रविवार, 7 अप्रैल 2024

अतूल गर्ग के समर्थन में लोनी में बूथ सम्मेलन आयोजित, पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  विधानसभा लोनी के बूथ सम्मेलन में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रत्याशी अतुल गर्ग की ऐतिहासिक जीत के संकल्प के साथ नरेन्द्र मोदी को फिर एक बार देश की कमान सौंपने का संकल्प लिया। लोनी में आयोजित भाजपा के बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक पहुंचें। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,विधायक नन्द किशोर गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान तथा प्रत्याशी अतुल गर्ग के द्वारा दीप प्रचलित कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं दीनदयाल उपाध्याय,भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान ने की।

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा मोदी सरकार के द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाकर और सबका साथ सबका विकास सभी का विश्वास को देश के विकास का मूल मंत्र मानकर एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के ऐतिहासिक कार्य पर हर भारतीय को गर्व है इसलिए गाजियाबाद के प्रत्याशी अतुल गर्ग को ऐतिहासिक विजय दिलाते हुए हमें मोदी को तीसरी बार सरकार की कमान सौंपनी है। उन्होंने कहा विवेकहीन विपक्ष के पास विकास के कोई मुद्दे नहीं हैं भारत की प्रगति देखकर इन्हें बुरा लग रहा है। आज सामान्य व्यापारी,मजदूर, विधार्थी, मातृशक्ति भाजपा सरकार के लाभार्थी है ।जिससे सबका जीवन स्तर अच्छा हुआ हैं जो विपक्षियों से देखा नहीं जा रहा। इनकी बौखलाहट बता रही है कि अबकी बार पूरा विपक्ष धराशायी होगा और डबल इंजन की सरकार गाजियाबाद को विकास की नई दिशा देगी और ये जीत कार्यकर्ताओं की जीत होगी। मोदी सरकार को तीसरी बार काबिज करने पर आने वाले समय मे देश हित के लिए और भी बहुत बडे बड़े फैसले लिए जाएंगे। 


लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा विधायक अतुल गर्ग हमारे पुराने साथी हैं उनके नेतृत्व मे हमने लोनी के विकास के लिए जी.डी.ए -वी.सी का दौर करवा कर कार्य करवाए और लोनी मैट्रो, हास्पिटल, फ्लाईओवर, विधुत व्यवस्था सही करने मे उनका बडा सहयोग रहा हैं। अब हमें अपने शेष कामों को उच्च सदन के माध्यम से इनके द्वारा ही कराना है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी ने कहा मोदी सरकार सर्व हितैषी सरकार होने के साथ साथ महिलाओं के आत्सम्मान कीचिंता करते हुए नारी शक्ति वंदन की सरकार है। मोदी सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की है। इसलिए फिर एक बार मोदी सरकार।

जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि गाजियाबाद  लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को 8 लाख वोटो से विजयी बनाकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रहे है। 

*इस कार्यक्रम मे काग्रेंस की पदाधिकारी और सुप्रीम कोर्ट की वकील प्रियंका कसाना ने अपने  दर्जनों सहयोगियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।*

कार्यक्रम मे जिला महामंत्री अनूप बैसला जी,राजेंद्र बाल्मीकि जी,जितेंद्र चितौडा जी,विधानसभा प्रभारी सत्यवीर राघव जी,पूर्व चेयरमैन विनोद बंसल जी,राष्ट्रीय लोकदल से कपिल चौधरी जी,जिलामंत्री अश्विनी कुमार, आकाश गौतम, विस्तारक वरदान विनय जी,जिला कार्यालय प्रभारी प्रशांत कुमार जी,सत्येंद्र बंसल पार्षद जयवीर बंसल,ईश्वर मावी जी,भाजयूमो जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ,महिला मोर्चा अध्यक्षा आरती मिश्रा जी,अनूसूचित मोर्चा संयोजक प्रदीप गहलोत जी,पिछडा मोर्चा संयोजक सचिन जागिड जी,कौमुदी चौधरी जी,नितिन जय मावी जी,विपिन कसाना जी,प्रशांत झा,जीतू भाई,वरुण धामा,कृष्ण कुमार तिवारी जी,मण्डल अध्यक्षो मे चन्द्रपाल प्रधान जी,मांगेराम मावी जी,सुदेश भारद्वाज जी,मनीष चौहान जी, सभासद दल के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज जी अपने सभी सभासदगणो के साथ,धर्मेंद्र त्यागी जी,जितेंद्र गुप्ता जी,वरुण धामा जी,राहुल श्यामसुंदर, रविंद्र पंवार, तारा सिंह पाल,आदि सहित हजारों की संख्या मे शक्ति केंद्र प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ प्रभारी बूथ अध्यक्ष  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें