गाजियाबादःपहले गंगाराम मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में डीएस क्रिकेट अकैडमी व जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र के बीच मुकाबला हुआ। सेमीफाइनल में डीएस क्रिकेट अकैडमी ने जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र को 98 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम पर खेले गए सेमीफाइनल में टॉस जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र ने जीता व डीएस क्रिकेट अकैडमी को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। डीएस क्रिकेट अकैडमी ने 40 ओवर में 240 रन का मजबूत सकोर बनाया। विकास चौहान ने 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। यजुर तेवतिया ने भी 73 रन बनाए। लक्ष्य गौतम, धु्रव शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। प्रयास पांडे को 2 विकेट मिले। 242 रन के लक्ष्य का पीछा करते जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र 34 ओवर में 142 रन बनाकर आउट हो गया। अंकित वर्मा ने 36 व लक्ष्य गौतम ने 29 रन बनाए। यजुर तेवतिया ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया व 4 विकेट ढटके। श्रुति पांडे ने 3 व दिशा नागर ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार यजुर तेवतिया को ऑल राउंड प्रदर्शन करने पर दिया गया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें