रविवार, 14 अप्रैल 2024

राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ने एनजीओ संवाद सम्मेलन में किया सीधा संवाद,स्वयं सहायता समूहों ने महिला सशक्तिकरण के नये आयाम स्थापित किये: गीता शाक्य

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों ने महिला सशक्तिकरण के नये आयाम स्थापित किये हैं। उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर 11 एनजीओ पंजीकृत हंै, जिनमें अधिकांश पिछले कुछ सालों से महिलाओं द्वारा चलाये जा रहे स्वयं सहायता समूह शामिल है। करीब 2500 हजार एनजीओ महिलाएं चला रही है और इनके उत्पादों की भारी मांग है। सांसद गीता शाक्य रविवार को यहां दीनदयाल उपाध्याय सभागार में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ से कार्यक्रम संयोजक सतेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित एनजीओ संवाद सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं के सलाह दी कि वे पोर्टल पर अपने उत्पाद, लागत व गुणवत्ता का विवरण अवश्य दें। इससे देश भर से ही विदेशों से भी उनके उत्पादों की आनलाइन मांग हो सकती है। इससे उनके एनजीओ का नाम व काम बढने से उनको आमदनी भी अधिक होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं में सुरक्षा की भावना होने से गांवों की महिलाएं घर से बाहर निकलकर काम करने लगी हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की मांग बढ़ने से महिलाओं की  आर्थिक स्थिति सुधरी हैऔर उनमें आत्मविश्वास बढा है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष गीता शाक्य ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं व एनजीओ संचालकों से संवाद में करते हुए कहा कि उन्होंने भी अपने जनपद औरेया में थानों में चिल्ड्रन केयर बूथ बनवाये और अपने जनपद के एक मौहल्ले में घरों में शराब को अवैध कारोवर में जुड़ी महिलाओं को जिला प्रशासन से प्रशिक्षण दिलवाकर उन्हें अचार, मुरब्बा जैसे उत्पादों से जोड़ने का काम किया। उन्होंने एनजीओ संचालकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में कोई विकास कराने नहीं पहुंचा, वहां गैर सरकारी संगठनों ने विकास कार्य किये। उन्होंने कहा कि सीआरएस के पैसे का भी क्षेत्र के विकास कार्यो में लगाया जा सकता है। 

एनजीओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक व मुख्य वक्ता संजय कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा वर्तमान सरकार एनजीओ संचालकों को यथायोग्य सहयोग कर रही है और सरकार की मंशा है कि महिलाएं अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वालंबी बने ताकि उनमें आत्म विश्वास पैदा हो व समाज में उन्हें सम्मान व अलग पहचान मिले। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे निजी स्तर पर चलाने वाले संगठनों के काम के विस्तार के लिए जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों व प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग लेकर महिलाओं के हित में कार्य करें। कार्यक्रम में 109 एनजीओ व उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया । इससे पूर्व गाजियाबाद भाजपा महानगर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि सांसद व प्रदेशाध्यक्ष गीता शाक्य का भव्य स्वागत किया गया। इनके अलावा दर्जनों एनजीओ के संचालकों ने भी उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के कार्यक्रम संयोजक सतेन्द्र सिंह ने किया। एनजीओ संवाद सम्मेलन में मुख्य रुप से भाजपा महिला मोर्चा की संयोजक डॉ. उदिता त्यागी, विनोद त्यागी, संदीप त्यागी रस्म, बीएल बत्रा एडवोकेट, महिला मोर्चा की महामंत्री रेनू चंदेला, भक्ति सिंह, डॉ पोद्दार, अरुण त्यागी, नरेन्द्र गुप्ता, किरन सिंह, राकेश गुप्ता, सुनील कुमार मिश्रा, आर के पचौरी, संजीव तेवतिया, ओपी गुप्ता, नीलम, सुमन सती, दीप्ति, दीपशिखा, रजनी तोमर, अंजू उपाध्याय उपस्थित थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें