शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024

भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में रोजबैल, लीलावती स्कूल में हुई जनसभा

 

                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने लाईन पार विजय नगर व प्रताप विहार में रोजबैल पब्लिक स्कूल व लीलावती स्कूल में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का मोदी व योगी के नाम पर अपार जनसमर्थन मिल रहा है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि आपका एक एक वोट मोदी सरकार को मजबूती प्रदान करेगा। 

पूर्व महापौर आशा शर्मा ने कहा कि अबकी बार क्षेत्रीय जनता को स्थानीय प्रत्याशी का लाभ रहेगा व सहज उपलब्धता रहेगी। पूर्व महानगर संयोजक सरदार एस पी सिंह ने कहा कि हमारी एक वोट मोदी जी की गारंटी को ताकत देने का काम करेगी। 

पूर्व पार्षद अनिल स्वामी व रालोद नेता इन्द्रजीत सिंह टीटू ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन शहर विधानसभा संयोजक सुनील यादव ने किया। सभा में मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा व देवेन्द्र त्रिपाठी, मंडल महामंत्री, आयोजक जोगिंदर सिंह बग्गू ,बलप्रीत सिंह, देशराज देशी,सरदार एस पी सिंह, गुलशन भाम्बरी,राम अवतार जिंदल, राकेश त्यागी, पुनीत कुमार सिंह, अनिल स्रवामी,ललित कश्यप, सुरेश शर्मा, गोपाल, ओमप्रकाश ओढ़,अतुल पाठक,व सोनू बग्गा, सभी पार्षदगण कन्हैया, संतोष राणा, संतराम यादव, मनजीत सिंह, हरप्रीत सिंह जग्गी, आर के आर्य, सुरेन्द्र नागर, देसराज देसी, गुलशन भामरी, साक्षी नारंग, सुखविंदर सिंह, हरजीत सिंह बिट्टू, झुझार सिंह, पवन शर्मा, गोपाल शिशौदिया, ओमप्रकाश ओड, प्रेमचंद पाल, घनश्याम कोरी, विजय गौतम, आशु गुर्जर, जोगिंदर यादव आदि उपस्थित रहे। कई सामाजिक संगठनों व व्यापार मंडल द्वारा प्रत्याशी अतुल गर्ग का सम्मान किया गया। कोरी समाज द्वारा भी स्वागत करते हुए अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें