रविवार, 7 अप्रैल 2024

पीएम रोड शो में दिखाई दी एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक, स्वागत का अदभुद नजारे से मोदी हुए गद गद




मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद । शनिवार को देश के प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान लोगों का उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया। पीएम मोदी रोड शो में अपने निर्धारित समय के अनुसार शाम 5:30 बजे पहुंच गए और उनकी अगुआई स्वागत करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे 15 मिनट पहले पहुंचे। प्रधानमंत्री के रोड शो में पहुंचने पर उनके साथ रथ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ,केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह  गाजियाबाद लोकसभा के प्रत्याशी अतुल गर्ग मौजूद रहे । 

पूरे मंत्रोपचार के साथ दूधेश्वर नाथ पीठ के महन्त नारायण गिरी ने गुरुकुल के शिक्षार्थियों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में आगमन पर स्वागत अभिनंदन का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र की जनता व स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर मोदी योगी जिंदाबाद फिर एक बार 400 पार के नारों के साथ शानदार स्वागत अभिनंदन किया। 

शहर के नागरिकों में व्यापारियों में तथा अलग-अलग समाज के सभी वर्गों में पीएम मोदी के रोड शो में आकर स्वागत अभिनंदन करने की उमंग का नजारा कुछ अलग ही दिखाई पड़ा। पीएम मोदी रोड शो के दौरान स्वागत के स्वरूप में सनातन का रंग, अयोध्या की आस्था का रंग, पूर्वांचल,उत्तराखण्ड, बंगाल, पंजाब के रंग,एनडीए के सहयोगी दल आरएलडी की गुलाबी पुष्प वर्षा का रंग, व्यापारी ,किसान, खिलाड़ी, युवा, लखपति दीदी का रंग,लाभार्थी, अल्पसंख्यक समाज के रंग जैसे अनेकों रंग को देख पीएम मोदी लोगों का अभिवादन करते गदगद दिखाई पड़े।

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024

जवाहरलाल नेहरू 166 रन से जीता

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादः लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम में चल रहे पहले गंगाराम मैमोरियल किक्रेट टूर्नामेंट में जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र ने आसान जीत दर्ज की। टीम ने बैलर किक्रेट अकैडमी को 166 रन से हराकर 2 अंक प्राप्त किए।  जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते  हुए  निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 264 रन बनाए। अरनव चौधरी ने 50 रनण् अंकित वर्मा ने 39 रनण्  कृष्ण यादव ने  36 ने रन बनाए। राघवण् अक्षत सिंह जादौन व  राजवंश ने  2. 2 विकेट प्राप्त किए। जवाब में  बैलर क्रिकेट अकैडमी  31ण्5 ओवर  में 98 बनाकर आउट हो गई।  राघव ने 32 रन व अक्षत सिंह ने 14 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच कृषंग गिरि ने 4 विकेट व ध्रुव शर्मा ने 2 विकेट लिए।

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024

यशोदा अस्पताल नेहरू नगर के क्रिटिकल केयर टीम ने स्थापित किया नया कीर्तिमान

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। यशोदा अस्पताल नेहरू नगर के आईसीयू का एक उजाला - मेडिकल विशेषज्ञता और नवीनीकरण की अद्भुत प्रदर्शनी के रूप में, यशोदा की इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) टीम, जिसकी नेतृत्व कर रहे हैं डॉ० कमल दीप यादव, क्रिटिकल केयर के हेड, ने वह कर दिया है जो बहुत से लोग मुमकिन नहीं मानते थे। डॉ ब्रजेश प्रजापत पाल्मोनोलॉजी विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि हम उत्साहित हैं एक अद्भुत उपचार की कहानी साझा करने के लिए जो हमारे स्वास्थ्य देखभाल के निरंतर समर्पण और नवीनीकरण की भावना को साकार करती है। उन्होंने बताया कि एक गंभीर एल्युमिनियम फॉस्फाइड पॉइजनिंग (सेलफोस) मामले का सामना करते हुए, जो शॉक और गंभीर लैक्टिक मेटाबॉलिक एसिडोसिस के साथ होता है, जिसकी निकट 100% मृत्यु दर है, हमारी टीम, डॉ. यादव के मार्गदर्शन में, हार नहीं मानी। यह जहर क्रिटिकल केयर में सबसे मुश्किल चुनौतियों में से एक प्रस्तुत करता है, जो अक्सर बहुत ही गंभीर और जानलेवा होता है। लेकिन हमारी टीम, आशा और मेडिकल उपचार की सीमाओं को पार करने के लिए एक यात्रा पर निकली।एक नवीन उपचार प्रोटोकॉल का लाभ उठाते हुए, जिसमें उच्च-डोज़, मल्टीपल वासोप्रेसर स्ट्रैटेजी, और एक नवीन IDK (इंसुलिन-डेक्सट्रोज-पोटेशियम) रेजिमेन शामिल है, जिसे मैग्नीशियम (2 ग्राम/घंटा) और सोडियम बाइकार्बोनेट इंफ्यूजन से सप्लीमेंट किया गया था, हमारी टीम इस मामले की जटिलताओं को नेविगेट करने में सफल रही। सटीक हेमोडायनामिक मॉनिटरिंग के तहत, ये प्रयास केवल एक प्रयोग नहीं थे; वे हमारे अडिग संकल्प के प्रतीक थे कि सबसे कठिन परिस्थितियों में भी जीवन को बचाया जा सकता है।


मेडिसिन विभाग के डॉ जलज दीक्षित ने बताया कि बहुत ही गर्व के साथ हम घोषणा करते हैं, 6 दिनों की लगातार, दिन-रात की देखभाल के बाद, मरीज ने ऐसी रिकवरी की है जिसे केवल चमत्कारिक ही कहा जा सकता है। अब आईसीयू से वार्ड में स्थानांतरित होने के लिए पर्याप्त स्थिर होने पर, और उसके बाद *यशोदा हॉस्पिटल* से रेलवे हॉस्पिटल में स्थिर स्थिति में छूट्टी के लिए, यह परिणाम क्रिटिकल केयर मेडिसिन के एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो हमारी क्षमता को स्पष्ट करता है कि हम कठिनतम चुनौतियों को भी जीत सकते हैं।


यशोदा अस्पताल समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रजत अरोरा ने कहा कि  डॉ। दीक्षित और डॉ। कमल दीप यादव के बीच की सहयोग और विश्वास उत्कृष्ट रहा है, जो नेतृत्व और टीमवर्क में चुनौतियों का सामना करने में शक्ति को हाइलाइट करता है।यह मामला एक मेडिकल विजय से अधिक है; यह एक आशा का प्रकाश, नई सोच का जश्न है, और मानव आत्मा की पुनर्स्थिति का उत्सव है। यह याद दिलाता है कि कभी भी आशा न खोएं और जब विशेषज्ञता, टीमवर्क, और समर्पण एकत्र होते हैं, तो अद्भुत उपलब्धियां संभव हैं।जैसे हम इस प्रेरणादायक यात्रा को साझा करते हैं, हम चिकित्सा विज्ञान को आगे बढ़ाने और रोगी के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पुनः पुष्टि करते हैं। इस कहानी को प्रेरणा का स्रोत और एक यादगार के रूप में बनाए रखें जो संभव है जब हम मिलकर कठिनतम चिकित्सा चुनौतियों का सामना करते हैं।

बुधवार, 3 अप्रैल 2024

राजू छाबड़ा ने सतपाल महाराज का स्वागत किया



मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष राजू छाबड़ा के नेतृत्व में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद सतपाल महाराज का हिंडन एयर फोर्स पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से राकेश प्रमुख, संजीव लाहोरिया, हरि मेहता, सुनील चाचा, प्रदीप शर्मा, नकुल अरोड़ा,  वाशुल गर्ग, युग छाबड़ा उपाध्यक्ष एबीवीपी नॉर्थ केंपस दिल्ली यूनिवर्सिटी उपस्थित रहे।

विकसित भारत के निर्माण को जनता का पूर्ण समर्थन- राजनाथ सिंह

 

                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

ग़ाज़ियाबाद-  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में एनडीए व भाजपा सरकार की प्राथमिकता देश को विकसित भारत बनाना है और इसके लिए देश की जनता का पूर्ण समर्थन भाजपा को मिल रहा है । यह बात यहाँ घंटाघर रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग की नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह ने कही। 

श्री सिंह ने कहा कि 2009 के लोकसभा चुनाव में ग़ाज़ियाबाद की जनता ने उन्हें दिल खोलकर कर समर्थन दिया और उन्हें लोकसभा में भेजने का कार्य किया जिसको मैं सदैव याद करता हूँ। गत दस वर्षों में ग़ाज़ियाबाद में और पूरे देश में मोदी जी के नेतृत्व में बहुत विकास हुआ है। कोविड में स्वास्थ्य सेवाओं में देश ने पूरे विश्व में पहचान बनाकर लगभग 100 देशों को मुफ़्त वैक्सीन देकर लोगों की जान बचाई। श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में बिना तुष्टिकरण के समाज के सभी वर्गों को सम्मान देने व विकास में बराबर भागीदारी देने का काम किया है। आज जनता के समर्थन से ही भारत विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था में पाँचवें स्थान पर पहुँच गया है। आपके सहयोग से अतुल गर्ग भी जीतकर ग़ाज़ियाबाद में जीत का नया रिकॉर्ड बनायेंगे। श्री सतपाल महाराज  ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकास के नये आयाम स्थापित हो रहें हैं तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार कार्यवाही कर रही है।

उन्होंने कहा कि गाजियाबाद ने मेरा हमेशा सम्मान किया है,यहां के लोगों का मैं ऋणी हूँ और हमेशा रहूंगा। गाजियाबाद के लोगों का मैं हमेशा सम्मान करता हूं। आज से नहीं लंबे समय से। मंच से बोलते हुए उन्होंने सबसे पहले दूधेश्वरनाथ के महंत और अध्यात्म गुरु पवन सिन्हा को नमन किया। इसके बाद सभी विधायकों और गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल और पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद से मेरा आत्मीय रिश्ता है। 


उन्होंने कहा कि लंबे वर्षों बाद आज गाजियाबाद में किसी सभा को संबोधित करने के लिए खड़ा हुआ हूं। लंबे समय बाद आया हूं, जिस गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत हार पहनाकर किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आपने मेरा स्वागत किया है उसी तरह से मैं भी शीश झुकाकर आपका सभी का स्वागत और अभिनंदन करता हूं। गाजियाबाद के साथ मेरा आत्मिक रिश्ता है। गाजियाबाद आना मेरी कोई घटना नहीं है। इसी गाजियाबाद ने मुझे संसद में पहली बार पहुंचाया था। इसी गाजियाबाद से मैने अपना लोकसभा का सफर प्रारंभ किया था। जब मैं गाजियाबाद से चुनाव लड़ा उस दौरान मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष था। जब मैं गाजियाबाद चुनाव लड़ने के लिए आया तो लोगों ने कहा कि गाजियाबाद की सीट बहुत कठिन सीट है। हमारे नेताओं ने समझाने की कोशिश की गाजियाबाद से चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। लेकिन मैने ठान लिया कि मैं पूरी तरह से विश्वस्त हूं कि मैं भारी मतों से गाजियाबाद से चुनाव जीतकर संसद पहुंचूगा। 2014 आया तो परिस्थिति बदल चुकी थी। पार्टी ने फैसला किया कि पार्टी का अध्यक्ष लखनऊ से चुनाव लड़ेगा। इसके बाद मैं लखनऊ से चुनाव लड़ा। 2014 और 2019 में मैने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव अभियान की शुरूआत मेरठ से की थी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरठ और गाजियाबाद में जो होता है उसका असर पूरे हिंदुस्तान में होता है। उन्होंने कहा कि 1957 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में करिश्माई काम किया था। 2014 में वीके सिंह को गाजियाबाद से उतारा। उन्होंने कहा कि जनरल ने वीके सिंह ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन प्रभावी रूप से किया। भाजपा में यह जरूरी नहीं है कि हर बार किसी एक ही प्रत्याशी को टिकट दिया। यहां पर प्रत्याशी हर बार बदलता रहता है। अतुल गर्ग के अंदर अदभुद क्षमता है। लंबे समय से इनकी परिवारिक पृष्ट भूमि राजनैतिक है। अतुल को राजनीतिक विरासत में भी बहुत कुछ प्राप्त हुआ है।

लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने जनता को विश्वास दिलाया कि वे उनके भरोसे पर खरे उतरेंगे और जनता के बीच में रहकर क्षेत्र का विकास करायेंगे। सभा को उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक नन्दकिशोर गुर्जर, अजीत पाल त्यागी, धर्मेश तोमर, राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, आरएलडी के ज़िलाध्यक्ष अनिल त्यागी व महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, दूधेश्वर नाथ मन्दिर के महन्त नारायण गिरि, पवन सिन्हा व प्रभारी मानवेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व महापौर अशु वर्मा, आशा शर्मा ने भी संबोधित किया।

माहापौर सुनीता दयाल, प्रभारी विजय शुक्ला, संयोजक अजय शर्मा, ममता त्यागी, सत्यपाल प्रधान, नरेश तोमर, रमेश चंद्र तोमर, बालेश्वर त्यागी, कृष्णवीर सिरोही, प्रशान्त चौधरी, सुभाष भाटी, ठाकुर हरीश सिंह, मयंक गोयल, आशीष वत्स, अशोक मोंगा, सरदार एस पी सिंह, विजय मोहन, बलदेव राज शर्मा, अमरदत्त शर्मा, डी डी त्यागी, महेश अग्रवाल, लज्जा रानी गर्ग, विभु बंसल, प्रमेन्द्र जांगड़ा, सतवीर राघव, अरविन्द भारतीय, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन संयोजक अजय शर्मा ने किया व जनता का आभार महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया। सभा के बाद अतुल गर्ग विधायकों के साथ नामांकन करने के लिए ज़िला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए तथा विधायक कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा,विधायक नन्द किशोर गुर्जर,विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व विधायक धर्मेश तोमर के साथ वहां पर अपना नामांकन दाखिल किया।

राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ बी पी त्यागी ने किया विधालय का निरीक्षण, बच्चों को दी रेबीज की जानकारी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ बी पी त्यागी बुधवार को जागृति विहार संजय नगर ग़ाज़ियाबाद के विधालय मे निरीक्षण करने पहुंचे जहाँ उन्होंने बहुत विधार्थियों को रेबीज के बारे में जानकारी दी। जहां विधालय मे डॉ त्यागी ने 1से 8 क्लास के ऊपर सिर्फ़ एक अध्यापक को पाया । स्कूल में शोचालय बहुत बुरी हालत में पाए गए ।  डख बी पी त्यागी ने बताया कि बच्चे रेबीज के बारे में कुछ नहीं जानते थे । इम्युनिज़ेशन किसी बच्चे का पूरा नहीं था लाइब्रेरी का नामो निशान नहीं था । प्रधान मंत्री लर्निंग प्रोग्राम की तो बात छोड़िए बच्चे  प्रधानमंत्री का नाम तक नहीं जानते थे । शिक्षक ही नहीं है तो रास्ट्रीय सिक्षण पशिक्षण की तो बात ही भूल जाए । उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी ने स्मार्ट क्लासेज़ का वायदा किया था वह सब नज़र नहीं आ रहा है । डिजिटल लाइब्रेरी की बात तो दूर साधारण लाइब्रेरी भी  नहीं हैं । यह ग़ाज़ियाबाद के संजय नगर का स्कूल उन स्कूलों में एक है जिसकी काया कल्प का हमारी बीजेपी सरकार 2017 में काया कल्प का वादा कर चुकी है ।

सुमित कुमार कीे शतकीय पारी ने अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब को रोमांचक जीत दिलाई

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःपहले गंगाराम मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब व यंग एयरसन गौड़ क्रिकेट अकैडमी के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। मैच लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम शास्त्रीनगर पर खेला गया जिसमें यंग एयरसन गौड़ क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए। अक्षत ने 51, गर्वित ने 38, रमन ने 34 व निखिल पांडे ने 30 रन का योगदान दिया। शिवम व लक्ष्य को 2-2 विकेट मिले। अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब ने  39.1 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए और 4 विकेट से मैच जीत लिया। सुमित कुमार ने 109 रन की शतकीय पारी खेली। हर्ष कुमार ने 58 रन का योगदान दिया। गर्वित व निर्वाण ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुमित कुमार को उनकी शतकीय पारी के लिए दिया गया।

मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

माहेश्वरी समाज साहिबाबाद का पारिवारिक परिचय सम्मेलन सम्मपन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

साहिबाबाद। माहेश्वरी समाज साहिबाबाद का होली मिलन के अवसर पर प्रथम पारिवारिक परिचय सम्मेलन उत्तम भवन मे हुआ। इस मौके पर उत्साह का रंगो से भरपूर वातावरण बनाने में महिलाओं व बच्चों ने भागीदारी की। सुप्रसिद्ध समाजसेवी  सुनील माहेश्वरी,  राज्य वर्धन माहेश्वरी, उमाकांत माहेश्वरी व महेश चंद्र राठी  के मार्गदर्शन में  अतुल माहेश्वरी, अनमोल माहेश्वरी व  ऋषभ माहेश्वरी ने कुशलतापूर्वक आयोजन किया। छोटे छोटे बच्चों में अग्रिमा, खुशी और विधुषी ने गणेश वंदना व महेश वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ किया। अनमोल माहेश्वरी ने समाज को एकसूत्र में व दुख सुख में साथ खड़े होने की आवश्यकता समझाते हुए माहेश्वरी समाज साहिबाबाद के प्रादुर्भाव के महत्व को समझाया । चंदन व फूलों से सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए  अतुल माहेश्वरी जी ने कार्यक्रम में पधारने व सहयोग देने हेतु  सभी का धन्यवाद किया । महिलाओं ने अपनी  परंपरागत परिधान में वातावरण को रंगीन बनाने में चार चांद लगा दिया।क्षसमाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने व उसके सुख दुख में साथ  खड़े रहने के वचन द्वारा यह प्रथम परिचय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में  राम कुमार राठी,  जितेंद्र माहेश्वरी,डॉक्टर अभिषेक माहेश्वरी, अंकुर माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी आदि मौजूद रह

एनएसजी क्रिकेट एकेडमी ने अब्सोल्यूट स्पोर्टस एकेडमी को हराया

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

डरबन साउथ अफ्रीका की अब्सोल्यूट स्पोर्टस एकेडमी के साथ एनएसजी का मैच नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में हुआ

गाजियाबादःनेहरू क्रिकेट स्टेडियम पर एनएसजी क्रिकेट एकेडमी व डरबन, साउथ अफ्रीका की अब्सोल्यूट स्पोर्टस एकेडमी की अंडर 13 टीमों के बीच मैच खेला गया। मैच में एनएसजी क्रिकेट एकेडमी ने 8 रन से बाजी मारी। मैच में एनएसजी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अब्सोल्यूट स्पोर्टस एकेडमी के गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के आगे टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 102 रन ही बना पाई। प्रथम ने सबसे अधिक 23 रन बनाए व कियान शर्मा ने 14 रन का योगदान दिया। रोहन ने 3 विकेट लिए। एनएसजी क्रिकेट अकेडमी के गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए अब्सोल्यूट स्पोर्टस एकेडमी को 18.5 ओवर में 94 रन पर ही आउट कर दिया। वीर ने 34 रन व टिरीस्टेन सीच ने 24 रन बनाए। प्रथम ने 4 व मनन लूथरा ने 2 विकेट लिए। बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रथम को दिया गया।

पैराडाइस क्लब के फाग महोत्सव में बरसे कृष्ण भक्ति के रंग, शिव विवाह भी आकर्षण का केंद्र रहा

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःपैराडाइस क्लब द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन राजनगर सेक्टर 9 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया। महोत्सव में कलाकारों व क्लब की सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव का शुभारम्भ गणेश वंदना से हुआ। वंदना, अलका, संगीता, नीलू, पूनम अनीता निवेटिया ने रंग रंग दे, गोकुल की राधा चली जहाँ जहाँ राधे वहाँ जाएंगे बिहारी, अरे जा रे हट नटखट आदि पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मेघना, मीनाक्षी, रेनू, अल्पना, नूतन, सोनिया ने भागी रे भागी बृजबाला गीत को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया।  गति, रेनू, शुभ्रा, मेघना, मिनाक्षी, अनीता, अर्चना ने हास्य नाटिका से सबको खूब हँसाया। नवरंग सांस्कृतिक कला केंद्र द्वारा महारास, रुक्मणिसत्यभामा संवाद, श्री विष्णु अवतार, लट्ठमार होली और फूलों की होली से सभी को भाव विेभोर कर दिया। संस्था की सदस्यों ने शिव विवाह का मंचन सुन्दर तरीके से किया। एडीएमगंभीर सिंह, ार्षद प्रवीण चौधरी, समाजसेवी प्रेमचंद गुप्ता, विधायक अजीत पाल त्यागी पत्नी पथिका त्यागी, डॉ  आर के पोद्दार, डॉ मधु पोद्दार, बी सी बंसल, आई सी अग्रवाल, जी पी अग्रवाल, वेद प्रकाश बंसल, विनीत शर्मा, धुरेन्द्र गोयल, ओम प्रकाश भोला, सौरभ गर्ग आदि अतिथियों का संस्थापक अध्यक्ष मेघना बंसल द्वारा स्वागत किया गया। संस्था की उपाध्यक्ष रीता गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के राघव को बेस्ट विकेट कीपर का अवार्ड मिला

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःजवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र नोएडा में हुए 10 वें एस एन दुबे मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार गया था, मगर टीम के विकेट कीपर राघव ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें टूर्नामेंट के बेस्ट विकेट कीपर का पुरस्कार प्रदान किया गया। टीम के कोच देवेंद्र चौधरी ने बताया कि राघव ने टूर्नामेंट के छह मैचों में 13 खिलाडियों को अपना शिकार बनाया। इनमें से 9 खिलाडियों को उन्होंने जहां कैच आउट किया, वहीं अपनी फुर्ती दिखाते हुए 4 खिलाडियों को स्टम्प आउट किया। बल्लेबाजी में भी उनका शानदार प्रदर्शन रहा। टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में उन्हें यूपी अंडर 19 केद सलेक्टर उत्कर्ष शर्मा द्वारा बेस्ट विकेट कीपर का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार के रूप में उन्हें साइकिल देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि के लिए जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के महासचिव जगत प्रकाश शर्मा समेत सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी।

भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की समंवय बैठक का आयोजन,अतुल गर्ग की होगी ऐतिहासिकजीत---त्रिलोक त्यागी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की समंवय बैठक का आयोजन लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में किया गया। बैठक का उद्देश्य दोनों दलों और कार्यकर्ताओं के समंवय को स्थापित कर गाजियाबाद लोकसभा की जीत को ऐतिहासिक बनाने का रहा। इस महत्त्वपूर्ण बैठक के संयोजक पूर्व महापौर आशु वर्मा रहे। बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी,
भाजपा के प्रभारी मानवेंद्र सिंह, आरएलडी जिलाध्यक्ष अमित त्यागी ,महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ,जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर,विधायक अजीत पाल त्यागी लोकसभा एनडीए प्रत्याशी अतुल गर्ग, पूर्व चेयरमैन मनोज धामा, इंद्रजीत सिंह टीटू, अमरजीत बिड्डी, धर्मपाल, मनवीर चौधरी, अजय वीर चौधरी, ओडी त्यागी, कमल जाटव, बलदेव राज शर्मा, अशोक मोंगा,पृथ्वी सिंह,भूपेंद्र , अनिल स्वामी, राजेंद्र त्यागी , सरदार एसपी सिंह, महामंत्री पप्पू पहलवान गोपाल अग्रवाल सुनील यादव राजेश्वर प्रसाद संदीप त्यागी, प्रदीप चौधरी आदि सैकड़ों कार्यकर्त्ता दोनों दलों मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने अपने संबोधन में कहा देश के प्रधानमंत्री मोदी ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का सम्मान करके हम सभी के दिलों को जीता है हम अपने आप को एनडीए का मजबूत हिस्सा साबित करने के लिए अतुल गर्ग की जीत को ऐतिहासिक बनाने का काम करेंगे हमारे पार्टी के कार्यकर्ता और नेता की उपयोगिता आपके साथ पूरे लोकसभा क्षेत्र में जहां चाहे वहां उपयोग में तत्पर रहेगी। भाजपा के प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने कहा एनडीए गठबंधन इस बार 400 पार के नारे को साकार करने की शुरुआत गाजियाबाद की ऐतिहासिक जीत के साथ करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक आशु वर्मा ने कहा दालों की मजबूरी कभी-कभी राजनीतिक पृष्ठभूमि में हो सकती है लेकिन हम सभी के दिल तो पहले से ही मिले हुए थे क्योंकि किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह  और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच बिल्कुल एक जैसी थी दोनों ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को कैसे लाभ पहुंचे इसकी सोच पर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बारी-बारी से दोनों दलों के परिवार से आए सभी नेताओं का कार्यकर्ताओं का दिल से आभार जताते हुए लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग को उनके ऐतिहासिक जीत के लिए आश्वत किया।

डॉ हिंदू क्लब ने ऐस क्रिकेट क्लब को 54 रन से मात दी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःपीसी  क्रिकेट ग्राउंड राजनगर एक्सटेंशन पर आयोजित टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच ऐस क्रिकेट क्लब व डॉ हिंदू क्लब के बीच खेला गया। मैच में डॉ हिदू क्लब को 58 रन से आसान जीत मिली।  आयोजक पंकज चौधरी ने बताया कि ऐस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बोलिंग करने का फ़ैसला लिया। डॉ हिंदू क्लब ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 252 रन का विशाल स्कोर खडा किया। रोहन नागर ने 104 व आदित्य शर्मा ने 62 रन की पारी खेली। ऐस क्रिकेट क्लब के क़ादिर मिर्ज़ा व कृष्णा यादव ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में ऐस  क्रिकेट क्लब 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन ही बना पाई। शौर्य शरण ने 53 रन व दीक्षित  ने नाबाद 36 रन का योगदान दिया। डॉ हिंदू क्लब की ओर से अविनाश  डेविड ने 3 तथा तुषार व आत्रेय त्रिपाठी  ने 2-2 विकेट लिये। रोहन नागर को 104 रन की शतकीय पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सोमवार, 1 अप्रैल 2024

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी के धीरेन्द्र सिंह भदोरिया ने किया नामांकन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी (सुभास पार्टी ) के उम्मीदवार धीरेन्द्र सिंह भदोरिया ने  सोमवार को गाजियाबाद लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर  धीरेन्द्र सिंह भदोरिया ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। यह संविधान को बचाने की लड़ाई है। मौजूदा मोदी सरकार समाज के हर वर्ग पर प्रहार कर रही है। युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, छोटे-लघु व्यापारियों की हकमारी हो रही है, इनसे जुड़ा हर नारा उल्टा हो रहा है और समाज को जाति-धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गाजियाबाद में भाजपा के सांसद 15 वर्षों से सक्रिय हैं, फिर भी विकास अधूरा है। मुझे यहां पर गाजियाबाद के हर मुद्दों की बात करनी है और उसका समुचित समाधान देने के लिए संघर्ष करना है। आपको याद दिलाना है कि कोरोना महामारी में जो छिप गए, वो आगे भी छिपेंगे। इस मौके पर सुभाष पार्टी के अध्यक्ष सतेंद्र यादव ने विचार रखते हुए देश की गंगा-यमुनी तहजीब को बचाये रखने की गुहार लगाई। उन्होंने  किसानों-नौजवानों की बात करते हुए संविधान को बचाने की गुहार लगाई।

कांग्रेस, सपा, आप व बसपा हार मान चुके हैं : केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में राजनगर के एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता के मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा विपक्षी ठगबन्धन का लक्ष्य, कुछ का साथ कुछ का विकास है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री व भाजपा का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है।  मौर्य ने कहा कि इंडी गठबंधन का प्रयास है भ्रष्टाचारियों को बचाओ, वहीं एनडीए सरकार का प्रयास है कि देश से भ्रष्टाचार मिटाओ। 

श्री मौर्य ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की एकतरफ़ा लहर चली रही है, उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट तथा देश में 370 से अधिक सीटें भाजपा जीत रही है, मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। कांग्रेस, सपा, आप व बसपा हार मान चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश जैसे प्रदेश में भाजपा के दस विधायक निर्विरोध चुने गए हैं इसी से पता चलता है कि पूरे देश में वातावरण मोदीमय है। ग़ाज़ियाबाद में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल के साथ भाजपा का गठबंधन प्रदेश में नये आयाम स्थापित करेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला,लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी विधायक नंदकिशोर गुर्जर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल, खोड़ा की पूर्व चेयरमैन रीना भाटी , महामंत्री पप्पू पहलवान सुशील गौतम गोपाल अग्रवाल, लोकसभा विस्थारक अंकित शर्मा, पिलखुवा अध्यक्ष विभु बंसल, लोकसभा मीडिया प्रबन्धन से सरदार एसपी सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल, जय कमल अग्रवाल, डॉक्टर नमित वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी व रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट नेक्षक्षय रोगियों को पुष्टाहार पोटली वितरित की


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई द्वारा रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट के सौजन्य से विजयनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पात्र क्षय रोगियों को पुष्टाहार पोटली रेड क्रॉस उपाध्यक्ष मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भवतोष शंखधर की गरिमामई उपस्थिति में  वितरित की गई।सभापति डॉ सुभाष गुप्ता ने बताया आज कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के अनुमोदन पर दीपक कुमार नामक उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार विकलांग व्यक्ति को ₹25000 की आर्थिक सहायता दी गई

चुनावी समर  है इसलिए गाजियाबाद के स्विप अधिकारी  अभिनव गोपाल IAS मुख्य विकास अधिकारी की प्रेरणा से सभी उपस्थित जनों को मतदान के महत्व को समझाया तथा सभी ने मतदान करने की शपथ ली 

रो. सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष ने कहा कि हम भविष्य में भी रेड क्रॉस के साथ मिलकर इस प्रकार की समाज कल्याण के काम करते रहेंगे क्योंकि आज हमें इस सेवा कार्य में सहभागिता करके सुखद अनुभूति हो रही है।ज्ञातव्य हो आज सुरेंद्र शर्मा जी का जन्मदिन होने के कारण सी एम ओ द्वारा एक पटका तथा एक प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया तथा रेडक्रॉस के साथ जुड़कर  स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का आश्वासन भी लिया । टी बी हारेगा देश जीतेगा के नारे को सशक्त करने के लिए डॉ भवतोष शंखधर,डॉ सुभाष गुप्ता,डॉ अमित विक्रम,डॉ किरण गर्ग, सुरेंद्र शर्मा, राकेश गुप्ता, एम सी गौड़, जोगिंदर सिंह, एच के जोशी के अतिरिक्त  विजयनगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्वास्थ्य कर्मी व अधिकारी पूर्ण समर्पित भाव से उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को संपादित करने में पूरा सहयोग दिया।  इस अवसर पर रेड क्रॉस सचिव डॉ किरण गर्ग ने सभी का धन्यवाद करने से पहले सभी को स्वास्थ्य के बारे में जागृत किया।

इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, गाजियाबाद के हर मुद्दों पर बात करूंगी और समुचित समाधान हेतु अनवरत संघर्ष करूंगी: डॉली शर्मा





मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। सोमवार को इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने भारी तादात में उमड़े अपने समर्थकों के साथ उत्साहपूर्वक अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लगभग एक बजे वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचंन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सूर्य की पहली किरण छिटकते ही उन्होंने भगवान भास्कर का दर्शन कीं और जल-पुष्प से प्रथम अर्घ्य अर्पित कीं। ततपश्चात अपने घर में कुलदेवी-कुलदेवता की आराधना करते हुए माता-पिता का आशीर्वाद ग्रहण कीं। 

उसके बाद समर्थकों के साथ अपने यशस्वी पूर्वजों द्वारा प्रह्लादगढ़ी गांव में स्थापित शिव मंदिर में अपने पिता नरेंद्र भारद्वाज, पूर्व महानगर अध्यक्ष, गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के साथ पहुंचीं और श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कीं। पुनः दुग्ध, दही, घी, मधु, गन्ना रस, गंगाजल, भांग, पुष्प इत्यादि से अभिषेक करके आरती कीं और लोक कल्याण के निमित्त विजयश्री का आर्शीवाद मांगी।इसके बाद वह अपने कैम्प कार्यालय भारद्वाज शिखर से नवयुग मार्केट स्थित अम्बेडकर पार्क पहुंचीं और माल्यार्पण कीं। यहां पर उन्हें भारतीय संविधान की प्रति सौंपी गई और इसकी रक्षा की गुहार लगाई गई। यहां पर उन्हें भगवान परशुराम जी का एक फरसा भी भेंट किया गया। 

उन्होंने यहां आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। यह संविधान को बचाने की लड़ाई है। मौजूदा मोदी सरकार समाज के हर वर्ग पर प्रहार कर रही है। युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, छोटे-लघु व्यापारियों की हकमारी हो रही है, इनसे जुड़ा हर नारा उल्टा हो रहा है और समाज को जाति-धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। 
उन्होंने आगे कहा कि गाजियाबाद में भाजपा के सांसद 15 वर्षों से सक्रिय हैं, फिर भी विकास अधूरा है। मुझे यहां पर गाजियाबाद के हर मुद्दों की बात करनी है और उसका समुचित समाधान देने के लिए संघर्ष करना है। आपको याद दिलाना है कि कोरोना महामारी में जो छिप गए, वो आगे भी छिपेंगे। इसलिए तब के हमारे परिवार के योगदान को याद कीजिए और मुझपर भरोसा जताते हुए भारी बहुमत जिताइये। यहाँ सिर्फ मैं डॉली शर्मा नहीं हूं, बल्कि आप सभी डॉली शर्मा हैं। उन्होंने जय हिंद, जय भारत, जय संविधान और जय समाजवाद का भी जयघोष किया। 
उनसे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और वेस्ट यूपी प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि हमारे राजनेताओं ने जो विश्वास व भरोसा डॉली शर्मा को टिकट देकर जताया है, उसी विश्वास व भरोसे के साथ उन्हें चुनाव लड़ाकर जिताना है। हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है और यूपी में जो हवा गाजियाबाद से बहेगी, वही गाजीपुर तक जाएगी। हमारी जीत की शुरुआत गाजियाबाद से होगी, यह विश्वास अब सबको हो गया है। उन्होंने मुरादनगर के पूर्व रालोद प्रखंड अध्यक्ष अरुण शर्मा को कांग्रेस में शामिल करते हुए माला भी पहनाया।


इस मौके पर गठबंधन के जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों ने भी अपने अपने विचार रखते हुए देश की गंगा-यमुनी तहजीब को बचाये रखने की गुहार लगाई। सबों ने किसानों-नौजवानों की बात करते हुए संविधान को बचाने की गुहार लगाई। नेताओं ने कहा कि गाजियाबाद में मानवता और भाईचारा को बचाने के लिए डॉली शर्मा को चुनना होगा। इस अवसर पर पूरा परिसर जय भीम के नारों से भी गूंज उठा। उनके समर्थक डॉली शर्मा जिंदाबाद के नारों के साथ सभी बड़े नेताओं के नाम के नारे लगाते रहे। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व वेस्ट यूपी प्रभारी प्रदीप नरवाल, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, सपा महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, युवा नेता राहुल जी, आप के जिलाध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव, आप नेता व पूर्व उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, पार्षद प्रत्याशी पटेल नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ, स्वतंत्र यादव एडवोकेट प्रदीप, एडवोकेट सोनू आनंद, एडवोकेट विकास आनंद कंवर सिंह, हेमंत कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं, सपा नेताओं में सिकन्दर यादव, पूर्व मेयर प्रत्याशी पति, राशिद मलिक पूर्व जिलाध्यक्ष, राहुल चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष, दिनेश गुर्जर, प्रवेश बसोया, अमन यादव, नितिन त्यागी, ऋतु खन्ना, रविन्द्र यादव, राजदेवी चौधरी, रश्मि चौधरी, मधु चौधरी, नितिन यादव आदि मौजूद रहे। वहीं  कांग्रेस नेताओं में सतीश शर्मा, प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, पूनम पंडित, डॉ संजीव शर्मा, पूर्व विधायक गजराज सिंह, पुष्पा रावत, अरविंद शर्मा, ऋषिपाल धींगान, विनीत अजवानी, संगीता त्यागी, पूजा मेहता, अमित शर्मा, अमित यादव, सिराजुद्दीन, डॉ जफीर आलम, राजाराम भारती, लालमन सिंह, अनुज चौधरी, पूर्व पार्षद विकास खारी, कपिल यादव, सुशील उपाध्याय, नसीम खान, रोहन वाशिंगटन, पवन दीक्षित आदि मौजूद रहे। वहीं, परिवारीजनों महेश भारद्वाज, सुरेश भारद्वाज, मनोज भारद्वाज, मनीष भारद्वाज, अमित भारद्वाज, सुमित भारद्वाज, प्रिंस भारद्वाज आदि मौजूद रहे। इस बात की जानकारी मीडिया प्रभारी कमलेश पांडेय ने दी।