बुधवार, 10 अप्रैल 2024

सिद्धेश्वर महादेव कुटी में चल रहे शतचंडी अनुष्ठान में दूसरे दिन भक्तों का तांता लगा, हिंदू धर्म में शतचंडी पाठ व यज्ञ का बहुत महत्व हैः वैद्य स्वामी मुकेशानंद गिरि

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःसिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा मुरादनगर में चल रहे शतचंडी पाठ व यज्ञ के दूसरे दिन बडी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। भक्तों ने यज्ञ में में आहुति डालकर विश्व कल्याण व शांति की कामना की। सिद्धेश्वर महादेव कुटी में एक वर्ष तक चलने शतचंडी अनुष्ठान का श्री गणेश नवरात्रि पर्व के पहले दिन मंगलवार को श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने किया था। 

अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को सुबह से ही शतचंडी पाठ करने व यज्ञ में आहुति देने वालों का तांता लगा रहा। शतचंडी अनुष्ठान के आयोजक वैद्य स्वामी मुकेशानंद गिरि ने कहा कि हिंदू धर्म में शतचंडी पाठ व यज्ञ का बहुत महत्व है। शतचंडी यज्ञ को बेहद शक्तिशाली यज्ञ माना जाता है। नवरात्रि पर्व पर शतचंडी पाठ व शतचंडी यज्ञ का महत्व और भी बढ जाता है। भक्तों को मां की कृपा प्राप्त होती है, जिससे उनके हर प्रकार के कष्ट, सेंट व बाधाएं दूर हो जाती हैं और जीवन में सुख-सौभाग्य व समृद्धि की प्राप्ति होती है। वैद्य स्वामी मुकेशानंद गिरि ने बताया कि शतचंडी अनुष्ठान 8 अप्रैल 2025 तक श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में शतचंडी अनुष्ठान 8 अप्रैल 2025 तक लगातार चलेगा। महाराजश्री राजस्थान की यात्रा पर हैं, मगर उन्होंने वहीं से अनुष्ठान में भाग लेने वाले भक्तों को आशीर्वाद दिया। सिद्धेश्वर महादेव कुटी आचार्य नित्यानंद व आचार्य विकास पांडे ने शतचंडी पाठ, शतचंडी हवन कराया। भक्तों ने बाबा का अभिषेक भी कराया। मुख्य यजमान सतबीर भाटी व यजमान सोनम अग्रवाल तथा मोहित अग्रवाल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें