गुरुवार, 18 अप्रैल 2024

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी सुभाष पार्टी के प्रत्याशी ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन




                       मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी सुभाष पार्टी के गाज़ियाबाद लोकसभा से प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह भदौरिया के ज्ञानखंड-2 गाज़ियाबाद स्थित चुनाव कार्यालय का सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने फीता काट कर उद्घाटन किया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन से पार्टी के कार्यकर्ता खासे उत्साहित नज़र आये। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सुभाष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इस बार गाज़ियाबाद की जनता लोकसभा चुनाव में चौकाने वाला फेरबदल करेगी। जनता सत्ता पर आसीन नेता की अनदेखी से दुखी है, अब तक ज़िले में किसी के भी सुख-दुःख में सांसद ने सुध नहीं ली है इसीलिए अब जनता अपने बीच का नेता चुनने के लिए तैयार है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर हमारे प्रत्याशी संकल्प बद्ध है। वहीं गाजियाबाद से सुभाष पार्टी के प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि वह जहाँ भी जा रहे हैं जनता का भरपूर आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। क्षेत्र की डपिंग ग्राऊंड की समस्या हो या प्रदूषण की इन सब पर वर्तमान सांसद विफल रहे हैं ज़िले में बच्चों की शिक्षा के लिए एक भी विश्वविद्यालय नहीं है और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं तो बिलकुल बेहाल हैं। जनता त्रस्त है, इसीलिए जनता के मुद्दों को उठाने के लिए विकास के संकल्प के साथ वह चुनावी मैदान में हैं। 

इस दौरान उपस्थित जनता ने माल्यार्पण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और धीरेन्द्र सिंह भदौरिया का स्वागत किया साथ ही साथ सुभाष पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हो कर सभी ने धीरेन्द्र सिंह भदौरिया के साथ देने की घोषणा की। इस दौरान लकी, राजकुमार, कुशल पाल चौधरी, बल्लू, कोमल जी, आकाश, कान्ता देवी, रामकुमार शर्मा, सूरज, लक्ष्मी त्यागी समेत अनेक पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें