गाजियाबादःसिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेड़ा में 9 अप्रैल से श्री शत चंडी महायज्ञ अनुष्ठान होगा। श्री शत चंडी महायज्ञ अनुष्ठान श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ताए दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में होगा और यह लगातार एक वर्ष तक चलेगा। अनुष्ठान का आयोजन वैद्य स्वामी मुकेशानंद गिरि द्वारा कराया जा रहा है। अनुष्ठान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए श्रीमहंत नारायण गिरि रविवार को सिद्धेश्वर महादेव कुटी पहुंचे। महाराजश्री का वैद्य स्वामी मुकेशानंद गिरि ने स्वागत किया। महाराजश्री ने श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के आचार्य विकास पांडे व आचार्य नित्यानंद जीवा के साथ निर्माणाधीन यज्ञशाला का निरीक्षण किया और कलश यात्रा, श्री चंडी पाठ, कनक धारा सूक्त पाठ आदि के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्रीमहंत नारायण गिरि ने वैद्य स्वामी मुकेशान्द से 9 अप्रैल से शुरू होने वाले अनुष्ठान की तैयारियों को लेकर गहन चर्चा भी की। उन्हांेने कहा कि श्री शत चंडी महायज्ञ अनुष्ठान लगातार एक वर्ष चलेगा और इस दौरान देश भर से श्रद्धालु आएंगे। उन्हें कोई परेशानी ना हो, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। वैद्य स्वामी मुकेशानंद गिरि ने बताया कि श्री शत चंडी महायज्ञ अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए कुटी के सभी सेवक दिन-रात लगे हैं। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि अनुष्ठान में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो। अजय चौपड़ा, संदीप पाल, अंबुज त्यागी, जया त्यागी, सुशीला, दीपक, मोहित, संजय, सीमा, ज्ञानवती आदि भी मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 10 अक्टूबर 2026 । श्री धार्मिक रामलीला समिति (पंजी.) कविनगर मे दूसरे दिन भी सम्पूर्ण रामलीला देखने वालो का उत्साह ब...
-
अंडर-17 गर्ल्स टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बढ़ाया गाजियाबाद का गौरव, मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । श्री ठाकुरद्वा...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद , राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आर.के.जी.आई.टी.), गाजियाबाद द्वारा कॉन्फैब 360 डिग्री, नई दिल्ली के सहयो...
-
गुरुदेव ने दिया माता-पिता की सेवा, सदाचार, सामाजिक एकता और आपसी प्रेम का संदेश रिपोर्ट : पिंटू सुथार। नई दिल्ली। अनंत श्री विभूषित श्री श...
-
मुकेश गुप्ता डासना (गाजियाबाद )। उत्तर प्रदेश में आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के मद्देनजर पश्च...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें