गाजियाबाद । हा हा हा...नगर में आज से रावण राज शुरू हो गया है। अब प्रत्येक नगरवासी राजा रावण का ही नाम जपेगा। किसी ने भी राम का नाम लिया तो उसके दंड दिया जाएगा। ढोल बजाकर कर्कश आवाज में रावण के दूत ने यह संदेश दिया। दूत को देखने के लिए बच्चों-महिलाओं समेत लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वारा की जाने वाली रामलीला का शुभारंभ बृहस्पतिवार को रावण के दूत की मुनादी से शुरूहुआ। शाम छह बजे ठाकुरद्वारा मंदिर से ‘रावण का दूत, मक्खी चूस’ हास्य कलाकार की झांकी निकाली गई। उस्ताद अशोक गोयल, अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार विरो बाबा व सवारी मंत्री अजय गुप्ता ने पूजा अर्चना कर सवारी को विदा किया। रावण दूत की यह सवारी ठाकुरद्वारा मंदिर से चलकर दिल्ली गेट, चौपला मंदिर, डासना गेट, रमतेराम रोड, राइट गंज, अग्रसेन बाजार होती हुई वापस ठाकुरद्वारा मंदिर पर पहुंची। यात्रा के दौरान रावण के दूत ने मुनादी कर लोगों को चेताया कि अगर किसी ने भी राम का नाम लिया तो उसे स्वयं राजा रावण दंडित करेंगे। रावण दूत की सवारी देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सवारी में शिवओम बंसल, संजीव मित्तल, अनिल चौधरी, आलोक गर्ग, कार्यवाहक महामंत्री दिनेश शर्मा बब्बे, राजीव शर्मा, प्रदीप गर्ग, श्रवण गर्ग, नंद किशोर शर्मा, संजीव शर्मा, सुभाष बजरंगी, वीरेंद्र कंडेरा, पार्षद नीरज गोयल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । बिराज फाउंडेशन और गणेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में नंदग्राम स्थित श्री राधाकुंज, गली नंबर-4 में वीके पैथकैय...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 7 सितंबर 2026। SKK Foundation द्वारा समाजहित एवं जरूरतमंद बच्चों के सहयोग के उद्देश्य से आयोजित “भजन जैमिंग 2026” क...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
संवाददाता ऋषिकेश, 3 सितम्बर । परमार्थ विद्या मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया गया। व...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें