गुरुवार, 25 अप्रैल 2024

परमार्थ सेवा ट्रस्ट ने गरीब कन्या का कराया विवाह, समाज में दिया एक नया सदेंश

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद संजय नगर परमार्थ सेवा ट्रस्ट रजिस्टर्ड जरूरतमंद बेटियों की विवाह में सहारा बनकर आगे आ रहा है। परमार्थ सेवा ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को शुभम बैंकट हॉल एच ब्लॉक सेक्टर 23 संजय नगर आयुo गीता सुपुत्री विजय राम व श्रीमती रामकली निवासी गुलधार गाजियाबाद एवं चिo विक्की सपुत्र श्रीमती एवं श्री राज किशोर निवासी पानीपत हरियाणा शुभ विवाह बड़ी धूमधाम से संपन्न कराया गया।

 परमार्थ सेवा ट्रस्ट के चैयरमैन वीके अग्रवाल ने बताया कि बाल विवाह को रोकने के लिए संस्था की ओर से लड़कियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विवाह सामग्री का वितरण किया जाता है। संस्था की ओर से दीवान पलंग, अलमीरा, चार कुर्सी एक मेज, बर्तन सेट, बेडशीट, तकिया, रजाई , बक्सा वर वधू के कपड़े और श्रृंगार का सामान दिया जाता है उन्होंने बताया कि परमार्थ सेवा ट्रस्ट गाजियाबाद ही नहीं अन्य शहरों में भी हजारों लड़कियों की शादी एवं सहयोग कर चुका है संस्था के मीडिया प्रभारी विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि संस्था की ओर से सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं।संस्था जरूरतमंद लड़कियों की शादी में सहयोग जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण, बाल विवाह, अखंड भंडारा, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाती है। उन्होंने कहा कि अब तक सैकड़ो-सैकड़ो जरूरतमंद लड़कियों की शादी में सहयोग किया है। इस अवसर पर शहर शहर के नामचिन समाज के बीच  उत्कृष्ट कार्य करने वाले राकेश गर्ग, डॉ हरीश शर्मा, उमेश पप्पू नागर, प्रदीप गर्ग, अवधेश त्यागी, शिवकुमार शर्मा, सुरेंद्र पाल त्यागी, हरीश शर्मा, देवेंद्र हितकारी, लोकेश सिंगल, श्यामसुंदर, अनिल सिंगल, अनुपम मिश्रा, सतीश चंद्रा आदि उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें