गाजियाबादःप्रज्ञा जैन महिला समिति राजनगर गाजियाबाद एवं श्री महावीर दिगंबर जैन समिति द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महावीर जयंती के पावन अवसर पर महावीर वाटिका सेक्टर 5 राजनगर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का उद्घाटन पार्षद प्रवीण चौधरी व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक कांत गुप्ता ने किया। महावीर दिगंबर जैन समिति राजनगर के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि महावीर भगवान ने तीन मुख्य उपदेशअहिंसा अपरिग्रह एवं अनेकांतवाद के दिए थे। अगर आज हम इन तीनों उपदेशों का पालन करें तो पूरे विश्व में शांति छा जाएगी। साथ ही मानवता, उन्नति व सौहार्द हर तरफ देखने को मिलेगा। पार्षद प्रवीण चौधरी ने कहा कि अगर हम भगवान महावीर के उपदेशों को जीवन में उतार लें तो निश्चित ही सौहार्द एवं वात्सल्य हर जगह विद्यमान होगा। रवि जैन, ऋषभ जैन, संजय जैन, सुषमा जैन, प्रणति जैन, संगीता जैन, वर्षा जैन, प्रियंका जैन, रूबी जैन आदि ने भंडारे में विशेष सहयोग दिया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें