शनिवार, 17 सितंबर 2022

कलेक्ट्रेट परिसर में कोतवाल पर कार्रवाई के लिए बैठे महंत पंकज त्यागी, का क्षेत्राधिकारी ने कान में खुशरफुसर कर तीन घंटे में जूस पिला कर समाप्त कराया आमरण अनशन

 


गाजियाबाद। भाजपा नेता और मार्कण्डेय पशुपति अखाड़ा के महंत पंकज त्यागी साहिबाबाद कोतवाल द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर और धमकी भरे पत्र भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर गुरुवार की सुबह करीब 10:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए। उनके साथ मार्कण्डेय पशुपति अखाड़ा के महामंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज भी मौजूद रहे। 

इस दौरान मांग की गई कि साहिबाबाद और कोतवाल को सस्पेंड किया जाए और धमकी भरे पत्र भेजने वालों के खिलाफ कारवाई की जाए। उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद साहिबाबाद क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, क्योंकि मामला उनके सर्किल से जुड़ा था। पंकज त्यागी को समझा बुझाकर आमरण अनशन समाप्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन व नहीं माने और उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार तीन बार से धमकी भरे पत्र मिल रहे हैं। जिसमें उनका सर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है

 मामले में कार्रवाई करने की बजाय साहिबाबाद कोतवाल उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी गई है। जिसके चलते वह और उनके परिवार के लोग दहशत के दायरे में जी रहे हैं।

कहा गया कि साहिबाबाद कोतवाल माफी मांगे, तब कहीं जाकर आमरण अनशन समाप्त होगा अन्यथा वह अगले दिन यानी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करेंगे। इसके बाद क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने पंकज त्यागी और महामंडलेश्वर के कान में कुछ खुशरफुसर की एवं इसके बाद 3 घंटे में दोपहर करीब 1:00 बजे आमरण अनशन समाप्त हो गया। पंकज त्यागी ने बताया कि अधिकारियों ने उनसे कहा है कि कोतवाल उनसे माफ़ी मांगेंगे और धमकी भरा पत्र भेजने वालों वालों की सुराग रस्सी कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस द्वारा दिया गया जूस पीकर आमरण अनशन समाप्त कर दिया।  बता दें कि पंकज त्यागी श्याम पार्क एक्सटेंशन साहिबाबाद में रहते हैं। बीते दिनों पूर्व उनके घर में एक पत्र मिला था। जिसमें उनका सर तन से जुड़ा करने की धमकी दी गई थी। पत्र में लिखा था कि संदेश मिला की नहीं या दोबारा भेजें। इससे पहले भी दो बार पंकज त्यागी को धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं। उधर लगातार धमकी भरे पत्र मिलने से पंकज त्यागी ने अपनी और परिवार के लोगों की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। 

इस बीच पंकज त्यागी ने एक प्रेस वार्ता कर साहिबाबाद कोतवाल और एसएसपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस उनकी एक साजिश के तहत हत्या करवा सकती है। कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी गई थी।

सोनागिरी तीर्थ पर हुई डकैती के अपराधी व लूट का माल बरामद


  गाजियाबाद। जैन एकता मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जैन ने बताया कि जैन एकता मंच राष्ट्रीय रजिस्टर्ड ने पूरे देश में कार्यवाही के लिए मुहिम चलाई थी जिसमें प्रधानमंत्री,गृह मंत्री,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री,मध्य प्रदेश पुलिस DGP आदि को पत्र लिखकर जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रार्थना की थी।

साथ ही यह भी कहा था कि अगर अपराधी जल्द से जल्द नहीं पकड़े गए तो जैन समाज पूरे देश मेंआंदोलन करेगा। जिसका संज्ञान लेते हुए सरकार सक्रिय हुई और कुछ अपराधी पकड़े गए और उनसे कुछ माल बरामद हुआ पुलिस के अनुसार अभी और अपराधी और माल बरामद होना है अभी लगभग दो लाख नक़द एवं क़ीमती सामान बरामद हुआ है।  जैन एकता मंच मुख्यमंत्री व गृहमंत्री मध्यप्रदेश से निवेदन करती है कि पहाड़ पर चौकी स्थापित की जाए जिससे यात्रियों और जैन तीर्थ की सुरक्षा हो सके तथा इस तरह के अपराध व लूटपाट न हो इसके लिए समाज आपका आभारी रहेगा।

        इस मुहिम में सतीश जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजेश जैन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष,प्रमोद जैन राष्ट्रीय महामंत्री,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुकेश जैन,राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जैन,सह महामंत्री प्रमोद जैन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जिनेश्वर दयाल जैन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर जैन उत्तराखंड अध्यक्ष जय कुमार जैन मध्य प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जैन हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जैन पंजाब प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महावीर जैन सुजानगढ़ विजय जैन मदद कोटा एवं समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण जैन एकता मंच का भारी सहयोग रहा।

लोनी अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना ने DLF कॉलोनी SLF कॉलोनी एवं MM रोड़ आदि कॉलोनियों में पहुंच कर निरीक्षण किया

 

गाजियाबाद।  लोनी नगर पालिक के अधिशासी  अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना ने  DLF कॉलोनी SLF कॉलोनी एवं MM रोड़ आदि कॉलोनियों में पहुंच कर निरीक्षण किया। 

 निरीक्षण के दौरान कॉलोनियों की समस्याओं एवं समाधान के विषय में स्थानीय नागरिकों से बातचीत की।कॉलोनियों मैं सरकारी के ज़मीनों के विषय में जानकारी ले और सरकारी भूमि पर क़ाबिज़ भू माफ़ियाओं के संबंध में सूचनाएँ जुटाने के साथ साथ सरकारी विभागों को भूमाफिया द्वारा DLF कॉलोनी व SLF कॉलोनी में भू माफ़ियाओं ने अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स व मल्टीस्टोरी आवास निर्माण कर लिया गया है ऐसे भू माफियाओ के  विरुद्ध जनहित में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 

भूमाफियाओं द्वारा सरकारी नाले के ऊपर ही अवैध तरीके से दुकानों का निर्माण किया गया है,सभी भू माफियाओं की सूची बनाकर कार्यवाही करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित कर दिया गया है वही कॉलोनियों की साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था नाला नाली की व्यवस्था एवं कर्मचारियों की उपस्थिति को भी चेक किया गया । एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया ,जिसके विरुद्ध कार्रवाई हेतु ,साथ में मौजूद सफ़ाई निरीक्षक को निर्देशित किया गया ।

भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं राहुल गांधी - वी.के.सिंह

 

 गाजियाबाद। कांग्रेस की कथनी और कर


नी में हमेशा एक बड़ा अंतर देखने को मिला है। जहां कांग्रेस अपने समय में नारा देती थी गरीबी हटाओ लेकिन काम करती थी गरीब हटाओ के। आज सत्ता में नहीं है लेकिन एक गरीब परिवार के बेटे को प्रधानमंत्री के रूप में कांग्रेस स्वीकार नहीं कर पा रही है। पहले से ही गरीबों के प्रति हीन भावना रखने वाली कांग्रेस भला गरीबी से उठकर राष्ट्रवाद के संकल्प को गगन तक ले जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से इतना द्वेष रखती है इसका एक सबूत तमिलनाडु से मिला है। 

कांग्रेस ने कन्याकुमारी से अपनी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। इस यात्रा में राष्ट्र जुड़ाव की बातें कम और राष्ट्र विरोधी नीतियों, राष्ट्रवादियों से घृणा और भाजपा से द्वेष के अलावा कुछ नहीं है। कपटी कांग्रेसियों ने इस यात्रा के दौरान मदुरै-कन्याकुमारी खंड के परियोजना राजमार्ग में 304 (पुराना एनएच 7) के किमी 230.600 से किमी 231.250 तक शेष सड़क और पुल का निर्माण कार्य के लगे हुए लोकार्पण शिलापट्ट पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के फोटो पर कालख पोती और उनके द्वारा उसको तोड़ा भी गया। यह पूरी घटना तमिलनाडु कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान में रहते हुए की गई। क्या इस काम के लिए राहुल गांधी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आदेश दिए थे? आज पूरा भारत इसका जवाब चाहता है? भारत जवाब चाहता है कि देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आख़िर इतनी नफ़रत क्यों? क्या इसीलिए कि एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री क्यों बन गया? या इसीलिए कि उन्होंने कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र की जड़ें काट दी?खैर! गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री डॉ. जनरल वी.के. सिंह अपने 3 दिवसीय लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के लिए कन्याकुमारी गए हुए हैं। उन्हें जब इस घटना का संज्ञान हुआ तो तत्काल रूप से माननीय मंत्री जी ने लोकार्पण शिलापट्ट पर माननीय प्रधानमंत्री जी नई फ़ोटो लगवाई और मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की इस धूर्तता की ढेरों आलोचना की। उन्होंने कहा "कांग्रेस अपनी तुच्छ मानसिकता को कभी छोड़ नहीं सकती है, वह भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो यात्रा में लगी है। कांग्रेस को समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री एक दल का नहीं पूरे देश का होता है हमें मिलकर उनका सम्मान करना चाहिए"

मेवाड़ में ब्रहमाकुमारीज के प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताई पॉवर ऑफ माइंड

 

गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को ब्रुहमाकुमारीज के गुरुग्राम स्थिम शांति रिट्रीट सेंटर के प्रशिक्षकों ने पॉवर ऑफ माइंड एवं ध्यान योग की जानकारियां दीं। साथ ही इससे जुड़ी अनेक व्यावहारिक क्रियाएं कराईं। बहन दिव्या ने बताया कि माइंड सेट रखने के लिए सूचना, विचार, अहसास, एटीट्यूड और व्यवहार का सही होना आवश्यक है। 


तभी किसी लक्ष्य को पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विचार बीज की तरह होता है। मन में जैसा विचार होगा, हमारा व्यवहार भी वैसा ही बन जाता है। अगर विचार नकारात्मक है तो व्यवहार भी नकारात्मक हो जाएगा। सकारात्मक है तो सकारात्मक हो जाएगा। इसके लिए ध्यान योग के सहारे अपने विचारों को सकारात्मक बनाये रखा जा सकता है। बहन दिव्या के साथ आए प्रशिक्षक बहन पूजा, बहन मिनी, बहन लक्ष्मी एवं भाई आदेश ने विद्यार्थियों को भाईचारा, प्रेम, शांति, समभाव, सम्मान एवं क्षमा के साथ रहने की प्रतिज्ञा कराई। मुख्य प्रशिक्षक बहन दिव्या को मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित करने के अलावा सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन श्रेया अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

निकाय चुनाव और सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारी बैठक संपन्न


गाजियाबाद। गोविंदपुरम मण्डल में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव 2022 एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलब्ध में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पख्वाडा कार्यक्रमों की तैयारी के लिए संगठनात्मक कामकाजी बैठक बालाजी एनक्लेव, गोविंदपुरम में संपन्न हुई। बैठक में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा , मंडल प्रभारी राजेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष अमित रंजन,महानगर मीडिया संयोजक व सैक्टर प्रभारी प्रदीप चौधरी, युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,पार्षद अमित डबास और सोनवीर सोनी और महानगर और मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं को आगामी नवम्बर-दिसम्बर में निकाय चुनाव की तैयारी पूरी मेहनत और लगन से करनी है। संजीव शर्मा ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा चुनाव लड़ने का अधिकार हर किसी को है लेकिन इस बार सक्रिय पुराने कार्यकर्ता को ही चुनाव लड़ने का अवसर दिया जाएगा। आगामी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 15 कार्यक्रम करने है सभी कार्यक्रम के संयोजक भी बनाए जाने हैं। बैठक में उपेंद्र शिशौदिया, संजय कौशिक,कौशल शर्मा, सरिता त्यागी, पुष्पा पांडे, अरूण खुटैल, राजू चौधरी, प्रीतम खारी, सत्ते चौधरी, जितेंद्र मीनू चौधरी 

 कृष्णा त्यागी गजेंद्र सिंह राजीव डागर मनोज त्यागी प्रदीप त्यागी ब्रजेश यादव हिमांशु त्यागी रेनु शर्मा हंसराज राजीव राज दीपक तोमर परवेज़ राजीव शर्मा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 16 सितंबर 2022

जिला एवं महानगर उद्योग व्यापार मंडल , गाज़ियाबाद द्वारा आयोजित महासम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

गाजियाबाद। जिला एवं महानगर उद्योग व्यापार मंडल , गाज़ियाबाद द्वारा आयोजित महासम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को हिंदी भवन लोहिया नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन महानगर महामंत्री अशोक चावला द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष  


बनवारी लाल कंछल  की रही।  मुख्य अतिथि के रूप में  अनिल अग्रवाल  राज्यसभा सांसद,  अति विशिष्ट अतिथि  विधायक  अतुल गर्ग,  विधायक    दिनेश  गोयल जी (सदस्य विधान परिषद)विशिष्ट अतिथि स. मलकीत सिंह जस्सर जी, स्वागत अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश चेयरमैन हाइटेक कॉलेज  व श्री सुशील जैन वरिष्ठ समाजसेवी की गरिमामई उपस्थिति रही*।   तदुपरांत जिला अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री ब्रिज मोहन सिंघल, पंकज गर्ग एवं महानगर उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, महामंत्री अशोक चावला व  जिला और महानगर युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनेश सिंघल व मनोज गर्ग के साथ 151 पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न कराया गया । तत्पश्चात वक्ताओं द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग व शॉपिंग मॉल क। विरोध किया गया। *प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री बनवारी लाल कंछल जी द्वारा कहा गया कि शीघ्र ही इन विषय को लेकर प्रदेश एवं केंद्र सरकार को प्रदेश भर के सभी जनपद ज्ञापन देंगे*। नगर निगम द्वारा निगम की दुकानों का किराया व  हस्तांतरण शुल्क अत्यधिक बढ़ाए जाने व बेकरी वालों का फूड विभाग द्वारा उत्पीड़न किए जाने का मसला भी महासम्मेलन में उठा । सम्मेलन में आए हुए सांसद जी व विधायक जी ने इन सम्मस्यो को  शीघ्र हल कराने का आश्वासन दिया । कूलर एसोसिएशन की ओर से  कूपन द्वारा सम्मेलन में लॉटरी सिस्टम से इलेक्ट्रिक सामान प्रेस , सीलिंग फैन , हिटर ,मिक्सर, मदानी व कूलर आदि के इनाम उपस्थित व्यापारियों को वितरित किए गए । मुख्यतः उपस्थिति नरेश अग्रवाल, सुनील गोयल ,पवन शर्मा,  राजदेव त्यागी , विनोद गोयल, संदीप गर्ग,  स. तरविंदर सिंह, ललित कपूर, स. सुखविंदर सिंह, हितेंद्र शर्मा, अनित मदान  ,सुरेंद्र चानना, वसीम अली,  विकास अग्रवाल, संजीव मित्तल, प्रदीप गर्ग, जगदीश यादव , ईश्वर दास, मुकेश शर्मा , महेश शर्मा, संजय गर्ग, संजय अग्रवाल,अजय बंसल ,राकेश बवेजा , जुगल किशोर नीटा, मोहित कक्कड़, तरुण बुद्विराजा, प्रदीप बंसल,स. मुखविंदर सिंह भाटिया, अरुण कक्कड़ , हर्ष बत्रा, सुरेश चौहान, मोदी नगर अध्यक्ष महेश तायल, लोनी अध्यक्ष रतन सिंह भाटी, मुरादनगर अध्यक्ष राकेश गोयल, डॉ पवन सिंघल आदि बड़ी संख्या में  गाज़ियाबाद जनपद से व्यापारी गण उपस्थित रहे।


जीडीए में इजीनियर दिवस पर लगा रक्त दान शिविर, आज, सचिव ने किया उदघाटन

 

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ द्वारा  इजीनियर दिवस पर जीडीए में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन  जीडीए सचिव बृजेश कुमार व चीफ इजीनियर राकेश कुमार गुप्ता द्वारा 11 बजे किया गया ।  

अपने सम्बोधन में जीडीए सचिव बृजेश कुमार ने कहा कि रकत दान से बढ़ा कोई दान नही होता रकत दान से लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है किसी की जान बच जाए तो उससे बढ़ा कोई पुनः नहीं होता। 

  इस मौके पर डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष


ज्ञान प्रकाश द्विवेदी ने  बताया कि हर वर्ष की भातिं इस वर्ष भी आज के दिन इजीनियर दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया जाता है रक्तदान शिविर भारत रतन डॉक्टर एम विश्वेश्वरैया की याद में आयोजित पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाता है आज  करीब 50 ,एन ई, जे ई व कर्मचारियों ने रक्तदान किया । रक्तदान मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम की देखरेख में किया गया। 

श्श्री दिवेदी ने बताया कि  शिविर में ओएसडी सुशील कुमार चौबे, अपर सचिव सी पी त्रिपाठी,  तहसीलदार दुर्गेश सिहं,अधिशासी अभियंता रनवीर सिंह, सहायक अभियंता जे एस मिश्र, जनपद अधयक्ष मुकेश जैन, सचिव, सतेन्द्र,जे ई संजय सिंह,सुपरवाइजर  के अलावा पीडब्ल्यूडी के इजीनियर,सतेन्द्र यादव, एम बी कौशिक,कर्मचारी, आवास विकास के 

शिविर मेअधिकारी एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।

सोमवार, 12 सितंबर 2022

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

 

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस समारोह गाजियाबाद में सोमवार को औरनेट पैलेस राजनगर में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर इरज राजा आईपीएस पुलिस अधीक्षक देहात, अतिविशिष्ट अतिथि श्री शेखर वर्मा एडिशनल डायरेक्टर जीएसटी इंटेलिजेंस,विशिष्ट अतिथि श्री राकेश कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यका

री अध्यक्ष के के शर्मा द्वारा की गई। अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ट उपाध्यक्ष एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विवेक त्यागी,राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्री राकेश शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा, संगठन महामंत्री चिनमय भारद्वाज,प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह मंचासिन रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में युवा कवि कुशल कुशवाह ने अपने जोशीले चटकारे भरे काव्य पाठ से अतिथि एवं व्यापारियों को मंत्र मुग्ध करने का काम किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चौधरी ने किया। 

अपने संबोधन के दौरान कार्यक्रम में पधारे  शेखर वर्मा एडिशनल डायरेक्टर जीएसटी इंटेलिजेंस ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यापारियों को आश्वस्त किया कि इमानदारी से व्यापार करने वाले व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उनकी जो भी समस्याएं हैं वह हमारे सामने ला सकते हैं उनका समुचित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसको मजबूत बनाए रखने में सहयोग देने में विभाग हमेशा प्रयासरत रहेगा।

 विशिष्ट अतिथि श्री राकेश कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने व्यापारियों से कहा कि जीडीए संबंधित जो भी समस्याएं उन्हें लगती हैं उनको हमारे समक्ष लायें। मिल बैठकर हम उनका समुचित समाधान निकाल सकते हैं। हमारी कोशिश होगी कि व्यापार करने वाले व्यापारियों को परेशानी न हो और न ही उनका उत्पीड़न हो। उनकी जो भी समस्याएं हैं वह हमारे सामने ला सकते हैं उनका समुचित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल एक अराजनैतिक संगठन है जो देश भर के व्यवसाइयों को एकजुट कर एक मंच पर लाने के लिए प्रयासरत है, संगठन  व्यापारी के मान, सम्मान की लड़ाई विगत कई वर्षों से लड़ रहा है और सरकार से मांग कर रहा है कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर व्यापारिक आयोग का गठन कर व्यापारियों को आने वाली समस्याओं का निदान आयोग के माध्यम से किया जाय, व्यापारियों की सुरक्षा को देखते हुए उनको शस्त्र लाइसेंस दिए जाये, लघु व्यापारियों के लिए जीएसटी की व्यवस्था में सरलीकरण हो और 4 टैक्स स्लैब ना होकर 2 टैक्स स्लैब(6% , 12%) किये जाए, जिससे व्यापारी वर्ग के साथ साथ आमजनता को भी महंगाई से राहत मिल सके।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं स्वागत कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक विवेक त्यागी ने बताया एक माह तक जिलेवार राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जाता रहेगा। हम स्थापना दिवस के माध्यम से संगठन विस्तार को भी प्राथमिकता से सुचारु रखेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग संगठन के साथ बहुत तेजी से जुड़ रहा है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल प्रदेश स्तर पर व्यापारी की मजबूत आवाज बनकर उभर रहा है। इस दौरान कई व्यापारियों ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल का दामन थामा जिनको ससम्मान माला पटका पहनाकर व्यापार मंडल परिवार में शामिल किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता शुवेंद्र दीवेदी ने कहा किसी देश की वायस्था तभी मजबूत हो सकती है जब व्यापारी सुद्रण होगा ।



कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीयकार्यकारीअध्यक्ष केके शर्मा ने अपने समर्थन संबोधन में सभी का आभार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल लघु व्यापारी से लेकर बड़े उद्योगपति तक कि समस्या को उठाने में निरन्तर संघर्षरत है।

कार्यक्रम सफ़ल आयोजन में प्रदेश संयोजक अनुशासन समिति विनीत शर्मा, प्रदेश महामंत्री/पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप चौधरी, प्रदेश मंत्री यशपाल भाटी, अनिल वर्मा, बॉबी त्यागी,पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष प्रवीण सेठी, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, युवा विंग के अध्यक्ष रुद्र प्रताप त्यागी, आशुतोष पाठक,जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, विक्रम धनकड़, संजय प्रधान, विनोद उपाध्याय, संजय माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष संजय गोयल ,जिलाध्यक्ष महिला डॉक्टर सोनिका शर्मा, प्रवीण भाटी, सलभ सिंघल, मुनींद्र आर्य, हरिओम गुप्ता, अजेंद्र चौधरी, विशाल जैन, शिव कुमार चौधरी, अनिल मेहरा, विपुल गोयल, योगेंद्र त्यागी, प्रशान्त चौधरी, विकास त्यागी, सुरेश सिंह, डॉक्टर वी के सिंह, असीम कटारिया, लोकेश शर्मा, दीपक गर्ग खिलेंद्र चौधरी, चेतन बिरला, कृष्ण त्यागी, विनोद त्यागी, संजीव तेवतिया लवी गर्ग, राजेश वर्मा, अनिल जुल्का, सुखबीर सिंह, मदन शर्मा, समीर शर्मा, भारत गर्ग, कपिल कुमार गर्ग, वीरेंद्र कंडेरे, कपिल गर्ग, मनोज वर्मा, बबीता चौधरी, नीता भार्गव आदि का सराहनीय योगदान रहा ।

रविवार, 11 सितंबर 2022

पावन चिंतन धारा आश्रम में 12वें ज्ञानोत्सव पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया


गाजियाबाद। 11 सितंबर 1893 को परमपूजनीय संत स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो में भाषण देकर इतिहास रच दिया और भारतीय ज्ञान का परचम पूरे विश्व में लहरा दिया। इस दिन को पावन चिंतन धारा आश्रम गत कई वर्षों से ज्ञान के अभ्युदय 'ज्ञानोत्सव' के रूप में मना रहा है। 

आज इसी उपलक्ष्य में 129 वीं वर्षगांठ पर, हिसाली गांव गाज़ियाबाद में स्थित पावन चिंतन धारा आश्रम में 12वें ज्ञानोत्सव पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय था – “स्वामी विवेकानंद एवं भारतीय सभ्यता”। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली यूनिवर्सिटी के राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर संगीत रागी जी तथा विषय व्यास हेतु आश्रम के संस्थापक, प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रो. पवन सिन्हा ‘गुरुजी’ उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवन्दना तथा स्वामी विवेकानन्द जी के शिकागो में दिए गये भाषण की प्रस्तुति से हुई। तदुपरांत प्रो. संगीत रागी जी ने कहा कि स्वामी जी की व्यक्तित्त्व इतना महान है कि अध्यात्म को सिरे से खारिज करने वाले भी स्वामी जी को सुन कर अध्यात्म की शरण में आने को मजबूर हो जाते हैं। मेरे जीवन में जब कभी नैराश्रय का भाव आता है, जब कभी जीवन के लिय सोचता हूँ तो सबसे पहले स्वामी जी की गोद ढूंढता हूँ। राष्ट्रवाद, शिक्षा, अध्यात्म, मिशन अवेकनिंग, स्त्री दशा, विज्ञान, दरिद्र नारायण ये ऐसे विषय हैं जिसे आप स्वामी जी के जीवन मे देख कभी भी प्रेरणा पा सकते हैं। केवल शिष्य ही नही गुरु भी अपने शिष्य की खोज में घूमता है और इसका सबसे सटीक उदाहरण हैं स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी तथा विवेकानन्द जी का सम्बन्ध।



 रामकृष्ण परमहंस जी जानते थे कि देश और धर्म को सही दिशा स्वामी जी ही दे सकते हैं। रागी जी ने आगे बात करते हुए कहा कि अन्य धर्मों की तरह सनातन संस्कति बंधी हुई नही है अपितु अनंत है। हम अपने ईश्वर को केवल विश्वास के सहारे नहीं बल्कि आत्मसाक्षात्कार कर पा सकतें हैं। हम तलवार के बल पर नहीं, अध्यात्म के सहारे पूरे विश्व में अपनी पहचान रखते हैं। इसलिए स्वामी जी स्थूल से सूक्ष्म की बात करते हुए सगुण से निर्गुण रूप तक पहुँचने की बात करते हैं। आज के समय में आश्रम, मठों, मंदिरों की महत्ता के विषय पर बात करते हुए डॉ संगीत रागी ने कहा कि भारत के आश्रम, मंदिरों का मजाक बनाना बंद करें, ये हमारे ज्ञान, अध्यात्म और श्रद्धा के केंद्र है, जिस दिन ये नही रहेंगे भारत भारत नहीं रहेगा, भारत में भारतीयता नहीं रहेगी, इतने विरोध और द्वंदों के बाद भी भारत यदि टिका है तो यह अपनी अध्यात्मिक शक्ति के कारण ही संभव है। तत्पश्चात विषय व्यास कर्ता परमपूज्य डॉ. पवन सिन्हा ‘गुरूजी’ ने अमेरिका पर हुए हमले की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सारी दुनिया 9/11 को जैसे याद करती है, हम सौभाग्यशाली है कि हम 9/11 को वैसे याद नहीं करते। हम स्वामी जी के लिए इस तिथि को याद रखते हैं। आगे बात करते हुए गुरूजी ने कहा कि जब तक धर्म का वास्तविक स्वरुप लोगों तक नहीं पहुंचेगा लोग पाखंड में फंसेगे और स्वामी जी धर्म में इसी पाखंड के विरुद्ध थे। धर्म केवल रीति रिवाजों का तानाबाना नहीं अपितु अध्यात्म से बंधा हुआ है। स्वतंत्रता संग्राम के असल प्रणेता स्वामी विवेकानंद ही थे जिनसे महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक, सुभाष बोस, ऋषि अरबिंदो जैसे महान समाज सुधारक एवं क्रांतिकारी प्रेरणा पाते रहे। लोकमान्य तिलक जिस स्वराज की बात करते हैं स्वामी जी उसी स्वराज को स्वयं पर शासित इन्द्रियों का नियन्त्रण से जोड़ते हैं। महात्मा गांधी जी ने स्वामी जी के देहावसान के बाद कहा था कि अगर स्वामी जी होते तो स्वराज कब का मिल ही गया होता। एक ओर जहाँ स्वामी जी मैक्समुलर से मिले तो भारत के प्रति उसके ओपिनियन में भी बदलाव करते हैं। वहीं 1918 में ब्रिटिश सरकार के सेडीशन एक्ट में स्वामी जी को स्वतंत्रता संग्राम के लिए मुख्य जिम्मेदार माना जाता है। इससे आप उनके देश हित के कार्यों और उनके क्रांतिकारी व्यक्तित्व का आंकलन कर सकते हैं।

स्वामी जी कठोपनिषद को पढ़ते हुए कहते हैं - उठो जागो लक्ष्य को प्राप्त करो तथा श्रेष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में ज्ञान प्राप्त करो। हमारे सिद्धांत हमारे कर्म में परिलक्षित होने चाहिए। किसी को धोखा देना भी चरित्रहीनता ही तो है। स्वामी जी ने कहा महान लक्ष्य चुनो और उस लक्ष्य प्राप्ति के लिए उस महानता तक पहुँचने का प्रयास करो। जबकि आज लोग लक्ष्य छोटे करने लगते हैं। आगे बात करते हुए गुरूजी ने कहा कि देश और धर्म के विकास में अपने संतों-सन्यासियों के योगदान को पहचानिए, स्वामी जी का कार्य मौलिक रहा उन्होंने किसी की नकल नहीं की तथा बिना दान के इतना बड़ा संगठन खड़ा किया। स्वामी जी जब अमेरिका गए लोगों ने उन्हें पत्थर मारे, उनका उपहास उड़ाया पर उन्होंने यही कहा कि मै अपने गुरु और मैया का कार्य कर रहा हूँ, वही ये कार्य करवाएंगे। उनका यही विश्वास उन्हें शिकागो में सफलता दिलाता है तथा भारत के ज्ञान को विश्व तक पहुंचाता है। श्री गुरूजी ने युवाओं को सन्देश देते हुए कहा - आँखे हमारी हैं उन्हें हम बदल नहीं सकते लेकिन उन आखों से सपना कितना बड़ा देखना है यह हम तय कर सकते हैं। इस सूत्र के साथ श्रीगुरुजी ने अपनी बात पूर्ण की।

कार्यक्रम के अंत में यंग मुव्स मिडिया की पत्रिका यंग मूव्स के पुनर्संस्करण का लांच हुआ और आदरणीय गुरुमां डॉ. कविता अस्थाना जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जालंधर, मेरठ, फरीदाबाद, नॉएडा, गाज़ियाबाद, दिल्ली अनेक शहरों से लोग उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आश्रम के फेसबुक तथा यूट्यूब चैनल पर भी किया गया जिसमें हजारों लोग लाइव जुड़े रहे।

मोहन भागवत जी के जन्मदिन पर लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर:

 

गाजियाबाद। मोहन भागवत जी के जन्मदिन पर लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर:आज के अवसर पर भारत विकास परिषद राजनगर एक्सटेंशन शाखा के तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शांति गोपाल अस्पताल के सहयोग से यूनिनव हाइट्स सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन में किया गया।

 जिसका उद्घाटन शाखा अध्यक्ष सुभाष गुप्ता जी के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत जी का जन्म दिवस है, इस जन्मदिवस को सेवा भाव के रूप में लेते हुए इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है,।

उन्होंने कहा कि व्यस्त समय में अस्पताल के डॉक्टर की टीम के द्वारा निशुल्क कैंप आयोजित करना अपने आप में बहुत बड़ा सेवाभाव है। इस अवसर पर उन्होंने सोसायटी के पदाधिकारियों का भी धन्यवाद अर्पित किया शाखा की ओर से सचिव अनुराग अग्रवाल, सह सचिव प्रदीप गर्ग एवं अमित सिंगल की गरिमामय उपस्थिति रही। यूनिनव सोसाइटी की तरफ योगेश सक्सैना ईश्वर सिंह  जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र त्यागी ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया से पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया

रंग बिरंगी झांकियों के साथ निकली दुधेश्वरनाथ कि भव्य गणपति सवारी कि शोभायात्रा

  

गाजियाबाद स्थित श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में चल रहे गणपति महोत्सव का शुक्रवार को  समापन किया गया। 

 श्रीदुधेश्वरनाथ   मन्दिर से आचार्य द्वारा मन्त्रों उच्चारण द्वारा पुजा अर्चना कर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के जय-जय कारों के साथ  श्रीमहन्त नारायणगिरी जी महाराज एवं आयोजक मंदिर विकास समिति के उपाध्यक्ष अनुज धर्म गर्ग  द्वारा मन्दिर में आज विशेष पुजन कर 

गणपति बप्पा के ढोला में बैठकर   शोभायात्रा को रवाना किया गया इस मौके पर मंदिर परिसर में गणपति महाराज की सैकडों भक्तों ने पुजा अर्चना की गई एवं प लड्डू का भोग लगाया  इस दौरान हजारों भक्त शोभा यात्रा में शामिल होकर भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर पुण्य की प्राप्ति कि। 

मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि  शुक्रवार 09सितम्बर को सवेरे 11 बजे श्री दुधेश्वर मन्दिर से शोभायात्रा निकाली  मन्दिर से रवाना  होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से दुधेश्वर चौक ,दिल्ली गेट, चौपला मन्दिर ,डासना गेट, रमते राम रोङ ,गंज ,डाउन होल,चौपला मन्दिर, से सिहानी गेट होती हुई मीनामल कि धर्मशाला से   गंगनहर मुरादनगर मे मूर्ति का विर्सजन किया साथ   जिसमे रथ ,पाच  प्रकार अलग अलग बैण्ड , सहारनपुर, नासिक, हरियाणा, पंजाब  का भागडा ,मेरठ,गुजराती डाडिया झाकी,तासे,घोडे आदि  के साथ दूधेश्वर घाट  मुरादनगर मे विसर्जन किया  शोभायात्रा में जगह जगह स्वागत भी स्वागत भी किया गया। जिसमें जिस मार्ग से यात्रा गुजरती वहां के भक्त हु यात्रा में श्रद्धा पूर्वक शामिल हुए शोभायात्रा में मधुर धुनो के लिए बैंड बाजे बजाते रहे। गणपति बप्पा का  आर्कषण एवं भव्य रंग बिरंगी झांकियां सजाई गई। इसके साथ ही यात्रा के साथ चलते गणपति के भक्तों ने मग्न होकर भजनों को गाया 

कुछ भक्त झूमते गाते आगे बढ़ते रहे महिला, बच्चे, पुरुष सभी आयु वर्ग के लोग यात्रा में नतमस्तक होकर गणपति शोभा यात्रा को शानदार बनाने में जुटे रास्ते भर यात्रा के दौरान पुष्प की वर्षा होती रही लोग मुझे खुशी से झूमते गाते एक दुसरे पर रंग गुलाल वह सिंदूर लगाकर हर्ष जताते हुए भक्तों को महाराज श्री द्वारा रास्ते में प्रसाद वितरण किया गया।

 इसअवसर  विजय मित्तल अध्यक्ष श्रुगार सेवा समिति द्वारा शोभा यात्रा कि व्यवस्था कि गई एवं रास्ते में  गणपति लडडू का भोग  प्रसाद वितरण किया जिसमें जगह जगह गणपति की आरती पुजन किया गया। इस अवसर  पण्डित महेश चन्द्र वशिष्ठ लाल बाबा मन्दिर,अमित कुमार खारी थाना अध्यक्ष कोतवाली, विजय गिरि, महंत गिरिशानन्दगिरि जी महाराज देवी मंदिर, साध्वी कैलाश गिरि जी महाराज हिंडन, साहिब सिंह चौहान, पुनीत पाहवा, सुशील शर्मा,  दुधेश्वर बाबा बर्फानी सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत  आदि सैकड़ों लोग पुलिस प्रशासन कि मौजूदगी में शोभा यात्रा निकाली गई। 

सतेन्द्र शूटिंग रेंज में अनिल कौशिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

 

दादरी। सतेंदर शूटिंग अकादमी दादरी में चल रही स


तेंद्र कुमार शूटिंग रेंज में 18वीं प्री यूपी शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन है।   मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के माननीय राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार  थे।  सतेंद्र सिंह ,अर्जुन और लक्ष्मण अवार्डी अभिषेक शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, राहुल पूनिया नौसेना कोच,और अक्षिता 
अजय गंगवार ब्लॉक प्रमुख और कई अन्य लोगों के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत करते हैं।सेंटर फायर मास्टर्स कैटेगरी में अनिल कौशिक को प्रथम घोषित किया गया था।

 ओर आज मैंने स्टैण्डर्ड  फयर .22  पिस्टल 25 मीटर मैं दूसरा स्वर्ण पदक भी जीत लिया है

विधायक अतुल गर्ग के प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेंदी वालो ने एसएसपी के समक्ष जन समस्या रखी

 


गाजियाबाद। जिले के जनप्रतिनिधियों ने एसएसपी से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं को रखा। शहर विधायक व पूर्व राज्यमन्त्री अतुल गर्ग के प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेंदी वालो ने एसएसपी को स्थानीय समस्या बताते हुए कहा कि यदि किसी वैवाहिक जोड़े में तलाक को लेकर वाद चल रहा है तो सम्बंधित थानों में विवाद समाप्त करने के लिए वार्ता करने हेतु उचित बैठने का स्थान होना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति का झगड़ा या विवाद हो जाता है तो वह 112 पर कॉल करते पुलिस को बुलाता है अधिकांश केसों में देखा गया है पुलिस सब से पहले वादी पर ही 151 का केस लगाकर बंद करती है फिर दूसरे पर कार्यवाही करती है वही इन कार्यवाही को शाम होने तक खिंचा जाता है जिस से जमानत लेने में भी कठनाई का सामना करना पड़ता है। इस व्यवस्था को ठीक किया जाना चाहिए। आने वाले दिनों में लगतार त्योहार आने वाले है जिस को लेकर जनता बाजार में खरीदारी करने निकलेगी वही शहर में रामलीलाये पूर्ण तैयारी पर है बाजारों व सड़को पर जनता की संख्या में इजाफा होने वाला है बहुत से मोड़, चौकों व मार्गो पर फालतू का अतिक्रमण व ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है उन को अतिरिक्त पुलिस को लगाकर ठीक किया जाना चाहिए। अभी पिछले दिनों मोनू झंडे वाले का विवाद किसी दूसरे पक्ष से हो गया जिस में मोनू के साथ हाथापाई की गई जिस की वजह से उस को 3 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। इस विवाद को लेकर फोन किया गया। लेकिन देखा गया है जब जनप्रतिनिधि किसी विवाद को निबटाने के लिए सम्बंधित पुलिसकर्मी को फोन करते है तो पुलिसकर्मी जनप्रतिनिधि की बात को ठीक से समझने के बजये उन्ही को उल्टा खानापूर्ति कर समझा देते है। एसएसपी ने सभी विषय को गम्भीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।

सपा से दामन छोड़ सैकड़ो की संख्या में सपाइयों ने भाजपा का दामन थामा

 


गाजियाबाद। सपा से दामन छोड़ सैकड़ो की संख्या में सपाइयों ने भाजपा का दामन थामा। शुक्रवार को वार्ड 50 से सपा से चुनाव लड़े निर्दोष त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में सपाइयों व स्थानीय निवासियों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई इस अवसर पर महामंत्री पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, कामेश्वर त्यागी, धीरज अग्रवाल व नीरज गोयल भी उपस्थित रहे।संजीव शर्मा ने सदस्यता दिलाते हुए कहा कि हम सभी को भाजपा की नीतियों पर चलकर भाजपा की सभी योजनो को पूर्ण करना है। केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को जनहित में पात्र लोगो तक पहचानी है। निर्दोष त्यागी ने अध्यक्ष जी को विश्वस दिलाते हुए कहा हम भाजपा को अपने परिवार की तरह मानते हुए चलेंगे। हम सभी मोदी जी व योगी जी की देश हित मे नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। आगामी चुनावो में पूर्ण शक्ति के साथ भाजपा को जिताने का कार्य करेंगे। 

    आज प्रमुख रूप से अनूप शर्मा, प्रवीन त्यागी, मोहित चौधरी, आयुष गर्ग, नितिन त्यागी, राजीव त्यागी, रामभूल पाल, अभिषेक त्यागी, अंकित त्यागी, अक्षित त्यागी, सौरभ शर्मा, अमरीश त्यागी, अनिल त्यागी, चेतन त्यागी, सुबोध शर्मा, सोमपाल शर्मा, अवधेश शर्मा, कपिल शर्मा, कुलभूषण शर्मा, राजेश्वर त्यागी, बृजेश त्यागी, विजेंदर त्यागी, राजेंद्र त्यागी, नंद पाल, अरुण कांत शर्मा, मोहित शर्मा, रोहित शर्मा, शुभम शर्मा, सतपाल राणा, अमित चौधरी, डॉक्टर गिरी, दिनेश शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रमोद राठौर, चिराग त्यागी, हार्दिक नागर, नलिन त्यागी, राहुल पंडित, अंकित डागर, अर्पित त्यागी, कार्तिक त्यागी, अमन त्यागी, गौरव शर्मा, अमित शर्मा आदि ने भाजपा का दामन थामा।

यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में इको फ्रेंडली तरीके से गणपति विसर्जन किया गया.


गाजियाबाद। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में इको फ्रेंडली तरीके से गणपति विसर्जन किया गया। 


 हॉस्पिटल के एम डी डॉ पी एन अरोड़ा ने मिट्टी के बने हुए गणपति जी का इको फ्रेंडली तरीके से विसर्जन किया। 

हॉस्पिटल प्रांगण में लगी इस गणेश प्रतिमा की विशेषता यह रही कि है वह केवल मिट्टी से बनाई गई थी और इसमें रंगों का प्रयोग नहीं किया गया था इसके साज सज्जा प्राकृतिक फूलों से की गई थी और उसे एक ड्रम में पानी भरकर उसमें विसर्जित कर दिया गया धीरे-धीरे वह मिट्टी पानी में गल जाएगी और उस पानी को पार्क में डाल दिया जाएगा इससे पर्यावरण को कोई भी नुकसान नहीं होगा. इस अवसर पर देवबंद के विधायक एवं पी डब्लू डी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश श्री बृजेश सिंह विशेष रूप से  मौजूद थे