मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में राजनगर के एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता के मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा विपक्षी ठगबन्धन का लक्ष्य, कुछ का साथ कुछ का विकास है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री व भाजपा का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। मौर्य ने कहा कि इंडी गठबंधन का प्रयास है भ्रष्टाचारियों को बचाओ, वहीं एनडीए सरकार का प्रयास है कि देश से भ्रष्टाचार मिटाओ।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh-6VKVib8olGF-X8VhsuzZOL0XLX6jciBGclcc5l5HakMZUcIjFO3ViJAKu6f-uDssqoFukbZGOLQmHg4zfayRerf5Olio6EH2cS2rlWJKi1sxyZ7HobkH_6kKv4vVBMDjRUEEug6_k0IK3a3ZlwFvu7i4O-j_3KCyfIV19iSRkk9CAAr3T3v6Unc3Wk8/s320/IMG_20240401_163840.jpg)
प्रेस वार्ता के दौरान लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला,लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी विधायक नंदकिशोर गुर्जर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल, खोड़ा की पूर्व चेयरमैन रीना भाटी , महामंत्री पप्पू पहलवान सुशील गौतम गोपाल अग्रवाल, लोकसभा विस्थारक अंकित शर्मा, पिलखुवा अध्यक्ष विभु बंसल, लोकसभा मीडिया प्रबन्धन से सरदार एसपी सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल, जय कमल अग्रवाल, डॉक्टर नमित वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें