रविवार, 14 अप्रैल 2024

आज मतदाता मोदी योगी के सुशासन, सुरक्षा और विकास के साथ .. भूपेन्द्र चौधरी


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती पर नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भाजपाइयों के संग माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर ने जो मार्ग दिखाया आज उसी मार्ग पर भाजपा चलने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके संकल्पको आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं

उन्होंने कहा कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने हमेशा गरीबों जरुरतमंदों के उत्थान के लिए काम किया। अब इस काम को भाजपा आगे बढ़ा रही है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलने को प्रतिबंध है। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मेरठ रोड आरकेजीआईटी कॉलेज चुनाव संचालन की बैठक लेने पहुंचे।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने नवयुग मार्केट स्थित चुनाव कार्यालय पर पहुंचकर चुनाव में लगे भिन्न भिन्न कार्यकर्ताओ से अनौपचारिक बात चीत की। उन्होंने कहा देश और प्रदेश में मोदी और योगी के सुशासन, सुरक्षा, सबका साथ सबका विश्वास की छाप लोगों के दिलों पर स्पष्ट है और उसी के आधार पर प्रदेश में 80 सीट और देश में 400 पार के लक्ष्य को पूरा करना है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी कॉलेज के सभागार में आयोजित लोकसभा चुनाव संचालन समिति एवं वरिष्ठ कार्यकर्त्ता बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। बैठक का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने दीप प्रजवल्लन कर किया।लोकसभा संयोजक अजय शर्मा ने चुनाव संचालन समिति से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने सभी को चुनाव में जुट जाने के लिए कहा। उन्होने बताया पूरा देश मोदी के विकास की गारंटी पर आज भाजपा के साथ खड़ा है। हमें उनके विश्वास को बरकरार रखने के लिए स्वयं की गारंटी के साथ उनके घर उनके परिवार के साथ जुड़े रहना है। हमे लाभार्थी और हर मतदाता से संपर्क कर पहले मतदान फिर जलपान का आग्रह करना है। 

लोकसभा चुनाव संचालन समिति एवं वरिष्ठ कार्यकर्त्ता बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी , राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल,महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, महापौर सुनीता दयाल पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, बलदेव राज शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, विधायक अजीत पाल त्यागी, नंद किशोर गुर्जर,पूर्व विधायक रूप चौधरी, पूर्व विधायक प्रशान्त चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल, लोकसभा सह संयोजक सतेन्द्र चौधरी आदि मंचासीन रहे। इस मौके पर सुशील गौतम, बॉबी त्यागी,मीडिया प्रभारी प्रदीप  महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, बलदेव राज शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला,संयोजक अजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, महापौर सुनीता दयाल,पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश अग्रवाल,हापुड़ अध्यक्ष नरेश तोमर, ब्लॉक प्रमुख निशांत शिशोदिया, पार्षद राजीव शर्मा, राजेन्द्र तितौरिया, सुनील यादव, अमित कल्याणी, चौधरी, राजेश त्यागी, राजीव अग्रवाल, सचिद्दानन्द शर्मा, डीएन सिंह, संजय रावत, सचिन डेढ़ा , पंकज भारद्वाज,धीरज शर्मा उदिता त्यागी, रेनू चंदेला, भक्ति सिंह, रनिता सिंह , शीतल चौधरी, सुमन सिंह आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें