सोमवार, 23 दिसंबर 2024

वीर बाल दिवस संगोष्ठीआयोजित- हिन्दुत्व की रक्षा में सिखों के बलिदान की अमर गाथा है– भूपेंद्र चौधरी


                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । भूड़ भारत नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक सिमरन सभा विजय नगर में आयोजित वीर बाल दिवस संगोष्ठी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अमर बलिदान को नमन किया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ने शहीदों की महान शहादत को याद करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस हमें इन महान वीरों के बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश देता है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की अनुकरणीय गाथाएं युवाओं के लिए आदर्श हैं। इनकी शहादत न केवल हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है, बल्कि यह युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करती है।उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी के माध्यम से 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के तहत देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का शंखनाद हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह प्रयास समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी में नैतिक मूल्यों का संचार करने के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन युवाओं में साहस, शौर्य और बलिदान की भावना का विकास करते हैं।"

प्रदेश अध्यक्ष ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा,

"वीर बाल दिवस हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों की याद दिलाता है। यह साहस, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास को समझने और उससे प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है।"इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष और सदर विधायक संजीव शर्मा, सहारनपुर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सरदार एस.पी. सिंह, जगदीश साधना, पवन गोयल, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, बॉबी त्यागी, सुनील यादव, सरदार जोगिंदर सिंह, सरदार बलप्रीत सिंह, गौरव चोपड़ा, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, सुरेंद्र नागर, प्रताप चौधरी, लवली कौर, पूनम गुप्ता, राहुल तोमर, दुष्यंत पुंडीर, परमजीत सिंह, गौरव अरोड़ा, कन्हैया लाल, ओमप्रकाश ओड, चमन चौहान, राहुल शर्मा, प्रतीक माथुर, वीरेंद्र सारस्वत, पप्पू नागर, हरमीत बक्शी, गुलशन भामरी आदि सहित सिक्ख समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के महानगर संयोजक बलप्रीत सिंह ने सभी अतिथियों का सरोपा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को प्रेरणा देने के लिए वीर बाल दिवस के महत्व पर विशेष जोर दिया गया और सिखों के बलिदानों की अमर गाथा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

आईपीएस निपुण अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाए जाने पर संजीव गुप्ता ने दी बधाई

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा हाल ही में प्रदेश के कुछ आईपीएस अफसरों की पदोन्नति करते हुए, इधर से उधर ट्रांसफर किए गए हैं। इसी कड़ी में गाजियाबाद में डीसीपी तैनात रहे, निपुण अग्रवाल को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त बनाए जाने पर समरकूल ग्रुप के चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। गाजियाबाद में डीसीपी पद पर तैनात रहते हुए, निपुण अग्रवाल से संजीव गुप्ता के बहुत ही मधुर संबंध थे। इस पदोन्नति पर संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि निपुण अग्रवाल बहुत ही काबिल और दूरदर्शी अफसर होने के साथ-साथ कुशल व्यवहार वाले व्यक्ति हैं। ऐसे अफसरों की वजह से ही पुलिस पर आम जनमानस का भरोसा बढ़ा है। क्योंकि लखनऊ प्रदेश की राजधानी है‌। और यहां पर तैनाती उनकी सफलता को दर्शाती है। संजीव गुप्ता ने उनके उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए। आशा व्यक्त की है। कि वह उस दिन का इंतजार कर रहे हैं। जब वह हमारे गाजियाबाद की पुलिस की उच्च कमान को संभालते हुए, यहां हमारे बीच होंगे और गाजियाबाद की जनता के हितों और अधिकारों की रक्षा करेंगे।

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, नैतिकता, त्याग, तपस्या की प्रतिमूर्ति थे--रामदुलार यादव


                        मुकेश गुप्ता

 साहिबाबाद/गाजियाबाद । 23 दिसम्बर 2024 को लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में किसानों, वंचितों के मसीहा गाँव, कमजोर वर्ग की आवाज, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह का 122वाँ जन्म-दिवस समारोह उल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 देवकर्ण चौहान ने, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया। कार्यक्रम में समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव शिक्षाविद भी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल रहे, जोरदार नारे श्रद्धेय किसान मसीहा के सम्मान में लगाये गये, राजेन्द्र सिंह ने भजन, विनोद त्रिपाठी ने गीत सुना सभी को आत्म विभोर कर दिया, ज्ञानपीठ केन्द्र के सभी साथियों ने श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण करते हुए उनके बताए विचार पर चलने का संकल्प लिया।

लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष शिक्षाविद समाजवादी विचारक राम दुलार यादव ने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, नैतिकता, त्याग, तपस्या की प्रतिमूर्ति रहे हैं, उन्होंने अपना सारा जीवन वंचित, शोषित समाज, किसान, मजदूर और कमजोर वर्गों के उत्थान में लगा दिया, तथा राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए शिष्टाचार और नैतिक आचरण की वकालत की, जब भारत स्वतंत्र नहीं हुआ था तब कई बार जेल गए, ब्रिटिश हुकूमत की यातना के शिकार हुए, एक बार तो अंग्रेजी सरकार ने उन्हें जिंदा और मुर्दा पकड़ने का फरमान जारी कर दिया था, जब देश आजाद हुआ तो उन्होंने उत्तर प्रदेश में किसानों और मजदूरों के शोषण को रोकने के लिए कई प्रयास किए, 27000 पटवारी का त्यागपत्र स्वीकार कर लेखपाल भर्ती कर दिए, तथा जमींदारी  प्रथा को खत्म कर किसानों और मजदूरों को जमीन का स्वामी बनाने का काम किया, उनका मानना था कि देश की खुशहाली का रास्ता गांव के “खेत और खलियानों से निकलता है”, जब गांव खुशहाल होंगे तो ही कस्बे और शहर खुशहाल होंगे, चौधरी चरण सिंह मंत्री, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, उप प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री तक के पद पर आसीन रहे लेकिन उनकी कोई निजी संपत्ति नहीं थी, बेदाग जीवन जीकर एक मिसाल कायम की, लेकिन आज स्थिति बदली हुई है, चौधरी चरण सिंह जैसे नेता सदियों में पैदा होते हैं, आज देश में लूट और झूठ, भ्रष्टाचार का बेशर्मी से काम चल रहा है, संविधान और संवैधानिक  संस्थाएं लहूलुहान हो रही है, लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है, चौधरी चरण सिंह का नाम वोट लेने के लिए लेते हैं, काम उनके विचार के विपरीत करते हैं, उन्हें चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाने का कोई अधिकार नहीं है जो अपनी राजनीति चमकाने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं, और उनके विचार पर एक कदम भी नहीं चलते, यदि चौधरी चरण सिंह के सपनों का भारत बनाना है तो नैतिक मूल्यों को स्थापित करते हुए देश में नफरत के वातावरण को समूल नाश करना होगा, अहंकार और ईर्ष्या से ऊपर उठकर सद्भाव, भाईचारा, प्रेम, न्याय और बंधुत्व के लिए काम करना होगा, तभी हम चौधरी साहब की विचार के ध्वजवाहक बन सकते हैं| वर्तमान में विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट में भारत 143 देशों में 126 वें स्थान पर है, हम झूठे विश्व गुरु का सपना देख रहे है।

     कार्यक्रम में शामिल रहे राम दुलार यादव, देवकर्ण चौहान, ब्रह्म प्रकाश, श्रीनय, सम्राट सिंह, सी0 बी0 मौर्य, मुनीव राम यादव, एस0 एन0 जायसवाल, आर0 पी0 सिंह, विनोद कुमार त्रिपाठी, रवि अरोड़ा, जितेन्द्र यादव, ओम पाल सिंह, विनोद, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, सुरेश कुमार भरद्वाज, मोहम्मद सलाम, प्रेम चन्द पटेल, अखिलेश कुमार शुक्ल, शिवम् पाण्डेय, हरिकृष्णआदि।


                                                                                                                          


                                                                                                                      

                                                                                                                   

एसबीएन शिक्षण संस्थान में छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के गुण सिखाए

 

                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। शनिवार को एसबीएन शिक्षण संस्थान में जाग्रति वाहिनी फाउंडेशन द्वारा बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा सिंह व शिखा द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को पेन्सिल न पेन बनाना सिखाया गया। बच्चों को कम खर्च से अन उपयुक्त पंपर से पेन व चेन्सिल बनाना सिखाया गया। पेन्सिल व पेन से अन उपयुक्त पदार्थ कम से कम निकले और कचरे का ढेर अधिक न लगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने कर कमलों से पेन व पेन्सिल वितरित किए। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक राजेन्द्र सिंह रावत, चेयरपर्सन श्रीमती पुष्पा रावत, डायेक्टर तरण रावत ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों को आत्मनिर्भर बन्नाने की दिशा में भविष्य में आश्वासन दिया।

अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता का प्रदेश के मंत्री नरेन्द्र कश्यप व रालोद नेता त्रिलोक त्यागी ने किया उद्घाटन

 

मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद ।कराटे वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 22 दिसम्बर को राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित किया गया। 

प्रतियोगिता के उदघाटन में समारोह में  राष्ट्रीय संगठन महासचिव सचिव राष्ट्रीय लोकदल त्रिलोक त्यागी  एवं  उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप  ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर  एवं फीता काटकर  प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इंद्रजीत सिंह टीटू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय लोकदल, रविन्द्र सिंह चौहान प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय लोकदल, चौधरी नीर पाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ रालोद, वरिष्ठ समाजसेवी राम अवतार जिंदल, औ. डी त्यागी प्रदेश सचिव रालोद , जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा, संस्था के अध्यक्ष विजय कौशिक, संरक्षक बी एल बत्रा , कराटे वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव एवं प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव मुंडेलवाल अभिषेक त्यागी, अमित त्यागी, ने नारियल फोड़ कर खेल की शुरुआत की आयोजन सचिव राजीव मुंडेलवाल ने बताया कि  प्रतियोगिता में दिल्ली,  राजस्थान,  पंजाब,  उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से लगभग 1137 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 

आयोजन समिति में कुणाल त्यागी,  डॉ प्रगति त्यागी, सुरेंद्र यादव, सुखपाल सिंह, डॉ राजीव त्यागी, प्रोफेसर डॉ जोगीस्वर गोस्वामी तुषार ठाकुर, आशीष चौधरी, आशीष कुमार, समीर कुमार, आकाश ठाकुर आदि शामिल रहे मंच का संचालन शिंदोशी (हंसी) अनिल कौशिक  एवं  हरीश चावला ने किया वहीं प्रतियोगिता के  संचालन में कोच सिहान ब्रज मोहन खन्ना, सिहान रवि कुमार, सिहान राजेंद्र कुमार, सिहान विवेक श्रीवास्तव, सिहान कन्हैया कुमार, सिहान दीपक अग्रवाल, सिहान जितेंद्र कुमार, सिहान अजय कुमार, सिहान अभिनव शर्मा, सिहान नसीम खान, सिहान नवीन चंद्र, सिहान संदीप पहाड़िया, सिहान विशाल प्रजापति सिहान तरुण त्यागी, सिमरन, मीर चौहान, सिमरन खन्ना, अमित कनोजिया, आकाश कुमार, गौतम कुमार आदि शामिल हुए।

ज्योतिष एवं वास्तु सेमिनार के दूसरे दिन समाजसेवी अनिल गर्गव राम अवतार जिदंल को किया सम्मानित

 



                             मुकेश गुप्ता

550 से अधिक जिज्ञासुओं ने पाया अपनी समस्या का समाधान

गाजियाबाद । शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु सेमिनार आज संपन्न हो गया। सेमिनार के दूसरे दिन दोपहर तक विद्वानों के द्वारा ज्योतिष, वास्तु, रेकी टैरो कार्ड ,लाल किताब ,अंक विज्ञान आदि के विषय में चर्चा की गई और अपने विचार रखें ।इन विषयों में उनके शोध से जो जानकारियां दी गई वे बहुत ही जनोपयोगी थी।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी  राजेश बंसल ने की। 

विशिष्ट अतिथियों की श्रेणी में  राम अवतार जिंदल, अनिल गर्ग , पंडित वी के हनुमान , राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश महासचिव  रविंद्र चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता  इंद्रजीत सिंह  टीटू  संदीप भंडारी,  राकेश गर्ग, बृज किशोर बृजवासी, दुलीदत्त कौशिक, दिनेश शर्मा,  योगेश शर्मा,  राम कश्यप, श्रवण कुमार शर्मा, अंकित  शर्मा, प्रियांश शर्मा मंयक वशिष्ठ आदि गणमान्य व्यक्ति थे।

शिव शंकर ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र के आचार्य शिवकुमार शर्मा ने बताया कि भोजन की पश्चात विभिन्न स्टालों पर बैठे हुए भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए ज्योतिषाचार्यो ,वास्तु कंसलटेंट, रैकी, लाल किताब के विद्वानों द्वारा समस्याओं का निःशुल्क समाधान किया गया। 

लगभग 600 से अधिक जिज्ञासुओं को अपनी समस्याओं का निःशुल्क समाधान मिला।

सेमिनार की आयोजन समिति के महामंत्री श्री अजय कुमार जैन ने बताया कि इस वर्ष यह राष्ट्रीय सेमिनार बहुत ही अद्वितीय रहा। बाहर से आए सभी विद्वानों और जिज्ञासुओं ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। 

कार्यक्रम का कुशल संचालन  आयोजन समिति के  संयोजक डा. सतीश भारद्वाज  एडवोकेट ने कि

सेमिनार के बारे में कुछ विशेष तथ्य

विद्वानों जिज्ञासु और नगर के नागरिकों के द्वारा फिर फीडबैक से ज्ञात हुआ कि 

1.दोनों दिनों के कार्यक्रमों में एक विशेषता यह रही कि यह कार्यक्रम गाजियाबाद जिले का ही नहीं बल्कि भारतवर्ष  सबसे बड़ा ज्योतिष सम्मेलन था।

2.दोनों  दिन प्रातःकाल 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सेमिनार सभागार श्रोताओं से खचाखच भरा रहा।

3. भारतवर्ष से आए विद्वानों की आवास, जलपान ,भोजन की व्यवस्था बिल्कुल निःशुल्क रही। 

4. सेमिनार मे आगंतुक सभी विद्वानों और जिज्ञासाओं की व्यवस्था बिल्कुल निःशुल्क थी।

5. सभी ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की और आयोजन समिति के सदस्यों को बेहतर आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

बालाजी मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का सुदामा चरित्र के बाद हुआ समापन

 



                        मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।प्रताप विहार स्थित श्रीबालाजी मंदिर में मंदिर के पुजारी प. राम कुमार आचार्य वशिष्ठ के सानिध्य में चल‌ रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास अमित आनंद जी महाराज ने आज सातवें दिन समापन के अवसर पर प्रदुमन द्वारा सम्भरा सुर का वध व देवी सत्यमाना का व जामवंती के विवाह वर्णन किया।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के.8 विवाह भौमासुर की कैद से 16100 स्त्री को मुक्त कराना दया, करना भगवान की मित्रता का भी  वर्णन किया तथा सुदामा चरित्र के बाद भगवान के द्वारा ही अपने कुल को गोलोक करने का  का वर्णन किया मापन के बाद यज्ञ का भी आयोजन किया गया। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास द्वारा बीच-बीच में सुनाए गए भजन पर श्रोता भाव विभोर हो गए। भगवान को माखन इसलिए ।



 कथा वाचक अमित आनंद ने कहा कि जीव को कभी अभिमान नहीं करना चाहिए और कर्म करना चाहिए फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए, जिससे कर्म करोगे तो फल मिलेगा इसलिए भगवान ने भी कर्म को प्रधान बताते हुए कहा कर्म करना जीव का धर्म है फल देना मेरा काम है। इस अवसर पर परिक्षित मोक्ष तत्पश्चात सेक्टर11के निवासियों ने विकास विधायक की इस अवसर पर बांदा यूके कहां चला निवासी महंत राजेश्वर दास भी उपस्थित हुए भागवत कथा के दौरान कथावाचक अमित व्यास जी के साथ उपन्यास की भूमिका में पंडित संदेश निरंतर भागवत का पाठ करते रहे उनके साथ आचार्य मोहित पंडित संजय शर्मा पंडित जय आनंद उपस्थित हुए। 

यजमान विकास बंसल ने परिवार माताजी ऊषा बंसल, धर्मपत्नी कामनी बंसल,भाई दीपक,प्रदीप बंसल,दीपक बंसल,नीतू बंसल, स्वीटी बंसल के साथ व्यास पूजन किया और कथा का श्रवण किया।इस अवसर पर पार्षद संतोष सिंह राणा,दादरी के पूर्व नगर महामंत्री तरुण शर्मा,नीरज गुप्ता, विवेक अग्रवाल, नरेंद्र,सुभाष गर्ग,सरीता गर्ग नंग्राम, चंदीला,विजय गर्ग, शालिनी गर्ग,निशा गोस्वामी,सुधीर शर्मा, ब्रहमानंद गर्ग,संतोष सकसेना, रोहित, अजय सिंह राघव, सहित काफी संख्या में भक्तजनों ने कथा का श्रवण किया।

शनिवार, 21 दिसंबर 2024

रोजवैल पब्लिक स्कूल मे वीर बाल दिवस संगोष्ठी पर बाबा जोरावर और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को किया याद



                         मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। भाजपा महानगर द्वारा वीर बाल दिवस के तहत विजय नगर स्थित रोज वैल पब्लिक स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने शिरकत की। पूर्व महापौर आशु वर्मा और स्कूल चेयरमैन सरदार जोगिंदर सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, शिक्षक रवि सिद्धार्थ , हरमीत बक्शी, साक्षी नारंग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने अपने संबोधन में कहा, "वीर बाल दिवस हमें बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश देता है। इन महान बलिदानियों की अनुकरणीय गाथाएं युवाओं के लिए पथप्रदर्शक हैं। हरि सिंह ढिल्लों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिख समाज और उनके बलिदान को सम्मान देते हुए वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की है जिसका समस्त सिख समाज उनका आभार प्रकट करता है इतना ही नहीं उन्होंने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का भी आभार प्रकट किया कि उन्होंने पांच कालिदास रोड पर प्रतिवर्ष प्रकाश पर्व के रूप में मनाकर सिख समाज का एवं सिख गुरुओं का सम्मान किया है वरना अबसे पहले तो वहां पर रोजा इफ़्तार पार्टी के लिए आमंत्रित किया जाता था।

उन्होंने कहा सिख समाज कभी 84 के दंगों में कांग्रेस की मंशा को भूला नहीं सकता। जिस सरकार ने अकाल तख्त को नकार अपनी घिनौनी दमनकारी राजनीति से सिख समाज का अपमान किया हो वो कभी भूलने वाला विषय नहीं। आज समस्त सिख समाज मजबूती के साथ मोदी और योगी के सुशासन, सुरक्षा और विकास की नीतियों के साथ खड़ा है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से वीर बाल दिवस एवं शताब्दी समारोह की शुरुआत हो चुकी है।" उन्होंने आगे बताया कि आज के संगोष्ठी कार्यक्रम के बाद सभी मंडलों में निर्धारित कार्यक्रमों को करते हुए 25 दिसंबर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस के रूप में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।


पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा, "वीर बाल दिवस न केवल शौर्य और बलिदान का प्रतीक है, बल्कि यह समाज में युवाओं को जागरूक करने का अवसर भी है।" उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में बताया हमारी शिक्षा प्रणाली में साहित्य में बाल दिवस नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। मगर उनका देश के बच्चों के लिए किए गए योगदानों के बारे में ऐसा कोई अहम कार्य नहीं है जिसे बताया जा सके। तो फिर ये केवल कांग्रेस की परिवार गुणगान की मंशा से ओत प्रोत है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने सिख गुरु की चार पीढ़ियों की शहादत देने वाले परिवार के बच्चों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप मनाने का निर्णय लिया। जो सर्व समाज के दिलों को छूने वाला है। इसके बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के अध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम के महानगर संयोजक सरदार बलप्रीत सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा, "वीर बाल दिवस हमें हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को याद दिलाता है। यह दिन हमें साहस और बलिदान का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी न केवल प्रेरणा लेती है, बल्कि उन्हें अपने इतिहास और मूल्यों को समझने का अवसर भी मिलता है। भाजपा का यह प्रयास हमारे समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी में आदर्श स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण है।"प्रदर्शनियां और कार्यक्रमों की योजना के बारे में महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक साप्ताहिक शहादत दिवस मनाते हुए महानगर के सभी मंडलों में एवं गुरुद्वारा समिति के माध्यम से कार्यक्रम, प्रभात फेरी निकाल कर वीर बाल दिवस की शहादत को याद करने का संदेश दिया जाएगा। 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर विधानसभा, मंडल तथा मतदान केंद्रों तक कार्यक्रम होंगे। उनकी कृतियों और व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। वीर बाल दिवस के अंतर्गत भाजपा के सभी मंडलों में 21  दिसंबर के साप्ताहिक कार्यक्रम में संगोष्ठियों, प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन युवा कवि पीयूष मालवीय ने किया। 

इस मौके पर भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष हरमीत बक्शी, पूर्व पार्षद साक्षी नारंग, पार्षद कन्हैया लाल, सरदार योगेंद्र सिंह, सरदार दर्शन सिंह, सरदार मनजीत सिंह सेठी, सरदार परमजीत सिंह पम्मी, सुभाष गुप्ता, अशोक मारवाह , पार्षद ओम प्रकाश ओड, गौरव अरोड़ा, पवन शर्मा, राकेश जैन, और प्रधानाचार्य धरमजीत कौर भी इस अवसर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की तस्वीरों के माध्यम से उनके साहस और बलिदान को याद किया गया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। भाजपा का यह आयोजन वीर बाल दिवस और सुशासन दिवस के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

विधायक संजीव शर्मा ने भगवान दूधेश्वर की पूजा कर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का आशीर्वाद लिया



मुकेश गुप्ता

मंदिर में कॉरिडोर बनाकर श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथः संजीव शर्मा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के आदेश दिए 

श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में कॉरिडोर बनने से गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश व देश का गौरव बढेगाः महाराजश्री 

गाजियाबादः विधायक संजीव शर्मा रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान दूधेश्वर व मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की तथा सिद्ध समाधियों को नमन किया। उन्होंने मंदिर के पीाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लिया। मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि संजीव शर्मा भगवान दूधेश्वर के भक्त हैं और भगवान दूधेश्वर की भी उन पर असीम कृपा है। वे कोई भी कार्य भगवान दूधेश्वर की पूजा करके व महाराजश्री का आशीर्वाद लेकर ही करते हैं। विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशी बनने पर उन्होंने भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना व अभिषेक कर तथा महाराजश्री का आशीर्वाद लेकर ही नामांकन किया था। श्रगवान दूधेश्वर की कृपा से उन्हें उप चुनाव में शानदार जीत मिली थी। जीत के बाद उन्होंने सबसे पहले मंदिर में आकर भगवान की पूजा-अर्चना की थी और उनका अभिषेक किया था। उस समय उनकी मंदिर के पीाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि से मुलाकात नहीं हो र्पा थी, क्योंकि वे कुुंभ की तैयारियों के चलते प्रयागराज में थे। रविवार को विधायक संजीव शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता अजय चोपड़ा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान की पूजा-अर्चना कर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। महाराजश्री ने पटका पहनाकर व रूद्राक्ष की माला भेंटकर उनका स्वागत किया। संजीव शर्मा ने महाराजश्री को मंदिर मेंबनने वाले कोरिडोर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर गाजियाबाद ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश की पहचान व शान है। इसी के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए बहुत गंभीर है और मंदिर में कोरीडोर बनाकर श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित हैं। वे मंदिर के कोरीडोर को लेकर बहुत गंभीर हैं और अधिकारियों को उन्होंने कोरीडोर का जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के आदेश भी दिए हैं। मंदिर में कोरीडोर बनने से जहां श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं मिलेंगी, वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेगा विघायक संजीव शर्मा ने फोन कर अधिकारियों से कोरिडोर कार्य को लेकर जानकारी भी ली। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में कोरीडोर बनने से यह भारत ही नहीं पूरे विश्व का प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र बनेगा जिससे गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश का विश्व में गौरव बढेगा। अजय चोपड़ा, उमेश भाटी, धर्मेंद्र, चमन चौहान, संजय तिवारी , दीपक राघव, सुभाष बैसला आदि भी साथ थे।

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने जिलाधिकारी को श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की ओर से प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण दिया


मुकेश गुप्ता

गाजियाबादः  श्री दूघेश्वर पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात की। महाराजश्री ने जिलाधिकारी को जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की ओर से प्रयागराज महाकुंभ मेले का निमंत्रण दिया। जिलाधिकारी ने श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से महाकुंभ मेले की जानकारी ली और कहा कि वे समय निकालकर प्रयागराज महाकुंभ मेले में पहुंचेंगे। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह बनारस में एसडीएम रह चुके हैं और उन पर श्रीमहंत हरि गिरि महाराज का विशेष स्नेह है। इसी के चलते जिलाधिकारी को उन्होंने श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की ओर से महाकुंभ का निमंत्रण दिया है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह अपनी व्यस्तता के बावजूद धर्म व समाज सेवा के कार्यो में आगे रहते हैं। श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर कॉरिडोर बनना है और उसके लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उसकी रूपरेखा आदि तैयार कराने का कार्य शुरू करा दिया है। जल्द ही कॉरिडोर बनाने का कार्य शुरू होगा और श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर भव्यव दिव्य रूप में पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाएगा।

प्रताप विहार स्थित श्रीबालाजी मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठें दिवस मे कृष्ण जन्म,पूतना का शानदार वर्णन किया

 



गाजियाबाद । प्रताप विहार स्थित श्रीबालाजी मंदिर में मंदिर के पुजारी प. राम कुमार आचार्य वशिष्ठ के सानिध्य में चल‌ रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास अमित आनंद जी महाराज ने कृष्ण जन्म कथा के बाद कथा को आगे बढ़ाते हुए पूतना वध, यशोदा मां के साथ बालपन की शरारतें, भगवान श्रीकृष्ण का गो प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, माखन चोरी गोपियों का प्रसंग सहित अन्य कई प्रसंगों का कथा के दौरान वर्णन किया। 

कंस का आमंत्रण मिलने के बाद भगवान श्री कृष्ण बड़े भाई बलराम जी के साथ मथुरा को प्रस्थान करते हैं। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास द्वारा बीच-बीच में सुनाए गए भजन पर श्रोता भाव विभोर हो गए। भगवान को माखन इसलिए अच्छा लगता हैं क्यूकि माखन भक्त का प्रतीक है।उन्होंने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए बताया की 7 कोस लंबे चौड़े कालिकाल के देवता गोवर्धननाथ को 7 वर्ष के कन्हैया ने अपने सबसे छोटी उगली में 7 दिनरात अपनी अंगुली पर रखा। भगवान धारण किए रहे इंद्र देव का अभिमान तोड़ा। इस लिए जीव को कभी अभिमान नहीं करना चाहिए और कर्म करना चाहिए फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए, जिससे कर्म करोगे तो फल मिलेगा इसलिए भगवान ने भी कर्म को प्रधान बताते हुए कहा कर्म करना जीव का धर्म है फल देना मेरा काम है। यजमान विकास बंसल ने परिवार माताजी ऊषा बंसल, धर्मपत्नी कामनी बंसल,भाई प्रदीप बंसल,दीपक बंसल,नीतू बंसल, स्वीटी बंसल के साथ व्यास पूजन किया और कथा का श्रवण किया।इस अवसर पर पार्षद संतोष सिंह राणा,दादरी के पूर्व नगर महामंत्री तरुण शर्मा,नीरज गुप्ता, विवेक अग्रवाल, नरेंद्र चंदीला,विजय गर्ग, शालिनी गर्ग,निशा गोस्वामी सहित काफी संख्या में भक्तजनों ने कथा का श्रवण किया।

हिंदी भवन में विश्व विख्यात कथा वाचक रसराज ने महाराज श्री कृष्ण एवं रुक्मणी के विवाह का सुंदर वर्णन किया



                             मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । 20 दिसंबर 2024 को गाजियाबाद हिंदी भवन में विश्व विख्यात कथा वाचक रसराज जी महाराज के द्वारा श्री कृष्ण एवं रुक्मणी के विवाह का सुंदर वर्णन किया गया जिसमें भगवान श्री कृष्ण की बारात का भी आयोजन किया गया शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई यह यात्रा हिंदी भवन पर पहुंची जगह-जगह व्यापारी गण के द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।

 कथा में महाराज जी ने श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। और रुक्मणी श्री कृष्ण के विवाह का पूरा वर्णन विस्तार से बताया श्री कृष्णा और गोपियों का महारास का दृश्य भी दिखाया चारों ओर वातावरण कृष्ण मय हो गया सभी हरे कृष्णा की धुन पर भक्तों द्वारा नृत्य किया गया। कथा में सौरभ जयसवाल समीर केसरवानी विपिन सिंघल पूनम सिंघल प्रवीण सिंघल पारुल सिंगल संजय सिंघल पूजा गर्ग साक्षी लव गुप्ता तन्वी आकाश चौधरी आदि शहर के प्रमुख गणमान्य लोग श्याम भक्त कथा में उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024

बहुत याद आयेंगे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गाजियाबाद के नवरत्नों में शुमार दिग्गज पत्रकार कुलदीप तलवार



       (सुशील कुमार शर्मा, स्वतंत्र पत्रकार)

   गाजियाबाद : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त देश के दिग्गज पत्रकारों में शुमार गाजियाबाद निवासी कुलदीप तलवार (90 वर्ष) का गत 6 दिसंबर को निधन हो गया।मंगलवार को  चौधरी भवन में शोक सभा में सभी वक्ताओं ने उनके अपने प्रति स्नेह और आत्मीय व्यवहार का जिक्र किया। वह ऐसी ही शख्सियत थे। हर परिचित को  फोन कर वह कुशल क्षेम पूछते रहते थे। पत्रकारों को भी उनकी खबर पर उनकी प्रतिक्रिया तत्काल होती थी। यही कारण था उनके परिचितों का दायरा बहुत बड़ा था और सभी उन्हें अपना करीबी समझते थे। मुझसे वह 40 वर्ष पूर्व मेरे पिता वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर वैद्य ,जो "तड़क वैद्य" के नाम से प्रसिद्ध थे (1911-

1984) उनके निधन के दिन मिले थे। उन्होंने मुझसे कहा कि बेटा वैद्य जी नहीं रहे लेकिन वह मेरे अभिन्न मित्र थे। तुम कोई चिंता नहीं करना। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। उन्होंने अपने कहे को निभाया भी। कभी भी फोन कर कुशल क्षेम पूछते रहते थे। मैं भी जब समय मिलता उनके पास जाता रहता था। जब वर्ष 2012 में मेरे रीढ़ की हड्डी की दो स्लिप डेमेज हो गयी थी और और मेरा पूरा शरीर सुन्न हो गया था जिसका बाद में आपरेशन हुआ था। वह बडे चिंतित रहे थे। मेरे संस्मरणों पर वह मेरा बहुत उत्साह बढ़ाते थे। जब लगभग 6 वर्ष पूर्व  मुंबई फिल्म नगरी में सक्रिय गाजियाबाद के लोगों की जानकारी के मेरे लेख साथी पत्रकारों के अखबारों में प्रकाशित हुए तो उन्होंने मुझे ऐसी जानकारी दी जो किसी ने ख्वाब में भी नहीं सोची था। उन्होंने बताया कि मुंबई फिल्म नगरी के पहले महानायक के.एल. सहगल जो अभिनेता और गायक थे,1940 के दशक में गाजियाबाद के निवासी थे। वह यहां रेलवे में नौकरी करते थे और भूड भारत नगर में रहते थे। गाजियाबाद में उन्होंने संगीत सिखाने का केंद्र भी खोला था।तब फिल्म नगरी कलकत्ता थी, यहीं से वह कलकत्ता गये थे और वहां से मुंबई। उन्होंने ही जानकारी दी कि ऋषि कपूर और डिंपल की फिल्म "बॉबी" के गानों से पूरे देश में तहलका मचाने वाले गायक शैलेन्द्र सिंह भी गाजियाबाद के बेटे हैं। वह स्थानीय शम्भू दयाल इंटर कालेज के तत्कालीन प्रिंसिपल मल्होत्रा जी की बेटी के पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि माडल टाउन (एम एम एच कालेज रोड) पर पंजाब एक्सपैलर के मालिक हरीश चन्द्र शर्मा जी की कोठी थी (वह भी मेरे पिता जी के मित्र थे), उनकी कोठी के पास एक नरूला परिवार रहता था। जिनका बेटा जोगेन्दर सिंह बहुत हैंडसम था। उसके घर के सामने शम्भू दयाल इंटर कालेज के तत्कालीन प्रिंसिपल मल्होत्रा जी का परिवार रहता था। जोगेन्दर और सक्सेना जी की बेटी की लव-मैरिज हुई थी। जोगेन्दर मुंबई चला गया और वहां वह प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वी शांताराम का असिस्टेंट बन गया।उनकी सभी फिल्मों में वह सह नायक रहता था। उसी का बेटा शैलेन्द्र सिंह है।

  उल्लेखनीय है कुलदीप तलवार के चाचा विभाजन के पहले से ही मुंबई फिल्म नगरी में सक्रिय थे। फिल्म नीलमपरी में उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री गीता बाली के पिता का रोल किया था। फिल्म खुश्बू में अभिनेत्री श्यामा के पिता का रोल किया था। उनके छोटे भाई शक्तिमान तलवार भी बडे फिल्म लेखक हैं।उनकी लिखी सनी देओल की फिल्म "गदर -एक प्रेम कथा" और "गदर-2"  देश में तहलका मचा चुकी हैं।शक्तिमान का बेटा भी स्टेंड अप कामेडियन है और उसके शो विदेशों में धूम मचा रहे हैं।

   कुलदीप तलवार का परिवार 1947 में विभाजन के बाद गाजियाबाद आया था। वह भारत सरकार के भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त थे। देश के तमाम बड़े अखबारों में उनके साक्षात्कार और लेख छपते रहे हैं। विदेशी मामलों विशेष तौर पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बंगला देश और पाक अधिकृत कश्मीर की राजनीति पर उनके विचारपूर्ण लेख तमाम अखबारों में छपते रहे हैं। उनकी पैदाइश पाकिस्तान के खुशआब की है। उन्होंने बताया कि मां हिन्दी का कायदा पढी थी। इसलिए हिन्दी और उर्दू दोनों का ज्ञान था। वहीं काम आया। उन्होंने बताया कि अभिनेता अमरीष पुरी ने  शक्तिमान से कहा था कि तुम्हारी उम्र तो ज्यादा नहीं है फिर फिल्म के इतने बेहतरीन डायलॉग कैसे लिख लेते हो। तब शक्तिमान ने उन्हें बताया कि इसमें मैं अपने बड़े भाई की मदद लेता हूं। उन्होंने उनसे मिलने की इच्छा जताई तो एक फिल्मी शादी में आमरीष पुरी बड़ी आत्मीयता से उनसे मिले थे।

   उल्लेखनीय है कुलदीप  तलवार लगभग दो दशक से भी अधिक समय तक हिंदूस्तान टाइम्स समूह की प्रसिद्ध पत्रिका "कादम्बिनी"  के लिए उर्दू शायरी के स्तंभ "इनके भी बयां जुदा जुदा" लिखते रहे हैं। वह धर्मयुग,सा. हिन्दुस्तान, ब्लिट्ज, दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक नवभारत टाइम्स, दैनिक ट्रिब्यून, नवनीत, कादम्बिनी, रंग चकल्लस,संडेमेल आदि में हास्य व्यंग बराबर लिखते रहे हैं। बच्चों के लिए उन्होंने कहानियां भी लिखी हैं । उनके द्वारा लिखित पुस्तक "हंसी हंसी में" भारत सरकार के प्रकाशन विभाग ने प्रकाशित की थी।

जिसके छह संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं। बच्चों के लिए लिखी उनकी पुस्तक "नाना - नानी की कहानियां" हिन्द पॉकेट बुक्स द्वारा प्रकाशित की गई थी। उनकी पुस्तक "पेंगुइन" व हास्य-व्यंग संग्रह "गुस्ताखी माफ" भी काफी सराही गई। उनकी गत वर्ष प्रकाशित पुस्तक "गुदगुदाती हंसाती कलमकारों की छोटी -छोटी बातें" देश के विख्यात शायरों व कवियों के द्वारा मंचों पर आपसी छेड़छाड़ की रोचक व मनोरंजक  स्मृतियों का पिटारा है। उनकी यह पुस्तक विख्यात व्यंग्यकार पद्मश्री के पी सक्सेना को समर्पित है। पुस्तक के प्रारंभ में उन्होंने कहा है कि उनकी गुदगुदाती स्मृतियों और  कलमतराशी ने इस नाचीज़ को भी अपने रंग में रंग दिया ।

  उनकी इस पुस्तक पर डॉ. प्रेम जनमेजय कहा है कि साहित्य की एक वो दुनिया है जो किताबों, पत्रिकाओं,

अखबारों आदि के माध्यम से साहित्यिक अभिरुचि के पाठकों तक पहुंचती है। साहित्य की एक वो भी दुनिया है जहां साहित्य की महफ़िल जमी होती है और उस महफ़िल में रचनाकार बातों - बातों में कुछ उल्लेखनीय, मजेदार या गहरी बात कह देते हैं।इस अनोपचारिक दुनिया में कहे को पकड़े नहीं तो बहुत कुछ कहा अनकहा रह जाता है। बातें बहुत होती हैं लेकिन अधिकांश बातें आई-गई हो जाती है। यदि वहां कुलदीप तलवार जैसा शख्स हो, जो उड़ते शब्दों को पकड़ने में माहिर हो , तो सारे मौखिक शब्द अक्षरों में बदल जाते हैं। कुलदीप तलवार की इस प्रतिभा को धर्मवीर भारती,कमलेश्वर आदि सम्पादकों ने पहचाना और अपनी महत्वपूर्ण पत्रिकाओं में उर्दू -हिन्दी के लेखकों से जुड़े मजेदार और गम्भीर छोटे -मोटे किस्सों को बडा करके छापा।  

    कुलदीप तलवार अस्वस्थता के बावजूद इस आयु में भी लिखने और पढ़ने में रहते थे। अभी वह  स्थानीय कवियों और शायरों पर  पुस्तक लिख रहे थे।उसको शीघ्र प्रकाशित कराना चाहते थे। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। कीर्तिशेष श्रद्धेय कुलदीप तलवार जी को नमन है।

सैफई के पत्रकार को गोली मारने की मिली धमकी, जिले के पत्रकार संगठनों में उबाल , मुख्यमंत्री, कमिश्नर, को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

 

विशेष संवाददाता

डीएम, एसएसपी इटावा से मुलाकात कर पीड़ित पत्रकार को सुरक्षा देने की माँग

जिले भर के एक सैकड़ा पत्रकार, समाजसेवी, बकील का मिला पीड़ित पत्रकार का साथ 

पीड़ित  पत्रकार को सुरक्षा न मिली तो होगा बड़ा आंदोलन

इटावा। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (इंडिया) के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह पत्रकार व उनके पुत्र को गोली मारने व  बम से उड़ाने की मिली धमकी मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक सैकड़ा से अधिक पत्रकारों, वकीलों, समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री व मंडलायुक्त को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इटावा व जिला अधिकारी इटावा, एसएसपी इटावा को देकर पीड़ित पत्रकार व उसके  पुत्र को सुरक्षा दिए जाने की मांग की व 48 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकारों ने मांग की अगर मांगे पूरी नही हुई तो जिले भर के पत्रकार धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

मुख्यमंत्री व मंडलायुक्त कानपुर मंडल को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन व जिलाधिकारी व एसएसपी को दिए ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 13/14 दिसम्बर की रात्रि अज्ञात नंबर से तीन अपराधियो द्वारा सुघर सिंह व उनके बेटे को 7 बार गोली मारने व बम से उड़ाने की धमकी दी है। जिसका मुकदमा भी थाना सैफई में मुअस 247/24 धारा 352, 351(4) दर्ज किया गया हैं। घटना के 5 दिन वाद भी पुलिस के हाथ खाली है अभी तक अभियुक्तो के बारे में थाना सैफई पुलिस के पास कोई जानकारी नही है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। 

सुघर सिंह पत्रकार द्वारा वर्ष 2016 से 2024 तक लगभग 20 मुकदमे इटावा, नोएडा, अमेठी, कानपुर नगर, लखनऊ, में दर्ज कराए गए हैं। जिनमें कई मुकदमों में चार्जसीट जा चुकी है। कुछ में न्यायालय में प्रोटेस्ट दाखिल है। सुघर सिंह पत्रकार को मिलने बाली धमकी की मुख्य बजह यह है कि उनके फेसबुक पर टैग करते हुए कुछ अपराधियो ने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री पर अभद्र अश्लील आपत्तिजनक टिप्पड़ी की थी। जिस पर सुघर सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध थाना सैफई में मुकदमा दर्ज कराया था उन अपराधियों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं।  ऐसे अपराधी प्रदेश प्रभारी व उनके परिजनों की जान के दुश्मन बने हुए हैं और उनकी कभी भी हत्या हो सकती है। सुघर सिंह व उनके परिजनों एलआईयू से जांच कराकर स्थाई सुरक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अगर सुघर सिंह पत्रकार के साथ कोई घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। अगर सुरक्षा नही दी जाती है तो इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पदाधिकारी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। 


इस मौके पर गणेश ज्ञानार्थी, प्रमोद दीक्षित, कुलदीप कुमार, रघुवीर यादव, मसूद तैमूरी, सैफ तैमूरी, राजीव यादव, कपिल यादव, असित यादव, गौरव कुमार, पवन मिश्रा एडवोकेट, अक्षय राज भदौरिया, अनिल चौधरी, राजू कुशवाह , मु० शाहिद, सर्वेन्द्र कुशवाह, इकवाल, मेघ सिंह वर्मा, आशीष कुमार, पंकज राठौर, मनोज कुमार, राहुल यादव, सत्य नारायण राजपूत, वंदना यादव, राम नरेश पोरवाल, विशाल रावत, विनीत कुमार, मु० नफीस, अनिल कुमार, चंद्रप्रताप सिंह, सुशील कांत,  करुणानिधि, राम ब्रज, विष्णु राठौर, गौरव सिंह, कुमार रवि, कुलदीप कश्यप, समेत एक सैकड़ा पत्रकार मौजूद रहे।