस्पेरेंजा- 2024 केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में उनकी यात्रा की शुरुआत है, जहां दोस्ती खिलेंगी और सपने उड़ान भरेंगे।

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024

करवाचौथ का पर्व रविवार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगाः आचार्य दीपक तेजस्वी

 

मुकेश गुप्ता

भद्रा के चलते सूर्योदय से पहले स्नान कर व सरगी ग्रहण कर व्रत का संकल्प ले लें

गाजियाबादःआचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि करवा चौथ पर्व का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए व्रत रखती है। इस बार करवाचौथ का पर्व रविवार 20 अक्टूबर को है। इस साल करवा चौथ पर भद्रा का साया भी मंडरा रहा है। आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि करवाचौथ पर्व पर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करने के साथ ही साथ निर्जला व्रत रखती हैं। ये उपवास शाम में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर खोला जाता है। बिना चांद देखें व्रत पूरा नहीं माना जाता है। इस साल करवा चौथ का पर्व रविवार 20 अक्टूबर को है, जिस पर भद्रा का साया भी मंडरा रहा है। करवा चौथ का व्रत शुरू करने से पहले सरगी चााई जाती है। सरगी हमेशा ब्रहम मुहूर्त यानि सुबह 4 से 5 बजे के बीच खानी चाहिए। करवाचौथ पर भद्रा का समय प्रातः 06 बजकर 25 मिनट से प्रातः 06 बजकर 46 तक भद्रा काल रहेगा। ऐसे में व्रती सूर्योदय से पहले स्नान कर सरगी ग्रहण कर लें और व्रत का संकल्प ले लें। ऐसे में भद्रा काल के शुरू होने से पहले ही व्रत का आरंभ हो जाएगा। करवा चौथ के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रविवार की सांय 5 बजकर 46 मिनट से सांय 7 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

कांग्रेस ने किया संविधान संकल्प बचाओ सम्मेलन, भारतीय जनता पार्टी निरंतर संविधान को कुचलने का काम कर रही है----अजय राय

  


मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद । जिला अध्यक्ष व महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से संविधान संकल्प बचाओ सम्मेलन कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सांसद तनुज पुनिया, सी एल पी लीडर आराधना मिश्रा मोना, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, राष्ट्रीय सचिव विधित चौधरी रहे । 

जिन्होंने सर्वप्रथम आते ही अंबेडकर पार्क में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उसके पश्चात अविनाश पांडे  व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  के नेतृत्व में सत्ता पक्ष से राष्ट्रीय लोक दल के नेता मैराज़ुद्दीन अहमद की जॉइनिंग कराई गई । जिस पर विचार रखते हुए मेराजुद्दीन  ने कहा कि जयंत चौधरी अपने दादा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व चौधरी अजीत सिंह की विचारधारा से भटक गए हैं ।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसानो दलितों अल्पसंख्यकों के साथ जिन पार्टियों में निरंतर अत्याचार किया आज भी देश के अंदर लगातार किसानों दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रही हो वहां चौधरी जयंत चौधरी  ख़ामोश है यही कारण है जिस वजह से सत्तारूढ़ पक्ष छोड़कर मेराजुद्दीन जी ने कांग्रेस का दामन थामा है । 


प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर संविधान को कुचलने का काम कर रही है। फिर बेटियों की इज्जत का मामला हो बढ़ते बलात्कार की संख्या का मामला हो किसानों युवाओं अल्पसंख्यक दलितो पर बढ़ते अपराधों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी भेदभाव की नीति पर और आपसी भाईचारे को खत्म कर रही है । इसलिए सम्मेलन में पधारे प्रत्येक व्यक्ति और कांग्रेस पार्टी के सिपाही का यह कर्तव्य बनता है कि संविधान बचाने के लिए एकजुट होकर के इस लड़ाई को लड़ेंगे ।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी मुख्य अतिथियों ने जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी व महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी को सफल कार्यक्रम करने की बधाई देते हुए दोनों अध्यक्षों की पीठ थप थपाई ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पधारे अमरोहा से एमपी प्रत्याशी दानिश अली राष्ट्रीय प्रवक्ता डोली शर्मा पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव प्रदेश महासचिव सुशांत गोयल मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता विशाल वशिष्ठ पंकज तंजानिया नरेंद्र भारद्वाज हरेंद्र कसाना वीर सिंह चौधरी लोकेश चौधरीआशीष प्रेमी मनोज कौशिक नसीम खान विजयपाल तोमर पूर्व मंत्री सतीश त्यागी  विजयपाल चौधरी सोनल नगर सुनील शर्मा दीपक दिवाकर नीरज शर्मा मांगेराम त्यागी अनीस खान नवीन पोल मुस्तफा अंसारी डॉक्टर ताहिर दीपांशु त्यागी ज्ञानेंद्र त्यागी विवेक त्यागी विजय नेता अरविंद सुरेंद्र शर्मा राजेंद्र शर्मा राजाराम भारती आसिफ सैफी सलीम सैफी सलमान मंसूरी समसुद्दीन दीपक दिवाकर  त्यागी सुनीता उपाध्याय हरीश कंसल सुनील शर्मा संगीता त्यागी तरुण रावत आदि सम्मानित साथी मौजूद रहे ।

दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगाः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

 

मुकेश गुप्ता

दीपावली पर्व को लेकर लोगों के भ्रम को महराजश्री ने किया दूर

1 नवंबर की रात्रि में अमावस्या तिथि ना होने से पर्व मनाना उचित नहीं होगा

गाजियाबादःदेश के सबसे प्रमुख पर्व दीपावली को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाना सही होगा या 1 नवंबर को मनाना ठीक रहेगा। लोगों के इस भ्रम को श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने दूर किया और कहा कि 31 अक्‍टूबर की रात को ही दीपावली मनाना तर्कसंगत व शास्त्रसंगत होगा। 

धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनेगा

महाराजश्री ने बताया कि पांच दिवसीय दीपावली महापर्व की शुरूआत धनतेरस के पर्व से होती है, जो इस बार मंगलवार 29 अक्टूबर का मनाया जाएगा। इस दिन सोने चांदी के आभूषण और नए बर्तन खरीदने की परंपरा बरसों से चली आ रही है। धनतेरस का पर्व भगवान धनवंतरी की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेरजी के साथ ही धन की देवी मां लक्ष्‍मी और गणेशजी की पूजा की जाती है। धनतेरस के शुभ अवसर पर घर में नई झाड़ू और धनिया लाने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर पूरे साल धन समृद्धि बढ़ाती हैं और कृपा बरसाती हैं।  छोटी दीपावली का पर्व जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है, 30 अक्‍टूबर को मनाया जाएगा। छोटी दीपावली को हनुमानजी की जयंती भी मनाई जाती है। इसी कारण इस दिन  इस दिन हनुमानजी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाना और चोला चढ़ाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन दक्षिण दिशा में यम देवता के नाम का दीपक भी जलाया जाता है।

अमावस्या के चलते 31 अक्टूबर को ही मनेगी दीपावली

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि  दीपावली का त्‍योहार कार्तिक मास की अमावस्‍या तिथि को मनाया जाता है और प्रदोष काल के बाद दीपावली की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार इस बार अमावस्‍या तिथि 31 अक्‍टूबर को दोपहर के बाद 3 बजकर 52 पर शुरू होकर 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। ऐसे में   31 अक्‍टूबर की रात को अमावस्‍या तिथि विद्यमान रहने से 31 अक्‍टूबर की रात को ही दीपावली मनाना तर्कसंगत होगा। वैदिक पंडितों ने भी 31 अक्‍टूबर को रात में ही दीपावली मनाने तथा लक्ष्‍मी पूजन, काली पूजन, निशिथ काल व मध्य रात्रि की पूजा करने का निर्णय लिया है। 1 नवंबर की रात्रि में अमावस्या तिथि ना होने से दीपावली मनाना सही नहीं होगा। अमावस्‍या से जुड़े दान पुण्‍य के कार्य और पितृ कर्म आदि 1 नवंबर को सुबह के वक्‍त किए जा सकते हैं। 

2 नवंबर को होगी गोवर्द्धन पूजा

गोवर्द्धन पर्व जिसे अन्‍नकूट पर्व भी कहा जाता है, वह  2 नवंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान कृष्‍ण ने गोवर्द्धन पर्वत को अपनी एक उंगली पर उठाकर सभी मथुरावासियों की भीषण वर्षा से रक्षा की थी। तब से ही गोवर्द्धन पर्व मनाकर भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है और उन्हें अन्‍नकूट का भोग लगाया जाता है। वहीं भाई दूज का पर्व 3 नवंबर को मनाया जाएगा।

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई ने स्कूली छात्राओं को किया सेनेटरी पैड का वितरण

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई  द्वारा विश्व रजोनिवृत्ति दिवस के उपलक्ष्य में बहन बेटियों के मासिक धर्म की समस्या को देखते हुए रेड क्रॉस गाजियाबाद के अध्यक्ष इंद्र विक्रम सिंह आईएएस जिलाधिकारी गाजियाबाद के निर्देश पर रेडक्रॉस गाजियाबाद इकाई द्वारा मासिक धर्म पर स्वास्थ्य चर्चा करते हुए रेड क्रॉस वॉलिंटियर ममता सिंह के नेतृत्व में गठित एक टोली नंदग्राम के क्षेत्र में  ग्रेट ओमसन स्कूल, जेकेजी स्कूल व गॉडविन स्कूल में प्रचुर मात्रा में सेनेटरी पैड का वितरण किया तथा सभी बच्चों व क्षेत्र की महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं के निदानों पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्राओं को समझाया कि हिचके मत खुलकर बात करें।

 आज के दिन की शुरुआत ग्रेट ओमसन स्कूल में हुई जहां ममता सिंह के साथ उजाली सिंह, संस्कृति सिंघल, मुस्कान वर्मा व संजना सिंह ने विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता त्यागी को एक पटका पहना कर रेड क्रॉस की सेवा भावना से ओतप्रोत किया  किया।

आज की सेवा दिवस की समाप्ति पर सभी वोलिंटियर्स     का उत्साहवर्धन करते हुए  रेड क्रॉस गाजियाबाद सभापति डॉ सुभाष गुप्ता ने कहा कि हमारा मकसद स्वस्थ जनपद का है जब तक कोई भी व्यक्ति किसी भी असमायिक बीमारी से ग्रस्त होगा रेड क्रॉस गाजियाबाद का कोई भी सदस्य शांत नहीं बैठेगा।

 

दिवाली से पूर्व जगमगाएगा शहर,पांचों जोन में प्रमुख चौराहों पर किया जाएगा ब्यूटीफिकेशन नगर आयुक्त ने निर्माण व प्रकाश को दिए कड़े निर्देश

 

मुकेश गुप्ता

एक सप्ताह में 100 वार्डों में शत प्रतिशत बेहतर होगी प्रकाश व्यवस्था, निगम ने बनाई रूपरेखा

वार्डों में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ कर, पार्षदों से सत्यापन लेटर प्राप्त करे टीम- नगर आयुक्त

गाजियाबाद । त्योहारों की तैयारी को लेकर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा विभागीय अधिकारियों व टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई बैठक में प्रकाश विभाग को बेहतर कार्य करने की निर्देश दिए गए तथा प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए निरंतर चल रहे कार्यों की रिपोर्ट भी देखी गई, बैठक में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनिंद्र कुमार, प्रभारी प्रकाश कामाख्या प्रसाद आनंद व समस्त लाइट विभाग की टीम उपस्थित रहे, एक सप्ताह में गाजियाबाद नगर निगम के 100 वार्डों में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होगी निगम के प्रकाश विभाग द्वारा रूपरेखा बनाई गई।

नगर आयुक्त द्वारा सभी वार्डों में 50-50 लाइट तत्काल प्रभाव से लगवाने के निर्देश दिए गए साथ ही पार्षदों से प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के बाद सत्यापन पत्र भी प्राप्त करने के लिए कहा, दिवाली में अन्य त्योहारों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कहा गया तथा प्रकाश विभाग तथा निर्माण विभाग को प्रत्येक जोन में प्रमुख चौराहों को सुंदर और बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए प्रमुख मार्गो, धार्मिक स्थलों, प्रमुख चौराहा को पूर्ण रूप से एक सप्ताह में व्यवस्थित व सुंदर बनाने की निर्देश दिए गए जिसमें लगी हुई तिरंगा लाइट को मरम्मत करने, मार्गो पर लगी हुई लाइटों की मरम्मत करने के लिए कहा गया, लाइट व्यवस्था को सुदृद्ध करने के लिए अधिकारियों को रात्रि में भ्रमण करने के भी निर्देश दिए गए, प्रतिदिन की जियो टैग रिपोर्ट भी चाही गई जिसके लिए प्रकाश प्रभारी व टीम को फॉर्मेट तैयार करने के लिए कहा गया।

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024

एक देश एक शिक्षा एक बोर्ड का गठन करे सरकार - सीमा त्यागी



                        मुकेश गुप्ता

देश के प्रत्येक बच्चे को मिले समान शिक्षा का अवसर - सीमा त्यागी 

गाजियाबाद । देश के प्रत्येक बच्चे को सस्ती और सुलभ शिक्षा के सपने को साकार करने एवं देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मुहिम को पिछले 12 वर्षों के दौरान नए आयाम देने वाली संस्था गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी ने सरकार से अपील की है कि देश के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा और परीक्षा में समान अवसर प्रदान करने के लिए "एक देश एक शिक्षा एक बोर्ड" का गठन किया जाए अगर हमारी सरकार एक देश एक टैक्स, एक देश एक राशन कार्ड कर सकती है और एक देश एक चुनाव की तरफ आगे बढ़ सकती है तो फिर देश की प्रगति की रीढ़ माने जाने वाली शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक देश एक शिक्षा एक बोर्ड का गठन क्यों नहीं कर सकती । देश के विद्यार्थियों का पढ़ने पढ़ाने का माध्यम और भाषा भले ही अलग हो सकती है लेकिन सभी विद्यार्थियों के लिए समान शिक्षा एवं समान अवसर उपलब्ध कराने की दृष्टि से एक देश एक शिक्षा एक बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए । अभी हम देख रहे हैं यूपी बोर्ड , आईसीएसई, सीबीएसई बोर्ड सहित देश के अनेक राज्यों के बोर्ड अलग अलग पाठ्यक्रम पढ़ा रहे हैं लेकिन जब बच्चे प्रतियोगिता परीक्षा देने के लिए जाते हैं चाहे वो नीट की परीक्षा हो या फिर आईएस, पीसीएस की परीक्षा हो वो सभी देश के बच्चो के लिए एक है तो फिर सवाल उठता है क्या अलग अलग बोर्ड से पढ़ने वाले बच्चो को हम प्रतियोगिता परीक्षा में समान अवसर प्रदान कर रहे हैं इसके साथ ही देश के निजी स्कूलों ने शिक्षा को व्यापार बनाकर महंगी किताबें खरीदने के लिए बच्चो एवं अभिभावकों पर दबाव बनाते हैं एक देश एक शिक्षा एक बोर्ड के गठन से जहां शिक्षा के व्यापार पर अंकुश लगेगा वहीं देश के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा एवं प्रतियोगिता परीक्षा में समान अवसर प्राप्त होगे । में उम्मीद करूंगी कि देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमारी सरकार एक देश एक शिक्षा एक बोर्ड के गठन पर सकारात्मकता के साथ विचार कर अमली जामा पहनाएगी।