गाजियाबादःपीसी क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 5 वें लीग मैच में वीवीआईपी विजयी रही। टीम नेअमर सिंह क्रिकेट अकैडमी को 19 रन से मात दी। आयोजक पंकज चौधरी ने बताया कि मैच में वीवीआईपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया व 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन का स्कोर बनाया। लाखन सिंह ने 66 रन की पारी खेली। अक्षय त्यागी ने 25 रन का योगदान दिया। पवित्र पाल को 3 विकेट मिले। शिवम् व आशु चौधरी ने 2-2 विकेट लिये। 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमर सिंह क्रिकेट अकैडमी 20 ओवर में 163 रन पर आउट हो गई। अरुण रजोरा ने 66 रन की पारी खेली। पवित्र पाल ने 26 रन का योगदान दिया। अक्षय त्यागी ने 3 विकेट लिए। लाखन सिंह को 1 विकेट मिला। 66 रन की पारी खेलने व 1 विकेट लेने वाले लाखन सिंह को मैन ऑफ़ द मैच पुरस्कार मुख्य अतिथि अनिल शर्मा द्वारा दिया गया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत आवंटन, 138 आवेदक प्रतीक्षा सूची में भी शामिल मुकेश ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । आज जन्मदिन के शुभ अवसर पर पिलखुवा नगर पालिका चैयरमैन विभु बंसल के पिलखुवा व कविनगर ...
-
प्री-फाउंडेशन से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा, सृजनशीलता, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्व...
-
. मुकेश गुप्ता गाजियाबाद ।पूर्व राज्य सभा सांसद डा अनिल अग्रवाल के जन्मदिन पर उनके कविनगर आवास पर साथियों एवं शु...
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों को दी जानकारी सीएम योगी ने वाराणसी-दिल्ली बुलेट ट्रेन की कार्ययोजना की मंजूरी के ल...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें