मंगलवार, 16 अप्रैल 2024

मोदी के विकास रथ में शामिल हुए बसपा नेता साथियों संग थामा भाजपा का दामन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों अपनी चुनावी कसरते जारी हैं। चुनाव से पहले जो दल मौजूदा सरकार के समक्ष जनता की किसी परेशानी आदि की बात करना भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी नहीं समझते हों। अपनी पार्टी अपने दल के कार्यकर्ताओं के साथ परिवार जैसा सामंजस्य स्थापित न कर पाते हों। सत्ता में आने के एकमात्र उद्देश्य से या यूं कहें चुनाव से पहले इनके अंदर जाति भक्ति गरीब भक्ति उजागर होने लगती है। मगर अब जनता जनार्दन ऐसे खेल को शुरू होने से पहले खत्म करने का काम करती है। और पार्टी कार्यकर्त्ता दल में घुटन महसूस कर विकासशील मंत्र वाले दल व सरकार से जुड़ने में तनिक देर भी नहीं लगाते।  ऐसा ही नजारा नवयुग मार्केट स्थित भाजपा के चुनाव कार्यलय पर देखने को मिल रहा है। यहां आए दिन कांग्रेस, सपा बसपा दलों कई जनप्रतिनिधियों नेताओं कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्यालय पर आकर के भाजपा परिवार में शामिल होने के प्रकरण में स्पष्ट दिखता है। इसी कड़ी में मंगलवार को डेढ़ दर्जन बसपा नेताओं ने भाजपा का दामन थामकर पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। साथ ही साथ भाजपा सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों पर आस्था दिखाई है।बसपा छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं को योगी सरकार के राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप, भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भाजपा का पटका माला पहनाकर परिवार में शामिल किया ।इस अवसर पर मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने बताया भाजपा में कार्यकर्ताओं के सम्‍मान और मोदी योगी सरकार की सर्व जन कल्याणकारी नीतियों को देखते हुए दूसरे दलों के लोग घुटन महसूस करने लगे हैं। इस  से पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इद्रापुरम मंडल अध्यक्ष हरमीत बख्शी व भाजपा पार्षद संजय सिंह की अगुआई में बसपा के पूर्व उपाध्यक्ष तरुण शर्मा,बसपा मंडल उपाध्यक्ष डी०सी० शर्मा ने अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए। इनके साथ भाजपा का दामन थामने वालों में संदीप चौधरी, वरुण झा, आशीस यादव, विजय शर्मा, मनीष यादव, दीपक यादव, विराट पवार आदि प्रमुख रहे।कार्यक्रम में मौजूद भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, सौरभ जायसवाल, कामेश्वर त्यागी, राजेंद्र मित्तल,नीरज गोयल, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी  ने सभी नए सदस्‍यों का परिवार में आगमन का स्‍वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें