गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के गाज़ियाबाद लोकसभा से प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह भदौरिया लगातार जनसम्पर्क करते हुए जनता के बीच पहुँच रहे हैं इसी कड़ी में आज गरिमा गार्डन से शुरू हुआ जनसभाओं का सिलसिला अर्थला, इंदिरापुरम और नन्द्रग्राम में भी जारी रहा। लगातार जनता के बीच में उपस्थित होने वाले धीरेन्द्र का जनता भी खूब मालाओं से स्वागत कर रही है। अपनी जनसभाओं में जनता को सम्बोधित करते हुए धीरेन्द्र लगातार विकास का मुद्दा उठा रहे हैं, उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को क्षेत्र का विकास करने में पूरी तरह से विफल रही है, वहीं जनता के बीच उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार को प्राथमिकता बताया। वहीं सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के संस्थापक सतेंद्र यादव ने कहा कि देश में वर्तमान सरकार की नीतियों और महंगाई को लेकर पूरी तरह से आक्रोश है इस बार के चुनाव परिणाम चौकाने वाले होंगे, क्योंकि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है अब आम आदमी ने मन बना लिया है सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी को विजय दिलाने का। सुभास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि गाज़ियाबाद की जनता सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी को सबसे बेहतर विकल्प मान कर चल रही है क्योंकि शहर में जनप्रतिनिधि नदारद ही रहते हैं जनता के सुख दुःख से उन्हें कोई सरोकार नहीं रहता लेकिन सुभास पार्टी ने जनता के बीच रहने वाले धीरेन्द्र सिंह भदौरिया पर विश्वास जताया है जिससे ज़िले की जनता भी उत्साहित है और इस बार जीत धीरेन्द्र सिंह भदौरिया की होगी। इस दौरान महाराणा प्रताप सेना वीर शिरोमणि के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह खोसला, सत्यम अग्रवाल, अनिल सिन्हा, सुभाष चंद्र पांडे, संजय श्रीवास्तव, शिवकुमार सिंह ,गणेश शर्मा रंजीत शर्मा, अजय श्रीवास्तव, विनोद अकेला, पिंटू यादव, संजय पासवान, पन्नालाल, राजेश श्रीवास्तव, आर पी शुक्ला, प्रमोद श्रीवास्तव, हरी ओम तिवारी, जे पी शुक्ला, राजेन्द्र यादव, नरेंद्र पांडे समेत अनेकों पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें