बुधवार, 17 अप्रैल 2024

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व मे सपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने थामा भाजपा का दामन


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भाजपा का कुनबा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। सपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपना दल छोड़कर भाजपा नेतृत्व, भाजपा सरकार में विश्वास जताकर भाजपा की सदस्यता लें रहे हैं। इसी कड़ी में नवयुग मार्केट स्थित लोकसभा के चुनाव कार्यालय पर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी 

मनवीर सिंह पार्चा के द्वारा राजेश कुमार, कुन्ती देवी पूर्व पार्षद प्रत्याशी समाजवादी पार्टी वार्ड-4, बेदराम पूर्व उपाध्यक्ष सपा, सागर, तुषार, विकाश, ईशान्त, प्रदीप कुमार पूर्व उपाध्यक्ष समाज वादी पार्टी, सतीश उर्फ बंटू,मुकेश चिन्डोलमा, छोटू आप पार्टी विधानसभा अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, मुकेश शर्मा आदि ने भाजपा का दामन थामा। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी को पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें