मंगलवार, 23 अप्रैल 2024

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी सुभाष पार्टी के प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह भदौरिया प्रचार में झोकी पूरी ताकत

 


                      मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी सुभाष पार्टी के गाज़ियाबाद लोकसभा से उम्मीदवार धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने लगातार जनता के बीच जा कर अपने विकास के रोड़ मैप और क्षेत्र के लिए अपने इरादों से जनता को अवगत करा रहे हैं इसी शृंखला में आज राजनगर स्थित जिला न्यायलय परिसर में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अधिवक्तागणों व उपस्थित जनता के मध्य जनसम्पर्क अभियान चलाया जिसमे प्रत्येक चैंबर पर जा कर धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने अपने पार्टी के घोषणा पत्र को सभी के साथ साझा किया, पार्टी की विचारधारा से लोग भी प्रभावित हुए और उन्होंने अलमारी निशान पर बटन दबा कर उनका समर्थन करने का पूर्ण आश्वासन दिया। विकास की पहचान, अलमारी का निशान

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें