रविवार, 21 अप्रैल 2024

व्यापारियों के उत्साह को देखकर गदगद हुए नीरज सिंह

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। रविवार को भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह का गाजियाबाद लोकसभा चुनाव में अनेकों कार्यक्रम में रहना हुआ इसमें सबसे पहला व्यापारी समर्थन कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल उधोग मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता के समरकूल प्रतिष्ठान पर  सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम बड़ी माला पहनाकर समरकूल परिवार व व्यापार मण्डलों ने नीरज सिंह का स्वागत किया।  इस कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों व्यापारी सम्मलित रहे। जिन्होंने भाजपा के प्रत्याशी अतुल गर्ग को भारी बहुमत से जिताने की बात नीरज सिंह के समक्ष रखी। बैठक में नीरज सिंह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश और योगी जी के नेतृत्व में उतर प्रदेश आज तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।
इस चुनाव को लेकर पूरे देश में एक अलग ही उत्साह है। तथा भाजपा प्रत्याशी के संबंध में बताते हुए कहा कि अतुल गर्ग जी बहुत पहले से ही गाजियाबाद के विकास की चिंता करते आये है। और जब माननीय राजनाथ सिंह जी गाजियाबाद के सांसद थे। तब भी वह गाजियाबाद के विकास की रूपरेखा तैयार करने के लिए उनके समक्ष आते रहते थे। उन्होंने कहा कि आज यहाँ आप सभी व्यापारी बन्धुओं को एक साथ 
भाजपा के समर्थन में एकजुट देखकर मेरा मानना है कि गाजियाबाद की जीत इस बार ऐतिहासिक होने जा रही है। उन्होंने संजीव कुमार गुप्ता की तारीफ करते हुए कहा कि, इनका व्यवहार भी इनके काम की तरह शीतल है। क्योंकि इनका कूलर भी ठंडी हवा देता है। और इसी तरह इनका व्यवहार भी सभी को ठंडक प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में समरकूल के चेयरमैन ने नीरज सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि नीरज भैया का आशीर्वाद उन्हें हमेशा ही प्राप्त होता है
और वह मेरी एक सूक्ष्म सूचना पर भी हमारे मार्गदर्शन के लिए उपस्थित हो जातें हैं। इसके लिए मेरा परिवार सदैव नीरज भैया का आभारी रहेगा। इस कार्यक्रम का संचालन भानु शिशोदिया ने किया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक मोंगा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पृथ्वी सिंह कसाना, पवन गोयल, मयंक गोयल, वी के अग्रवाल, बी के शर्मा हनुमान, महामंत्री राजेश त्यागी, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा, अतुल जैन, 
सुबोध गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, बाल किशन बालू भाई, अनिल अग्रवाल सांवरिया, राजू छाबड़ा, विजय मोहन गर्ग, प्रवीन चौधरी, ओम दत्त कोशिक, जय कमल अग्रवाल, राहुल तोमर, विवेक प्रकाश गर्ग, विरेंद्र सहरावत, संजीव जांगिड, अश्वनी शर्मा, सुरेश्वर प्रभु, के साथ समरकूल के डायरेक्टर राजीव गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता, रोहित गुप्ता, आदि उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें